Sunday, July 5, 2026
Home Blog Page 539

ट्रस्ट दिव्यांगों को दे रहा नई दिशा: रोजगार, आवास और सम्मान की ओर कदम

एकलव्य ट्रस्ट ने अब तक 50 से अधिक दिव्यांगों का बनवाया कार्ड, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा कदम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। एकलव्य एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट लगातार दिव्यांगजनों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए कार्य कर रहा है। ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी गौरव निषाद ने बताया कि संस्था अब तक लगभग 50 से अधिक दिव्यांगों के लिए निःशुल्क दिव्यांग कार्ड बनवाने में मदद कर चुकी है। साथ ही, दिव्यांग पेंशन और उपकरण उपलब्ध कराने में भी ट्रस्ट ने अहम भूमिका निभाई है।
श्री निषाद ने आगे बताया कि अब ट्रस्ट दिव्यांग आवास की सुविधा देने के साथ-साथ उन्हें प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में भी कार्य करेगा। इसके लिए ट्रस्ट विभिन्न सहयोगी संस्थाओं से संपर्क में है, जो दिव्यांगजनों को व्यावसायिक और कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रदान करेंगी।

सिसोटार ग्राम सभा में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, आधा दर्जन लोग घायल


सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिसोटार के मोहम्मदपुर में शुक्रवार को लक्ष्मीजी की मूर्ति विसर्जन के दौरान माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। डीजे बजाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई, जिसमें दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों की पहचान 21 वर्षीय प्रदीप कुमार, 26 वर्षीय प्रदीप राम, 18 वर्षीय आदित्य चौधरी पुत्र संतोष चौधरी, 33 वर्षीय जितेंद्र चौधरी, 16 वर्षीय प्रतीक चौधरी पुत्र शैलेश चौधरी तथा 32 वर्षीय सुमन चौधरी (पत्नी शैलेश प्रसाद) के रूप में हुई है। चिकित्सकों के अनुसार, इनमें से दो युवकों को सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीणों के अनुसार, विसर्जन यात्रा के दौरान कुछ युवक नशे में झूमते हुए डीजे पर गाने बजाने को लेकर आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे और भगदड़ मच गई। मौके पर महिलाओं और बच्चों में अफरातफरी फैल गई। ग्रामीणों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और तत्काल पुलिस को सूचना दी। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से ही पुराना विवाद और आपसी रंजिश चली आ रही थी, जो इस मौके पर फिर से भड़क गई। इसी रंजिश के चलते मामूली कहासुनी ने गंभीर संघर्ष का रूप ले लिया। सूचना मिलते ही सिकंदरपुर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह एवं क्राइम इंस्पेक्टर नरेश मलिक दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि, “मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांव में शांति व्यवस्था कायम है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।”
गांव में फिलहाल तनाव की स्थिति बनी हुई है, लेकिन पुलिस की सतर्कता और तत्परता से माहौल धीरे-धीरे सामान्य होता दिख रहा है।

जिलाधिकारी ने किया छठ पूजा स्थलों का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियों के तहत जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने आज शहर के विभिन्न पोखरों एवं घाटों पर स्थित छठ पूजा स्थलों की व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।जिलाधिकारी ने परमार्थी पोखरा, राघव नगर स्थित हनुमान मंदिर परिसर तथा हाथीकुंड पोखरा, देवरिया खास का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।

यह भी पढ़ें – प्रेम के बंधन में बंधी रेहाना, सनातन परंपरानुसार लिए सात फेरे

उन्होंने संबंधित विभागों को सभी आवश्यक सुविधाओं जैसे बैरिकेडिंग, जलस्तर नियंत्रण, बचाव व्यवस्था, प्राथमिक चिकित्सा तथा लाउडस्पीकर पर भक्ति संगीत के प्रसारण की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण और धार्मिक वातावरण में पूजा-अर्चना कर सकें।उन्होंने यह भी कहा कि छठ पर्व के दौरान आतिशबाजी न की जाए, जिससे श्रद्धालुओं एवं आसपास के लोगों में किसी प्रकार का डर या असुरक्षा का माहौल न रहे।जिलाधिकारी ने कहा कि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, इसके लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें।इस दौरान जॉइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर श्रुति शर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद देवरिया संजय तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें – छठ पर्व की तैयारियों को लेकर महापौर व नगर आयुक्त ने किया घाटों का निरीक्षण

प्रेम के बंधन में बंधी रेहाना, सनातन परंपरानुसार लिए सात फेरे

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रेम की राह पर चलने का साहस दिखाते हुए एक युवती ने शुक्रवार को अपना धर्म बदलकर अपने प्रेमी से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह कर लिया। यह अनोखा विवाह धनघटा थाना क्षेत्र के कड़जी रुस्तमपुर गांव में स्थित दानीनाथ शिव मंदिर में सम्पन्न हुआ।
जानकारी के अनुसार, रेहाना खातून नाम की युवती ने स्वेच्छा से सनातन धर्म अपनाया और बबलू मौर्या से विवाह किया। दोनों ने विधिवत मंत्रोच्चारण और सात फेरों के साथ विवाह संपन्न किया। इस दौरान स्थानीय ग्रामीण भी गवाह बने।

यह भी पढ़ें – रेल लाइन परियोजना से जुड़े भूमि अधिग्रहण कार्य की समीक्षा


शादी के बाद रेहाना ने सोशल मीडिया पर अपने विवाह की तस्वीरें और वीडियो साझा किए। वीडियो में उसने कहा कि वह बालिग है और अपने निर्णय स्वयं ले सकती है। धर्म परिवर्तन और विवाह पूरी तरह उसकी इच्छा से हुआ है, उस पर किसी का दबाव नहीं है।
इससे पहले युवती के अचानक लापता होने पर उसके परिजनों ने बबलू मौर्या के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब विवाह और धर्म परिवर्तन की जानकारी सामने आने के बाद परिवार नाराज है, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

यह भी पढ़ें – मनीष शर्मा के नेतृत्व में युवा कांग्रेसियों में होगा नए ऊर्जा का संचार – सत्यम पांडेय


थानाध्यक्ष जयप्रकाश दुबे ने बताया कि एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है और गश्त बढ़ा दी गई है ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे।

मनीष शर्मा के नेतृत्व में युवा कांग्रेसियों में होगा नए ऊर्जा का संचार – सत्यम पांडेय

मनीष शर्मा को युवा कांग्रेस का नेशनल कोआर्डिनेटर बनने पर कांग्रेसियों ने दी बधाई

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा मनीष शर्मा को युवा कांग्रेस का नेशनल कोआर्डिनेटर बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय पर बैठक कर उन्हें बधाई दी। इस दौरान सम्बोधित करते हुए युवा कांग्रेस सोशल मीडिया के पूर्वी जोन के प्रदेश संयोजक सत्यम पांडेय ने कहा कि मनीष शर्मा को केंद्रीय नेतृत्व ने जिस आशा और विश्वास से यह जिम्मेदारी सौंपी है निश्चित ही उस यह खरा उतरेंगें।इनके नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। भाजपा सरकार ने युवाओं से चुनावी वादे कर उसको पूरा नहीं किया।युवा वर्ग जब नौकरी की मांग कर रहा है तो उस पर लाठियां बरसाई जा रही है। हर साल दो करोड़ नौकरी देने का वादा हवा हवाई साबित हुआ है।युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष हर्षित सिंह ने कहा कि आज देश का युवा वर्ग बहुत ही तेजी से कांग्रेस से जुड़ रहा है।कांग्रेस को ही युवाओं,छात्रों के रोजगार व शिक्षा की चिंता है। देश की जनता अब जानती है कि कांग्रेस के बिना सत्ता में आए गरीबी महंगाई से निजात नही मिल सकता है। जिला उपाध्यक्ष विराट यादव ने कहा कि युवाओं के नेतृत्व में बिहार में बदलाव किया जायेगा। उत्तर प्रदेश के युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता बहुत ही मजबूती के साथ बिहार चुनाव में लग गए हैं। बैठक को अशोक कुमार,कार्तिकेय मिश्र, रणजीत शुक्ल, अमित प्रताप सिंह,मणिप्रकाश पांडेय, सन्नी पांडेय, मोहित कुमार, जाबिर खान,जावेद अख्तर,शोएब खान,शाहरुख खान,इरफान खान आदि ने सम्बोधित किया।

रेल लाइन परियोजना से जुड़े भूमि अधिग्रहण कार्य की समीक्षा

क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद के मुख्य राजस्व अधिकारी हिमांशु वर्मा ने शुक्रवार को सहजनवां-दोहरीघाट रेल लाइन परियोजना से संबंधित भूमि अधिग्रहण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को पारदर्शी, त्वरित और निष्पक्ष ढंग से पूरा किया जाए, ताकि परियोजना का कार्य समय पर आरंभ हो सके।
यह महत्वाकांक्षी परियोजना गोरखपुर और मऊ को जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की जा रही है। प्रस्तावित रेल लाइन की कुल लंबाई लगभग 80 किलोमीटर होगी, जिसकी अनुमानित लागत ₹1320 करोड़ है। इस रेल परियोजना के पूर्ण होने से न केवल गोरखपुर मंडल के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र का सामाजिक एवं आर्थिक विकास भी तीव्र गति से आगे बढ़ेगा।
मुख्य राजस्व अधिकारी ने बताया कि इस रेल लाइन के बनने से गोरखपुर से वाराणसी, छपरा और प्रयागराज जैसे प्रमुख शहरों के लिए एक नया और वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा, जिससे यात्रियों को समय की बचत होगी और माल परिवहन भी अधिक सुगम बनेगा। उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि से संबंधित सभी विवादों और अभिलेखीय प्रक्रियाओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए।
उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में रोजगार के नए अवसर पैदा करेगी तथा स्थानीय स्तर पर व्यापार, कृषि एवं औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देगी। भूमि स्वामियों को मुआवजा निर्धारण में किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए संबंधित उप जिलाधिकारी और तहसील स्तरीय टीमों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
सीआरओ हिमांशु वर्मा ने विश्वास जताया कि सभी विभागों के सहयोग से सहजनवां-दोहरीघाट रेल लाइन परियोजना तय समयसीमा में पूर्ण होगी, जिससे पूर्वांचल के विकास को नई दिशा और गति मिलेगी।

छठ पर्व की तैयारियों को लेकर महापौर व नगर आयुक्त ने किया घाटों का निरीक्षण

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
आगामी छठ पर्व के दृष्टिगत शुक्रवार को महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव एवं नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने शहर के प्रमुख घाटों — मानसरोवर मंदिर स्थित मानसरोवर पोखरा, सूरजकुंड पोखरा तथा गोरखनाथ मंदिर स्थित भीम सरोवर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सहायक नगर आयुक्त/जोनल अधिकारी अविनाश प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता अमरनाथ, सफाई निरीक्षक श्रवण सोनकर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
नगर आयुक्त ने मौके पर जोनल अधिकारी को तीनों पोखरों की संपूर्ण सफाई कराने, सीढ़ियों पर जमी काई हटाने तथा फिसलन की स्थिति से बचाव के लिए विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने मानसरोवर पोखरा एवं भीम सरोवर पर कपड़े व लाइट से सजावट का कार्य 25 अक्टूबर तक हर हाल में पूरा कराने के निर्देश भी दिए।
महापौर ने कहा कि छठ पर्व शहर का महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्व है, अतः सभी घाटों पर स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा की दृष्टि से बेहतर प्रबंध किए जाएं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

ग्रामवासियों के सहयोग से मंदिर का जीर्णोद्धार, मां काली की नवीन मूर्ति की विधिवत स्थापना

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड घुघली के ग्राम पंचायत पकड़ी बिशनपुर में ग्रामवासियों के सहयोग से प्राचीन मां काली मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया। साथ ही मां काली की नवीन मूर्ति की स्थापना वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ सम्पन्न हुई।
उल्लेखनीय है कि लगभग 50 वर्ष पुराना यह मंदिर जर्जर अवस्था में पहुंच गया था और देवी मां प्रतिमा भी क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास से मंदिर का निर्माण युद्धस्तर पर कराया तथा बनारस से मां काली की नई प्रतिमा मंगाई। स्थापना हेतु जिला प्रशासन से विधिवत अनुमति ली गई।
22 अक्टूबर को 251 कन्याओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश में जल हरपुर महंत स्थित भगवान शिव मंदिर के सरोवर से भरा गया। मुख्य धर्माचार्य आचार्य विद्याधर पांडेय के नेतृत्व में पूजा-अर्चना संपन्न हुई। रात्रि में उन्होंने रामचरित मानस के आधार पर श्रीराम के चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया गया।
24 अक्टूबर की सुबह गांव में प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने सहभागिता की। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से थानाध्यक्ष घुघली गौरव सिंह के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा। कांस्टेबल रिंकू कन्नौजिया और बलराम यादव, महिला कांस्टेबल नीता, पूजा सहगल की भूमिका सराहनीय रही।
पूजा अनुष्ठान के पश्चात मां काली की प्रतिमा का विधिवत मंत्रोच्चार के साथ स्थापना की गई। इस अवसर पर आचार्य विद्याधर पांडेय, आचार्य विवेक पांडेय, आचार्य सुनील पांडेय, आचार्य अनमोल तिवारी और आचार्य हरि गोपाल पांडेय ने अनुष्ठान का संचालन किया। कार्यक्रम के यजमान योगेन्द्र गुप्ता व अखिलेश्वर पांडेय रहें।
ग्रामवासियों में इस धार्मिक आयोजन को लेकर अपार उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम को सफल कराने में गोविंद प्रसाद द्विवेदी, योगेंद्र मिश्र, पूर्व प्रधान जनार्दन ओझा, गजेंद्र ओझा, विमलेश पांडेय, महेश्वर दुबे, परदेसी चौधरी,अमरेश पांडेय, सुधीर पांडेय, एडवोकेट विजय शंकर पांडेय, उमेश चौधरी, राम किशुन गुप्ता, शंकर चौधरी, प्रवीण ओझा,
पुजारी लालू चौधरी,सिंधु पांडेय, पंकज पांडेय, मनीष दुबे, नागेंद्र गुप्ता, शैलेश गुप्ता, भाजपा नेता रिंकू गुप्ता, अजय ओझा, अनिल सिंह, कपिल देव तिवारी, नगीना पांडेय, विवेक पांडेय, जगदीश प्रसाद, राम केवल चौधरी, संदीप गुप्ता, राजू पांडेय, परदेसी गुप्ता, बजरंगी तिवारी, मधुसूदन तिवारी, मोहनलाल गुप्ता, गामा यादव सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहें।

दीपावली पर एस.आर.ए की सौगात- दो पात्र लाभार्थियों को मिला उनके सपनो का घर

उत्तर मध्य मुंबई भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय बडगुजर ने जताया आभार

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा) दीपावली के शुभ अवसर पर एस.आर.ए के सीईओ महेंद्र कल्याणकर ने भाजपा उत्तर मध्य मुंबई जिला उपाध्यक्ष अजय बडगुजर के पत्र को संज्ञान में लेते हुए दो गरजू पात्र नागरिकों को घर उपलब्ध कराया।
पिछले कई वर्षों से घर पाने के लिए एस.आर.ए. कार्यालय के चक्कर काट रहे नरेंद्र रामसूरत मिश्र और सुभाष कृष्णा परिमल को आखिरकार इस दीपावली अपने सपनों का घर मिला। सीईओ महेंद्र कल्याणकर द्वारा दोनों लाभार्थियों को अलॉटमेंट चाबी प्रदान की गई।
इस पहल पर भाजपा उत्तर मध्य मुंबई जिला उपाध्यक्ष अजय बडगुजर ने सीईओ महेंद्र कल्याणकर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एस.आर.ए. ने दीपावली से पहले आम नागरिकों को खुशियों का तोहफा दिया है।
इसलिए हम एसआरए के सीईओ महेंद्र कल्याणकर का आभार व्यक्त करते हैं |

“हम सरकार नहीं, नया बिहार बनाने आए हैं” — सहरसा में तेजस्वी की गर्जना

अब बिहार बदलेगा, भरोसे की राजनीति लौटेगी” — सहरसा से चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हुए बोले तेजस्वी यादव

महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में ऐलान के बाद तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को सहरसा से चुनाव प्रचार का बिगुल फूंक दिया। रैली से पहले पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी ने कहा कि “हमारी राजनीति झूठ नहीं, भरोसे की राजनीति है। जनता अगर मौका देगी, तो बिहार चिंता मुक्त हो जाएगा।” सहरसा की जनसभा में उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार दोनों पर सीधा हमला बोलते हुए “बिहार के स्वाभिमान और परिवर्तन” का नारा बुलंद किया।

सहरसा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) में आयोजित विशाल जनसभा में तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा,
“गुजरात के दो लोग बिहार को चलाने की कोशिश कर रहे हैं। मोदीजी गुजरात में फैक्ट्री लगाते हैं, लेकिन बिहार से वोट मांगते हैं। अब ऐसा नहीं चलेगा। हम बिहारी हैं, बाहरियों से नहीं डरते। अगर लालूजी मोदी से नहीं डरे तो उनका बेटा भी नहीं डरेगा।”

ये भी पढ़ें – समस्तीपुर से पीएम मोदी का हुंकार — “लालटेन नहीं, रोशनी चाहिए… बिहार में फिर एक बार सुशासन सरकार”

तेजस्वी ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि 20 साल से चली आ रही सरकार को बदलने का। उन्होंने कहा, “हम सिर्फ सरकार बनाने नहीं आए हैं, बल्कि बिहार को बदलने आए हैं — ऐसा बिहार जहां हर धर्म, जात और वर्ग के लोग साथ चलें, जहां अपराध और भ्रष्टाचार का अंत हो, जहां रोजगार, निवेश और उद्योग की बयार बहे।”
पूर्व उपमुख्यमंत्री ने बिहार की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि “आज बिहार के लोग पढ़ाई, दवाई और कमाई — तीनों के लिए बाहर जा रहे हैं।” उन्होंने नीतीश कुमार और मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि “20 साल मुख्यमंत्री और 11 साल प्रधानमंत्री रहने के बावजूद बिहार पिछड़ा ही रह गया है, बेरोजगारी सबसे अधिक है और पलायन थमने का नाम नहीं ले रहा।”

ये भी पढ़ें – पानी पर कब्ज़े की जंग: तालिबान का कुनर बाँध बना पाकिस्तान के लिए नया जल संकट

तेजस्वी ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा, “जब हमारी सरकार 17 महीने के लिए बनी थी, तब हमने 5 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी, 3 लाख नई भर्तियों की प्रक्रिया शुरू की और 4 लाख शिक्षकों को राजकीय दर्जा दिया। हमने जुमलेबाजी नहीं की, जो कहा वो किया — और जो कहेंगे, वो जरूर करेंगे।”
उन्होंने अंत में जनता से अपील की —

“बस हमें एक मौका दीजिए, भरोसा कीजिए — बिहार बदलेगा, युवाओं का सपना साकार होगा।”

समस्तीपुर से पीएम मोदी का हुंकार — “लालटेन नहीं, रोशनी चाहिए… बिहार में फिर एक बार सुशासन सरकार”

समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का बिगुल बज चुका है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मिथिलांचल की धरती समस्तीपुर से एनडीए के चुनाव अभियान का शंखनाद किया।
जननायक कर्पूरी ठाकुर के पैतृक गांव जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद पीएम मोदी ने समस्तीपुर के दुधपुरा हवाई अड्डा मैदान से विशाल जनसभा को संबोधित किया, जहां उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मंच साझा कर रहे थे। दोनों नेताओं ने एक साथ ‘सुशासन बनाम जंगलराज’ के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा और विकास के नए संकल्पों के साथ बिहार की जनता से एनडीए को फिर सत्ता में लाने की अपील की।

ये भी पढ़ें – फंदे से लटका मिला युवक: घरेलू कलह या गवाही का डर — जांच में जुटी पुलिस

🟠 पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें

  1. कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने का उल्लेख करते हुए कहा — “कर्पूरी जी हमारे लिए प्रेरणा हैं, वंचितों की आवाज़ हैं।”
  2. भीड़ से पूछा — “जब इतनी लाइट है तो लालटेन चाहिए क्या?”
    और नारा दिया — “फिर एक बार एनडीए सरकार, फिर एक बार सुशासन सरकार!”
  3. मोदी ने कहा कि उनकी सरकार वंचितों को वरीयता, पिछड़ों को प्राथमिकता देने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।
  4. उन्होंने दावा किया — “आज बिहार का ऐसा कोई कोना नहीं, जहाँ विकास का काम न हो रहा हो।”
  5. किसानों के लिए 28,000 करोड़ रुपये की किसान सम्मान निधि का ज़िक्र किया।
  6. कहा — “मिथिलांचल का मूड बता रहा है कि बिहार तेज़ रफ्तार से आगे बढ़ेगा।”
  7. राजद-कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बोले — “घोटालों में जमानत पर घूमने वालों को परिवार की चिंता है, जनता की नहीं।”
  8. कहा — “1 जीबी डेटा एक कप चाय से भी सस्ता है — यही डिजिटल इंडिया का असर है।”
  9. ये भी पढ़ें –“पानी पर कब्ज़े की जंग: तालिबान का कुनर बाँध बना पाकिस्तान के लिए नया जल संकट
  10. महिलाओं को एनडीए की सबसे बड़ी ताकत बताया — “उज्ज्वला, शौचालय और जल जीवन मिशन से मिली राहत ही हमारी सबसे बड़ी जीत है।”
  11. अंत में विश्वास जताया — “बिहार फिर रिकॉर्ड तोड़ेगा, नीतीश जी के नेतृत्व में सुशासन लौटेगा।”
  12. ये भी पढ़ें – भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुके तेजस्वी यादव पर नित्यानंद राय का वार — कहा, बिहार को वर्षों पीछे धकेलने वाले अब विकास की बात कर रहे हैं
    🔵 सीएम नीतीश कुमार की 5 बड़ी बातें
  13. कहा — “बिहार की प्रगति में केंद्र और राज्य की साझेदारी अहम है।”
  14. मतदाताओं को चेताया — “जंगलराज के दिन याद हैं, अब सुशासन का रास्ता नहीं छोड़ना चाहिए।”
  15. महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर कहा — “आरक्षण से लेकर आत्मनिर्भरता तक हमने नई राह बनाई है।”
  16. ये भी पढ़ें –“हर घर में नौकरी, हर दीदी को सम्मान — तेजस्वी का वादा, बदलता बिहार!”
  17. केंद्र सरकार के समर्थन को बिहार के विकास की रीढ़ बताया।
  18. वादा किया — “हर गांव तक सड़क, बिजली, पानी, इंटरनेट पहुंचाना हमारा लक्ष्य है और इसे और तेज़ करेंगे।”
    समस्तीपुर की यह रैली सिर्फ एक चुनावी सभा नहीं, बल्कि बिहार के भविष्य का रोडमैप पेश करने का मंच बनी। मोदी और नीतीश की संयुक्त अपील ने यह संदेश साफ कर दिया कि “विकास बनाम परिवारवाद” ही इस बार चुनाव का असली मुद्दा होगा।

“पानी पर कब्ज़े की जंग: तालिबान का कुनर बाँध बना पाकिस्तान के लिए नया जल संकट

काबुल/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)दक्षिण एशिया में अब युद्ध केवल सीमाओं या आतंक के मोर्चों पर नहीं, बल्कि पानी की हर बूंद पर लड़ा जा रहा है। जल संकट अब सिर्फ़ एक प्राकृतिक आपदा नहीं रहा, बल्कि राजनीतिक और सामरिक हथियार बन चुका है। भारत द्वारा सिंधु जल संधि को स्थगित करने के बाद, अब तालिबान शासित अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के सामने नया संकट खड़ा कर दिया है। तालिबान ने कुनर नदी पर विशाल बाँध के निर्माण का आदेश जारी कर दिया है — जिसका सीधा उद्देश्य है पाकिस्तान की जल आपूर्ति को सीमित करना।

ये भी पढ़ें – फंदे से लटका मिला युवक: घरेलू कलह या गवाही का डर — जांच में जुटी पुलिस
💧 तालिबान का जल कदम: पाकिस्तान के लिए चेतावनी
तालिबान सरकार का यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच दुरंड लाइन (2,640 किमी) पर तनाव चरम पर है। हाल ही में दोनों देशों के बीच भारी हथियारों और टैंकों से हुई झड़पों ने सुरक्षा हालात को और बिगाड़ दिया। पाकिस्तान द्वारा TTP (तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान) के खिलाफ किए गए हवाई हमलों के जवाब में अब तालिबान ने “पानी” को ही अपना हथियार बना लिया है।

ये भी पढ़ें –सीमा पर नशे के खिलाफ सख्ती—बहराइच पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई

कुनर नदी पर प्रस्तावित बाँध सीधे तौर पर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और उत्तरी इलाकों की जल आपूर्ति को प्रभावित करेगा। इससे कृषि, सिंचाई और पेयजल संकट गहराने की आशंका बढ़ गई है।
⚔️ भारत-तालिबान की जल रणनीति और पाकिस्तान की चिंता
भारत द्वारा हाल ही में सिंधु जल संधि को निलंबित करने के कदम ने पहले ही पाकिस्तान की जल-राजनीति को झकझोर दिया था। अब तालिबान के बाँध निर्माण से पाकिस्तान के लिए यह दोहरा जल संकट बन गया है। विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम क्षेत्रीय शक्ति संतुलन में भारत और अफगानिस्तान की संयुक्त रणनीति की झलक देता है।

ये भी पढ़ें – फंदे से लटका मिला युवक: घरेलू कलह या गवाही का डर — जांच में जुटी पुलिस
अब पाकिस्तान को न सिर्फ़ सीमाओं की सुरक्षा करनी होगी, बल्कि हर बूंद पानी की भी रखवाली करनी पड़ेगी।
🌊 पानी बना राजनीतिक हथियार
तालिबान का कुनर बाँध यह साबित करता है कि आधुनिक युग में पानी अब केवल जीवन का स्रोत नहीं, बल्कि रणनीतिक ताकत का प्रतीक बन गया है। पाकिस्तान की कृषि अर्थव्यवस्था और आंतरिक स्थिरता के लिए यह बाँध आने वाले दिनों में गंभीर चुनौती साबित हो सकता है।
क्षेत्रीय राजनीति के इस नए अध्याय में तालिबान का संदेश स्पष्ट है —
“अब शक्ति का संतुलन केवल बंदूकों से नहीं, बल्कि नदियों की धाराओं से तय होगा।”

🧭 दक्षिण एशिया की राजनीति में “जल” अब सामरिक मोर्चे का हिस्सा बन चुका है। तालिबान का कुनर बाँध पाकिस्तान को जल और सुरक्षा दोनों स्तरों पर हिला सकता है। आने वाले दिनों में यह ‘वॉटर वॉर’ (Water War) न केवल पाकिस्तान के लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए नई भू-राजनीतिक चुनौती बन सकता है।

फंदे से लटका मिला युवक: घरेलू कलह या गवाही का डर — जांच में जुटी पुलिस

विगत दिनों खुखुन्दू कांड से संबंधित था पवन छोड़ गया सवाल क्यों उठाया ऐसा कदम?


देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।खुखुन्दू थाना क्षेत्र के टड़वा गांव में शुक्रवार की सुबह एक हृदयविदारक घटना ने पूरे गांव को दहला दिया। गांव निवासी पवन चौहान (30 वर्ष) ने अपने घर में रस्सी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची और जांच शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें –पांडवों को संकट से बचाने के लिए द्रौपदी ने शुरू की छठ पर्व की पूजा – आचार्य अजय शुक्ल

बताया जा रहा है कि पवन चौहान पेशे से लग्न समारोहों में नाच-गाने का कार्य करता था। उसका पारिवारिक जीवन कुछ समय से ठीक नहीं चल रहा था। ग्रामीणों के अनुसार, कुछ वर्ष पहले किसी विवाद के चलते उसने अपनी पत्नी को मायके भेज दिया था। पवन की एक पांच वर्षीय पुत्री भी है, जो घटना के समय घर पर नहीं थी।

ग्रामीणों का कहना है कि शुक्रवार को पवन किसी गवाही के मामले को लेकर कहीं जाने वाला था, लेकिन अचानक उसने यह चरम कदम उठा लिया। हालांकि गवाही से जुड़ा यह मामला क्या था, इसकी पुष्टि अभी तक पुलिस नहीं कर पाई है।

ये भी पढ़ें –सीमा पर नशे के खिलाफ सख्ती—बहराइच पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष खुखुन्दू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है, और सभी बिंदुओं पर पड़ताल की जाएगी।

ग्रामीणों में इस घटना को लेकर माहौल गमगीन है। पवन की असामयिक मृत्यु ने न केवल उसके परिवार बल्कि पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है।

पांडवों को संकट से बचाने के लिए द्रौपदी ने शुरू की छठ पर्व की पूजा – आचार्य अजय शुक्ल

25 अक्टूबर से शुरू होकर 28 अक्टूबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर होगा छठ पर्व का समापन

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।चार दिवसीय छठ पर्व की शुरुआत कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष के चतुर्थी तिथि से होकर सप्तमी तिथि को सुबह उगते सूर्य देव को अर्घ्य देकर समापन किया जाता है।इस बार 25 अक्टूबर को चतुर्थी तिथि को नहाय खाय से शुरू हो रहा है तथा सप्तमी तिथि 28 अक्टूबर को सुबह अर्घ्य से समापन हो रहा है। उक्त बातें बताते हुए आचार्य अजय शुक्ल ने कहा कि विशेष रूप से बिहार,झारखंड ,उत्तर प्रदेश में मनाया जाने वाला पर्व अब तो लगभग पूरे देश का प्रमुख हो गया है।उक्त बातें बताते हुए आचार्य अजय शुक्ल ने कहा कि इस पर्व को मां सीता व श्री राम जी जब रावण के वध करने के बाद अयोध्या नगरी आए तो अपने कुल देवता सूर्य देव की पूजा अर्चना उपवास रखने के बाद किया।उसके पश्चात लोग इस व्रत को मनाने लगे।एक अन्य कथा के अनुसार व्रत की शुरुआत महाभारत काल से हुआ है।सबसे पहले सूर्य पुत्र कर्ण ने सूर्य की पूजा करते हुए की थी।वह भगवान सूर्य के कृपा से ही महान योद्धा बने थे। वहीं जब पांडव जुआ खेलते हुए अपना राजपाट हार गए तो उनकी पत्नी द्रौपदी ने इस संकट से उबरने के लिए ऋषि धौम्य की सलाह पर सूर्य देव की उपासना की थी।लोक परम्परा के अनुसार सूर्य देव व छठी मइया का सम्बंध भाई बहन का है।इसलिए छठ पर्व पर सूर्य की पूजा अर्चना शुभ फल प्राप्त करने वाला होता है। इस साल पर्व की शुरुआत 25 अक्टूबर को नहाय खाय 26 को खरना व तीसरे दिन 27 अक्टूबर को शाम को सन्ध्या अर्घ्य और 28 अक्टूबर को सूर्योदय के समय अर्घ्य देकर पर्व का समापन होगा। यह पर्व परिवार के सुख समृद्धि व संतान सुख का व्रत है।इस व्रत में साफ सफाई व पवित्रता बहुत ही आवश्यक है।यह पर्व हमें प्रकृति को संरक्षित करने का संदेश देता है, इस पर्व में इस समय उगने व पैदा होने वाले फल ,सब्जी का प्रयोग पूजन में किया जाता है।

सीमा पर नशे के खिलाफ सख्ती—बहराइच पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)।भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की बढ़ती तस्करी पर नकेल कसने के लिए बहराइच पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक की गई इस कार्रवाई में टीम ने नेपालगंज निवासी एक युवक को 12.71 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें –“हर घर में नौकरी, हर दीदी को सम्मान — तेजस्वी का वादा, बदलता बिहार!”

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे मादक पदार्थ विरोधी विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रद्युम्न सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक रमेश सिंह रावत, उपनिरीक्षक दीनानाथ सागर, चौकी इंचार्ज जितेश कुमार सिंह, तथा एसएसबी के जवान विप्लव कुमार घोष, एस. मुत्थु सेल्वा, शैलेन्द्र पटेल, बाला राजू और गुरुदेव मय (डॉग हैंडलर मीको) की टीम ने गश्त के दौरान यह सफलता अर्जित की।

संयुक्त पेट्रोलिंग के दौरान इंडो-नेपाल बॉर्डर पिलर संख्या 651/11 से लगभग 100 मीटर दूरी पर बरथनवा इलाके में स्थित सीमान्त डिग्री कॉलेज के पास एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 12.71 ग्राम नाजायज स्मैक बरामद की गई।

ये भी पढ़ें –कटोरे में बचपन नहीं,अधिकार चाहिए

पूछताछ में आरोपी की पहचान दिपेन्द्र वर्मा (उम्र 20 वर्ष) पुत्र वीरेन्द्र प्रसाद कुर्मी, निवासी खास कारकान्दो वार्ड नंबर 18, जिला बांके, राष्ट्र नेपालगंज (नेपाल) के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 306/2025, धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ की है।

अभियुक्त को न्यायिक प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय सदर बहराइच रवाना कर दिया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई सीमा क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करी नेटवर्क के खिलाफ जारी अभियान का हिस्सा है। पुलिस और एसएसबी के संयुक्त प्रयास से नशे के अवैध व्यापार पर नियंत्रण के लिए लगातार सघन चेकिंग और गश्त की जा रही है।

इस संयुक्त अभियान ने एक बार फिर यह स्पष्ट किया है कि सीमा क्षेत्र में नशा माफिया अब कानून के शिकंजे से बच नहीं पाएंगे।