Saturday, February 21, 2026
Home Blog Page 2791

टीएलएम प्रदर्शनी में धर्मपुर न्याय पंचायत अव्वल

  • हमारा आंगन, हमारे बच्चे कार्यक्रम का हुआ आयोजन
  • नौनिहालों की शिक्षा बेसिक शिक्षा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की जिम्मेदारी

राजापाकड़/कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)27दिसम्बर..

दुदही की ब्लाक प्रमुख रमावती देवी ने कहा कि प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक स्तर पर परिषदीय शिक्षक व पूर्व प्राथमिक स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री की भूमिका छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है। हमारा आंगन, हमारे बच्चे कार्यक्रम सबकी जिम्मेदारियां तय करता है। वे सोमवार को दुदही बीआरसी परिसर में आयोजित हमारा आंगन, हमारे बच्चे व शिक्षकों द्वारा निर्मित टीएलएम प्रदर्शनी कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही देश का वास्तविक विकास संभव है। अध्यक्षता कर रहे खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार मिश्र ने निपुण भारत मिशन व राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में पूर्व प्राथमिक शिक्षा एवं बुनियादी शिक्षा के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

सीडीपीओ रश्मि तिवारी ने आंगनबाड़ी केंद्र पर आईसीडीएस विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाली सामग्री के विषय में बताया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व कर किया। अतिथियों ने आइसीडीएस एवं बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा लगाए टीएलएम प्रदर्शनी के स्टालों का निरीक्षण किया जिसमें धर्मपुर पर्वत न्याय पंचायत को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इस दौरान प्राशिसं के अध्यक्ष अरुणेंद्र कुमार राय, एआरपी अनिल कुमार सिंह, देवेंद्र पांडेय, मनोज श्रीवास्तव, विनोद प्रसाद, विद्या सिंह, बाकेंबिहारी लाल, योगेंद्र शर्मा, प्रणव प्रकाश गिरि, विंध्याचल मणि त्रिपाठी, मनोहर पटेल, शिवशंकर तिवारी, दिनेश्वर प्रसाद गिरि, प्रभुनाथ सिंह, उपेन्द्र गुप्ता, शांति पांडेय, रीता वर्मा, रेनू मिश्रा, नीतू देवी आदि मौजूद रहे।

संवादाता कुशीनगर…

कसया ने गौरीश्रीराम को 56 रनों से किया पराजित

  • चतुर्थ जनवरी कप का उद्घाटन

राजापाकड़/कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)27दिसम्बर..

तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के सीताराम चौराहा स्थित गेंदा खेली मैदान में सोमवार से जय हिंद क्रिकेट क्लब बंगरा दुमही के तत्वावधान में आयोजित चतुर्थ जनवरी क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच खेला गया जिसमें कसया की टीम ने गौरीश्रीराम को पराजित कर अगले दौर में जगह बना ली। प्रतियोगिता के पहले मैच में टास हारकर
पहले बल्लेबाजी करने उतरी कसया की टीम ने 14 ओवर में चार विकेट के नुक़सान पर 141 रन बनाए। बल्लेबाज विशाल के 30 गेंद में 57 रनों की पारी खेली। जवाब में खेलने उतरी गौरीश्रीराम की टीम के सभी विकेट 12 वें ओवर में 85 रन के स्कोर पर आलआउट हो गए। इस प्रकार कसया ने गौरीश्रीराम को 56 रनों के विशाल अंतर से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रधानाध्यापिका आरती गुप्ता ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया। समीर अंसारी व कामोद गोंड ने अंपायरिंग, अमित कुमार ने स्कोरिंग व सोनू कुमार तथा डिंपल शुक्ला ने कमेंट्री की। इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष व सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल, अरविंद यादव, मिथिलेश शुक्ल, रंजन शुक्ल, कवींद्र शुक्ल, राजा, जहीर, प्रमोद, विवेक गोंड, संदीप चौहान, समीर अंसारी, अमित कुमार, कामोद, विनोद, जहीर, विपिन कुमार सौरभ आदि सदस्य मौजूद रहे।
संवादाता कुशीनगर…

एनडीआरएफ द्वारा बाढ़ आपदा पर किया मेगा मॉक ड्रिल

राजापाकड़/कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)27 दिसम्बर..

: बाढ़ के दौरान होने वाली अप्रिय घटनाओं को रोकने व बचाव को लेकर राष्ट्रीय व राज्य आपदा मोचन बल ने सोमवार को नारायणी नदी पर पूर्वाभ्यास किया। इस दौरान टीम ने नाटकीय ढंग से बाढ़ के दौरान नाव से लोगों के नदी में गिरने, नालों के उफान से रास्ता बाधित होने पर सेवाएं पहुंचने, नदी में लापता होने पर उसे खोजने का प्रदर्शन किया।

मेगा माक ड्रिल के दौरान एनडीआरएफ, व आपदा प्राधिकरण सहित अन्य विभागों को सूचना मिलती है कि नेपाल के ऊपरी क्षेत्र में भारी बारिश के कारण नारायणी नदी व पहाड़ी नालों में उफान आ गया है। यातायात के साधन बंद होने से हाहाकार मचा हुआ है। इस पर एनडीआरएफ के एनडीआरएफ के कमांडेंट मनोज कुमार शर्मा के दिशा निर्देशन में एवं उप कमांडेंट पीएल शर्मा के मार्गदर्शन व निरीक्षक डीपी चंद्रा के नेतृत्व में अत्याधुनिक उपकरणों से लैस टीम घटनास्थल के लिए रवाना होती है।

पुलिस प्रशासन ने एक ग्रीन कारीडार बनाया, जिससे टीम व एंबुलेंस सेवा घटनास्थल पर जल्द पहुंच सके। एनडीआरएफ ने घटनास्थल पर पहुंचते ही अविलंब आपरेशन शुरू कर दिया। बाढ़ से जलमग्न गांव महादेवा में भूखे-प्यासे बच्चों व महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला।

तभी क्षमता से अधिक यात्रियों से भरी नाव से कुछ लोग नारायणी नदी में गिर जाते हैं। सूचना मिलते ही बचावकर्मी अपनी मोटर बोट के साथ डूबते हुए लोगों के पास पहुंचकर बचाते हैं। वहीं, घरेलू संसाधन से बनावटी राफ्ट का इस्तमाल करते हुए अपने आपको बाढ़ के दौरान कैसे सुरक्षित रख सकते है, इसका प्रदर्शन भी किया।

अभ्यास में एनडीआरएफ ने प्राथमिक उपचार के लिए आपरेशन कक्ष स्थापित किया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, उप जिला अधिकारी उपमा पांडे, तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी , क्षेत्राधिकारी शिवाजी सिंह एवं एनडीआरएफ के टीम कमांडर डीपी चंद्रा, उपनिरीक्षक विक्रम सिंह, बसंत विश्वकर्मा व अन्य रेस्क्यूर, एवं आपदा सलाहकार रवि राय मौजूद रहे।

संवादाता कुशीनगर…

बार संघ का अध्यक्ष व महामंत्री पद का चुनाव सम्पन्न

तमकुहीराज/कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)27 दिसम्बर..

बार संघ तमकुहीराज के अध्यक्ष व महामन्त्री पद का चुनाव काफी गहमा गहमी के बीच सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हरिहर कुशवाहा को 40 मतों के भारी अंतर से हराकर अशोक कुमार राय अध्यक्ष निर्वाचित हुए। जबकिं महामन्त्री पद पर कड़ी टक्कर के बीच अखिलेश पति त्रिपाठी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शम्भू ठकुराई को 04 वोट से हराकर विजयी घोषित हुए।

सोमवार को बार एशोसिएशन तमकुहीराज का चुनाव सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में कुल 128 मतदाताओ में 127 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। काफी गहमा गहमी के बीच संपन्न हुए इस चुनाव में अध्यक्ष पद के दावेदार अशोक कुमार राय को 82 मत, हरिहर कुशवाहा को 42 मत व विभूति यादव को 02 मत प्राप्त हुए। जबकिं एक मत अबैध पाया गया। इस प्रकार अशोक कुमार राय ने अपने प्रतिद्वंद्वी हरिहर कुशवाहा को 40 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। महामन्त्री पद पर अखिलेश पति त्रिपाठी को 54, शम्भू ठकुराई को 50 व शम्भू सिह को 23 मत प्राप्त हुए। कड़ी टक्कर के बीच अखिलेश पति त्रिपाठी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शम्भू ठकुराई को 04 मतों से हराकर विजयी घोषित किये गए। बार संघ का परिणाम घोषित होने के बाद चुनाव अधिकारी हारून अली, पुष्कर लाल श्रीवास्तव व दयाशंकर सिह ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया।चुनाव घोषित होने के बाद अधिवक्ता दीपक पाण्डेय, आनन्द मिश्रा, अमरनाथ सिह, प्रदुम्मन चौबे, विनोद सिंह पटेल, सुभाष लाल, सत्येंद्र मणि चतुर्वेदी, अशोक पाण्डेय, अखिलेश मिश्र, अशोक पाण्डेय, नन्दलाल सिह, अरविंद कुशवाहा, अजय राय, संजय गुप्ता, सूर्यनाथ सिह, आरएन पाण्डेय, मनोज कुमार, सुमित आदि ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई ज्ञापित करते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया है।
संवादाता कुशीनगर..

परशुराम सेना मऊ के सभी सदस्यों ने बड़े ही श्रद्धाभाव से मनाया तुलसी पूजन दिवस। सभी ने अपने अपने घरों में लगाए तुलसी जी के पौधे

मऊ (राष्ट्र की परम्परा )25 दिसम्बर..

जनपद में परशुराम सेना जनपद मऊ के तत्वावधान में तुलसी पूजन दिवस बड़े ही श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। जिसमें परशुराम सेना ऊ.प्र. के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत कुमार पाण्डेय, पूर्वांचल प्रभारी पंकज पाण्डेय, जिला प्रभारी मऊ पंडित प्रेम प्रतीक दुबे, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष-मऊ ममता पाण्डेय,जिला कार्यकारिणी सदस्य कमलेश पाण्डेय, जिला प्रमुख सचिव भास्कर दुबे, परशुराम सेना रानीपुर मऊ के ब्लाक अध्यक्ष कृष्णा मिश्रा ब्लाक उपसचिव नितिन दुबे ब्लाक मीडिया प्रभारी ब्राह्मण मानस तिवारी, पं०मनीष तिवारी, नित्यानंद दुबे, अवनीश दुबे आदि सभी सदस्यों ने अपने आपने घरों में तुलसी का पौधा लगाकर उसका पूजन किया।इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार पाण्डेय में बताया कि हमारे देश में “25 दिसम्बर से 1 जनवरी के दौरान शराब आदि नशीले पदार्थों का सेवन, आत्महत्या जैसी घटनाएँ, युवाधन की तबाही एवं अवांछनीय कृत्य खूब होते हैं. इसलिए प्राणिमात्र का मंगल एवं भला चाहने वाले व हिन्दू धर्म मे आस्था रखने वाले सभी लोगों ने आज तुलसी पूजन दिवस मनाया है। हम इसकी प्रशंसा करते है। तो वही जिला प्रभारी प्रेम प्रतीक दुबे ने बताया कि आज जब पूरी दुनिया क्रिसमस का त्यौहार मना रही है तब भारत के एक वर्ग में आज तुलसी पूजन दिवस मनाया जा रहा है हिंदू धर्म में तुलसी की पूजा होती है और बहुत से लोग इसे अपने घर में भी लगाते हैं. हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले कई लोग हर दिन भी तुलसी के पौधे की पूजा करते हैं।शास्त्रों के अनुसार जिस घर में तुलसी का वास होता है वहाँ आध्यात्मिक उऩ्नति के साथ सुख-शांति एवं आर्थिक समृद्धि स्वतः होती है | इसलिए घर-घर तुलसी अभियान को बढ़ावा देने व भारतीय संस्कृति को अपनाने के लिए हर साल 25 दिसम्बर को तुलसी पूजन दिवस मनाया जाता है |

संवादाता मऊ..

भाजपा सरकार में किसानों का हुआ उत्पीड़न – विजय रावत

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) 23 दिसम्बर ..

जनपद मेंगुरुवार की देर दोपहर बरहज विधानसभा मे सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व मे सपा के कैमप कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी की 119 वी जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया इस दौरान केक काट कर मिठाई बाटा गया इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा कि चौधरी चरण सिंह की जन्म दिवस पर आइए हम संकल्प लेने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को हटाने काम करे और आने वाले विधानसभा के चुनाव मे सपा बनाने का काम करेंगे रावत ने कहा की जब से भाजपा की सरकार बनी है किसानों का उत्पीड़न हुआ है यह भाजपा सरकार किसान नौजवान विकास विरोधी है इस सरकार में किसानों का उतनपीडन हुआ है इस दौरान मुख रूप से धर्मेंद्र यादव सुरेश राजभर अंकित यादव कृष्ण मोहन हनी सिंह सुनील पांडे विष्णु कुमार विकास यादव संजय राजभर इमामुद्दीन खान हरिओम यादव इत्यादि लोग उपस्थित थे।

संवादाता बरहज/देवरिया…

अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से टकराई, दो युवक घायल

राजापाकड़/कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)23 दिसम्बर…

तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ में कसया – तमकुहीरोड मार्ग पर एक बाइक पर सवार दो युवक सड़क के किनारे बिजली के पोल से टकरा गए। एक युवक मौके पर ही अचेत हो गया जबकि दूसरे युवक को भी गंभीर चोट लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को अस्पताल भिजवाया। जानकारी के मुताबिक बुधवार की सायं करीब साढ़े नौ बजे सेवरही थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत मिश्रौली के कोटवा टोला निवासी लाल मोहम्मद गद्दी उम्र 40 पुत्र सहदेव व क्यामुद्दीन उम्र 35 पुत्र बाबूनंद ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के गदियानी टोला में निमंत्रण से वापस जा रहे थे कि उनकी तेज गति अनियंत्रित बाइक उक्त मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप से 100 मीटर पश्चिम बिजली के पोल में जा टकराई। घटना में बाइक चला लाल मोहम्मद मौके पर ही अचेत हो गया जबकि क्यामुद्दीन को भी गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंचे एचसीपी अरविंद राय ने ग्रामीण अनिल गुप्ता आदि के सहयोग से घायलों को सीएचसी तमकुही भेजवाया।

संवादाता तुर्कपट्टी/कुशीनगर..

35 छात्रों के कोरोना टेस्ट हेतु लिया नमूना, हृदयरोगी छात्र जिला अस्पताल रेफर

  • कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वैरिएंट के मद्देनजर सतर्कता जरुरी : डा. सुभाष
  • हृदय में छेद से पीड़ित छात्र आदित्य पांडेय का केजीएमयू में होगा नि:शुक्ल इलाज व आपरेशन

राजापाकड़/कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)22 दिसम्बर..

दुदही सीएचसी के चिकित्सकों की टीम ने दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत रकबा दुलमापट्टी के कंपोजिट स्कूल भगवानपुर में शिविर लगाकर पूर्व माध्यमिक कक्षाओं के 35 छात्रों के आरटीपीसीआर जांच के लिए नमूना एकत्र किया व हृदय में छेद से पीड़ित छात्र को आवश्यक जांच के लिए जिला अस्पताल ले गई। बुधवार को एमओ डा. सुभाष यादव के नेतृत्व में लैब टेक्निशियन राहुल सिंह, प्रशांत पांडेय व धर्मेंद्र यादव की टीम ने कक्षा 6, 7 व 8 के उपस्थित छात्रों के कोविड संक्रमण जांच के लिए आरटीपीसीआर विधि से जांच के लिए नमूना एकत्र किया। डा. यादव ने बताया कि ओमीक्रान वैरिएंट से बढते संक्रमण के मद्देनजर ऐहतियात बरतना जरुरी है।

बाहर निकलते समय अपने मुंह को मास्क, रूमाल या गमछा से ढंक लें। उन्होंने छात्रों को यह बताया कि कोरोना कैसे फैलता है, इसके क्या लक्षण हो सकते हैं, लक्षण दिखाई देने पर क्या कदम उठाना आवश्यक होगा, दूसरों को हम कैसे जागरुक कर सकते हैं आदि। उन्होंने हर हाल में मास्क लगाने, साबुन या हैंडवाश लिक्विड से हाथ धोने, सेनेटाइजर का प्रयोग करने व शारीरिक दूरी बनाए रखने जैसी सावधानी बरतने को कहा। हृदय में छेद से पीड़ित सातवीं कक्षा के छात्र आदित्य पांडेय को केजीएमयू में निश्शुल्क इलाज व आपरेशन कराने के उद्देश्य से चिकित्सकों की टीम उसे जिला अस्पताल ले गई। चिकित्सक ने कहा कि जिला अस्पताल में जांच के बाद सीएमओ आफिस से अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान शिक्षक धनन्जय मिश्र, नन्हे प्रसाद, ब्रजेश सिंह, रसोइया मीना, मंजू, किशनावती, छात्र श्रीयांश, सरिता, शबनम, जोहरा, रेहाना, श्वेता, पीयूष, राकेश, नीतेश आदि मौजूद रहे।

संवादाता कुशीनगर..

हमारा आंगन- हमारे बच्चे, के तहत बीआरसी तमकुही में कार्यक्रम सम्पन्न

राजापाकड़/कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)21 दिसम्बर..

निपुण भारत अभियान के तहत,पूर्व प्राथमिक शिक्षा पर आधारित प्रयासों से जन समुदाय को जागरूक करने के लिए ब्लाक स्तरीय हमारा आंगन- हमारे बच्चे,उत्सव का आयोजन मंगलवार को बीआरसी तमकुही में सम्पन्न हुआ।बतौर मुख्य अतिथि भाजपा नेता विजय राय ने कहा कि शिक्षा की परिकल्पना ज्ञान एवं रोजगार प्राप्त करने के लिए की गयी है।शिक्षा के साथ ही संस्कार बहुत ही आवश्यक है।

हम प्री प्राईमरी से ही संस्कार युक्त शिक्षा पर बल दें तो निश्चित ही भविष्य बेहतर होगा।खंड शिक्षा अधिकारी तमकुही अंकिता सिंह ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत बुनियादी शिक्षा के नींव को मजबूत करने के लिए जनसमुदाय में जागरूकता प्राथमिक शिक्षा को सुदृढ़ किया जा सकता है। एआरपी विरेन्द्र कुशवाहा ने निपुण भारत एवं एआरपी धर्मात्मा तिवारी एवं जितेन्द्र नाथ तिवारी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मुख्य बिन्दुओं पर प्रकाश डाला।पूजा के निर्देशन में सेंदुरिया के बच्चों ने बाल नाटिका का प्रस्तुतिकरण की गयी।

कार्यक्रम को सीडीपीओ लीलावती देवी, अलका सिंह आदि ने संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन राजू सिंह एवं विनय कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया।इस अवसर पर पूर्व एबीआरसी अमरनाथ यादव,प्राशिसं अध्यक्ष शंभू यादव,मंत्री देवेन्द्र ओझा,जूशिसं अध्यक्ष रामप्रकाश शर्मा,जूनियर शिक्षक संघ महामंत्री अंजनी सिंह, जिला उपाध्यक्ष नारायण प्रसाद,अटेवा अध्यक्ष अजय सिंह,पूर्व अध्यक्ष मिनहाज अहमद सिद्दिकी,पूर्व एबीआरसी राजेश प्रसाद,अजय शर्मा,राहुल सिंह,सुरेन्द्र कुशवाहा,सुजीत सिंह,रीतु सिंह,हेमलता गुप्ता,नाहिद अनवर खान,नीरज कुमार,अवधेश वर्मा,मोबिन अहमद,सज्जाद आलम,रजिमुल्लाह अंसारी,नंदकिशोर प्रसाद,हसमुद्दीन अंसारी,विभय यादव,अभिनव मौर्या,दीपक मद्धेशिया,रामाश्रय यादव,इफ्तखार अहमद,आदि उपस्थित रहे।

संवादाता राजापाकड़/कुशीनगर…

03 को आर पी एफ ने केबल जलाते दबोचा

देवरिया ( राष्ट्रकी परम्परा )20 दिसम्बर..

आरपीएफ निरीक्षक मनभरन ने बताया कि गेट सं. 127 AC पर रेल लाईन के किनारे 03 ब्यक्तियो को रेल के सिग्नल से सम्बन्धित केबुल जलाते हुए मिले । उक्त तीनो को मौके पर गिरफ्तार उनका नाम पता पूछने पर देवचंद सहनी उर्फ़ बेचन पुत्र किशुन सहनी निवासी- बरहज नवका टोला राजपुर थाना-बरहज जिला-देवरिया हाल मुकाम मेहडापुरवा काशीराम आवास सं. 36/05 थाना- कोतवाली देवरिया जिला-देवरिया ,पिन्टू गुप्ता पुत्र सुमेर गुप्ता निवासी- मेहडापुरवा काशीराम आवास सं. 36/05 थाना- कोतवाली देवरिया जिला-देवरिया ,रवि गुप्ता पुत्र केदार गुप्ता निवासी- पुरवा चौराहा मेहडा काशीराम आवश सं. 50/110 थाना-कोतवाली जिला-देवरिया बताया ।
उन्होंने बताया कि
देवरिया में पुरवा ढाला के पास रेल लाईन के किनारे रेल के विभाग द्वारा लगाए जा रहे केबुल को काट कर ई रिक्शा नम्बर UP52T 9454 से लेकर आये थे जिसे यहाँ पर जला कर उसमे से निकले कापर तार को चलते फिरते कबाड़ी वालो को बेच देते ।इस दौरान उ.नि. अनिल कुमार, हे.कान्स. सत्यप्रकाश राय व कान्स. अभिषेक कुमार भारती मौजूद रहें ।

संवादाता देवरिया…

दीपक जला कर महिलाओं ने मांगा देश की सलामती


बलिया (राष्ट्र की परम्परा)20 दिसम्बर..
सुगंधा जनसेवा संस्थान एवं शक्ति स्वरूपा स्वयं सहायता समूह द्वारा अखण्डता और शांतिव्यवस्था कर्तव्य वेदी पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने और दिन रात मुस्तैदी से सेवा में डटे हुए सेना , पैरामिलिट्री फ़ोर्स , प्रदेश पुलिस के जाबांज सुरक्षा कर्मियों के अलावा मुल्क की सलामती के लिये जेठवार गांव में दीप जलाकर ” एक दीप जवानों के नाम …! ” दीप यज्ञ का आयोजन किया गया ।
उक्त अवसर पर गांव की महिलाओं और बच्चों ने रंगोली बनाई और दीप जलाकर जवानों की सलामती के लिए सामूहिक प्रार्थना और शहीदों की शहादत को याद किया कार्यक्रम का शुभारंभ समाज सेवी अनूप मिश्रा और संचालन रत्ना शुक्ला ने किया ।
देश भक्ति की भावना से ओत प्रोत इस कार्यक्रम में बच्चों ने देश गीत पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत करके लोगों में देश प्रेम का जोश भर दिया ।
19दिसंबर : भारत को आजादी दिलाने के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों राम प्रसाद बिस्मिल, अशफॉक उल्ला खान और ठाकुर रोशन सिंह को 1927 में 19दिसम्बर के दिन ही फांसी दी गई थी, इस दिन को शहादत दिवस के रूप में मनाया जाता हैं,
आजादी के इन मारवालो को काकोरी कांड को अंजाम देने के लिए फांसी पर चढ़ाया गया था,19तारिक को हमारे देश के इतिहास में एक और बड़ी घटना दर्ज है, वर्ष 1961में 19दिसंबरके दिन ही भारतीय सेना ने गोवा को 450साल के पुर्तगाली साम्राज्य से आजाद कराया था,
ऑपरेशन विजय के तहत भारतीय सैनिक ने गोवा में प्रवेश किया था , इस ऑपरेशन की शुरुआत 18 दिसम्बर 1961 को को गई थी और 19 दिसम्बर को पुर्तगाली सेना ने आत्मसमर्पण किया था।
कार्यकर्म में सामिल महिला चंद्रशिला,रत्ना,सुमन,पिंकी, बबिता, मुन्नी, माधुरी,प्रेमशिला, लीलावती और समूह की सभी औरते शामिल थे।

संवादाता बलिया…

दुदही की छात्राओं ने दिखाया दम, प्राथमिक वर्ग के खोखो व कबड्डी में मंडल चैंपियन

  • कसया व दुदही की सम्मिलित टीम ने प्राथमिक वर्ग बालक कबड्डी प्रतियोगिता जीती
  • यह उपलब्धि क्षेत्रीय व्यायाम शिक्षक अमित श्रीवास्तव की कड़ी मेहनत का परिणाम

राजापाकड़/कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)20दिसम्बर..

देवरिया में गत रविवार से चल रहे तीन दिवसीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन कुशीनगर जनपद का प्रतिनिधित्व कर रहे दुदही ब्लाक की प्राथमिक बालिका वर्ग ने खोखो व कबड्डी में फाइनल जीतकर विद्यालय व ब्लाक का नाम रोशन किया है। वहीं कसया व दुदही ब्लाक के सम्मिलित प्राथमिक वर्ग के बालकों टीम ने जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुए कबड्डी के मंडल स्तरीय खिताब पर कब्जा जमा लिया। उक्त टीमें गोरखपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी।

सोमवार को प्रतियोगिता में दुदही ब्लाक की प्राथमिक विद्यालय बतरौली धुरखड़वा की टीम ने कुशीनगर जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुए खोखो प्रतियोगिता के कड़े मुकाबले में महराजगंज को 3-1 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं इसी ब्लाक की कन्या प्राथमिक विद्यालय गौरीश्रीराम टीम की बालिकाओं ने कुशीनगर जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुए महराजगंज प्राथमिक बालिका वर्ग को कबड्डी के एक तरफा मुकाबले में 31-5 के विशाल अंतर से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। कबड्डी मुकाबले में कसया व दुदही ब्लाक के प्राथमिक वर्ग के बच्चों ने जनपद कुशीनगर का प्रतिनिधित्व करते हुए महराजगंज प्राथमिक संवर्ग की टीम को 37-12 के भारी अंतर से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

खेल नोडल अधिकारी बीइओ अजय कुमार तिवारी, जनपदीय व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्र, क्षेत्रीय व्यायाम शिक्षक अमित श्रीवास्तव, पूर्व एबीआरसी ओपी सिंह, खेल अनुदेशक अमित कन्नौजिया, राजेश यादव, पुण्य प्रकाश गिरी, आफताब आलम व महेंद्र की देखरेख में प्रतिभाग कर रही टीमों की स्वर्णिम सफलता पर बीएसए विमलेश कुमार, बीइओ दुदही अनिल कुमार मिश्र, विशिष्ट बीटीसी संघ के जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल, एआरपी अनिल सिंह, विमलेश प्रताप सिंह, धनन्जय मिश्र, अलका ओझा, अरविंद दुबे, रवि आर्य, मंगल, शरद शुक्ल, राकेश कुमार, प्राशिसं के अध्यक्ष अरुणेंद्र राय, मंत्री राम निवास जायसवाल, उपाध्यक्ष अशोक यादव, जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष बांके बिहारी लाल, मंत्री योगेंद्र शर्मा, विद्या सिंह, मुनौव्वर अंसारी, सेवरही के व्यायाम शिक्षक धर्मेंद्र सिंह आदि ने बधाई दी।

संवादाता कुशीनगर…

सरिता ने जीता मंडल स्तरीय खेल का पहला स्वर्ण पदक, सांसद व बीएसए ने की तारीफ

  • दुदही विकास खंड के कंपोजिट स्कूल भगवानपुर की छात्रा है सरिता
  • क्षेत्रीय व्यायाम शिक्षक अमित श्रीवास्तव की देखरेख में कर रही थी तैयारी

राजापाकड़/कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)19 दिसम्बर..

रविवार से देवरिया जनपद में आयोजित गोरखपुर मंडल के मंडल स्तरीय बेसिक बाल क्रीडा प्रतियोगिता में कुशीनगर जनपद के दुदही विकास खंड के रकबा दुलमा पट्टी गांव में स्थित कंपोजिट स्कूल भगवानपुर की सातवीं कक्षा की छात्रा सरिता निषाद ने जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रथम इंवेट जूनियर बालिका वर्ग 600 मीटर में ही स्वर्ण पदक हासिल कर अपनी टीम के लिए स्वर्णिम शुरुआत की।

इसकी उपलब्धि पर देवरिया के सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी व बीएसए कुशीनगर विमलेश कुमार ने उसकी पीठ थपथपाई। बताते चलें कि न्याय पंचायत स्तरीय व ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने के बाद सरिता तहसील स्तरीय प्रतियोगिता में तहसील चैंपियन बनी। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 600 मीटर में गोल्ड मेडलिस्ट सरिता ने चोटिल होने के बावजूद 400 मीटर, 200 मीटर व 400 मीटर के रिले रेस में फिनिशर के तौर पर सिल्वर मेडल्स जीता। क्षेत्रीय व्यायाम शिक्षक अमित श्रीवास्तव की देखरेख में दौड़ की तैयारी करने वाली सरिता ने रविवार को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी ने मेडल पहन8 1000 रुपये नगद, बीएसए विमलेश कुमार ने 1000 रुपये नगद व स्पाइक जूते, पूर्व एबीआरसी ओपी सिंह ने 500 रुपये नगद व प्रशिक्षक मौर्या ने भी पांच सौ रुपये नगद देकर पुरस्कृत किया। सरिता की उपलब्धि पर खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार मिश्र, जिला व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्र, एआरपी अनिल सिंह, प्रधानाध्यापक विमलेश प्रताप सिंह, थनन्जय मिश्र, अलका ओझा, नन्हे प्रसाद, बृजेश सिंह, नीतू यादव, अनिता कुशवाहा, अरविंद दुबे, अमित कन्नौजिया, प्राशिसं के अध्यक्ष अरुणेंद्र राय, मंत्री राम निवास जायसवाल, उपाध्यक्ष अशोक यादव, जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष बांके बिहारी लाल, मंत्री योगेंद्र शर्मा, विद्या सिंह, मुनौव्वर अंसारी, सेवरही के व्यायाम शिक्षक धर्मेंद्र सिंह आदि ने बधाई दी।

संवादाता कुशीनगर…

डीएम की अध्यक्षता में तहसील बहराइच में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)18 दिसम्बर..

आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में माह दिसम्बर के तृतीय शनिवार को तहसील बहराइच सदर में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह, उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आईएएस, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर विनय कुमार द्विवेदी व अन्य अधिकारियों के साथ आये हुए फरियादियों की समस्याओं की गम्भीरतापूर्वक सुनवाई की और उसके निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर ग्राम इमिलिया के शिवकुमार यादव व मीरपुर कस्बा के सुलेमान ने अवैध कब्जा हटाने, शखैय्यापुरा की सोनम देवी ने पारिवारिक लाभ, ग्राम नगरौर के रफ्फतउल्ला ने मार्ग पर से अवैध कब्ज़ा हटवाने, ढपालीपुरवा के मोबीन हाशमी ने पुष्टाहार वितरण कराने, गुलामअलीपुरा की मन्तू ने दिव्यांग पेंशन दिलाये जाने, गोदनीबसाही के राम कुॅवर व बफ्फरपुर की रेखा ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाये जाने, छावनी के ईश्वर नाथ ने अवैध कब्ज़ा हटवाने, फकीरचक के मान प्रसाद यादव ने भूमि की पैमाईश कराये जाने सहित अन्य फरियादियों द्वारा प्रस्तुत किये गये प्रार्थना-पत्रों के निस्तारण के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
जिलाधिकारी डॉ. चन्द्र ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस तथा अन्य स्तरों से प्राप्त होने वाले प्रार्थना-पत्रों का समयबद्धता के साथ निस्तारण करायें तथा यह भी सुनिश्चित करें कि निस्तारण की गुणवत्ता ऐसी हो कि फरियादी कार्यवाही से संतुष्ट हो जाय। डीएम डॉ. चन्द्र ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि फील्ड भ्रमण के दौरान धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण कर धान खरीद व्यवस्थाओं का भी जायज़ा लें तथा कृषकों को खेत में पराली न जलाये जाने के लिए भी प्रेरित करें।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आई.सी.डी.एस., महिला कल्याण विभाग, समाज कल्याण, कृषि, एवं ई.वी.एम. वी.वी. पैट जागरूकता शिविर के साथ-साथ अन्य विभागों द्वारा स्टाल लगाये गये थे। सम्पूर्ण समाधान दिवस के उपरान्त विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का निरीक्षण करते हुए बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के स्टाल पर डीएम ने एस.पी. के साथ गर्भवती महिलाओं श्रीमती मीनाक्षी, परवीन, परवीन बानों, बिट्टो देवी व सोनी कुमारी की गोदभराई की तथा 06 माह के बालक सतेन्द्र को अन्न प्रासन्न कराया।
इस अवसर पर बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी शोभाराम वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एस.के. सिंह, डिप्टी कलेक्टर प्रशिक्षु पी.सी.एस. अमन देओल, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र, पी.डी. डीआरडीए अनिल कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चन्द्रपाल, अधि.अभि. लो.नि.वि. ए.के. वर्मा, जल निगम के सौरभ सुमन, विद्युम के मुकेश बाबू, तहसीलदार राज कुमार बैठा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजन कुमार, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ए.के. गौतम, जिला कार्यक्रम अधिकारी जी.डी. यादव, पीओ डूडा संजय कुमार सिंह, प्राबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह, समाज कल्याण अधिकारी नलिन राज श्रीवास्तव, ई.ओ. न.पा.परि. बहराइच दुर्गेश्वर त्रिपाठी, डी.एस.ओ. अनन्त प्रताप सिंह, डी.डी. एग्री टी.पी. शाही, डीपीआरओ उमाकान्त पाण्डेय, जिला खाद्य विपणन अधिकारी संजीव कुमार सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, थानाध्यक्ष व अन्य लोग मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि तहसील पयागपुर में उप जिलाधिकारी दिनेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुॅचे देवीपाटन मण्डल के डी.आई.जी. उपेन्द्र अग्रवाल ने भी जनससमयाओं की सुनवाई की। तहसील सदर बहराइच में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 55 में 10, नानपारा में 36 में 04, पयागपुर में प्राप्त 65 में 07, महसी में प्राप्त 22 में 02, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में प्राप्त 53 में 07 तथा कैसरगंज में प्राप्त 80 में से 12 प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण मौके पर किया गया।

संवादाता बहराइच…

कुपोषित व गर्भधात्री को वितरित किया गया खाद्यान्न किट

जरवल/बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) 18 दिसम्बर…

विकास खंड जरवल के अंतर्गत ग्रामसभा रुदाइन मे बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा संचालित आंगनवाड़ी केंद्र द्वितीय मे प्रधान प्रतिनिधि उपेन्द्र कुमार वर्मा के द्वारा कुपोषित एवम गर्भधात्री के पात्रो को गायत्री समूह के तत्वाधान मे खाद्यान किट वितरित किया गया। इस खाद्यान किट मे दाल,दलिया,रिफाइंंड,और तेल सहित अन्य खाद्य पदार्थ मौजूद रहे।आंगनवाडी़ केन्द्र संचालिका अर्चना श्री्वास्वतव ने बताया विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों मे कुपोषित,अति कुपोषित एवं गर्भवती धात्री एवम 0 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए खाद्यान्न वितरण सहित स्वास्थ्य संबंधी टीकाकरण की निशुल्क व्यवस्था होती रहती है।इसी व्यवस्था के अंतर्गत आज यहां ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के द्वारा खाद्यान्न वितरित किया गया। गायत्री समूह के अध्यक्ष आशा देवी ने अपने समूह के कार्यकर्ता द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र द्वितीय मे खाद्यान्न वितरण किया। इस अवसर पर प्रधान अध्यापक मेराज अहमद केंद्र सहायिका सरिता देवी सहित गांव के सभी पात्र मौजूद रहे।

संवादाता बहराइच..