Friday, February 20, 2026
Home Blog Page 2796

कच्ची शराब के साथ दरोगा गिरफ्तार

राजापाकड़। कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अवैध शराब निष्कर्षण,विक्री व रोकथाम के तहत चलाए जा रहे अभियान क्रम में तुर्कपट्टी पुलिस ने सोमवार की सुबह ग्राम सपही टड़वा निवासी दारोगा मुसहर पुत्र माधो मुसहर को तुर्कपट्टी-सेवरही मार्ग पर आराध्या हास्पिटल के पास जरीकेन में रखे दस लीटर कच्ची शराब बरामद कर दारोगा को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया कि अभियुक्त ऊक्त शराब कहीं बेंचने के लिए ले जा रहा था।पुलिस ने इसके विरुद्ध मु0अ0सं0 272/2021 धारा 60 आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाई में जुट गयी।गिरफ्तार करते समय थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाठक के साथ का0 अरविन्द राय, शैलेश यादव,अरविन्द यादव व दीपचन्द चौहान साथ थे।

कुबेरस्थान को 70 रनों से हरा सेमीफाइनल में पहुंची सपही की टीम

राजापाकड़। कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) सोमवार को तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत सेमरा हर्दोपट्टी में आयोजित दीवाली कप क्रिकेट प्रतियोगिता के छठवें दिन खेले गए दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में सपही की टीम ने सीपी हास्पीटल कुबेरस्थान को 70 रनों से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बना ली। टास जीतकर सीपी हास्पीटल की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी सपही की टीम ने निर्धारित ओवरों में 150 रनों का स्कोर बनाया। बल्लेबाज छोटू ने सर्वाधिक 35 रनों का योगदान किया। जवाब में खेलने उतरी सीपी हास्पीटल कुबेरस्थान की टीम महज 70 रनों पर आलआउट हो गई। सपही के बल्लेबाज छोटू मैन आफ दी मैच बने। अरविंद सिंह व वरुण सिंह ने अंपायरिंग व राजन सिंह ने कमेंट्री की। इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, आदित्य सिंह, सिन्नू सिंह, अनुज सिंह, प्रिंस सिंह आदि मौजूद रहे।

गांजा के साथ चार अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के तमकुही तहसील क्षेत्र के पटहेरवा थाना क्षेत्र में स्थित रास्ट्रीय राजमार्ग पर पटहेरिया चौराहे पर पुलिस ने रविवार की देर रात बारह बजे के करीब सोमवार तमकुही की तरफ से आ रही लग्जरी कार से डेढ़ किलो गांजा के साथ चार लोगों को पकड़ा है।सभी के खिलाफ एन डी पी एस के तहत केस दर्ज कर सोमवार को चारों को जेल भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक पटहेरवा अखिलेश सिंह ने बताया कि अपराध व अपराधियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।इसी अभियान के तहत रविवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर हाइवे सड़क पर पटहेरिया चौराहे के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक लग्जरी कार आती दिखी जिसपर चार लोग सवार थे।कार की जांच में उसमे पैकेटों में भरी एक किलो 575 ग्राम गांजा पाया गया।सभी आरोपियों के खिलाफ एन डी पी एस एक्ट के तहत केस दर्ज कर पकड़े गए अभियुक्त खुशरवे पुत्र जमालुद्दीन ,सौफियान पुत्र रेगयी, सादिक पुत्र दोष मोहमद निवासी गण सौफ़िगढ़ थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ व जुनेद अहमद पुत्र रसीद अहमद गांव पिठापुर थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ के खिलाफ एन डी पी एस एक्ट के तहत केस दर्ज कर चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए चारों अभियुक्तों के खिलाफ एन डी पी एस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
राजेश पाण्डेय/अशोक राय

राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ का सम्मान समारोह सम्पन्न

अभिकर्ता ही हैं संगठन की ताकतःआनंद श्रीवास्तव

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) स्थली कुशीनगर स्थित बिरला मन्दिर परिसर में राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ, कुशीनगर द्वारा जनपद स्तरीय अभिकर्ता सम्मान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यअतिथि, विशिष्ट अतिथि, पदाधिकारियो व अभिकर्ताओं का माल्यार्पण किया गया और अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव ने कहा कि पूरे देश में हमारे डाक घर मे करीब 5 लाख काम करने वाले अभिकर्ता बन्धु हैं। हमने सरकार के कोष बढ़ाने का कार्य किया और जब कोष बढ़ गया तो संकट खड़ा हो गया और कमीशन लगातार घटता गया। आप संगठन से जुड़े, संगठित हो व संकट के समाधान के लिए संघर्ष को खड़े रहें।

यह संगठित प्रयास से ही होगा। 300 से ऊपर सांसद से अपनी पीड़ा बतायी है। पार्लियामेंट में भी हमारी आवाज उठा है। आह्वान है कि जब भी बुलावा आये आगे आने को तैयार रहे। अभिकर्ता ही हैं संगठन की ताकत। राष्ट्रीय महासचिव मनोज मिश्रा ने कहा कि सांगठित मजबूती जब तक नहीं होगी हमारी बातें कोई नहीं सुनेगा। संगठन के ताकत के बल पर बहुत सी समस्याओं का निजात हो सकता है। बिखरने के बजाय अपनी कमी को दूर कर सबपर भरोसा करके एकता को मजबूत करना होगा। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कृष्णनंद गुप्ता ने संगठन का लेख जोखा प्रस्तुत किया। वाराणसी जिलाध्यक्ष मंजू देवी ने कहा कि अपने हित को लेकर सजग रहें और अपना कार्य स्वयं करें व एकजूटता रखें। बिहार प्रदेश अध्यक्ष ओम नारायण ने कहा कि अपने आस्तित्व को बचाने लिए संघर्ष करना होगा।
जिलाध्यक्ष हरिराम गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जो अधिवक्ता हित की बात करेगा वही देश पर राज करेगा। अध्यक्षता जिला संरक्षक प्रेम शंकर सिंह व संचालन अजय कुमार व लल्लन कुमार गोंड़ ने किया । इस अवसर पर अभय दुबे, शिशु रंजन, विनय कुमार दुबे, शिला देवी, मंनोज चौरसिया, रामनाथ श्रीवास्तव, हरिनारायण सिंह, नंदलाल जायसवाल, प्रदेश मंत्री राकेश कुमार पांडेय, प्रदेश संगठन मंत्री नरसिंह पप्पू, घनश्याम पाण्डेय, जिलामहामंत्री राघवेंद्र नाथ पाण्डेय, जिलाकोषाध्यक्ष पवन, सुनयना देवी, संजय मालवीय, मंनोज भारती, वेद प्रकाश जायसवाल आदि सहित विभिन्न जनपदों के पदाधिकारी व अभिकर्ता मौजूद रहे।

युवक का अपहरण कर फिरौती मांगने की आशंका पर सक्रिय हुई खड्डा पुलिस

  • खड्डा क्षेत्र के बंजारीपट्टी निवासी युवक के अपहरण से परिजनों में हड़कंप
  • मोबाइल लोकेशन के आधार पर वाल्मीकि टाइगर रिजर्ब के जंगल तक पहुंची खड्डा पुलिस

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्पमरा )खड्डा थानाक्षेत्र के बंजारीपट्टी गांव निवासी एक युवक के रविवार की शाम अपहरण की बात सुनकर खलबली मच गई। युवक के भाई ने खड्डा पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने तत्काल छानबीन करते हुए घटना के पीछे की सच्चाई का पता लगाने में जुट गई है। फिलहाल युवक का पता नहीं चला है।

परिजनो व पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बंजारीपट्टी गाँव निवासी रतन शर्मा (उम्र 19 वर्ष) रविवार की सुबह दस बजे घर से पैदल ही खड्डा जाने के लिए निकला था। दोपहर बाद रतन के मोबाइल नम्बर से दिल्ली में रह रहे उसके भाई के मोबाइल पर फोन आया कि रतन का अपहरण कर लिया गया है। चालिस हजार रुपये उसके बैंक अकाउंट में डालिए। अपहरण करने वाले उसका एटीएम भी अपने कब्जे में ले लिए है।जानकारी होने के बाद परिजनों मे हड़कंप मच गया। रतन के दूसरे भाई ज्ञानेश्वर शर्मा ने खड्डा पुलिस को भाई का अपहरण होने और रकम मांगने की सूचना दिया तो पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। एसआई पीके सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसकी तलाश शुरू कर दी। छानबीन में पता चला कि दोपहर डेढ़ बजे के करीब रतन खड्डा कस्बे में दिखाई दिया था। मोबाइल नम्बर के लोकेशन के आधार पर पुलिस रतन के भाई के साथ वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल सहित संभावित स्थानों पर तलाश कर इस घटना के पीछे की हकीकत पता लगाने में जुटी हुई है। बताते चलें कि रतन इन दिनों गाँवों में चलने वाले समूह में पैसे के लेन-देन के कार्य से जुड़ा रहा है। उसी के फोन से उसी के बैंक अकाउंट में चालीस हजार रुपये जमा करने की बात के पीछे की हकीकत क्या है, यह पुलिस जांच के बाद ही सामने आ पाएगा। इस संबंध में एसआई पीके सिंह ने बताया कि क्षणएक युवक का अपहरण करने और चालीस हजार रुपये की मांग किये जाने की सूचना मिली है। संभावित स्थानों पर छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तत्वावधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन सम्पन्न

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन कुशीनगर के द्वारा पडरौना नगर के जलकल परिसर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल ने किया। शिविर में पडरौना नगर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ० अरूण कुमार गौतम, डॉ० अजय शुक्ला, डॉ० राजीव कुमार मिश्र, डॉ० संदीप अरूण श्रीवास्तव, डॉ० देवशरण सिंह, डॉ० विकास गुप्ता, डॉ० एके सिंह, डॉ० अभिषेक शुक्ला, डॉ० मनोज सिंह गौड़, डॉ० शुभदा सिंह, डॉ० वैभव ज्योति श्रीवास्तव, डॉ० बलिराम मणि त्रिपाठी, डॉ० वैभव गौतम ने भाग लेकर मरीजों की जांच किया। अनुष्का पैथलाजी के द्वारा नि: शुल्क सुगर की जांच की गयी। सभी चिकित्सको को नपाध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल व ग्रापए के प्रान्तीय सदस्य ओमप्रकाश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष ग्रापए शैलेश कुमार उपाध्याय ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मनीष जायसवाल ने कहा कि चिकित्सा शिविर का आयोजन करना पुन्य का कार्य हैं। अन्त में जिलाध्यक्ष शैलेश कुमार उपाध्याय ने आगन्तुक चिकित्सको के प्रति आभार जताया।
इस अवसर पर प्रान्तीय प्रतिनिधि प्रभुनाथ गुप्ता, मंडलीय सदस्य सुरेन्द्र तिवारी, अजय सिंह, जिला महासचिव मोहन पाण्डेय, राजेश शुक्ल, कोषाध्यक्ष सतीशचन्द्र दूबे, सुमन्त दूबे, उपाध्यक्ष सुरेन्द्रनाथ राय, मंत्री अमरनाथ पाण्डेय, तहसील अध्यक्ष पडरौना हरिशकंर चौबे, कसया कृष्णमोहन पाण्डेय, तमकुही पारसनाथ पाण्डेय, कप्तानगंज अभिषेक पाण्डेय, तमकुही प्रभारी मनोज मिश्र, अशोक सिंह, मनोज कुमार शुक्ल, चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी संगम पाण्डेय, अंजनी सिंह, शैलेश बंटी, अखिलेश तिवारी, नथुनी चौबे, रजनीश मिश्र, मो० असलम, ओमप्रकाश पाण्डेय, गोविन्द प्रसाद रौनियार, ऋषिकान्त मिश्र, प्रवीण शाही, ओमप्रकाश पाण्डेय, दुर्गादयाल तिवारी आदि उपस्थित रहें।

परशुराम सेना के पूर्वांचल प्रभारी पंकज पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया चक्का जाम

मऊ(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के सराय लखंसी थाना अन्तर्गत भार गांव में हुए भानु पाण्डेय हत्याकांड पर दुःख व्यक्त करते हुए परशुराम सेना के पूर्वांचल प्रभारी पंकज पाण्डेय ने शासन प्रशासन को फटकार लगाई। पूर्वांचल प्रभारी ने बताया कि ऐसी घटनाएं जो कि इंसानियत का गला घोंट रही है वह निश्चित ही निंदनीय और प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण है। ऐसे में पीड़ित परिवार को अगर उचित न्याय नही मिलता है तो इसको प्रशासन की लापरवाही या मिलीभगत करार देना भी गलत नही होगा। इस घटना की निंदा करते हुए परशुराम सेना के सदस्यों ने पीड़ित परिवारजनों के साथ शव का पोस्टमार्टम पुलिस प्रशासन के मौजूदगी में कराया।

तद्पश्चात अंतिम संस्कार के पूर्व ही परशुराम सेना के पूर्वांचल प्रभारी के नेतृत्व में परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया।जिसके बाद शासन प्रशासन आनन फानन में वहाँ पहुँच कर परिजनों को समझाने में में जुट गया।पर परिजन अपने मांग पर अड़े रहे। अन्तोगत्वा प्रशासन के आला अधिकारियों द्वारा पांच लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए धर पकड़ सुरु कर शव का अंतिम संस्कार कराया जा सका।

प्रेमजाल में फंसाकर की शादी, छः माह बाद हुआ फरार ,प्यार में धोखा खाकर, युवती भटक रही दर बदर

पहले पति के मौत के बाद, दूसरे पति ने दिया धोखा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। हलधरपुर थाना क्षेत्र के मखना निवासिनी एक युवती प्रेम में धोखा खाकर दर दर भटकने को मजबूर हो गई। पहले पति के मौत के बाद रिश्तेदारी के ही परिचित युवक से छह माह पहले शादी रचाने वाली पीड़िता परिवार एवं समाज के ताने सुनते हुए न्याय की आस में थानाध्यक्ष हलधरपुर को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगायी है।

 हलधरपुर थाना क्षेत्र के मखना गांव निवासिनी सुहासिनी (बदला हुआ नाम) की शादी वर्षो पहले गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बंका गांव में हुई थी। शादी के लगभग 5 साल बाद सुहासिनी के पति की मौत हो गई। नसीब से ठोकर खाते हुए सुहासिनी अपने दो बच्चों के साथ ससुराल में जीवन यापन कर रही थी। इसी बीच लगभग नौ महीने पहले मरदह थाना क्षेत्र के मटेहूँ गांव का अभिषेक पांडेय पुत्र त्रिभुवन पांडेय ने विधवा सुहासिनी से नजदीकियां बढ़ाना शुरू कर दिया। प्यार जब परवान चढ़ा तो युवती की सगी मौसी जो कि युवक की रिश्ते में चाची है ने युवती को समझा बुझाकर शादी के लिए राजी कर लिया। बेहतर जीवन यापन के आस में सुहासिनी ने इसी वर्ष अप्रैल माह में ससुराल को छोड़कर अपनी छह साल की बिटिया के साथ आजमगढ़ जाकर एक मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद दोनों ने पति पत्नी के रूप में मऊ दीवानी कचहरी में चौबीस अप्रैल को कोर्ट मैरिज भी किया। इधर युवक के परिजन इस विवाह से खुश नहीं थे, परिणाम स्वरूप दोनों गाजीपुर के जंगीपुर में किराए के मकान में रहने लगे। छह माह बाद अभिषेक ने सुहासिनी से बनारस चल कर वहीं नौकरी करने की बात कहकर बनारस ले गया। वहां एटीएम से पैसे निकालने  का बहाना बनाकर गायब हुआ अभिषेक आज तक नहीं लौटा है। जबकि युवती सुहासिनी को उसकी सास एवं ससुर ने घर मे घुसने नहीं दिया। ससुराल से मायके पहुँचने पर मायके से भी दुत्कार झेल कर जैसे तैसे मायके में ही रह रही युवती ने मुकदमा दर्ज करने के लिए थानाध्यक्ष हलधरपुर को प्रार्थना पत्र दिया है। 

इनसेट:-

प्यार में धोखा खाने के बाद, अब हो रहा पछतावा

मऊ। पहले पति के मौत के बाद सुहासिनी के दुख भरी जिंदगी में प्यार के रूप में अभिषेक पांडेय का आना किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। सुहासिनी जिस उम्मीद में अपने दस साल के बेटे और ससुराल के साथ साथ लोकलाज को छोड़कर अभिषेक से विवाह किया और उसी अभिषेक ने छह माह तक साथ रह कर नाटकीय ढंग से धोखा देकर साथ छोड़ दिया इससे बुरा दौर किसी के साथ भी क्या होगा? सुहासिनी के मुताबिक अपनी मौसी के बहकावे में आकर और भावनाओं में बहकर जो गलत कदम मैंने उठाया उसका परिणाम मुझे मिला है।

प्रिंयका गाँधी की लाली पॉप की नीति गोरखपुर और उत्तर प्रदेश में कभी सफल नहीं होने वाली नहीं है – रवि किशन

2022 में पूर्ण बहुमत की बनेगी सरकार जनता जान रही है सच्चाई l

गोरखपुर।(राष्ट्र की परम्परा) गोरखपुर में कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश की महासचिव प्रियंका गांधी जी ने अपनी जनसभा में जनता के बीच प्रलोभन और यूं कहें कि सपने और लाली पाप दिखा कर के उत्तर प्रदेश में पार्टी की राजनीतिक जमीन तैयार करना चाहती है यह साजिश गोरखपुर पूर्वांचल और उत्तर प्रदेश की जनता ने खूब ठीक से समझ लिया है l
प्रिंयका गाँधी की लाली पॉप की नीति कभी सफल नहीं होने वाली है l
यह ठीक प्रकार से प्रियंका गांधी जी को समझ लेना चाहिए l
उक्त बातें गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला जी ने जारी बयान में प्रियंका गांधी जी के द्वारा गोरखपुर जनसभा में विकास के वादों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि गोरखपुर की धरती बाबा गोरक्षनाथहै जो सेवा, त्याग की धरती सत्य के लिए और न्याय के लिए यह पीठ और यह गोरखपुर जाना और पहचाना जाता है गोरखपुर की पावन धरा पर झूठ नहीं चलने वाला हैl
सांसद ने कहा य कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी जी को बेहतर तरीके से समझना होगा उत्तर प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी केसच्चाई और प्रियंका गांधी जी की निराधार आरोप को खूब ठीक प्रकार से समझ रहे हैं l
रवि किशन ने कहा आज कांग्रेस पार्टी पार्टी के द्वारा उत्तर प्रदेश के चुनाव में जनता के बीच झूठ दिखाकर, लोगों को बरगलाकर करके अपनी जमीन तैयार करने का कार्य किया जा रहा है l
गोरखपुर में जनसभा में जिस प्रकार से निराधार और काल्पनिक आरोप लगाकर के प्रदेश सरकार के विकास कार्य को कम बताने की और जनता को बरगलाने की कोशिश कांग्रेस द्वारा हो रही है यह कभी कामयाब होने वाली नहीं है l
रवि किशन ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जनता अटूट विश्वास और आस्था रखती है जनता और मतदाता ने पुनः एक बार मन बना लिया है मा.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की अगुवाई में नरेंद्र भाई मोदी जी की अगुवाई में देश और प्रदेश में मिलकर के डबल इंजन के साथ प्रदेश और देश का चौमुखी विकास होगा l
कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी जी का लॉलीपॉप गोरखपुर में चलने वाला नहीं कांग्रेस ने जनता को डराकर प्रलोभन देख करके और सपने दिखाकर के 70 वर्षों तक राजनीतिक किया l
गरीबों का नाम लेकर करके आजतक सरकार बनाते रहे और गरीब तड़पता रहा और अपनी स्थिति में पडा रहा l
आज गरीबों का सर्वांगीण विकास और गरीबों को न्याय दिलाने के साथ ही साथ विकास की धारा से जोड़ने का कार्य देश में मा. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी के द्वारा किया गया और उत्तर प्रदेश में गरीबों के उत्थान का कार्य जी योगी आदित्यनाथ जी महाराज जी के नेतृत्व में हो रहा है l
सांसद ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सोच ईमानदार और काम दमदार है इसके दम पर पुनः एक बार उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने जा रही है चाहे जितनी भी आरोप विपक्षी दल के लोग करें और जितने भी दुष्प्रचार भाजपा सरकार के खिलाफ करें सत्य यही है कि भाजपा की पूर्ण बहुमत से उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है l

दूरदर्शी सोच के शख्सियत थे रमाशंकर सिंह- राधेश्याम पाण्डेय

कुशीनगर- (राष्ट्र की परम्परा) व्यक्ति जहाँ अपने सकारात्मक सोच के चलते सर्वसमाज को अभिसिंचित करने के साथ ही उनके भविष्य को संवारने के लिए ऐसे कृत्य कर जाता है जिसके चलते वह समाज में आदरणीय व अमर हो जाता है इन्हीं व्यक्तियों में से एक स्व0 रमाशंकर सिंह थे जिनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गये योगदान से आज विपन्न छात्र भी लाभान्वित हो रहे हैं।
उक्त बातें रविवार को निकटवर्ती ग्राम खिरियाँ निवासी व स्थानीय इंटरमीडिएट कालेज के पूर्व प्रबन्धक रमाशंकर सिंह की 9 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए पारसनाथ महाविद्यालय के प्रबन्धक व भाजपा नेता राधेश्याम पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में कही।उन्होंने कहा कि स्व0 रमाशंकर सिंह दूरदर्शी सोच के एक धनी शख्सियत थे जिसके चलते वह समाज में आज भी सम्मान के साथ याद किए जाते हैं।ग्राम सभा दोघरा के पूर्व प्रधान नन्दलाल तिवारी ने अपने सम्बोधन में स्व0 रमाशंकर सिंह को एक सरल व अनुशासित व्यक्ति बताते हुए कहा कि वह हमेशा दिखावटीपन के बजाय साधारण जीवन जीने में विश्वास रखते थे। स्व0 रमाशंकर सिंह के ज्येष्ठ सुपुत्र व वर्तमान में विद्यालय के प्रबंधक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने भरे गले से अपने पिता को याद करते हुए उन्हें एक आदर्श पिता व कुशल संरक्षक बताते हुए उनके द्वारा स्थापित मापदंडो पर चलने का भरोसा दिया। इस अवसर पर उपस्थित सभी वक्ताओं ने स्व0 रमाशंकर सिंह के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा की। इस दौरान रवि प्रतापसिंह, भानुप्रताप सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य दिनेश प्रताप सिंह,प्रधानाचार्य सी पी चौधरी,महेन्द्र कुमार,उपेन्द्र सिंह, मदन तिवारी,जितेन्द्र तिवारी, कमलेश राव गौतम, नागेन्द्र तिवारी, शक्तिप्रकाश दीक्षित, सुरेश शाही सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण से क्षेत्र का होगा चतुर्दिक विकास

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) प्रदेश सरकार आवागमन को सुगम बनाने एवं क्षेत्रीय चतुर्दिक विकास के लिए प्रदेश में एक्सप्रेसवे, हाईवे, बड़ी सड़कों का निर्माण करा रही है। सड़कों के बनने से विभिन्न तरह के विकास कार्यों में तेजी आती है। सरकार द्वारा बनाये जा रहे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे जनपद गोरखपुर के गोरखपुर बाईपास एन0एच0-27 ग्राम जैतपुर के पास से प्रारम्भ होकर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर जनपद आजमगढ़ में समाप्त होगा। एक्सप्रेसवे की लम्बाई 91.352 किमी0 है। एक्सप्रेसवे से जनपद गोरखपुर, अम्बेडकरनगर, संतकबीरनगर, आजमगढ़ लाभान्वित होंगे। यह एक्सप्रेसवे 04 लेन (06 लेन तक विस्तारणीय) तथा संरचनाएं 06 लेन चौड़ाई की बनायी जा रही है। एक्सप्रेसवे के एक ओर 3.75 मी0 चौड़ाई की सर्विस रोड स्टैगर्ड रूप में बनाई जा रही है, जिससे परियोजना के आस-पास के गांव के किसानों निवासियों को एक्सप्रेसवे पर आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके। एक्सप्रेसवे के निर्माण में 02 टोल प्लाजा, 03 रैम्प प्लाजा, 07 फ्लाई ओवर, 16 व्हेकुलर अण्डरपास, 50 लाइट व्हेकुलर अण्डरपास, 35 पेडेस्ट्रियन अण्डरपास, 07 दीर्घ सेतु, 27 लघु सेतु तथा 389 पुलियों का निर्माण भी किया जा रहा है।
इस परियोजना की कुल अनुमोदित लागत रू0 5876.68 करोड़ तथा सिविल निर्माण की अनुबन्धित लागत रू0 3024.10 करोड़ है। परियोजना के क्रियान्वयन हेतु 02 पैकेजों में विभक्त किया गया है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना के दोनों पैकेजों के बिल्डरों का चयन ई-टेंडरिंग के जरिए किया गया है। इस परियोजना में न्यूनतम निविदा अनुमानित लागत से 3.12 प्रतिशत कम हो गई है, जिससे यूपीडा को लगभग रू0 96 करोड़ का लाभ हुआ है। पैकेज-1 का निर्माण कार्य दिनांक 10.02.2020 से तथा पैकेज-2 का निर्माण कार्य 19.06.2020 से प्रारम्भ कर दिया गया है। कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न रूकावट के बावजूद सभी पैकेजों द्वारा एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य को महामारी पूर्व प्रगति दर प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। निर्माणाधीन इस एक्सप्रेसवे का अगस्त, 2021 तक क्लीयरिंग एण्ड ग्रबिंग एवं 99 प्रतिशत मिट्टी का कार्य 50 प्रतिशत, सबग्रेड का कार्य 27 प्रतिशत, जी0एस0बी0 का कार्य 20 प्रतिशत, डब्लू0एम0एम0 का कार्य 16.60 प्रतिशत, डी0बी0एम0 का कार्य 13.50 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। परियोजना की कुल भौतिक प्रगति लगभग 30 प्रतिशत पूर्ण कर ली गयी है। परियोजना को पूर्ण करने की सम्भावित समयावधि अप्रैल, 2022 है।
इस एक्सप्रेस के परियोजना से क्षेत्रीय लोगों सहित देश प्रदेश को बहुत लाभ मिलेगा। एक्सप्रेस-वे के निर्माण से गोरखपुर क्षेत्र पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माध्यम से लखनऊ, आगरा एवं दिल्ली तक त्वरित एवं सुगम यातायात कॉरिडोर से जुड़ जाएगा। एक्सप्रेसवे के निर्माण से गोरखपुर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। एक्सप्रेसवे प्रवेश नियंत्रित होने से वाहनों के ईंधन खपत में महत्वपूर्ण बचत, समय की बचत एवं पर्यावरणीय प्रदूषण का नियंत्रण भी संभव हो सकेगा। परियोजना से आच्छादित क्षेत्रों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के साथ ही कृषि, वाणिज्य, पर्यटन तथा उद्योगों को बढ़ावा और आय में बढ़ोत्तरी होगी। एक्सप्रेसवे से आच्छादित क्षेत्रों में स्थित विभिन्न उत्पादन ईकाईयों, विकास केन्द्रों तथा कृषि उत्पादन क्षेत्रों को राष्ट्रीय राजधानी से जोड़ने हेतु एक औद्योगिक कॉरिडोर के रूप में सहायक होगा। एक्सप्रेसवे के निकट इण्डस्ट्रियल टेªनिंग इंस्टीट्यूट, शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान, मेडिकल संस्थान आदि की स्थापना हेतु भी अवसर सुलभ होंगे। यह एक्सप्रेसवे खाद्य प्रसंस्करण इकाईयों, भण्डारण ग्रह, मण्डी तथा दुग्ध आधारित उद्योगों की स्थापना हेतु एक उत्प्रेरक के रूप में काम करेगा। इस एक्सप्रेसवे के बन जाने पर क्षेत्र का चतुर्दिक विकास होगा।

दीपावली मेला परिसर में आयोजित हुआ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) ‘‘जागो रे जागो मतदाता’’ जनपद के सभी अर्ह नागरिकों का नाम निर्वाचक नामावलियों में शामिल कराये जाने और शत-प्रतिशत मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किये जाने के उद्देश्य से सुनियोजित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम अन्तर्गत दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में राजकीय बालिका इण्टर कालेज (गेंदघर) मैदान में आयोजित दीपावली मेले में स्व. ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर मौजूद लोगों को मतदाता शपथ भी दिलायी गयी।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी मनोज ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2022 के आधार पर 01 नवम्बर 2021 से विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों की मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। आयोग द्वारा जारी समयसारिणी के अनुसार 01 नवम्बर 2021 को सूची का प्रकाशन किया जायेगा तथा 01 से 30 नवम्बर 2021 तक निर्धारित दावे और आपत्तियॉ प्राप्त की जायेंगी। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत 07, 13, 21 व 27 नवम्बर 2021 विशेष अभियान तिथियॉ होंगी। आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 दिसम्बर 2021 तक दावे और आपत्तियों का निस्तारण कर 05 जनवरी 2022 को मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जायेगा।


अपर जिलाधिकारी मनोज ने छात्र-छात्राओं का आहवान किया 01 जनवरी 2022 को 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले सभी छात्र-छात्राओं व आमजनमानस को मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराये जाने हेतु प्रेरित करें। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि 01 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाला कोई भी व्यक्ति प्रपत्र-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करा सकता है। अपर जिलाधिकारी ने कार्यक्रम के माध्यम से जनपदवासियों से अपील की है कि अर्हता रखने वाले सभी स्त्री-पुरूष मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज करायें और मतदान के अवसर पर अपने मताधिकार का प्रयोग भी करें।


इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आईएएस, डिप्टी कलेक्टर सुभाष सिंह, प्रशिक्षु पीसीएस अमन देओल, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चन्द्रपाल, स्वीप नोडल डॉ. दीनबन्धु शुक्ला, जिला समन्वयक माध्यमिक शिक्षा लालचन्द सिंह, प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज आर.पी. सिंह सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, गणमान्य व संभ्रान्तजन तथा बड़ी संख्या छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।

राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली शपथ

राजापाकड़। कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयंती रविवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस कड़ी में तुर्कपट्टी थाना परिसर में एसएचओ जेपी पाठक ने पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए निष्ठा के साथ काम करने की सामूहिक शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल अद्वितीय महापुरुष थे।

उनके राजनीतिक कौशल का ही परिणाम था कि 562 देशी रियासतों को अपनी कूटनीति से भारतीय संघ में मिलाकर संपूर्ण भारत को एकता के सूत्र में बांध। इस दौरान एस एच ओ जयप्रकाश पाठक गिरधारी लाल यादव आकाश गिरी सूर्य प्रकाश ओझा कुश कुमार एस के सिंह अर्चना पाण्डेय विनोद यादव विश्वनाथ ठकुराइन आदि लोग उपस्थित रहे।

खेतों में फसल अवशेष जलाये जाने पर आर्थिक दण्ड का प्राविधान- उप कृषि निदेशक

बलरामपुर।(राष्ट्र की परम्परा) उप कृषि निदेशक प्रभाकर सिंह ने किसान भाइयों को सूचित करते हुये बताया कि राष्ट्रीय अभिकरण द्वारा धान/गन्ना एवं अन्य फसलों के अवशेषों को जलाये जाने को एक दण्डनीय अपराध घोषित किया गया है। फसलों के अवशेष जलाते समय पाये जाने पर अभिकरण द्वारा दण्ड निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि 02 एकड़ से कम क्षेत्र के लिये रु0 2500 प्रति घटना, 02 एकड़ से 05 एकड़ के लिये रु0 5000, 05 एकड़ से अधिक क्षेत्र के लिये रु0 15000 राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण की धारा-24 एवं 26 के अन्तर्गत खेतों में फसल अवशेष जलाये जाने पर पर्यावरण क्षति पूर्ति हेतु दण्ड का प्राविधान है।
उन्होंने जनपद के समस्त किसाना भाइयों से अनुरोध किया है कि फसल अवशेष न जलायें, उसका खाद बनायें एवं पराली को निराश्रित पशुओं हेतु गौशाला को दान करें। कम्बाइन हार्वेस्टर मालिक सुपर स्ट्रा मैनेजमेन्ट सिस्टम का धान की कटाई में प्रयोग अनिवार्य रूप से करेंगें, यदि सम्बन्धित यंत्र नहीं है। तो मल्चर, श्रेडर, सुपर सीडरख् एम0बी0 प्लाऊ एवं रीपर कम बाइन्डर आदि यंत्रों का प्रयोग करेंगें, बिना पराली प्रबन्धन यंत्रों के फसल की कटाई करते पकड़े जाने पर कम्बाइन हार्वेस्टर को जब्त कर लिया जायेगा।


रबी फसल उत्पादन के लिए एक दिवसीय मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बलरामपुर। ग्रामीण डेवलपमेंट सर्विसेज एक स्वैक्षिक संगठन है जो वर्ष 2018 से जिला बलरामपुर के कुल 05 ब्लाक में कृषि के विस्तार हेतु नयी तकनीकी एवं प्रक्रियाओं पर किसान पाठशाला के माध्यम से 50 गांव में प्रशिक्षण के माध्यम से किसानों को नयी तकनीकी एवं प्रक्रियाओं के बारें में जागरूक करने का कार्य निरंतर कर रही है। जिससे उप कृषि निदेशक एवं कृषि विभाग का सहयोग सराहनीय रहा है।
रबी फसल उत्पादन के लिए एक दिवसीय मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण डेवलपमेंट सर्विसेज एवं आई0टी0सी0 लिमिटेड के द्वारा संचालित आई0टी0सी मिशन सुनेहरा कल परियोजना के अन्तर्गत डी0पी0आर0सी0 सभागार, विकास भवन बलरामपुर में मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी रिया केजरीवाल की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें कृषि विभाग के अधिकारी, पचपेड़वा तथा चननित मास्टर ट्रेनर्स ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रबी की खेती की पैदावार में कैसे वृद्धि हो और खेती के खर्च को कैसे कम किया जाए, जिसमें किसानों की आमदनी को बढ़ावा जा सके। डाॅ0 सियाराम कनौजिया और अंकित तिवारी, वैज्ञानिक पचपेड़वा द्वारा प्रतिभागियों को नयी तकनीके जैसे- टिल टेक्नोलाॅजी एवं लाइन विधि से खेती करने पर विशेष जोर देकर समझाया गया।
इस कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक, डा0 प्रभाकर सिंह, आर0पी0 राणा, जिला कृषि अधिकारी, डा0 इन्दे्रषु गौतम कृषि रक्षा अधिकारी, सुभास चन्द्र भूमि संरक्षण अधिकारी, सोम प्रकाश गुप्ता उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर, डा0 सूबेदार यादव, डा0 एके0 त्रिपाठी व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।