Monday, June 29, 2026
Home Blog Page 425

थाना बरहज पुलिस द्वारा एक पीकप वाहन से 07 राशि गोवंशीय पशुओं के साथ 02 गो-तस्करों को किया गया गिरफ्तार, 01 फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम व वांछित/वारण्टी/गो-तस्करों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी बरहज राजेश चतुर्वेदी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बरहज पुलिस द्वारा विगत रात्रि को मुखबिर की सूचना पर बरेजी पुल से पहले एक पीकप वाहन संख्या से बिहार व बंगाल ले जायी जा रही 07 राशि गोवंशीय पशुओं के साथ 02 अभियुक्तों क्रमशः1. मुकेश चौहान पुत्र पलकधारी चौहान साकिन सुरही बुजुर्ग भाना सरायमीर जनपद आजमगढ़, 2. छोटे लाल चौहान पुत्र संजय कुमार साकिन कादीपुर उसरहिया थाना जलालपुर जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर एक फर्जी नंबर प्लेट UP 50DT 0762, जो उक्त पीकप पर लगा था, को बरादम किया गया । पुलिस टीम द्वारा बरामद गोवंशीय पशुओं, पिकअप वाहन व फर्जी नंबर प्लेट को कब्जे में लेकर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-312/2025 धारा 341(2) बीएनएस, 3/5ए/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-

  1. मुकेश चौहान पुत्र पलकधारी चौहान सा० सुरही बुजुर्ग भाना सरायमीर जनपद आजमगढ़
  2. छोटे लाल चौहान पुत्र संजय कुमार सा० कादीपुर उसरहिया थाना जलालपुर जनपद जौनपुर
    बरामदगी का विवरणः-
    1.07 राशि (04 राशि गाय व 03 राशि बछड़ा) गोवंशीय पशु
    2.एक पीकप वाहन संख्या
  3. एक फर्जी नंबर प्लेट UP 50DT 0762
    गिरफ्तार अभियुक्त मुकेश चौहान का आपराधिक इतिहासः-
    1.मु0अ0सं0-110/25 धारा 4/25 आयुद्ध अधि० थाना नियामाबाद जनपद आजमगढ़
    2.मु0अ0सं0-0043/2023 धारा 323/498ए/504/506 भादवि० व 3/4 डी०पी० एक्ट थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़
    3.मु0अ0सं0-0066/2023 धारा 323/504/506 भादवि0 थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरणः-
  4. उ0नि0 राम लक्ष्मण सिंह थाना बरहज जनपद देवरिया
  5. उ0नि0 सुमित कांत थाना बरहज जनपद देवरिया
  6. का0 दीपक यादव थाना बरहज जनपद देवरिया
  7. का0 अमरजीत यादव थाना बरहज जनपद देवरिया
  8. का0 अभिषेक सिंह थाना बरहज जनपद देवरिया
  9. का0 मंदीप यादव घाना बरहज जनपद देवरिया
  10. का0 राकेश पाल थाना बरहज जनपद देवरिया

किराए के कमरे में युवक ने लगाई फांसी, परतावल में सनसनी

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत परतावल वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। करीब सुबह 10:30 बजे एक युवक द्वारा अपने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान पवन राठौड़, पुत्र आदराम राठौर, निवासी रोवण, भिंड (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। पवन अपने बड़े भाई आशीष राठौड़ के साथ पिछले तीन वर्षों से परतावल में रहकर फास्ट फूड की दुकान चलाता था। इसी काम से वह अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। पवन की शादी हो चुकी थी और उसका एक वर्ष का मासूम बेटा भी है। प्रतिदिन की तरह गुरुवार को जब बड़ा भाई आशीष कमरे पर पहुंचा, तो अंदर का दृश्य देखकर सन्न रह गया। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवा कर शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परतावल चौकी इंचार्ज के अनुसार, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। कमरे की बारीकी से तलाशी ली जा रही है तथा परिजनों और साथियों से भी पूछताऊछ जारी है।
घटना ने स्थानीय लोगों को झकझोर कर रख दिया है, वहीं परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

टायर फटने से बेकाबू डंपर ने मचाई तबाही, तीन की मौत कई गंभीर रूप से घायल

कुशीनगर/हाटा (राष्ट्र की परम्परा)। बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे कसया के पास पकवा इनार चौराहा स्थित फोरलेन पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कुशीनगर से हेतिमपुर की तरफ जा रहा डंपर अचानक तब अनियंत्रित हो गया जब पकवा इनार के समीप उसके आगे वाले पहिये में तेज धमाके के साथ टायर फट गया। टायर फटते ही डंपर बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और विपरीत दिशा की लेन में जा पहुंचा।
अनियंत्रित डंपर ने पहले साईकिल सवार को कुचला, फिर सामने से आ रहे ई-रिक्शा, बाइक, ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतकों की पहचान सिरसिया चौबे निवासी रामविलास 55 वर्ष देवरिया महुआ, सहोदर पट्टी निवासी बाइक सवार केशव कुमार 21 वर्ष के रूप में हुई है। तीसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस उसके बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है। घटना में ई-रिक्शा सवार कश्यप भाई-बहन, शिवकुमारी देवी, लक्ष्मी पटेल, काजल, बाइक सवार चंदन राजभर निवासी– महुआ देवरिया, जालौन जनपद के डंपर चालक राम सिंह, कामता प्रसाद, तथा कसया के श्यामपुर निवासी ट्रैक्टर चालक अजय सिंह सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
हादसे के बाद फोरलेन पर लगभग एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर आवागमन बहाल कराया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए थे, वहीं पुलिस मामले की जांच में तत्परता से जुटी हुई है।
इस भीषण दुर्घटना ने क्षेत्र में दहशत और शोक की लहर फैला दी है।

मिजोरम के पूर्व राज्यपाल स्वराज कौशल नहीं रहे, अंतिम संस्कार आज

स्वराज कौशल का निधन: मिजोरम के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ अधिवक्ता को राष्ट्र ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मिजोरम के पूर्व राज्यपाल, प्रसिद्ध अधिवक्ता स्वराज कौशल का गुरुवार, 4 दिसंबर 2025 को निधन हो गया। उनके निधन से राजनीतिक, प्रशासनिक और कानूनी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। वह दिवंगत विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पति तथा राज्यसभा सांसद बांसुरी स्वराज के पिता थे। पार्टी कार्यालय से जारी बयान में बताया गया कि उनका अंतिम संस्कार आज लोधी रोड श्मशान घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ किया जाएगा।

स्वराज कौशल एक प्रतिष्ठित कानूनी विशेषज्ञ रहे हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में कई संवेदनशील और महत्वपूर्ण मामलों की पैरवी की थी। एक कुशल प्रशासक के रूप में मिजोरम के राज्यपाल रहते हुए उन्होंने शांति, विकास और सामाजिक समरसता के लिए अनेक उल्लेखनीय कार्य किए। उनके अनुशासन, सादगी और समर्पण ने उन्हें विशिष्ट पहचान दिलाई।

भाजपा के मालवीय नगर विधायक सतीश उपाध्याय ने स्वराज कौशल के निधन को राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उन्होंने ईमानदारी और बुद्धिमत्ता के साथ जनसेवा की मिसाल पेश की। वहीं राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने भी शोक व्यक्त करते हुए कहा कि स्वराज कौशल एक दूरदर्शी प्रशासक और निष्ठावान जनसेवक थे, जिनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

मिजोरम के राज्यपाल जनरल वी. के. सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक संदेश साझा करते हुए कहा कि उनके निधन से देश ने एक कुशल नेता और प्रभावशाली कानूनविद् खो दिया है। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना जताई और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

स्वराज कौशल का जीवन संघर्ष, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की मिसाल रहा है। उनका जाना न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ फरार गोतस्कर

सिकन्दरपुर / बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।
जिले में गोतस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिकन्दरपुर पुलिस मुठभेड़ में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार रात वाहन चेकिंग के दौरान गोतस्करी के एक फरार आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल बलिया में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना सिकन्दरपुर पुलिस खरीद से नदी की ओर जाने वाले मार्ग पर रात नियमित वाहन चेकिंग में लगी हुई थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक तेज गति से मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने पर उसने रफ्तार और बढ़ा दी। कुछ दूरी पर बाइक फिसलने से वह गिर पड़ा, लेकिन पुलिस को पास आता देख आरोपी ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें –मतदाता सूची पुनरीक्षण में भाग संख्या 75 बना मॉडल, बीएलओ को मिला सम्मान

आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई और मौके पर ही उसे पकड़ लिया गया। उसकी पहचान ब्रिजेश पुत्र धर्मदेव प्रसाद निवासी मोहम्मदपुर, थाना घोसी, जिला मऊ (उम्र लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह सुबह गोवंश से भरी एक पिकअप को बिहार ले जा रहा था, लेकिन पुलिस कार्रवाई के दौरान वह फरार हो गया था।

गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 303 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस सिकन्दरपुर पुलिस मुठभेड़ से क्षेत्र में सक्रिय गोतस्करी गिरोहों पर शिकंजा कसने में बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

मतदाता सूची पुनरीक्षण में भाग संख्या 75 बना मॉडल, बीएलओ को मिला सम्मान

बलिया/सिकंदरपुर(राष्ट्र की परम्परा) क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कचुआरा बस्ती बुजुर्ग स्थित भाग संख्या 75 ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत एक नई मिसाल कायम की है। यहां फॉर्म वितरण, कलेक्शन और डिजिटाइजेशन का कार्य शत-प्रतिशत सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। कुल 1040 पंजीकृत मतदाताओं में से 1040 मतदाताओं के प्रपत्रों का न केवल सत्यापन किया गया, बल्कि उनका digitales रिकॉर्ड भी समय से तैयार कर लिया गया। इस तरह भाग संख्या 75 को जिले के उन चुनिंदा बूथों में शामिल किया गया है, जहां कार्य शत प्रतिशत सटीकता के साथ सम्पन्न हुआ है।

ये भी पढ़ें –किसानों को बड़ी राहत: आनंदनगर–फरेंदा रैक पॉइंट पर 1228 एमटी यूरिया रैक उपलब्धपरिवहन लागत कम होगी, समय पर मिलेगी खाद

इसके साथ ही वर्ष 2003 की मतदाता सूची से वर्तमान सूची का मिलान (मैपिंग) कार्य भी पूरा किया गया। इस प्रक्रिया में केवल 2 मतदाता ही ‘नो मैपिंग’ श्रेणी में पाए गए, जबकि शेष सभी मतदाताओं की प्रविष्टियां सफलतापूर्वक मिलान में सम्मिलित हो गईं। यह जिला प्रशासन और ग्राउंड लेवल टीम की मेहनत तथा सूझबूझ का बेहतर उदाहरण माना जा रहा है।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के उपलक्ष्य में आयोजित बीएलओ-बीएलए समीक्षा बैठक के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ अनिल कुमार शर्मा और सुपरवाइजर जय शंकर प्रसाद को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने इसे अनुकरणीय कार्य बताते हुए अन्य बूथों की टीमों को भी इससे प्रेरणा लेने की अपील की।

ये भी पढ़ें –अमरोहा में कहर बनकर आई तेज रफ्तार, ट्रक से टकराई कार, चार की मौत

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी एवं एईआरओ नवानगर पंकज सिंह, ग्राम प्रधान लीलाधर राम, बीएलए सतीश राजभर, बृजेश राम, हरेराम यादव, प्रधानाध्यापक विश्वजीत चौरसिया और शिक्षक अनूप सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उन्होंने टीम की मेहनत की सराहना करते हुए आगामी चुनावी कार्यों को भी इसी तत्परता और पारदर्शिता के साथ पूरा करने का आह्वान किया।

अमरोहा में कहर बनकर आई तेज रफ्तार, ट्रक से टकराई कार, चार की मौत

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, चार युवकों की मौत

अमरोहा (उत्तर प्रदेश)। जिले के रजबपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अतरासी गांव के पास तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसमें सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ट्रक के नीचे घुस गई और पूरी तरह चकनाचूर हो गई।

ये भी पढ़ें –सरकारी अनदेखी के बीच ग्रामीणों का साहस, गायघाट में बना उम्मीदों का रास्ता

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी और अंधेरे के कारण चालक को सड़क किनारे खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया। टकराव के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कटर मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को काटकर शवों को बाहर निकाला गया।

ये भी पढ़ें –शिक्षकों, छात्रों और शिक्षा प्रेमियों के लिए टीचर्स ऑफ बिहार मंच का सकारात्मक प्रयास जारी

पुलिस ने मृतकों की पहचान दिल्ली निवासी आयुष शर्मा और श्रेष्ठ पंचोली, कोलकाता निवासी अर्नब चक्रवर्ती, और त्रिपुरा निवासी सप्तऋषि के रूप में की है। चारों युवक किसी निजी कार्य से दिल्ली से लखनऊ की तरफ जा रहे थे। फिलहाल सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है कि ट्रक सड़क पर क्यों खड़ा था और उसके चेतावनी संकेत (रिफ्लेक्टर/लाइट) चालू थे या नहीं। वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे पर खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और बेहतर लाइटिंग सिस्टम की व्यवस्था की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

यह दुर्घटना एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों की चेतावनी देती है।

किसानों को बड़ी राहत: आनंदनगर–फरेंदा रैक पॉइंट पर 1228 एमटी यूरिया रैक उपलब्धपरिवहन लागत कम होगी, समय पर मिलेगी खाद

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के किसानों के लिए बुधवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया। लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करते हुए आनंदनगर–फरेंदा रैक पॉइंट पर एचयूआरएल की यूरिया की 1228 मीट्रिक टन क्षमता वाली रैक उपलब्ध करा दी गई है। यह व्यवस्था जिला प्रशासन के निरंतर प्रयासों और शासन से लगातार संवाद के परिणाम स्वरूप संभव हुई है। किसानों और उर्वरक विक्रेताओं की यह प्रमुख मांग रही थी कि यूरिया रैक सीधे आनंदनगर रैक पॉइंट पर उपलब्ध हो, ताकि उन्हें गोरखपुर पर निर्भर न रहना पड़े। गोरखपुर से रैक आने पर परिवहन लागत बढ़ जाती थी, जिससे किसानों को यूरिया महंगे दर पर प्राप्त होती थी। साथ ही समय से खाद न मिलने के कारण कृषि कार्य प्रभावित होता था।
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए शासन स्तर पर लगातार संवाद कायम रखा और जनपद की वास्तविक आवश्यकताओं को तथ्यपूर्ण रूप से प्रस्तुत किया। कृषि मंत्री के समक्ष भी उन्होंने इस विषय को प्रमुखता से रखा, जिसके बाद शासन ने इस मांग को स्वीकार करते हुए सीधे आनंदनगर रैक पॉइंट पर खाद उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। प्राप्त 1228 एमटी यूरिया में से 491 एमटी सहकारी समितियों को आवंटित की जाएगी, जबकि शेष यूरिया निजी उर्वरक विक्रेताओं के माध्यम से किसानों तक पहुंचेगी। इससे जनपद में खाद की व्यापक एवं सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
एआर कोऑपरेटिव ने बताया कि रैक सीधे आनंदनगर पहुंचने से परिवहन लागत में कमी आएगी, ओवररेटिंग पर प्रभावी रोक लगेगी और खाद के भंडारण व आपूर्ति प्रबंधन में पारदर्शिता बढ़ेगी। पूर्व में गोरखपुर रैक पर अन्य जनपदों में भी खाद आवंटित कर दी जाती थी, जिससे महराजगंज को कमी का सामना करना पड़ता था। अब किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार खाद स्थानीय स्तर पर ही समय से मिल सकेगी।

शिक्षकों, छात्रों और शिक्षा प्रेमियों के लिए टीचर्स ऑफ बिहार मंच का सकारात्मक प्रयास जारी

पटना(राष्ट्र की परम्परा)
राज्य के सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टीचर्स ऑफ बिहार द्वारा विभिन्न स्तरों पर लगातार रचनात्मक कार्य किया जा रहा है। मंच से जुड़े शिक्षक शिक्षण–अधिगम सामग्री, नवाचार, तकनीकी सहयोग और शैक्षिक जागरूकता के माध्यम से निरंतर सकारात्मक वातावरण बना रहे हैं।
फाउंडर शिव कुमार ने कहा कि “टीचर्स ऑफ बिहार का मूल उद्देश्य शिक्षा को जन-जन तक पहुँचाना और सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संसाधन उपलब्ध कराना है। हमारे शिक्षक शिक्षण के साथ-साथ नवाचारों और डिजिटल सहयोग की दिशा में भी उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं।”
टेक्निकल टीम लीडर शिवेंद्र प्रकाश सुमन ने कहा कि “डिजिटल युग में शिक्षा को सुलभ और प्रभावी बनाने के लिए तकनीक एक महत्वपूर्ण माध्यम है। प्लेटफ़ॉर्म की सभी गतिविधियाँ तकनीकी रूप से सुगम और उपयोगी रहें, इसके लिए टीम लगातार काम कर रही है। हमारा लक्ष्य है कि बिहार के प्रत्येक शिक्षक और छात्र को गुणवत्तापूर्ण डिजिटल संसाधन उपलब्ध हों।”
प्रदेश प्रवक्ता रंजेश कुमार एवं प्रदेश मीडिया संयोजक मृत्युंजय कुमार ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि “टीचर्स ऑफ बिहार केवल एक प्लेटफ़ॉर्म नहीं, बल्कि शिक्षकों की सामूहिक शक्ति का प्रतीक है। बिहार के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए हम सभी मिलकर कार्य कर रहे हैं। शिक्षकों में सकारात्मकता, बच्चों में सीखने की उत्सुकता और समाज में शिक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाना ही हमारा मिशन है।”
इवेंट लीडर केशव कुमार ने कहा कि “विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रमों, कार्यशालाओं और जागरूकता अभियानों के माध्यम से हम जमीनी स्तर पर बदलाव लाने का प्रयास कर रहे हैं। बच्चों में प्रतिभा निखारने और शिक्षकों में ऊर्जा जगाने के लिए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे।

सरकारी अनदेखी के बीच ग्रामीणों का साहस, गायघाट में बना उम्मीदों का रास्ता

गायघाट के युवाओं ने बनाया उम्मीदों का पुल, 3 किलोमीटर की दूरी हुई 1 किलोमीटर से भी कम

राष्ट्र की परम्परा के लिए – प्रवीण कुमार यादव

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के गायघाट गांव में युवाओं और बुजुर्गों के अद्भुत जज़्बे ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों, तो संसाधनों की कमी भी राह नहीं रोक सकती। वर्षों से लंबित एक बेहद जरूरी मांग — मदनपुर से गायघाट के बीच सुगम आवागमन — अब ग्रामीणों ने खुद पूरी कर दिखाई है।

जहां पहले लोगों को गायघाट पहुंचने के लिए लगभग 3 किलोमीटर का लंबा फेरा लगाना पड़ता था, वहीं अब युवाओं द्वारा बनाए गए लकड़ी के अस्थायी पुल के जरिए यह दूरी 1 किलोमीटर से भी कम हो गई है। यह सिर्फ एक पुल नहीं, बल्कि गांव की सामूहिक चेतना, श्रमदान और संघर्षशील सोच का प्रतीक बन चुका है।

ये भी पढ़ें –देवरिया में ब्रिज चौड़ीकरण के कारण विशेष ट्रेनों को लिया गया डाइवर्जन पर

यह पहल कई सवाल भी खड़े करती है। जब आम जनता की बुनियादी सुविधाएं — जैसे सड़क और पुल — उपलब्ध कराना सरकार और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है, तब यह काम ग्रामीण युवाओं के कंधों पर क्यों आ गया? वर्षों से जाती-जाती मांगों के बाद भी जब न कोई स्थायी योजना बनी, न कोई ठोस कार्यवाही हुई, तो ग्रामीणों ने हार न मानकर खुद मोर्चा संभाल लिया।

बिना किसी सरकारी सहायता के, अपने संसाधनों और सामूहिक श्रम से युवाओं ने दिनों की मेहनत के बाद यह अस्थायी पुल खड़ा किया। इसमें ग्रामीण बुजुर्गों का अनुभव और युवाओं की ऊर्जा दोनों की अहम भूमिका रही। आज यह पुल स्कूल जाने वाले बच्चों, खेत जाने वाले किसानों और रोज़मर्रा के काम से आने-जाने वालों के लिए बड़ी राहत बन गया है।

गांव के लोगों का कहना है कि यह पुल भले अस्थायी हो, लेकिन उनका संकल्प स्थायी है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि इस स्थान पर तत्काल निरीक्षण कर स्थायी आरसीसी पुल का निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का खतरा न बने और लोगों को स्थायी समाधान मिल सके।

इस ऐतिहासिक पहल में योगदान देने वालों में दयाशंकर यादव (पूर्व प्रधान), जनार्दन यादव, कुलदीप यादव, छोटू वर्मा, संजय यादव, मुकेश यादव, प्रदुम्न यादव, अक्षय प्रताप यादव, अमरजीत, अंकुश, बृजमोहन, विकास, अजय, अतीश, विवेक, विजय, मुरलीधर, मल्हर पहलवान, श्यामधर सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे। गांव आज इन सभी की एकजुटता पर गर्व कर रहा है।

यह पहल दुष्यंत कुमार की पंक्तियों को चरितार्थ करती है—
“कौन कहता है कि आसमान में सुराख नहीं हो सकता,
एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों।”

गायघाट के युवाओं ने पत्थर नहीं, बल्कि उम्मीदों का पुल खड़ा कर दिया है।

देवरिया में ब्रिज चौड़ीकरण के कारण विशेष ट्रेनों को लिया गया डाइवर्जन पर

उपरिगामी पुल चौड़ीकरण कार्य के कारण कई ट्रेनों का मार्ग बदला, यात्रियों के लिए जारी हुई नई एडवाइजरी

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के उद्देश्य से वाराणसी मंडल के अंतर्गत देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर बनाए जा रहे पैदल उपरिगामी पुल के चौड़ीकरण का कार्य तेज़ी से जारी है। इस पुल पर 12 मीटर चौड़े गर्डर की लांचिंग के लिए विशेष ब्लॉक लिया जा रहा है। इसी तकनीकी और सुरक्षा कारणों से कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्गों में अस्थायी परिवर्तन किया गया है, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा या जोखिम का सामना न करना पड़े।

रेलवे के अनुसार, 06 दिसंबर 2025 को दरभंगा से चलने वाली 02569 दरभंगा–नई दिल्ली विशेष ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएगी। अब यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर सीवान–थावे–गोरखपुर कैंट के रास्ते होकर नई दिल्ली के लिए रवाना होगी। इसी प्रकार, 06 दिसंबर 2025 को बरौनी से चलने वाली 02563 बरौनी–नई दिल्ली विशेष गाड़ी भी परिवर्तित मार्ग सीवान–थावे–गोरखपुर कैंट के रास्ते संचालित होगी।

ये भी पढ़ें –आत्मनिर्भर भारत की शान बनी भारतीय नौसेना: पीएम मोदी

इसके अलावा 08 दिसंबर 2025 को मथुरा जंक्शन से रवाना होने वाली 15110 मथुरा जंक्शन–छपरा एक्सप्रेस का भी रूट बदला गया है। यह ट्रेन अब कप्तानगंज–थावे–सीवान के मार्ग से होकर गंतव्य की ओर जाएगी।

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस अस्थायी मार्ग परिवर्तन के दौरान कप्तानगंज और थावे स्टेशनों पर संबंधित ट्रेनों का 2 मिनट का ठहराव सुनिश्चित किया है, ताकि यात्रियों को बोर्डिंग और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं में सहायता मिल सके।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की समय-सारणी और रूट की जानकारी अवश्य जांच लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। यह मार्ग परिवर्तन पूरी तरह अस्थायी है जो गर्डर लांचिंग कार्य पूरा होने तक ही लागू रहेगा।

आत्मनिर्भर भारत की शान बनी भारतीय नौसेना: पीएम मोदी

नौसेना दिवस 2025: पीएम मोदी ने भारतीय नौसेना के शौर्य, आत्मनिर्भरता और समुद्री सुरक्षा में योगदान की सराहना की

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)भारतीय नौसेना दिवस 2025 के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी नौसेना अधिकारियों, नाविकों और उनके परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारतीय नौसेना को देश की समुद्री सीमाओं का मजबूत प्रहरी बताते हुए इसके साहस, अनुशासन और बढ़ती आत्मनिर्भरता की विशेष रूप से सराहना की। हर वर्ष 4 दिसंबर को मनाया जाने वाला भारतीय नौसेना दिवस 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान ऑपरेशन ट्राइडेंट की ऐतिहासिक सफलता की याद दिलाता है, जब भारतीय नौसेना ने दुश्मन के कई युद्धपोतों, जिनमें पीएनएस खैबर भी शामिल था, को नष्ट कर पाकिस्तान को करारा झटका दिया था।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कहा कि भारतीय नौसेना न केवल देश के तटों की सुरक्षा करती है, बल्कि वैश्विक समुद्री मार्गों और व्यापारिक हितों को सुरक्षित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि हाल के वर्षों में नौसेना ने स्वदेशी तकनीक, आत्मनिर्भर रक्षा उत्पादन और आधुनिक युद्धपोतों के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया है, जिससे भारत की सामुद्रिक शक्ति पहले से कहीं अधिक सशक्त हुई है।

पीएम मोदी ने आईएनएस विक्रांत पर बिताई गई दिवाली की यादों को भी साझा किया। उन्होंने बताया कि स्वदेशी विमानवाहक पोत पर नौसेना के जवानों के साथ बिताए क्षण उनके लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने कहा कि भारत की परंपरा रही है कि शक्ति का उपयोग केवल सुरक्षा और वैश्विक शांति के लिए किया जाए, और भारतीय नौसेना इसी परंपरा का सशक्त प्रतीक है।

देश की बढ़ती अर्थव्यवस्था, समुद्री व्यापार और अंतरराष्ट्रीय स्थिरता के लिए भारतीय नौसेना की भूमिका दिन-प्रतिदिन और भी महत्वपूर्ण होती जा रही है। भारतीय नौसेना दिवस 2025 पर पूरा देश अपने वीर जवानों के पराक्रम को नमन करता है।

मॉर्निंग वॉकरों की सुरक्षा के लिए देवरिया पुलिस की बड़ी पहल

देवरिया में मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान: 464 लोग और 244 वाहन जांचे, सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान के तहत बुधवार सुबह जनपद में पुलिस ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से विशेष जांच अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में यह अभियान सुबह 5:00 बजे से 8:00 बजे तक संचालित किया गया, जिसमें जिले के सभी थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों ने सक्रिय सहभागिता की। इस दौरान मॉर्निंग वॉक पर निकले नागरिकों से सीधा संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया और उनकी समस्याएं सुनी गईं।

देवरिया मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान के तहत कुल 24 प्रमुख स्थानों पर पुलिस ने सघन जांच की, जिसमें 464 व्यक्तियों और 244 वाहनों की जांच की गई। अभियान के दौरान चोरी की एक संदिग्ध गाड़ी की पहचान की गई, वहीं दोपहिया वाहन पर तीन सवारी करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई हुई। इसके साथ ही मॉडिफाइड साइलेंसर और तेज आवाज करने वाली मोटरसाइकिलों पर भी सख्ती दिखाई गई। नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के मामलों में अभिभावकों को चेतावनी दी गई और वाहन जब्त करने जैसी कार्रवाई भी की गई।

ये भी पढ़ें –देवरिया में चला मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के अभियान का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि आम जनता के साथ विश्वास का रिश्ता मजबूत करना है। नागरिकों ने भी देवरिया मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान की सराहना करते हुए कहा कि मॉर्निंग वॉक के समय बढ़ी पुलिस गश्त से उन्हें खुद को अधिक सुरक्षित महसूस हो रहा है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि देवरिया मॉर्निंग वॉकर चेकिंग अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके और जिले में शांति, सुरक्षा व सौहार्द का माहौल बना रहे।

बाइक सवारों ने कार सवार युवकों पर किया जानलेवा हमला, क्षेत्र में दहशत

परतावल में बदमाशों का तांडव: बाइक सवारों ने कार सवार युवकों पर किया जानलेवा हमला, क्षेत्र में दहशत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा ) श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र स्थित नगर पंचायत परतावल में बुधवार की देर शाम करीब 8 बजे बदमाशों ने खुलेआम हिंसा का नंगा नाच किया। तीन बाइक पर सवार करीब आधा दर्जन युवकों ने एक कार को बीच सड़क पर रोककर उसमें बैठे दो युवकों पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। यह पूरी घटना अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसके बाद इलाके में आक्रोश और भय का माहौल पैदा हो गया है।

हमलावरों की बर्बरता इतनी भयावह थी कि युवकों के सिर पर गंभीर चोटें आईं और उनकी कार के शीशे तोड़कर वाहन को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घायल युवक ग्राम पंचायत चौपरिया और माधोपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। लोग दहशत में आ गए और आसपास की दुकानें व घरों के दरवाजे बंद हो गए।

ये भी पढ़ें –पुलिस के ऑपरेशन कार-ओ-बार से शराबियों में हड़कंप

स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना की जानकारी देने के बावजूद पुलिस मौके पर देर से पहुंची और अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इससे आम जनता में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है।

हालांकि, श्यामदेउरवा पुलिस का कहना है कि परतावल हमला कांड की जांच की जा रही है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर दोबारा भरोसा कायम हो सके।

पुलिस के ऑपरेशन कार-ओ-बार से शराबियों में हड़कंप

महराजगंज पुलिस का ‘ऑपरेशन कार-ओ-बार’ बना नशाखोरी पर करारा प्रहार, 765 लोगों पर सख्त कार्रवाई

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में सार्वजनिक स्थलों पर शराबखोरी और नशे में वाहन चलाने की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए महराजगंज पुलिस ने बुधवार को एक विशेष सघन अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के स्पष्ट निर्देश पर संचालित महराजगंज पुलिस ऑपरेशन कार-ओ-बार शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक पूरे जनपद में प्रभावी रूप से लागू किया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया।

पुलिस ने शराब के ठेकों के आसपास, सार्वजनिक स्थानों, बस अड्डों, बाजारों, चौराहों और सुनसान मार्गों पर विशेष निगरानी रखी। जिन स्थानों पर वाहनों में बैठकर खुलेआम शराब पीने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, वहां पुलिस ने अचानक छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया। इस कार्रवाई के तहत मौके पर शराब पीते, पिलाते और अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए कुल 765 लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई।

ये भी पढ़ें –जलन ने लिया खौफनाक रूप: पानीपत में मासूमों की हत्या का सनसनीखेज मामला

अभियान के दौरान कई व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया, वहीं नशे की हालत में वाहन चला रहे चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत तत्काल चालान काटे गए। कुछ मामलों में वाहन भी जब्त किए गए। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से जिलेभर में हड़कंप मच गया और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों में भय का माहौल देखने को मिला।

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन न केवल सामाजिक माहौल को दूषित करता है, बल्कि इससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी कई गुना बढ़ जाती है। नशे में वाहन चलाने वाले व्यक्ति न केवल अपनी बल्कि दूसरों की जान भी खतरे में डालते हैं। इसी कारण महराजगंज पुलिस ऑपरेशन कार-ओ-बार के तहत सख्त कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने आगे बताया कि यह अभियान केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आने वाले दिनों में भी नियमित अंतराल पर इस तरह की सघन कार्रवाई की जाएगी। आम जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने, पिलाने या नशे में वाहन चलाने जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहें और कानून का पालन करें। पुलिस की इस सख्ती से जनपद के लोगों में राहत और सुरक्षा का भाव नजर आ रहा है।