Friday, February 20, 2026
Home Blog Page 2797

सीएम के सूचना सलाहकार ने परिवहन मंत्री को सौंपा ग्रामीणों का ज्ञापन

ज्ञापन में कसया-तमकुहीरोड मार्ग पर बस सरकारी बस चलवाने की है मांग

राजापाकड़।कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)गत 21 अक्टूबर को सीएम के सूचना सलाहकार शलभमणि त्रिपाठी दुदही विकास खंड में अपने पैतृक गांव दुमही आए थे।
इस दौरान संजय राय, सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल, अनिल मिश्र, सौरभ, मोहित दूबे आदि ने उन्हें प्रदेश के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया को संबोधित ज्ञापन सौंप कसया-तमकुहीरोड वाया तुर्कपट्टी मार्ग पर सरकारी बस चलवाने की मांग की। ज्ञापन में लिखा गया था कि उक्त मार्ग पर सूर्य मंदिर, गेंदा सिंह गन्ना अनुसंधान केन्द्र, अखिल भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, राष्ट्रीय बीज शोध संस्थान, कृषि विज्ञान केन्द्र, आधे जनपद को आपूर्ति देने वाला132/33 केवीए विद्युत उपकेंद्र व बलिदानी चंद्रभान चौरसिया के निवास सहित दर्जनों की संख्या में सरकारी व गैर सरकारी संस्थाएं हैं। लेकिन अब तक सड़क पर सरकारी बसें नहीं चलीं। सूचना सलाहकार ने मामले को परिवहन मंत्री के संज्ञान में लाने व सम्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इस क्रम में शनिवार को श्री त्रिपाठी ने परिवहन मंत्री अशोक कटारिया से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। सड़क को जनता के लिए अतिमहत्वपूर्ण बताते हुए शीघ्र सरकारी बस चलवाने का अनुरोध किया। परिवहन मंत्री ने शीघ्र सम्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा रैली सम्पन्न


देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बैतालपुर क्षेत्र के सोहसा न्याय पंचायत की संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन पू. मा. वि. पहाड़पुर के परिसर में किया गया।
प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रभाकर राय द्वारा फीता काट कर खेलकूद की औपचारिक शुरूआत की गई। खण्ड शिक्षा अधिकारी नवनीत चौबे जी ने प्रतिभागी बच्चों हौसला बढ़ाते हुए कहा कि खेलकूद से जीवन में अनुशासन आता है।


खेलों का आयोजन क्रीड़ा शिक्षक श्रीराम यादव तथा छोटे लाल सिंह के देखरेख में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर शिक्षक प्रतिनिधि विनोद कुमार सिंह, संजय मिश्र, कृपा नारायण सिंह, अशोक सिंह गिरिजेश मणि, पारसनाथ सिंह, अरूण कुमार सिंह, नीरज श्रीवास्तव, गोपाल राय, प्रेम कुमार दीपक, अंजू गुप्ता, विनोद शाह समेत संकुल के तमाम शिक्षक उपस्थित रहे।

नदी में मछली पकड़ने गए युवक की डूबकर हुई मौत

मोतीपुर बहराइच। मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के थाना मोतीपुर अंतर्गत ग्राम‌ पड़रिया निवासी राजू निषाद पुत्र फूलचंद निषाद उम्र लगभग 28 वर्ष शुक्रवार की दोपहर मे गांव के निकट स्थित भादा नदी मे‌ मछली पकड़ने गया था। नदी के किनारे संतुलन बिगड़ जाने के कारण गहरे पानी‌ मे गिर गया। जिससे डूबने लगा जब तक आस पास के लोग युवक को बचाते तब तक युवक की डूब कर मृत्यु हो गयी। नदी मे मछली मार रहे मछुहारो ने नदी मे जाल डाल कर मृतक के शव को बाहर निकाला ग्राम प्रधान ओम प्रकाश ने बताया कि मृतक का पंचनामा भरवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

खंड शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में प्रधानाध्यापकों का प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

बहराइच /गजाधरपुर (राष्ट्र की परम्परा)आयुष्मान भारत कार्य क्रम के तहत विकास खंड फखरपुर मे खंड शिक्षा अधिकारी संतोषी राणा के निर्देशन मे चल रहे विद्यालय स्वास्थ्य कार्यक्रम के लिए चालीस पूर्व माध्यमिक विद्यालयो के प्रधानाध्यापको का प्रशिक्षण ब्लाक संसाधन केंद्र गजाधरपुर मे शुक्रवार को संपन्न हुआ जिसमे पू मा वि ढोगाही बटुरहा के स अ एस के चौबे द्वारा मूल्य आधारित शिक्षा किशोरावस्था मे होने वाले शारीरिक मानसिक परिवर्तन एंव उनका हम अपने छात्र छात्राओं को कैसे जानकारी दे मादक पदार्थों से हम युवा पीढी को कैसे बचाऐ आदि के बारे मे सभी को प्रशिक्षण दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डा समीर के द्वारा एनीमिया एच आई वी आदि के बारे मे जानकारी दी गयी।
कार्यक्रम मे अनिल उपाध्याय ब्लाक कार्यक्रम संयोजक किशोर स्वास्थ्य अभियान ने प्रशिक्षण दिया।कार्यक्रम मे सुरेंद्र प्रकाश गौड, उपेंद्र, रेहान, जमाल, अजहर, कुमुद कुमारी, सहित चालीस जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापको ने प्रतिभाग किया।

आम आदमी को मित्र पुलिस की मदद सदैव 24 घंटे मिलती रहेगी: शमशेर बहादुर सिंह

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) कुछ दिन पूर्व प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने राम गांव थाने का पद भार ग्रहण किया था पत्रकार दुर्गेश चन्द्र श्रीवास्तव ने शुक्रवार को थाने पर पहुंचकर मुलाकात किया कि प्रभारी निरीक्षक ने पत्रकार से बात करते हुए कहा अपराधिक मामलों में त्वरित कार्यवाही,तथा कसूरवार को सजा और बेकसूर को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता होगी। अपराधियों में पुलिस का भय बना रहना चाहिए जिससे अपराधी अपराध करने से पहले सौ बार सोंचे अपराध करने वाला चाहे जितना भी रसूखदार हो सलाखों के पीछे होगा। मामलों में किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं होगा। आम आदमी को मित्र पुलिस की मदद सदैव 24 घण्टे मिलती रहेंगी।

कैसरगंज में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सांसद बृजभूषण शरण सिंह

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)कैसरगंज के दौरे पर निकले कैसरगंज सांसद आदरणीय श्री बृज भूषण शरण सिंह ने कैसरगंज क्षेत्र के पीड़ित परिवारों से मिलकर संवेदना व्यक्त किया। पिछले कई दिन पहले मोहम्मद आशिक पुत्र रफीक उर्फ सीबू उम्र 15 साल निवासी कैसरगंज की दुर्घटना से मौत हो गई थी व कैसरगंज थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत नन्दोलिया में मोहम्मद आरिफ की तीन बच्चों की तालाब में डूब कर मौत हो गई थी उनके आवास पर सांसद कैसरगंज आदरणीय श्री बृज भूषण शरण सिंह पहुंच कर संवेदना व्यक्त की और निजी आर्थिक सहयोग किया। इस मौके पर राजन सिंह, चन्द्रशेखर आजाद, सुनील सिंह, प्रभात सिंह विसेन, मुन्ना सिंह, नीरज श्रीवास्तव, गजेंद्र सिंह, रानावीर सिंह, अजय सिंह उपस्थित रहे।

धनतेरस व दीपावली पर यातायात रहेगा परिवर्तित

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। धनतेरस एवं दीपावली पर्व के अवसर पर महानगर क्षेत्र गोरखपुर के विभिन्न स्थलों/मुहल्लों/बाजारों में मिष्ठान व शर्राफा की दुकानों पर भारी संख्या में पुरूष एवं महिलाएं एकत्रित होकर उक्त त्यौहार को शुभ मानते हुए खरीदारी करते हैं। इसे दृष्टिगत रखते हुए ।02नवम्बर2021 से 04 नवम्बर2021 को प्रातः10ः00 बजे से रात्रि 12ः00 बजे तक निम्न प्रकार यातायात डायर्वजन/प्रतिबंधित किया जाता है मदीना मस्जिद तिराहा से शाह मारूफ रास्ते से सभी प्रकार के तीन व चार पहिया वाहनों व रिक्शा प्रतिबंधित रहेगें।
अलहदादपुर तिराहे से घंटाघर की तरफ रायगंज होते हुए सभी प्रकार के तीन व चारपहिया वाहन व रिक्शा उक्त अवधि मे प्रतिबंधित रहेगें।
नार्मल टैक्सी स्टैण्ड से घंटाघर मार्ग पर जाने वाले सभी प्रकार के तीन व चारपहिया वाहन तथा रिक्शा उक्त अवधि में प्रतिवंधित रहेगें। कचहरी चैराहा/शास्त्री चैक से घोष कम्पनी चैराहा होकर रेती चैराहा व घोष कम्पनी चैराहा से नक्खास चैक एवं टाऊन हाल से ए0डी0 चैराहा तक के मार्ग पर सभी प्रकार के तीन व चारपहिया वाहन तथा रिक्शा प्रतिबंधित रहेगें। गणेश चैराहा से विजय चैराहा तथा विजय चैराहासे ए0डी0 चैराहा व अली नगर चैराहा तक के मार्ग पर जाने वाले सभी प्रकार के तीन व चारपहिया वाहन तथा रिक्शा प्रतिबंधित रहेगें।बरफखाना तिराहा से बसंतपुर चैराहा,घंटाघर चैराहा एवं लाल डिग्गी तक के मार्ग पर सभी प्रकार के तीन व चार पहिया वाहन तथा रिक्शा प्रतिबंधित रहेगें।सुमेर सागर तिराहा से विजय चैराहा एवं जटाशंकर तिराहा से अली नगर चैराहा तक सभी प्रकार के तीन व चार पहिया वाहन तथा रिक्शा प्रतिबंधित रहेगें।

  1. दुर्गाबाड़ी चैराहा से चरनलाल चैक की तरफ सभी प्रकार के तीन व चार पहिया वाहन तथा रिक्शा प्रतिबंधित रहेगें।सभी प्रकार के राजकीय एवं प्राईवेट भारी वाहन नौसढ़,टीपी नगर चैराहा,पैडलेगंज,मोहद्दीपुर चैराहा होते हुए चारफाटक ओवरब्रिज से चैकी कौवाबाग वाईपास मार्ग से पादरी बाजार चैकी चैराहा ,फातिमा अस्पताल,खजांची चैराहा होते हुए भगवान पुर से बरगदवा होकर फरेन्दा-सोनौली की ओर जायेगें।
    इसी प्रकार फरेन्दा,पीपीगंज से आने वाले समस्त भारी वाहनों को बरगदवा से फर्टिलाईजर,झुगिया होते हुए खजांची चैराहा से फातिमा अस्पताल,पादरी बाजार चैकी,कोैवाबाग बाईपास मार्ग से चारफाटक ओवरब्रिज ,मोहद्दीपुर होते हुए देवरिया व कुशीनगर एवं पैडलेगंज,टीपीनगर,नौसढ़ से बाहर जाएगें।रोडवेज/एम्बुलेंस जैसे वाहनों को आने-जाने दिया जायेगा।कचहरी चैराहा से गणेश चैराहा की ओर, जीएम पोस्ट आफिस तिराहा से गणेश चैराहा, तमकुही तिराहा से कचहरी चैराहा, विजय चैराहा से गणेश चैराहा, अग्रसेन तिराहा से विजय चैराहा की तरफ चार पहिया, लोडर एवं आटो रिक्शा का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।
    चार पहिया/दो पहिया वाहन चालक अपने वाहन को दिये गये पार्किंग स्थल पर ही वाहन खड़ा करके खरीददारी करे-
    1-सिटी माल के के सामनेें
    2-सिनेमा रोड पर यूनाइटेड टाकीज के सामने
    3-बिस्मिल पार्क
    4-कचहरी टाउनहाल का मैदान
    5-जलनिगम

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण नोडल अधिकारी व जिला अधिकारी

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
नोडल अधिकारी पी0 गुरु प्रसाद एवं जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुही राज का निरीक्षण किया गया ।
इस क्रम में नोडल अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने दवा वितरण कक्ष, शौचालय, डेंटल सर्जन कक्ष, चीफ फार्मासिस्ट कक्ष, शीत गृह, इमरजेंसी रूम, लेबर रूम, महिला वार्ड, जनरल वार्ड का निरीक्षण किया।


दवा वितरण कक्ष में उन्होंने यह पूछा कि कैसे मरीज आ रहे हैं, बुखार के कितने मरीज है एवं अन्य बीमारियों के कितने मरीज हैं। पर्ची के लिए कितने पैसे लिए जाते हैं। क्या टाइमिंग है आदि।इसके बाद वे डेंटिस्ट कक्ष में गए वहां आवश्यक पूछताछ की फिर पुरुष शौचालय में जाकर उन्होंने शौचालय की स्थिति देखी। चीफ फार्मासिस्ट कक्ष में गए वहां पर जाकर दवाइयों के विषय में जानकारी ली, उनसे पूछा गया कि दवा को ऑनलाइन पोर्टल पर फीड किया जा रहा है कि नहीं, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर एवं अन्य अनियमितता पाए जाने पर चीफ फार्मेसिस्ट सैफुल्ला पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए
इस क्रम में नोडल अधिकारी मरीज से भी मिले उनकी दवाइयों का निरीक्षण किया साथ में मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी थे। मरीज से पूछताछ की गई की जो दवाइयां उन्हें दी गयी उससे उन्हें फायदा हुआ कि नहीं।
इसके बाद नोडल अधिकारी ने इमरजेंसी रूम का निरीक्षण किया।इमरजेंसी रजिस्टर मंगवा कर देखा।
महिला वार्ड के निरीक्षण के क्रम में महिला चिकित्सकों की कमी की समस्या सामने आई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया ने महिला चिकित्सक की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। नोडल ने जनरल वार्ड व टेलीमेडिसिन केंद्र का भी निरीक्षण किया।
शीत गृह के निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कोविड वैक्सीन के रखरखाव हेतु उपयुक्त व्यवस्था व तापमान की जानकारी ली। इस क्रम में वे सी एस सी में बने टीका केन्द्र भी गए व स्थिति जानी।
पत्रकारों से वार्ता के क्रम में पत्रकारों ने आये दिन सड़क दुर्घटना की वजह से ट्रॉमा सेंटर बनाए जाने की आवश्यकता को बताया।

सूर्यकुंड धाम पर अवैध कब्जे को हटाए जाने का दिया निर्देश

गोरखपुर। (राष्ट्र की परम्परा)सूर्यकुण्ड धाम जीर्णोद्धार समिति के स्वयंसेवको के अथक प्रयास से आगामी पर्व दीपोत्सव व छठ पूजा महोत्सव को देखते हुए
गोरखनाथ मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी ने शुक्रवार को नगर आयुक्त, नगर निगम के अधिकारियों, स्थानीय प्रशासन थानाध्यक्ष राजेन्द्र प्रताप सिंह, सूर्य बिहार चौकी प्रभारी शाहिद सिद्धिकी की मौजूदगी में सूर्यकुण्ड धाम सरोवर परिसर का निरीक्षण किया।
धाम परिसर की सफाई व क्षतिग्रस्त मंदिरों के जीर्णोद्धार को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया। परिसर के मुख्य गेट के पास अवैध अतिक्रमण को तुरंत हटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान सूर्यकुण्ड धाम जीर्णोद्धार समिति के स्वयंसेवको ने उन्हें स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। जिसमें प्रमुख रुप से परिसर की स्वच्छता, तालाब में नौका और नाविक की व्यवस्था, परिसर के अंदर सरोवर के सिल्ट की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था, परिसर को किसी भी प्रकार के अतिक्रमण से मुक्ति, श्रद्धालुओं और आगंतुकों के सुविधा के लिए पेयजल की व्यवस्था, महिलाओं के लिए स्नानागार।
इस दौरान मुख्य रूप से समिति के उपाध्यक्ष अमरदीप गुप्ता, सिद्धि गुप्ता, प्रतिक सिंह, भाजपा युवा नेता शीतल कुमार मिश्रा, समरेन्दु कुमार सिंह, मोनु गुप्ता, घनश्याम पासवान, हरिनारायण गुप्ता, त्रिलोकी नाथ बारी।

बलरामपुर आदर्श नगर पालिका द्वारा विकास दीपोत्सव 2021 दीपावली मेला आयोजित

बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद बलरामपुर में आदर्श नगर पालिका बलरामपुर द्वारा विकास दीपोत्सव 2021 दीपावली मेला 3 नवंबर तक बड़ा परेड ग्राउंड बलरामपुर में लगाया जाएगा बलरामपुर के बड़ा परेड ग्राउंड में आयोजित दीपावली मेले का माननीय राज्यमंत्री होमगार्ड, सैनिक कल्याण,प्रांतीय रक्षक दल,नागरिक सुरक्षा विभाग श्री पल्टूराम द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया तथा विभिन्न विभागों स्वास्थ विभाग,महिला कल्याण विभाग,श्रम विभाग, बेसिक शिक्षा,आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर स्वच्छता अभियान,कृषि विभाग,बाल विकास रेवड़ी पटरी के छोटे दुकान,व झूले लगाए गए हैं एवं पुष्टाहार विभाग,पंचायती राज विभाग,डूडा विभाग,विधिक सेवा प्राधिकरण,सूचना विभाग, राजस्व विभाग,मतदाता जागरूकता आदि द्वारा संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु लगाया गये स्टॉल का अवलोकन किया गया है इसके पश्चात सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज बलरामपुर, बालिका इंटर कॉलेज,एमपीपी इंटर कॉलेज कि छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत,सरस्वती वंदना,शिव तांडव सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया इस अवसर पर राज्यमंत्री पल्टूराम ने कहा कि रेहड़ी,पटरी दुकानदारों को सामानों की बिक्री हेतु सरकार द्वारा उनको दीपावली मेले के माध्यम से प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जा रहा है,आम जनमानस को सामान खरीदने के लिए सुविधा होगी,सभी सामग्री एक ही जगह उपलब्ध होगी उन्होंने कहा कि दीपावली मेले के माध्यम से योगी सरकार ने भारत की संस्कृति एवं परंपरा से आम जनमानस को जोड़ने का कार्य किया है माननीय मंत्री जी ने कहा कि अधिक से अधिक के आम जनमानस से दीपावली मेले में आकर सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें,यहां पर पेंशन योजनाओं के पात्रों के आवेदन फार्म भरवाने की सुविधा सहित अन्य योजनाओं के लाभ हेतु आवेदन पत्र भरवाए जा रहे हैं,जिसका की आम जनमानस लाभ उठाएं नगर पालिका परिषद अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि दीपावली मेले में शाम 4:00 से 7:00 तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक के आम जनमानस पूरे परिवार सहित प्रतिभाग कर लुफ्त उठा सकते हैं,इस अवसर पर विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ल,अपर जिलाधिकारी राम अभिलाष,बलरामपुर शेख निर्वाचन कार्यालय के जी गुप्ता,भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह,एकल विद्यालय के संरक्षक प्रमोद चौधरी,अजय सिंह पिंकू,भाजपा नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता,विजय गुप्ता,पंकज गुप्ता,प्रतिनिधि शाबान अली,गौ सेवक रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी युवा समाजसेवी बलरामपुर, पंकज श्रीवास्तव,सीमा सिंह साधना पांडे,सुनीता मिश्रा, उपजिलाधिकारी बलरामपुर सदर राजेंद्र बहादुर,अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बलरामपुर राकेश कुमार जयसवाल,जिला विद्यालय निरीक्षक,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,परियोजना अधिकारी डूडा,नगर पालिका परिषद के कर्मचारी मे सहायक अभियंता जल आर के पुरी,राजस्व निरीक्षक हर्षित कुमार मिश्र,अरविंद सिंह,राजेश राजेश सक्सेना,नागेंद्र आर्य, बरोहन सिह,रामेश्वर यादव दीपावली मेला 3 नवंबर तक मेला स्थल पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के देखरेख मे नगर पालिका परिषद बलरामपुर करसमाहर्ता रवीन्द्र कुमार गुप्ता,मनीष श्रीवास्तव,रवि सिंह,आलोक भारती आदर्श वर्मा,अतीक अहमद,अजय कसेरा,राधेश्याम यादव,अजय पांडे, आलोक मिश्रा,उददयन मिश्रा,अनुज चौहान,वरुण प्रताप सिंह,अब्दुल वहीद व समस्त सभी सभासद गण,अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहेI

छुट्टा जानवरो से किसान परेशान ,गौशाला बना हवा हवाई

बलरामपुर।(राष्ट्र की परम्परा) छुट्टा जानवर से किसान परेशान थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जयनगरा कौवापुर परसपुर रूद्रपुर रामगढ़ मैटहवा परसिया कला हरिहर नगर जैसे अन्य गांव में किसान छोटा जानवरों से परेशान हैं किसान बंटू सिंह अब्दुल्ला अशोक कुमार सिंह अमित वर्मा पवन सुखदेव अब्दुल अजीज आदि ने छुट्टा जानवरों को पकड़ा कर गौ स्थल आश्रम भिजवाने के लिए खंड विकास अधिकारी से मांग की है खंड विकास अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने बताया है कि जल्द ही छुटटा जानवरों को पकड़ा कर गौ स्थल भिजवाया जाएगा

आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार कर रहे विकास दीपोत्सव मेलेे

बलरामपुर।(राष्ट्र की परम्परा)भारत को त्योहारों का देश कहा जाता है। होली, दीपावली, रक्षाबंधन, नवरात्र, ईद, गुरुपूर्णिमा एवं क्रिसमस जैसे अनेक त्योहारों का आयोजन पूरे वर्ष भर चलता रहता है। जिसमें आपसी प्रेम, भाई-चारा, सौहार्द के वातावरण में सभी इसमें आनन्द की प्राप्ति करते हैं। प्रत्येक त्योहार में एक मुख्य आकर्षण होता है त्योहारों से जुड़ी मान्यताओं, परम्पराओं के आधार पर की जाने वाली खरीददारी। प्रत्येक त्योहार पर बाजार ऐसी वस्तुओं से पट जाता है जिनका किसी न किसी प्रकार का जुड़ाव उन त्योहारों से होता है। होली में जहां पिचकारी व रंगो की धूम रहती है तो दीपावली में दिए, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों, लाई, बताशा आदि से पूरा बाजार गुलजार हो जाता है। अपनी-अपनी सामर्थ्य एवं आवश्यकता के अन्तर्गत सभी लोग कुछ न कुछ खरीददारी करते हैं। इस प्रकार हर्ष एवं उल्लास का वातावरण बना रहता है।
प्रत्येक त्योहार हमें आपसी सद्भाव, प्रेम की शिक्षा देता है। साथ ही एक बहुत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी कि हम समाज के सभी वर्गों के हित में वृद्धि के लिए ऐसे प्रयास करें कि त्योहार के साथ एक बेहद सामान्य से सामान्य व्यक्ति भी जुड़ पाए। छोटे-छोटे सामान बनाने वाले कारीगरों, हस्तशिल्पियों, मूर्तिकारों की भी दीपावली प्रकाशमय हो सके एवं स्ट्रीट वेण्डर्स, पटरी, रेहड़ी, ठेले, खोमचे पर अपनी छोटी-छोटी दुकान लगाने वाले दुकानदारों की दीपावली भी प्रकाश से गुलजार हो सके, उनके जीवन में भी मिठास आ सके, उनके उत्पादों को एक बाजार, एक मंच मिल सके, इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संवेदनशील सोच को प्रदेश केे नगर विकास विभाग द्वारा साकार किया जा रहा है। प्रदेश सरकार विकास दीपोत्सव मना रही है। इसके अन्तर्गत 28 अक्टूबर, 2021 से 4 नवम्बर, 2021 तक प्रदेश के समस्त नगर निगमों एवं नगरपालिकाओं में ’’भव्य दीपावली मेला’’ का आयोजन किया जा रहा है। इन मेलों के अन्तर्गत पटरी, रेहड़ी, विक्रेताओं को उनकी सामग्रियों एवं उत्पादों को बिक्री के लिए एक मंच प्रदेश सरकार की ओर से प्रदान किया जा रहा है। दीपावली मेले के अन्तर्गत स्थानीय कारीगरों द्वारा बनाए गए उत्पादों, हस्तशिल्प, दीयों, मूर्तियों एवं सजावटी उत्पादों की बिक्री उन्ही के द्वारा की जा रही है। ऐसे ही मेले का लखनऊ में गोमतीनदी के तट पर स्थित झूलेलाल पार्क में 28 अक्टूबर, 2021 को मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन किया गया है। इसमें मुख्यमंत्री ने स्ट्रीट वेण्डर्स, स्वनिधि मित्रों एवं स्वच्छकारों को सम्मानित भी किया है। 28 अक्टूबर 2021 को ही प्रदेश के सभी नगर निगमों, 200 नगर पालिका परिषदों में भी विकास दीपोत्सव-2021 के अंतर्गत नगर विकास विभाग द्वारा प्रदर्शनी लगायी गयी है।
ऐसे मेलों के आयोजन से स्थानीय कारीगरों, हस्तशिल्पियों, स्ट्रीट वेण्डर्स को अपने उत्पादों को एक ही स्थान पर बिक्री करने का एक मंच मिल रहा है। जनसामान्य की अधिक से अधिक भागीदारी से मेलों की सार्थकता सिद्ध हो रही है। कोरोना काल में सर्वाधिक नुकसान छोटे-छोटे दुकानदारों, रेहड़ी, खोमचे वालों तथा स्थानीय कारीगारों को हुआ। ऐसे में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी ने ’’वोकल फॉर लोकल’’ और ’’आत्मनिर्भर भारत’’ का मंत्र दिया, जिन्हें प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित ऐसे मेलों से बल मिल रहा है। दीपावली मेलों में उत्पादों की बिक्री के अलावा प्रदेश सरकार की प्रगति एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगी छात्र एवं सामान्य जन इनसे प्रदेश की विकास यात्रा से परिचित हो अपने ज्ञान में वृद्धि कर सकते हैं।
मेले में दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है। मेले में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में पंजीकरण के लिए डेस्क भी है। जिसके माध्यम से दुकानदार अपना पंजीयन कराकर इस योजना का लाभ ले सकते हैं। दीपावली मेले के अंतर्गत प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी एवं स्थानीयता को प्रोत्साहन देने वाली ’’एक जनपद-एक उत्पाद’’ (ओ0डी0ओ0पी0) के स्टाल भी लगाए जा रहे हैं। इससे जनसामान्य को भी इस योजना की जानकारी हो रही है साथ ही इन उत्पादों की बिक्री भी बढ़ रही है। कोविड-19 के दृष्टिगत मेले में कोविड टीकाकरण डेस्क भी स्थापित किया जा रहा है जहाँ कोविड वैक्सीन लगवाने के योग्य एवं इच्छुक व्यक्ति वैक्सीन लगवा सकते हैं। मेला फूड कोर्ट व फन जोन के बिना अधूरा लगता है। अतः ऐसे आयोजन में इनके स्टॉल भी लगाए गए हैं। मेले में आने वाले लोग अपने साथ स्थायी याद के रूप में फोटो खींच सके, इसके लिए सभी स्थानों पर सेल्फी-प्वाइंट भी बनाए गए हैं।
इसी प्रकार प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 27 अक्टूबर 2021 को संगीत नाटक अकादमी के प्रांगण में माटी कला बोर्ड द्वारा 10 दिवसीय माटीकला मेले एवं सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के अनेक जनपदों से कुम्हारी कला से जुडे़ शिल्पकार, अपने-अपने उत्पादों के साथ प्रतिभाग कर रहे हैं। इनमें गोरखपुर के टेराकोटा के शिल्पकार हरिओम आजाद, हुसैनाबाद, आजमगढ़ के श्री धरेउ प्रजापति, गोण्डा के श्री हरिराम जैसे अनेक माटीकला के शिल्पी व कारीगर अपनी कला के साथ उपस्थित हैं। उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार के कार्यकाल में गठित उ0प्र0 माटीकला बोर्ड, माटी के बने हुए उत्पादों को प्रोत्साहन देने के लिए इस क्षेत्र से जुड़े कारीगरों को प्रशिक्षण, बाजार, आधारभूत सामग्री, बिजली के चाक, डाई आदि उपलब्ध कराकर उन्हें अपने उत्पादों में एकरूपता तथा परिशुद्धता एवं सुन्दरता लाने के लिए प्रेरित व प्रोत्साहित कर रहा है।
परम्परागत रूप से एवं प्राचीन काल से माटी से बने उत्पादों की आवश्यकता रही। हड़प्पा सभ्यता की खुदाई से मिले मृदभाण्डों, औजारों, मृण्मूर्तियों से ही हम उस सभ्यता के विकास व उन्नति से परिचित होते हैं। उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार द्वारा माटीकला को संरक्षण दिया जाना, इस कला को पुनर्जीवन प्रदान करने जैसा है। साथ ही मिट्टी के सम्मान, मिट्टी से जुड़े कारीगरों की समृद्धि को भी बढ़ाने में यह सहायक है। माटीकला मेले में देश की मिट्टी से बनी श्री लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियाँ, मिट्टी के डिजाइनर दिये, गोरखपुर के टेराकोटा, आजमगढ़ की ब्लैकपॉटरी, खुर्जा के चीनी मिट्टी के बर्तन, कड़ाही, तवा, बोतल, जादुई दिये, वैज्ञानिक दिये, पक्षियों को पानी पिलाने वाले बर्तन, पक्षियों के लिए मिट्टी से बने घोसले, हाथी, घोड़े, मछली और कछुए की आकृति की गुल्लकें समेत अनेक प्रकार की मिट्टी से बनी वस्तुएं है। जब प्रदेश का कारीगर, शिल्पकार समृद्ध होगा तो प्रदेश में खुशहाली अवश्य आएगी। प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह जी ने माटी कला प्रदर्शनी/मेले में माटीकला बोर्ड की वेबसाइट का भी लोकार्पण किया। जिससे एक ही स्थान पर तकनीकी के माध्यम से इस क्षेत्र से संबंधित योजनाओं की जानकारी की जा सकती है।
दीपावली का उत्सव प्रकाश, प्रेम, पवित्रता, हर्ष, उल्लास का उत्सव है। यह उत्सव सभी लोग मनाए एवं इसमें सभी भागीदारी कर सकें, इसके लिए आवश्यक है कि इस उत्सव में सबको सहभागी बनने का अवसर मिल सके। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिए गए मंत्र ’’आत्मनिर्भर भारत’’ तथा स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने और उन उत्पादों को बनाने वाले कारीगरों, शिल्पियों को प्रोत्साहन देने तथा देश प्रेम की भावना के विकास के लिए दिए गए मंत्र ’’वोकल फॉर लोकल’’ को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ’’विकास दीपोत्सव’’ के माध्यम से नई उड़ान मिल रही है एवं हमारे परम्परागत हस्तशिल्प एवं कुटीर उद्योग को नई पहचान मिल रही है। दीपावली प्रकाश का पर्व है एवं सभी के जीवन में खुशहाली लाने का त्योहार है। ’’विकास दीपोत्सव’’ के अन्तर्गत मनाए जा रहे ’’भव्य दीपावली मेला’’ एवं माटीकला बोर्ड द्वारा लगाए गए माटीकला मेला एवं सेमिनार के आयोजन से प्रदेश के हस्तशिल्प, कारीगरों के हुनर, नए-नए उत्पाद और मिट्टी की गरिमा से एक तरफ प्रदेश वासी परिचित हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ यह उन कारीगरों की मेहनत को एक मंच दिलाकर, उनके उत्पादों को एक अच्छा बाजार दिलाकर, उनके उत्पादों को राष्ट्रीय, राज्यीय एवं वैश्विक पहचान दिलाकर उनकी आय वृद्धि का माध्यम भी बन रहे है। उत्तर प्रदेश सरकार के नेतृत्वकर्ता मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशन में नगर विकास विभाग द्वारा प्रदेश के समस्त नगर निगमों एवं नगर पालिकाओं में आयोजित किये जाने वाले ’’माटीकला मेला देश के शिल्पियों, कलाकारों एवं माटी के रचनाकारों को नई पहचान दिलाकर उनके जीवन में आनन्द का प्रकाश फैलाने में सहायक हो रहे हैं।

भाजपा युवा मोर्चा मंडल कार्य समिति व युवा शक्ति संवाद का कार्यक्रम हुआ आयोजन

उतरौला/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)भाजपा कार्यालय पर भाजपा युवा मोर्चा मंडल कार्य समिति व युवा शक्ति संवाद का कार्यक्रम भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रोहित राज के अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री रोहित चौधरी , युवाओं के प्रेरणा स्रोत जिला अध्यक्ष संदीप कुमार वर्मा , जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह,जिला उपाध्यक्ष आनंद त्रिपाठी ,व जिला कार्यसमिति के सदस्य विशाल गुप्ता नगर अध्यक्ष रोहित राज गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें क्षेत्रीय महामंत्री रोहित चौधरी जी का भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रोहित राज गुप्ता ने माल्यार्पण व अंगवस्त्र पहनाकर प्रभु श्रीराम दरबार का चित्र भेट किये व भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारियों को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किये गये। मंच संचालन नगर महामंत्री महेश गुप्ता ने किया जिसमें क्षेत्रीय विधायक राम प्रताप वर्मा , के बड़े सुपुत्र शशांक वर्मा ,उपस्थित रहे। एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के सभी सम्मानित पदाधिकारी महेश गुप्ता सरन जीत , प्रहलाद सोनी , संजीव कसौधन , अजय सैनी जी अपुर राज जी रवि कौशल जी अनिल सोनी, रितिक कसौधन लकी पटवा , प्रवेश कश्यप प्रभाकर विकास सैनी , आशीष गुप्ता ,श्री राम , शिव सरन नाथ , हिमांशु सोनी जी श्याम नीरज समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लग्जरी वाहन से अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

देवरिया ( राष्ट्र की परम्परा) ।जिले के खामपार पुलिस के द्वारा
लग्जरी वाहन से अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेजा।

थानाध्यक्ष खामपार उ0नि0 विपिन मलिक
पड़री बाजार के पास स्याही नदी पुल पर संदिग्ध वाहन व व्यक्ति चेकिंग के रहे थे कि एक स्विफ्ट डिजायर वाहन से 32 पेटी बन्टी बबली देशी शराब व 02 पेटी 8पीएम फ्रूटी बरामद करते एक को गिरफ्तार किया ।

पूछताछ के दौरान अपना नाम पता चन्दन विश्वर्मा पुत्र सीताशरण विश्वकर्मा निवासी-नोनापार थाना-भटनी जनपद-देवरिया बताया ।

पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त से कड़ाई से पूॅछ-ताॅछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि 28/29 मई

2021 को वैगनार कार से शराब बिहार बेचने ले जा रहा था कि पुलिस को देख कर वाहन छोड़ कर भाग गया था। जिसके संबन्ध में थाना खामपार पर मु0अ0सं0-86/2021 धारा-60(1) आबकारी अधि0 पंजीकृत है। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा।

गिरफ्तार करने वाली टीम
उ0नि0 विपिन मलिक थानाध्यक्ष, आलोक सिंह ,मु0आ0 चन्द्रेश्वर प्रकाश ,कां0 राजीव कुमार, अवनीश कुमार , बृजेश कुमार थाना खामपार, दिलीप सिंह , नरसिंह यादव थाना खामपार, जितेन्द्र कुमार ,
सुनील यादव , म0कां0 अनुष्का राय मौजूद रही ।

दो दो शवों के मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी


बलिया( राष्ट्र की परम्परा)चितबड़ागांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार के दिन अलग अलग जगहों पर दो शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। एक शव कामेश्वर धाम पोखरे के पास मिला तो वहीं दूसरा शव राष्ट्रीय राजमार्ग 31प२ खमीरपुर के सामने। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कामेश्वर धाम के उत्तर दिशा में कोने पर पोखरे के पास शुक्रवार को सुबह एक युवक की लाश दिखाई दी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाश को लोगों के सहयोग से बाहर निकलवाया। जिसकी पहचान शुगन 20 पुत्र सुमेर राजभर निवासी कारों की हुई।
शुगन के सिर के पीछे चोट के निशान मिलने से हत्या की आंशका जताई जा रही है।
वहीं दूसरी घटना खमीरपुर के सामने की है। जहां रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के महतवार निवासी अजीत सिंह 52की लाश मिली है। चितबड़ागांव कस्बा में ही उनकी ससुराल थी। अजीत सिंह बोरिंग मिस्त्री का काम करते थे। घटना की पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने चेहरे पर कटे निशान को देखते हुए हत्या की आशंका जताई।उनके पुत्र विवेक सिंह की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस जांच में जुट गई है। अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार व सीओ सदर ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली।