Friday, March 13, 2026
Home Blog Page 2822

बुद्ध जयंती पर प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक आगमन को लेकर सीएम ने लिया तैयारियों का जायजा

एयरपोर्ट पर अधिकारियो के साथ बैठक कर दिए सफाई, सुरक्षा के निर्देश

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)14 मई..

बुद्ध की 2566 वीं जयंती/बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर लुम्बिनी में आयोजित समारोह में जाने के क्रम में 16 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशीनगर ऐतिहासिक आगमन को लेकर हो रही तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ पहुंचे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर पहुंचे। साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने एयरपोर्ट पर अधिकारियों के साथ बैठक कर सफाई, सुरक्षा आदि के मुकम्मल इंतजाम के निर्देश दिए।


शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी दोपहर बाद करीब 11:31 बजे एयर फ्लीट से वाराणसी से अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे। जहां उनका स्वागत पूर्व केंद्रीय मंत्री कुंवर आरपीएन सिंह, कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे, विधायक पीएन पाठक के नेतृत्व में सीएम योगी का स्वागत फूल मालाओं से किया गया। एयरपोर्ट पर सीएम ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ करीब 20 मिनट तक समीक्षा बैठक की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के एयरपोर्ट पर एयर फ्लीट उतरने, सुरक्षा, सफाई, हेलीपैड, बुद्ध स्थली पर पीएम के दर्शन पूजन आदि व्यवस्थाओं के बावत अधिकारियों से जानकारी ली और एक एक विंदु पर चर्चा की। आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि हर मुकम्मल इंतजाम समय से पहले हो जाने चाहिए।

ताकि प्रधानमंत्री की यात्रा सकुशल सम्पन्न निबट जाए। इस दौरान विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, विवेकानंद पाण्डेय, असीम राय, मनीष जायसवाल, मोहन वर्मा, विनय कुमार गोंड़, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा, प्रदीप जायसवाल के अलावे मण्डलायुक्त रवि कुमार एनजी, डीआईजी जे रविन्द्र गोंड़, जिलाधकारी एस राज लिंगम, एसपी धवल जायसवाल,
सीडीओ अनुज मलिक, एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

संवादाता कुशीनगर…

भीषण गर्मी में पंछियों के लिये मानवता की नई उड़ान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)13 मई..
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पंछियों के लिए दाना पानी का इंतजाम करा रहा हैं। जिसके लिए विद्यार्थी परिषद की ओर से “सेल्फी विथ सकोरा” अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के तहत परिषद कार्यकर्ता व अन्य सामाजिक चेतना से जुड़े लोग पंछियों के लिए सकोरा में पानी व दाने का इंतजाम अपने घर के मुंडेर पर कर रहे हैं।
बहुत ही ज्यादे हो रहे उमस व भरी गर्मी में सब बेहाल हैं, तपिश बढ़ने के कारण तमाम जलस्रोत सुख गए हैं।ऐसे में पछियों को पानी के लिए संघर्ष करना पड़ता है। राष्ट्रीय कला मंच सह प्रमुख नम्रता मिश्रा ने बताया कि गर्मी में तमाम पंछी पानी की तलाश में भटकते रहते हैं। कई बार दूर दूर तक पानी नही मिलने पर तड़प तड़प के उनको अपना जान भी गवाना पड़ जाता हैं।
ऐसे में सभी को चाहिए कि पंछियों के लिए पानी का इंतजाम करें।इसे प्रेरित करने के लिए “सेल्फी विथ सकोर” अभियान की सुरूवात की गई है।
अभियान के तहत मिट्टी के छोटे पात्र में अपनी छत पर छाव में पानी और दाना रखकर सैल्फी लेनी है और इसे सोसल मीडिया पर पोस्ट करनी है ताकि इससे अन्य लोग प्रेरणा ले और पंछियों के दाना पानी का इंतजाम करें।

संवादाता देवरिया/बरहज..

आमने सामने की टक्कर में एक कि मौत दो घायल

मईल/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)12 मई..
बरहज तहसील मईल थाना क्षेत्र ग्राम पिपरा रामधर के सामने दो बाईको के आमने सामने की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो गम्भीर रूप से घायल हो गए।
गुरुवार को एक बाइक सवार बडौद की तरफ से सलेमपुर जा रहा था और दूसरा बाइक सवार सलेमपुर से बरहज की तरफ आ रहा था कि रामधर पिपरा के पास तेज रफ्तार से आती हई बाइको की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गयी जिसमे पिपरा रामधर के निवासी लाल बहादुर प्रसाद पुत्र भूखल प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि प्रदीप राजभर पुत्र भोला राजभर निवासी जोगापुर व करन राजभर पुत्र फुलेना राजभर गम्भीर रूप से घायल हो गए जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक मईल द्वारा बताया गया कि रामधर पिपरा के पास आमने सामने की दो बाइको की टक्कर में रामधर पिपरा निवासी बहादुर प्रसाद की मौत हो गयी जबकि दो व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल देवरिया भेज दिया गया हैं तथा घायलों का इलाज कराया जा रहा है। जबकि परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

एक्सीडेंट में 1 की मौत 2 घायल
घायल को जिला अस्पताल इलाज के ले भेजा गया
मृतक को पोस्टमार्टम के सदर हॉस्पिटल में भेजा गया
एक्सीडेंट मैं घायल हुए दो व्यक्तियो की पहचान ग्राम जोगापुर के रहने वाले हैं जिनका
नाम
1 प्रदीप राजभर पुत्र भोला राजभर
2 करन राजभर पुत्र फुलेना राजभर ग्राम जोगापुर के रहने वाले हैं ।
वही मृत्यु हुए व्यक्ति की पहचान जो ग्राम पिपरा रामधर का रहने वाले लाल बहादुर प्रसाद पुत्र भूखल प्रसाद पहचान हुआ।

संवादाता देवरिया/बरहज…

मुनादी ना कराए जाने के कारण आंगनवाड़ी अधिकारियों की बैठक निरस्त

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)12 मई..

तहसील क्षेत्र कपरवार के ग्राम वासियों द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के द्वारा लाभार्थियों को राशन ना देने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी जिस पर आज ब्लॉक के आंगनवाड़ी अधिकारी एवं जांच अधिकारी सुमित्रा देवी के द्वारा बिना सूचना के और ग्राम सभा में बिना मुरादी कराए एवं कोटेदार एवं ग्राम प्रधान और लाभार्थियों को बिना सूचना के कपरवार के पश्चिमपुरा टोला स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर केवल आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बुलाकर अधिकारियों के द्वारा बैठक लेने लगे ग्रामीणों एवं ग्राम प्रधान को जब सूचना हुई तो ग्रामवासी एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रहलाद गुप्ता मौके पर पहुंचे और लोगों के द्वारा कहा गया कि 1 दिन पहले आपको बैठक की सूचना देनी चाहिए थी जिससे ग्राम प्रधान के द्वारा समस्त ग्रामवासी को मुरादी के द्वारा सूचना दी गई होती और साथ ही ग्राम सभा के कोटेदारों को भी सूचना पहुंचाई गई होती ताकि सारी बातें बैठक में साफ हो गई होती इस बात को लेकर अधिकारियों एवं ग्राम वासियो मे गहमा गहमी के बाद बैठक निरस्त हो गई और आगनबाड़ी जांच अधिकारी सुमित्रा देवी के द्वारा ग्राम वासियों को बताया गया कि अगली बैठक 2 से 3 दिन के भीतर कराई जाएगी जिसकी सूचना आप सभी को 1 दिन पहले दिया जाएगा।

संवादाता देवरिया…

प्राथमिक विद्यालय पर लटक रहा है ताला

भागलपुर /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)12 मई…
विकासखंड भागलपुर के अंतर्गत ग्राम सभा हटवा टोला का प्राथमिक विद्यालय खुलने का नाम नही ले रहा है यह हर वक्त ताला लटकता रहता है ऐसे में बच्चों की शिक्षा तो दूर उनके भविष्य पर प्रश्नचिन्ह खड़ा होता है।और इसको लेकर हटवा टोला के निवासी अत्यंत ही दुखित हैं।
जहां उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा स्कुलो के सुंदरीकरण के लिए कायाकल्प योजना व बच्चों की परिषदीय विद्यालयों में सत प्रतिशत नामांकन व उपस्थिति के लिए स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है वही हटवा टोला का प्राथमिक विद्यालय में ताला बंद मिलता है स्कूल चलो अभियान के तहत सभी वर्ग के बच्चों को समुचित शिक्षा मिल सके ऐसा सफल प्रयास सरकार के द्वारा किया जा रहा है तथा विद्यालय में भेदभाव को समाप्त करने के लिए सभी बच्चों को एक समान ड्रेस एवं किताब कॉपी रखने के लिए बैग की व्यवस्था की जाती है इसके साथ ही बच्चों को टाइमटेबल के अनुसार भोजन कराया जाता है। लेकिन बतज तहसील क्षेत्र के विकासखंड भागलपुर अंतर्गत ग्राम सभा हटवा टोला के ग्रामीणों की माने तो यहां पर दो शिक्षक जितेन्द्र जो देवरिया जनपद बरहज तहसील के विकासखंड भागलपुर अंतर्गत ग्राम सभा भोसिम पुर से आते हैं एवं दूसरे शिक्षक रमाशंकर यादव बलिया से आते हैं लेकिन यहां पर हर समय ताला लगा रहता है ग्रामीणों द्वारा यह बताया जा रहा है कि रविवार के दिन आकर यह लोग अपनी उपस्थिति 1 महीने की दर्ज कर लेते हैं जिससे बच्चों को पढ़ने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इसकी शिकायत भी हम लोगों के द्वारा उच्च अधिकारियों से किया जा रहा है लेकिन सभी अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं।
इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी भागलपुर से कई बार जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की गई लेकिन वह फोन उठाने में असमर्थता जाहिर की।

संवादाता देवरिया..

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ पन्दह ब्लॉक के संयोजक बने शीतांशु वर्मा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)12 मई.. राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ऐसा शिक्षक संगठन है जो भ्रष्टाचार मुक्त शिक्षा एवं शोषण मुक्त शिक्षक की परिकल्पना पर कार्य करता है। राष्ट्रहित में पूरे समयावधि तक विद्यालय में रहकर देश के नौनिहालों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए संगठन सभी को जागरूक करता है वहीं शिक्षा जैसे पुनीत कार्य में लगे गुरुजनों को हमेशा शोषण मुक्त रखने हेतु संघर्ष भी करता है।

रासबिहारी,धनन्जय,सतीश,नितीश,बिपुल व अंकित बने सहसंयोजक

उक्त बातें राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ आजमगढ़ मंडल के महामंत्री अनिल कुमार वर्मा ने पन्दह ब्लॉक इकाई के गठन के अवसर पर बीआरसी सभागार में उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए कही। श्री वर्मा ने कहा कि महासंघ को छोड़कर अधिकांश शिक्षक संगठन केवल अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जहां नौनिहालों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा के लिए तत्पर है तो वहीं शोषण मुक्त शिक्षक का नारा शत प्रतिशत सत्य करने के लिए संघर्षरत है।
जिला संयोजक राजेश सिंह ने कहा कि हम सभी मिलकर समय से विद्यालय में सुचारु रूप से शिक्षण कार्य करें जिससे हम जिस पुनीत कार्य के लिए नियुक्त हुए हैं उसे अमलीजामा पहनाया जा सके। श्री सिंह ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या के लिए स्थानीय संगठन संबंधित अधिकारी को लिखित रूप से अवगत कराए तथा निर्धारित समय में समस्या का समाधान न होने पर इसकी सूचना जनपदीय संगठन को दे। हम सभी आपको विश्वास दिलाते हैं कि आपकी जायज समस्याओं की अनदेखी करने वाले अधिकारी चैन से नहीं रह पाएंगे।

भ्रष्टाचारमुक्त शिक्षा व शोषण मुक्त शिक्षक की परिकल्पना पर कार्य करता है महासंघ : अनिल वर्मा


अपने संबोधन के पश्चात जिला संयोजक राजेश सिंह ने संगठन विस्तार करते हुए पन्दह ब्लॉक के लिए संयोजक और सहसंयोजकों की घोषणा की जिसमें पन्दह ब्लॉक के संयोजक पद पर शीतांशु वर्मा को सर्वसम्मति से चुना गया तो वही सह संयोजक पद पर रासबिहारी यादव, धनंजय खरवार सतीश त्रिपाठी नीतीश कुमार राय विपुल सिंह एवं अंकित सिंह सहित कुल छह लोगों की सर्वसम्मति से घोषणा हुई। गठन के अवसर पर आयोजित सभा की अध्यक्षता अरुण कुमार सिंह एवं कुशल संचालक पिंकू उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल महामंत्री अनिल कुमार वर्मा एवं जिला संयोजक राजेश सिंह ने मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन कर किया।
इस अवसर पर जिला सहसंयोजक प्रमोद कुमार सिंह, अमरेंद्र सिंह, बृजेश कुमार, कृष्णानंद पांडेय, अजय शंकर सिंह, पीयूष तिवारी, वशी अहमद, शंभू नाथ यादव, चन्दन सिंह, अग्निवेश सिंह, राजेश सिंह अभिषेक सिंह, मुकेश यादव दिग्विजय सिंह, डॉ विनय भारद्वाज, अंकित मिश्रा, अनुपम वर्मा, सत्येंद्र प्रजापति, अरविंद प्रजापति, मुकेश गुप्ता, आनंद विश्वकर्मा, राकेश कुमार, किशन प्रसाद, मोहम्मद आयुष अन्सारी, सत्येंद्र कुमार, प्रेमचंद रविदास, पंचानन कुमार, योगेश कुमार, अमित यादव, रंजय चौहान, कमलेश यादव, वीरेंद्र चौरसिया, पंकज श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित थे।

संवादाता बलिया..

प्रशासन ने काशीनाथ हॉस्पिटल को किया सीज

बरहज/ देवरिया( राष्ट्र की परम्परा) 11 मई..
लवरछी बाईपास के समीप स्थित काशीनाथ हॉस्पिटल चलाया जा रहा था जिसका रजिस्ट्रेशन 2021 के बाद से समाप्त हो गया था जिसको जिला अधिकारी के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ संजय चंद्र की टीम द्वारा सीज किया गया। हॉस्पिटल मालिक के ऊपर यह आरोप लगा है कि जनवरी महीने में बेबी देवी पत्नी सुदामा प्रसाद भैदवा निवासिनी का गलत ऑपरेशन करने से उसकी हालत बिगड़ गई थी जिसकी शिकायत पीड़िता द्वारा थाने पर किया गया जिस संदर्भ में जिला अधिकारी के द्वारा बुधवार को अस्पताल को सीज करने का निर्देश जारी किया गया था।
बरहज तहसील क्षेत्र भैदवा की रहने वाली बेबी देवी पत्नी सुदामा प्रसाद जनवरी महीने में काशीनाथ अस्पताल से बच्चेदानी का ऑपरेशन कराने गयी थी किन्तु ऑपरेशन गलत करने से बेबी देवी की हालत नाजुक हो गई और उसका इलाज अभी भी चल रहा है जिसकी शिकायत पीड़िता के पति द्वारा 20 दिन पूर्व बरहज थाने में किया गया लेकिन पीड़िता को न्याय नहीं मिला तब पीड़िता के पति द्वारा जिला अधिकारी से सारी कहानी बयां की गईं थी जिस पर जिला अधिकारी द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए अस्पताल को सीज करने का निर्देश दिया गया।
ग्राम प्रधान भैदवा सपना यादव के पति राजेश यादव ने बताया कि अस्पताल सीज करते समय अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा डिप्टी सीएमओ संजय चंद व और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के सामने ही हमारे साथ मारपीट किया गया इसके साथ ही प्रधान पति राजेश यादव द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि बार-बार शिकायत करने पर पीड़िता के पति सुदामा प्रसाद को अस्पताल प्रशासन के लोगों द्वारा धक्का देकर बाहर कर दिया जाता था । और आज भी पीड़िता की हालत नाजुक बताई जा रही है। सीज करने वाली टीम में
डिप्टी सीएमओ संजय चंद्र के साथ डॉ अजय पाल, कमलेश्वर राय, सरोज तिवारी, पृथ्वीराज, व मनोज मौजूद रहे।

संवादाता बरहज…

महासंघ के मण्डल महामंत्री अनिल वर्मा का बलिया जनपद में भव्य स्वागत

अनिल वर्मा के मंडल महामंत्री बनने से संगठन हुआ और मजबूत: राजेश सिंह

शिक्षकों का शोषण एवं उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं: अनिल वर्मा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)11 मई.. राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश प्राथमिक संवर्ग के प्रदेशीय नेतृत्व द्वारा बलिया जनपद के रसड़ा शिक्षा क्षेत्र के आदर्श शिक्षक अनिल कुमार वर्मा को आजमगढ़ मंडल के महामंत्री पद पर नियुक्त किए जाने के बाद जनपद के शिक्षकों ने जहां महासंघ के प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया वही महासंघ के जिला संयोजक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपदीय कार्यकारिणी ने नवनियुक्त मंडल महामंत्री अनिल कुमार वर्मा को फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत भी किया। श्री वर्मा बलिया जनपद के रसड़ा शिक्षा क्षेत्र के आदर्श प्राथमिक विद्यालय भीखमपुर पर बतौर प्रधानाध्यापक कार्यरत है और इन्हें बेसिक शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राज्य स्तर पर उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार एवं उत्कृष्ट विद्यालय पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। बुधवार को जिला संयोजक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपदीय कार्यकारिणी सहित विकास खंडों के संयोजक एवं सहसंयोजकों की उपस्थिति में श्री वर्मा को माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला जिला संयोजक राजेश सिंह ने कहा की अनिल वर्मा के मंडली महामंत्री बनने से संगठन और मजबूत होगा तथा सांगठनिक कार्यों को और धार मिलेगी। नवनियुक्त मंडल महामंत्री अनिल वर्मा ने कहा कि संगठन द्वारा शिक्षक राजनीति में स्वस्थ परंपरा का प्रवाह किया जाएगा तथा शिक्षकों का शोषण एवं उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शैक्षिक महासंघ शिक्षकों एवं शिक्षक प्रतिनिधियों का सम्मान न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ मुखर विरोध करेगा।
स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से जिला संयोजक राजेश सिंह, जिला सहसंयोजक कृष्णानंद पांडेय, बृजेश राम,अमरेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह,पिंकू उपाध्याय, पुष्पेंद्र सिंह, रामाशीष यादव, अभिषेक सिंह, दिग्विजय सिंह, राजेश सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, कुलभूषण त्रिपाठी, डॉ विनय भारद्वाज, मुकेश कुमार, अजय शंकर सिंह, शीतांशु वर्मा, ओंकार सिंह, रासबिहारी यादव,
आदि प्रमुख रहे।

संवादाता बलिया..

करंट की चपेट में आकर 22 वर्षीय युवक की मौत

  • ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ गांव के बरवाखास टोला का मामला
  • बिजली के पोल के स्टेग में प्रवाहित हो रहा था करंट

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)11 मई..

मंगलवार की देररात करीब दस बजे तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ के बरवाखास टोला में भोजन करने के बाद टहलने निकला युवक बिजली के पोल को सपोर्ट देने के लिए लगे लोहे के स्टेग के संपर्क में आ गया। उक्त स्टेग में करंट उतर गया था जिसकी चपेट में आकर युवक बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। परिजन उसे अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। जानकारी के मुताबिक उक्त टोला निवासी दलित कपिल देव प्रसाद का पुत्र बृजेश प्रसाद भोजन करने के बाद टहलने के लिए निकला। वह घर के बगल में स्थित तिराहे पर गड़े पोल के संपर्क में आकर बेहोश होकर गिर पड़ा। उसके पैर के तलवे बुरी तरह झुलस गए थे। मौके पर जुटे ग्रामीण बृजेश को निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष श्रवण यादव, एसआई आकाश गिरी व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा बनवा पीएम हेतु जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेजवा दिया गया। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि मुन्नीलाल गोंड, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय पासवान, अनिल गुप्ता, भोला गोंड, भुआल आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

संवादाता कुशीनगर..

चौकीदारों को साफ़ा बांध किया सम्मानित, पुलिस की अहम कड़ी है चौकीदार : एडीजी


राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)06 मई…

पटहेरवा थाना परिसर में आयोजित जनप्रतिनिधि पुलिस संवाद कार्यक्रम में एडीजी अखिल कुमार ने ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्यों से आमने सामने बात कर कानून व्यवस्था का हाल जानते के बाद लोगों से पुलिसिया कार्यशैली के बारे में जानकारी लेते हुए सुधार के लिये सुझाव मांगा।इस दौरान चौकीदारों को साफा बांधकर सम्मानित भी किया।

एडीजी जोन ने पटहेरवा थाने में जनप्रतिनिधियों से किया जन संवाद


शुक्रवार को दोपहर एक बजे पटहेरवा थाने ने अयोजित दो थाना क्षेत्र पटहेरवा व तरया सुजान थाने में रहने वाले जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, व बीडीसी सदस्यों से सीधा जन संवाद करने पंहुचे एडीजी जोन गोरखपुर अखिल कुमार ने संवाद कार्यक्रम में आये जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की समस्याओं के बारे में जाना और उसके सुधार के लिए अधीनस्थों को मंच से ही निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने बिहार सीमा से सटे ग्राम ग्राम प्रधानों से वहां की स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए सभी पुलिस कर्मियों को अपने दायित्वों के प्रति जबाबदेह रहने को कहा। संवाद को संबोधित करते हुए नवागत पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र के समस्याओं को बारीकी से निरीक्षण किया जा रहा पुलिस के जिम्मेदार लोगों को अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठा से कार्य करने को निर्देश दिया गया है जिससे किसी फरियादी को तत्काल उसके समस्या का समाधान कराया जा सके। जिससे आम जनता भटकने को मजबूर न हों सके। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तमकुहीराज विधायक असीम कुमार ने कहा कि सभी लोग शासन के मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाने का प्रयास करे जिससे सरकार की छबि बेहतर बने सके। इसके बाद एडीजी ने थाना क्षेत्र के चौकीदारों को साफा बांधकर सम्मानित किया। अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह सभी के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के शुभारंभ में प्रभारी निरीक्षक पटहेरवा अखिलेश कुमार सिंह ने सभी को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके पूर्व थाना में पहुचने पर एडीजी को गॉड ऑफ ऑनर दिया गया।कार्यक्रम का संचालन कबि मनंजय तिवारी ने किया। इस संवाद कार्यक्रम में प्रमुख प्रतिनिधि तमकुहीराज बशिष्ठ कुमार राय उर्फ गुड्डू राय, प्रधान संघ अध्यक्ष तमकुहीराज रजनीश राय, प्रधान संघ अध्यक्ष फाजिलनगर सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य शुभम यादव, ओमप्रकाश सिंह, डॉ प्रभाकर मिश्र, लल्लन सिंह पटेल, विजय बहादुर सिंह विशेन आदि ने क्षेत्र की समस्याओं के सम्बंध मे बात किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अवधेश आर्य, प्रदीप गुप्ता, अब्दुल मनान, बिनोद सिंह, राजकुमार सिंह, रूदल, विश्वविजय सिंह, मनोज श्रीवास्तव, व्यास सिंह, धीरज बर्मा के अलावे बरिष्ठ उप निरीक्षक रामसहाय चौहान, राजप्रकाश सिंह, मंगेश मिश्रा, शशांक राय, विवेक तिवारी, प्रमोद कुमार, आलोक यादव, जितेंद सिंह, जयहिंद यादव, लक्ष्मण सिंह, दिनेश यादव, मनीष सिंह सहित थाने के सभी पुलिस कर्मी उपस्थित रहे।
संवादाता कुशीनगर..

मतदाता फोटो पहचान पत्र के विकल्प के रूप में निम्न वैकल्पिक दस्तावेज मतदाताओं को प्रस्तुत करना होगा

  • ऐसे मतदाता जो अपना मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं, उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिए वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत करना

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)28 फरवरी..

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार विधान सभा सामान्य निर्वाचन- 2022 हेतु मतदाता फोटो पहचान पत्र के विकल्प के संबंध में प्रतिरूपण को रोकने की दृष्टि से मतदान के समय मतदाता को अपनी पहचान सिद्ध करने के लिए अपना मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा, परन्तु ऐसे मतदाता जो अपना मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं, उन्हें अपनी पहचान स्थापित करने के लिए वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत करना होगा।
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वैकल्पिक फोटो पहचान पत्र दस्तावेजों में प्रमुख रूप से आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंकों/डाकघरों द्वारा जारी किये गये फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अन्तर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर के अन्तर्गत आरजीआई द्वारा जारी किये गये स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केन्द्र/राज्य सरकार/लोक उपकम/पब्लिक लिमिटेड कम्पनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गये फोटोयुक्त सेवा पहचान-पत्र, सांसदों/विधायकों/विधान परिषद् सदस्यों को जारी किये गये सरकारी पहचान पत्र, यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार। एपिक के सम्बन्ध में, अशुद्धि, वर्तनी की अशुद्धि इत्यादि को नजर अंदाज कर देना चाहिये, बशर्ते निर्वाचक की पहचान EPIC से सुनिश्चित की जा सके। यदि कोई निर्वाचक फोटो पहचान पत्र प्रदर्शित करता है, जो कि किसी अन्य विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जारी किया गया है, ऐसे एपिक भी पहचान स्थापित करने हेतु स्वीकृत किये जायेंगे, बशर्ते उस निर्वाचक का नाम, जहां वह मतदान करने आया है, उस मतदान केन्द्र से संबंधित निर्वाचक
नामावली में उपलब्ध हो। फोटोग्राफ इत्यादि के बेमेल होने के कारण निर्वाचक की पहचान सुनिश्चित करना सम्भव न हो, तब निर्वाचक को उपरोक्त वैकल्पिक फोटो दस्तावेज को प्रस्तुत करना होगा। उपरोक्त किसी भी बात के होते हुये भी प्रवासी निर्वाचकों को, जो अपने पासपोर्ट में विवरणों के आधार पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 20क के अधीन निर्वाचक नामावलियों में पंजीकृत हैं, उन्हें मतदान केन्द्र में उनके केवल मूल पासपोर्ट (तथा कोई अन्य पहचान दस्तावेज नहीं) के आधार पर ही पहचाना जायेगा।

संवादाता कुशीनगर…

01 मार्च से पटरी पर लौटेगी कई प्रमुख ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत


देवरिया ( राष्ट्र की परम्परा ) 28 फरवरी..

कोहरे के चलते आधा दर्जन से अधिक ट्रेनो को संचालन बंद कर दिया गया था ।रेलवे प्रशासन के द्वारा पुनः 0 1 मार्च से गाड़ियों को संचालन बहाल करेगी ।

मिली जानकारी के अनुसार
गाड़ी संख्या 15105 छपरा से नौतवना और 15106 नौतनवा से छपरा , गाड़ी संख्या 12529 पाटली पुत्र से लखनऊ , गाड़ी संख्या 12530 लखनऊ पाटली पुत्र सुपर फास्ट जो 01 मार्च से अपने रूट पर चलेगी।
गाड़ी संख्या 22531 छपरा से मथुरा गाड़ी संख्या 15707 कटियार से अमृत सर,
गाड़ी संख्या 14673 जय नगर से अृमतसर,
गाड़ी संख्या 14674 अमृत सर से जयनगर 2 मार्च अपने गत्वय की ओर जाएगी। गाड़ी संख्या 22532 मथूरा छपरा सुपर फास्ट 0 3 मार्च का अपने रूट से चलेगी।
गाड़ी संख्या 15903 डिब्रूगढ़ से चंडीगढ़ 08 मार्च से रूट पर चलेगी।
गाड़ी संख्या 15904 चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ को जाने वाली 10 मार्च से अपने रूट पर चलेगी ।
गाड़ी संख्या 15708 अमृतसर से कटियार 05 मार्च से अपने रूट पर चलेगी।

निजी संवादाता ..

विधानसभा दौरे पर आए प्रसपा प्रभारी की की गयी उपेक्षा

सोनुघाट/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)27 फरवरी..
उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनाने के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देवरिया जिले के सातो विधानसभाओ के सपा प्रत्याशियो को जिताने के लिए रात दिन एक कर दिया है किन्तु प्रत्याशियों द्वारा प्रसपा पदाधिकारियों की विधानसभा क्षेत्रों में लगातार उपेक्षा की जा रही हैं, प्रसपा के नेताओं ने बताया कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का देवरिया जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रो के प्रत्याशीओ द्वारा फोटो न लगाने के कारण अपनी नाराजगी व्यक्त की।प्रसपा प्रदेश महासचिव अनिल यादव ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ता को किसी भी विधानसभा में कोई पूछ नहीं हो रहा है लगातार उपेक्षा की जा रही हैं जबकि पार्टी कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव की उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए अपना बहुमूल्य योगदान देने में कोई कसर नहीं रख रहे है।वही जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के रामायण राव ने कहा कि उपेक्षा के बावजूद भी हमारे पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रत्येक विधानसभा में अपना योगदान दे रहे हैं उन्होंने आगे कहा कि प्रत्याशियों और मुख्य पार्टी समाजवादी पार्टी के जिला संगठन का आचरण गठबंधन की भावना को आहत और निराश करने वाला है।

संवादाता देवरिया..

मजबूत लोकतन्त्र के लिए प्राणाधार है मतदान

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)24 फरवरी..

।दुदही विकासखण्ड के ग्रामसभा घोरठ शंकरपुर के लखीबाग में संचालित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से आज वृहस्पतिवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी जिसमें आगामी चुनाव में मतदाताओं को उत्साहपूर्वक मतदान करने के लिये प्रेरित किया गया।
रैली का शुभारम्भ किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेवरही के हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष डा0 योगेन्द्र नाथ सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया जो विद्यालय परिसर से निकलकर कुसम्ही टोला,करमा टोला, पंडित जी का टोला, जंगल घोरठ व जंगल शंकरपुर के मुख्य बाजार से भसहवां टोला व इन्ररपट्टी होते हुए तीन किमी का चक्कर लगा पुनः विद्यालय में पहुँचा।

बच्चो ने निकाला मतदाता जागरूकता रैली

रैली के दौरान बच्चों ने”सारे काम छोड़ दो-सबसे पहले वोट दो” तथा “अपने मत का यूज करें-लोकतंत्र मजबूत करें” जैसे नारों की तख्तियाँ लिये हुए ग्रामवासियों को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिये प्रोत्साहित किया।इस के पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा0 योगेन्द्र नाथ सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि शासन के मंशानुसार रैली के माध्यम से लोगों को मतदान करने हेतु जागरूक करना है क्योंकि स्वस्थ लोकतन्त्र के लिये अधिक से अधिक मतदान होना आवश्यक है।

प्रधानाचार्य अजयकृष्ण सिंह ने कहा कि एक-एक मत महत्वपूर्ण है इसलिए आप सभी लोग इस महायज्ञ में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए अपने परिवार सहित पड़ोसी मतदाताओं का मतदान भी अवश्य करायें।विद्यालय के प्रबन्धक विश्वनाथ गुप्त ने कहा कि हम लोग इस बात का संकल्प लें कि सभी मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक पहुँचाना है ताकि कोई भी मतदाता मतदान से वंचित नहीं होने पाये।

सर्वप्रथम प्रधानाचार्य व प्रबन्धक ने मुख्य अतिथि का माल्यर्पण व अंगवस्त्र ओढ़ाकर उनका सम्मान किया।इस मौके पर रामधनी प्रसाद, विनोद कुमार पाण्डेय ,चन्द्रशेखर प्रसाद ,सत्यप्रकाश सिंह,महातम गुप्ता,सिराजुद्दीन अंसारी,ओमप्रकाश शर्मा,अमरनाथ पाण्डेय, ब्रजेश पटेल,शिवनाथ पासवान, नगीना यादव व सरोज देवी आदि मौजूद रहे।

संवादाता कुशीनगर…

दिव्यांग मतदाताओं को मिलेगी सुगम्य प्राथमिकता: जिला निर्वाचन अधिकारी

  • 19,460 दिव्यांग मतदाताओं में से 212 ने पोस्टल बैलेट का विकल्प चुना
  • सभी 1593 मतदान केंद्रों पर व्हीलचेयर रहेगा उपलब्ध
  • PwD एप से पाए सुविधाओं की जानकारी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) 24 फरवरी..

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि आगामी विधानसभा निर्वाचन को सुगम, अधिक समावेशी एवं सहभागिता पूर्ण बनाने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष तैयारी की है।उन्होंने बताया कि जनपद में मतदान का प्रतिशत 80 से पार पहुंचाने के लिए सभी नागरिकों की सहभागिता आवश्यक है। इसी के तहत दिव्यांग मतदाताओं को विशेष रणनीति के तहत लोकतंत्र के महापर्व में सहभागी बनाने के लिए सुगम्य प्राथमिकता उपलब्ध कराई जा रही है।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 19,460 दिव्यांग मतदाता हैं, जिनमें से 212 दिव्यांग मतदाताओं ने पोस्टल बैलेट का विकल्प चुना है। शेष 19,248 दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। सभी 1593 मतदान केंद्रों पर व्हील चेयर उपलब्ध रहेगा। सभी 2733 बूथों पर रैम्पवे की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गई है। अशक्त मतदाता विशेष स्वयंसेवक के साथ व्हीलचेयर के द्वारा मतदान कक्ष तक जाएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया की कुल दिव्यांग मतदाताओं में 2,365 मतदाता दृष्टिबाधित हैं। इनके लिए ब्रेल लिपि में मतपत्र देहरादून से तथा वोटर पर्ची लखनऊ से मंगाए गए हैं, जिसके माध्यम से दृष्टिबाधित मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग सरलता पूर्वक कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग ने दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए PwD एप बनाया है। सभी दिव्यांग मतदाता इस एप के माध्यम से चुनाव के दौरान मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपना मताधिकार का प्रयोग करने का अनुरोध किया।

संवादाता देवरिया..