देवरिया जनपद के सलेमपुर थाना के अन्तर्गत सुकरौली गाँव निवासी सुनील यादव की कुछ अज्ञात लोगों ने रविवार की रात को हत्या कर के शव को गाँव के बाहर तालाब के पास फेक दिया| घटना की जानकारी प्राप्त होने पर परिजनों और गाँव मे कोहराम मच गया| इस बात पुलिस को सुचना दी गई प्राप्त सुचना के आधार पर मौके पहुच कर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा कराकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया| सुनील यादव के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है और परिवार जन का कहना है कि रात मे 10 बजे के करीब अज्ञात न. से फोन करके बुलाया गया | प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक आर्मी मे जवान थे और पटियाला मे तैनात थे और इसी माह 23 को वहाँ छुट्टी आये थे| मृतक तीन लड़कियां और एक लड़का व पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है| इस बाबत पर सलेमपुर थाने के कोतवाल नवीन मिश्रा ने बताया है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है कारवाई की जा रही है |
मुंगराबादशाहपुर /जौनपुर ( राष्ट्रकी परंपरा )25 जनवरी..
जनपद के स्थानीय थाना क्षेत्र में स्थित एक यूनियन बैंक आफ इंडिया में मंगलवार को पैसा निकालने गई एक महिला के पर्स से 44 हजार रुपए लेकर एक अज्ञात महिला चंपत हो गई। थाना क्षेत्र के ग्राम इटहरा निवासी राजकुमारी देवी मंगलवार को बैंक में रुपए निकालने गई थी। भुक्तभोगी ने बताया कि यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया मुंगरा बादशाहपुर शाखा के अपने खाते से 44000 रुपए निकालकर पर्स में रख दिया और अपना आधार कार्ड लिंक करवाने के लिए दूसरे काउंटर पर लाइन में लग गई। थोड़ी देर बाद उसने देखा कि पर्स की चैन आधी खुली है। संदेह होने पर पर्स में रखा 44000 रुपए को जब देखा तो गायब थे। जबकि अन्य पांच हजार रुपए पर्स में मौजूद थे। राजकुमारी ने बताया कि पीछे लाइन में मौजूद एक अज्ञात महिला भी गायब थी। राजकुमारी को पीछे लाइन में लगी अज्ञात महिला पर शक होने पर तत्काल इसकी जानकारी शाखा प्रबंधक को देने के साथ ही उसकी काफी खोजबीन भी की लेकिन वह कही नजर नहीं आई। थक हार कर राजकुमारी ने मुंगरा बादशाहपुर थाने जाकर लिखित तहरीर दिया। पुलिस मिली तहरीर के आधार पर उचित कार्यवाही में जुट गई है।गौरतलब है कि पुलिस की निष्क्रियता से यूनियन बैंक चोर उचक्कों के लिए मुफीद अड्डा बनता जा रहा है एक पखवारे पूर्व ही बैंक की सीढ़ियों से एक ब्यक्ति का तीस हजार रूपये लूट लिये गए थे।
जिला निर्वाचन अधिकारी /जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के संबंध में आयोग द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन में निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण संबंधित कार्यों के निष्पादन के लिए जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए पूर्व में गठित विधानसभा वार उड़नदस्ता टीम को सम्मिलित करते हुए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में कुल 6 उड़न दस्ता टीम का गठन करने का आदेश दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ये उड़न दस्ते रुद्रपुर, देवरिया, पथरदेवा, रामपुर कारखाना, भाटपार रानी, सलेमपुर और बरहज में निर्वाचन व्यय की निगरानी करेंगे। चुनाव के दौरान रिश्वत की मदो का नकद या वस्त्र के रूप में वितरण, अवैध शस्त्रों, गोला-बारूद, शराब, संदेहास्पद वस्तुओं या असामाजिक तत्व आदि पर भी नजर रखने का कार्य भी करेगी। जब भी नकद, शराब या अन्य किसी वस्तु के वितरण से संबंधित कोई शिकायत प्राप्त होगी, उड़नदस्ता टीम मौके पर जाकर नियमानुसार कार्यवाही करेगी। उड़नदस्ता टीम आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करेगी। रिश्वत की वस्तुएं जब्त करेगी, व्यक्तियों एवं गवाहों से साक्ष्य एकत्र करने के साथ ही बयान भी रिकॉर्ड करेगी। समस्त प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी। शिकायतों की प्राप्ति पर उड़न दस्तों द्वारा अनुवर्ती कार्रवाई के लिए आयोग द्वारा निर्धारित मानक प्रचालन प्रक्रिया का अनुपालन किया जाएगा। उड़नदस्ता टीम नकदी/अन्य मदों संबंधित शिकायतों पर अपने दैनिक रिपोर्ट अनुलग्नक 8 ख पर तथा आदर्श आचार संहिता संबंधित शिकायतों पर अपनी दैनिक रिपोर्ट अनुलग्नक ख 9 पर पुलिस अधीक्षक को प्रेषित करेगी।
इससे जुडी किसी भी प्रकार की शिकायत कण्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 05568-224047 पर करा सकते है उपलब्ध
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)24 जनवरी..
जनपद के जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया है कि जनपद के कृषको को उचित दर पर और समय से यूरिया उर्वरक उपलब्ध कराने हेतु जनपद में यूरिया की 08 रैक कमशः चम्बल फर्टिलाइजर, एन०एफ०एल०, इण्डोगल्फ एवं आई०पी०एल०, कोरोमण्डल एवं इफको यूरिया उर्वरक की रैक प्राप्त हो चुकी है जिनसे जनपद को 10800 मै० टन यूरिया की आपूर्ति हुयी है। प्राप्त यूरिया को मांग के अनुरूप जनपद के समस्त विकास खण्डो के अन्तर्गत निजी एवं सहकारी क्षेत्रों में प्रेषण किया जा चुका है। आगामी सप्ताह में कोरोमण्डल, आई०पी०एल, एन0एफ0एल एवं इफको यूरिया उर्वरक की एक-एक रैक जनपद हेतु प्रस्तावित है, जिसमें से रैक प्लान के अनुसार आवंटित मात्रा जनपद को प्राप्त हो जाएगी जिसका प्रेषण समय से कर दिया जाएगा। प्री-पोजिशनिंग स्टाक में 818 मै0टन यूरिया माह जनवरी में उपलब्ध था जिसे अवमुक्त कर सहकारी समितियों पर भेज कर किसानों में वितरण कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया है कि वर्तमान समय में पी०सी०एफ० बफर गोदाम में 1074 मै0टन यूरिया का सामान्य स्टाक उपलब्ध है, जिसमें से मांग के अनुरूप तत्काल समितियों को प्रेषण किया जा रहा है। जनपद के समस्त क्षेत्रों में पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध है। जनपद के समस्त विकास खण्डों के सभी उर्वरक विकय केन्द्रो से उर्वरकों का वितरण समान रूप से कराया जा रहा है, जनपद में यूरिया की कोई कमी नहीं है। यूरिया की 45 किग्रा० की बोरी का मूल्य 266.50 है। कृषकों को उचित दर पर गुणवत्ता युक्त उर्वरक प्राप्त हो तथा कालाबाजारी, ओवर रेटिंग व टैगिंग इत्यादि न हो इसके लिए निजी व सहकारी क्षेत्र के प्रत्येक उर्वरक बिक्री केन्द्रो पर कमर्चारियों की तैनाती कर सघन निगरानी रखी जा रही है। लगातार छापे की कार्यवाही भी की जा रही है। जनपद के किसान भाइयों से अपील है कि वे अपने निकटतम उर्वरक विक्रय केन्द्रों पर आधार कार्ड ले कर जाये और पी०ओ०एस० मशीन से ही उर्वरकों का क्रय करे, साथ ही पी०ओ०एस० मशीन से प्राप्त कैश रसीद के अनुसार ही उर्वरकों के मूल्य का भुगतान करें। यदि किसी उर्वरक विक्रेता द्वारा पी0ओ0एस० मशीन से बिक्री नहीं की जा रही है अथवा अधिक दर पर विक्रय किया जा रहा है या उर्वरक प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की कोई समस्या है, तो इसकी सूचना तत्काल कण्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 05568-224047 पर प्रातः 10 बजे से सायं 05 बजे के मध्य अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है।
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)24 जनवरी.. जनपद के थाना खुखुन्दू पर पंजीकृत मु0अ0सं0-01/2022 धारा- 3(1)यूपी गैंगेस्टर एक्ट में जनपद देवरिया से सम्बन्धित वाँछित अभियुक्त योगेन्द्र यादव पुत्र झामलाल यादव निवासी खजुरिया थाना बरियारपुर जनपद देवरिया, जो जनपद देवरिया से 25,000 रुपये का पुरस्कार घोषित अभियुक्त की विवेचना थानाध्यक्ष खुखुन्दू द्वारा की जा रही थी। जो 23 जनवरी 2022 को थानाध्यक्ष खुखुन्दू अपने मय टीम वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तारी गिरफ्तार मुखबिर की सूचना पर महुआपाटन चौराहे के पास से योगेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दे कि अभियुक्त के विरुद्ध जघन्य अपराध सम्बन्धित अभियोग पंजीकृत है ।थानाध्यक्ष नवीन ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
दुदही विकास खण्ड के दुमही गांव के चितही टोला प्राइमरी स्कूल के खेल मैदान में आयोजित प्रथम पांच दिवसीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामबरन भगत क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन के पहले मैच में गोसाई पट्टी ने भरपतिया व दूसरे मैच में देवरिया ब्रित ने तमकुही रोड को पराजित कर सेमीफाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया।
शोमवार को खेले गए मुकाबले में भरपतिया ने टॉस जीत कर पहले फील्डिंग का फैसला किया।गोसाइपट्टी ने बलेबाजी करते हुए 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाये। जबाब में खेलने उतरी भरपतिया की टीम ने 10 ओवर में विकेट के नुक़सान पर 78 रन ही बना सकी। रोमांचक मैच में गोसाई पट्टी ने 24 रन से जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बना ली। दूसरे मैच में देवरिया ब्रित ने टॉस जीतकर बलेबाजी करने का फैसला किया। पहले बलेबाजी करते हुए देवरिया ब्रित ने 10 ओवर में 6 विकेट खोकर 124 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी तमकुही रोड की टीम ने 9-3 ओवर में पूरी विकेट के नुक़सान पर 90 रन ही बना सकी।
देवरिया ब्रित ने 34 रन से जीत दर्ज कर देवरिया ब्रित की टीम भी सेमीफाइनल में पहुंच गई। इसके पूर्व मैच के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के बरिष्ट नेता व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि डॉ इरफान अहमद, विशिष्ट अतिथि ग्रामप्रधान गुड्डू कुशवाहा व राजकुमार गुप्ता ने खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त कर किया। राजन कुशवाहा व संदीप ने अम्पायरिंग व प्रिंस शुक्ल ने कमेंट्री की। इस दौरान आयोजक समिति के अध्यक्ष रामएकबाल कुशवाहा, आयोजक भरत कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा, पप्पू कुशवाहा, अजय मौर्या, अरविंद कुशवाहा, बच्चा कुशवाहा, छोटेलाल कुशवाहा प्रेमप्रकाश आर्य आदि मौजूद रहे।
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)17 जनवरी.. नगर पालिका परिषद् गौरा बरहज में सोमवार को कोरोना संक्रमित के मिलने से नगर में हड़कम्प मच गया, प्रशासन हरकत में आई, पटेल नगर पश्चिमी वार्ड संख्या 15 निवासी कलावती वर्मा का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर प्रशासन के निर्देश पर नगरपालिका कर्मचारी शम्भू दयाल भारती ने कोरोना की रोकथाम के लिए नये रोस्टर के अनुसार वार्ड संख्या 15 को सेनेटाइज कर नगर के मेन रोड, आश्रम गेट से सरयू नदी घाट तक और पैना रोड ब्लाक से रुद्रपुर रोड सूरदास कुटी तक सड़क के दोनों किनारों पर बने सभी मकानों दुकानों मेडिकल स्टोरो बैंकों, थाना आदि को सेनेटाइज कराया।जबकि प्रशासन ने कोरोना प्रोटोकॉल के नियमो का पालन कराने हेतु कमर कसा।
तुर्कपट्टी।आसन्न विधानसभा चुनाव व कोरोना गाइडलाइन के पालन के मद्देनजर तुर्कपट्टी पुलिस व रिजर्ब बल ने विभिन्न कस्बों, बाजार व प्रमुख चौराहों पर फ्लैगमार्च कर आमजन से सहयोग की अपील की।
सोमवार को दपोहर बाद थानाध्यक्ष जेपी पाठक के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च थाना परिसर से छहूँ,रुदवालिया,महुअवा कारखाना,गुरवलिया बाजार,जोकवा,देवपोखर,गुरवालिया,राजापाकड़ बाजार में पहुंचा। फ्लैग मार्च के दौरान बाजार व कस्बों में उपस्थित आमजन से अपील किया कि एसओ ने कोरोना गाइड लाइन का पालन सभी के लिए जनहित में बेहद आवश्यक है। नियमित मास्क का प्रयोग, भीड़भाड़ वाले जगहों से दूरी इससे बचाव का तरीका है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए शांति की अपील करते हुए कहा कि जनता निर्भीक रहे, अराजकतत्व पुलिस की रडार पर हैं, शांति व्यवस्था में खलल डालने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसआई आकाश गिरी,गिरधारी यादव,आशुतोष जायसवाल,कांस्टेबल दिनेशचन्द यादव,बिश्वनाथ ठकुराई,अरविंद राय, विनोद यादव,संजय यादव,सोनू,अनुराग सिंह,दीपचंद्र,संदीप तथा महिला कांस्टेबल साधना गिरी,अंजलि सिंह,सृष्टि,शालू सहित रिजर्व बल के जवान मौजूद रहे।
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)शहीद सरबजीत का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन,अन्तिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब फैजाबाद से आये सैन्य जवानों ने दी अन्तिम सलामीअत्योष्टि स्थल पर पुलिस के जवानों ने दी अन्तिम विदाई अन्तिम दर्शन के लिए मेड़ों और पगडंडी से होकर पहुंचे लोग कश्मीर के पुंछ में सरहद के पास सर्च ऑपरेशन के दौरान शहीद हुए १४ पंजाब रेजीमेंट के जवान सरबजीत सिंह का रविवार को राजकीय सम्मान के साथ उनके गांव सिक्खनपुरवा में अंतिम संस्कार किया गया।इस मौके पर उमड़ी भीड़ शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंची थी। भीड़ ने देशभक्ति के नारे लगाए।इस बीच शहीद के सम्मान में
जब तक सूरज चांद रहेगा, सरबजीत सिंह का नाम रहेगा
के नारे लगे १३ जनवरी को कश्मीर में पुंछ के पास सेना के जवान सरबजीत सिंह शहीद हो गए। इसके बाद १५जनवरी की रात को शहीद का पार्थिव शरीर सिक्खनपुरवा लाया गया।रविवार सुबह फैजाबाद से आई आर्मी बटालियन ने शहीद को सलामी दी।कश्मीर से देर रात पहुंचे सरबजीत सिंह के पार्थिव शरीर को देखते ही पिता सरदार सुरेंद्र सिंह, मां शंकुतला कौर,भाई महेन्द्र सिंह,सतवन सिंह,बहन गुरप्रीत कौर, प्रीतो कौर, सिम्मी कौर और तमाम रिश्तेदार बिलख पड़े। रिश्तेदारों ने उन्हें बमुश्किल संभाला। मां,पिता,बहन और भाइयों के अंतिम दर्शन करने के बाद तमाम लोगों ने शहीद के अंतिम दर्शन किए। भारी जनसैलाब के बीच शहीद सैनिक की अंतिम यात्रा शुरू हुई। घर के पास ही बने अंत्येष्टि स्थल पर भी शहीद के पार्थिव शरीर के हजारों लोगों ने अंतिम दर्शन किए। गांव के पास ही सेना के जवानों से शहीद को सलामी दी बैंड की मातमी धुन के बीच उन्हें अंतिम विदाई दी गई। सेना ने शहीद के पार्थिव शरीर पर लिपटा तिरंगा सम्मान पूर्वक शहीद के पिता सरदार सुरेंद्र सिंह और मां शकुंतला कौर को सौंपा।पिता सरदार सुरेंद्र सिंह ने शहीद को मुखाग्नि दी।अंतिम संस्कार स्थल पर सरबजीत सिंह की मां परमजीत कौर, परिवार, रिश्तेदार की महिलाओं का करुण क्रंदन सुनकर लोगों की आंखें भर आईं।पुलिस और पीएसी के जवानों ने संभाला मोर्चा सरबजीत सिंह का पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही वहां पहले से मौजूद भारी भीड़ में सैनिक का अंतिम दर्शन करने की होड़ मच गई। पार्थिव शरीर घर के पास स्थित गुरूद्वारा के समीप रखा गया। यहां पर मां शंकुतला कौर ने सबसे पहले बेटे को सलामी दी। पिता सरदार सुरेंद्र सिंह,भाई महेन्द्र सिंह,सतवन सिंह,बहन गुरप्रीत कौर, प्रीतो कौर, सिम्मी कौर ने अंतिम दर्शन किए। अन्तिम दर्शन के लिए लाइन से लोगों को शहीद के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कराया। राजनेता भी पहुंचे शहीद के अन्तिम दर्शन के लिए शहीद सरबजीत सिंह के अन्तिम दर्शन के लिए कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह,अरूण वीर सिंह, करनवीर सिंह,दिलीप वर्मा,प्रज्ञा त्रिपाठी,निशंक त्रिपाठी,गौरव वर्मा,राजेश निगम,आलोक अग्रवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
क्तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के चौकीदारों तथा असहायों में वितरित किया गया कम्बल
राजापाकड़/कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)09जनवरी..
अपराधों पर नियन्त्रण करने हेतु सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान में चौकीदारों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है ऐसे में कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए चौकीदारों का सहयोग अति आवश्यक है।
ऊक्त बातें थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी जे पी पाठक ने ठंड से बचने के लिए चौकीदारों को कम्बल वितरण के अवसर पर कहीं।शनिवार की दोपहर थाना परिसर में क्षेत्र भर के उपस्थित चौकीदारों को कम्बल वितरित करते हुए उन्होंने कहा कि बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था में चौकीदार बहुत बड़ा योगदान देते हैं।गाँवों में होने वाले किसी भी प्रकार के अपराध और उससे सम्बंधित अपराधियों पर नियंत्रण में चौकीदारों की भूमिका हमेशा ही सराहनीय रही है।
चौकीदार पुलिस का सबसे विश्वसनीय तन्त्र होता है जो सभी परिस्थितियों से आश्वस्त होकर सबसे पहले सत्य घटना की सूचना देता है।थानाध्यक्ष ने कहा कि इधर बरसात के चलते गलन काफी बढ़ गयी है ऐसे में रात्रिकालीन ड्यूटी करने में आप सभी 119 चौकीदारों को ठंड में कम्बल से राहत मिलेगी।उन्होंने उपस्थित चौकीदारों से कहा कि आपके क्षेत्र में यदि ठंड से परेशान कोई दिव्यांग या असहाय दिखे तो उसकी सूचना हल्का सिपाही या मुझे तत्काल दें ताकि उनकी भी मदद की जा सके। कम्बल वितरण के समय उपनिरीक्षक आशुतोष जायसवाल,गिरधारी यादव,आकाश गिरी अरविन्द राय,दीपचन्द चौहान,विनोद यादव, संजय यादव,दिनेशचन्द यादव, स्वाती गुप्ता, अंजली सिंह व साधना गिरी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।
शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे से दोनों के बीच होगा फाइनल मैच
राजापाकड़/कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)06जनवरी…
तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के सीताराम चौराहा स्थित गेंदा खेली मैदान में जय हिंद क्रिकेट क्लब बंगरा दुमही के तत्वावधान में आयोजित चतुर्थ जनवरी क्रिकेट प्रतियोगिता में खेले गए दो अलग अलग सेमीफाइनल मुकाबलों में कसया ने नौतन हर्दो व खुदरा अहिरौली ने दुदही को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। शनिवार को दोनों के बीच फाइनल मैच होगा। गुरुवार को खेले गए प्रथम सेमीफाइनल मैच में टास हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कसया की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में छह विकेट के नुक़सान पर 110 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी नौतन हर्दो की टीम 2 गेंद शेष रहते 56 रनों पर आलआउट हो गई।
इस प्रकार कसया की टीम 54 रनों से मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल मैच में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अमन इलेवन खुदरा अहिरौली की टीम ने 8 ओवर के मैच में 7 विकेट के नुक़सान पर 80 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी दुदही की टीम 8 ओवर में 8 विकेट के नुक़सान पर 69 रन ही बना सकी। इस प्रकार खुदरा अहिरौली ने दुदही को 11 रनों से पराजित कर फाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया। इसके पूर्व मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि सपा नेता कलामुद्दीन अंसारी व विशिष्ट सपा के जिला सचिव शमसुल होदा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अशफाक व रामकयास ने अंपायरिंग, अमित कुमार व सोनू ने स्कोरिंग, डिंपल शुक्ल तथा अरविंद ने कमेंट्री की। इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष व केन यूनियन सेवरही के उपाध्यक्ष सत्येंद्र उर्फ गुड्डू शुक्ल, अनवर अंसारी, अरविंद भारती, मिथिलेश शुक्ल, रंजन शुक्ल, कवींद्र शुक्ल, राजा, जहीर, प्रमोद, समेंद्र, प्रिंस शुक्ल, सज्जाद अंसारी आदि मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पंजाब के दौरे पर थे, लेकिन इस दौरान हुसैनीवाला जाते वक्त उनकी सुरक्षा में चूक हो गई। प्रदर्शनकारियों की वजह से उनका काफिला एक फ्लाईओवर पर 15 से 20 मिनट तक रुका रहा और पीएम का काफिला रद्द हो गया। इस घटना से देश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश का माहौल है। गुरुवार को सेवरही थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत दुमही में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी व कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की शवयात्रा निकाल पुतला फूंका और चन्नी के इस्तीफा की मांग की। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए भाजपा दुदही मंडल के महामंत्री जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा करना राज्य सरकार का कर्तव्य है, लेकिन पंजाब की कांग्रेस सरकार कर्तव्य भूल चुकी है।
जब प्रधानमंत्री की सुरक्षा नहीं कर सकते तो पंजाब की जनता की सुरक्षा कैसे करेंगे। पंजाब में कांग्रेस ने लोकप्रियता खो दी है और आगामी विधानसभा चुनाव में हार का डर सता रहा है। इसके पूर्व शवयात्रा निकाल दोनों नेताओं का पुतला दहन किया गया तथा पंजाब सरकार व कांग्रेस के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष केदार सिंह, रामनारायण मद्देशिया, संतोष तिवारी, सत्येंद्र तिवारी, विनोद शर्मा, दुर्गेश खरवार, विकास तिवारी, राजेन्द्र चौरसिया, विशुन कुशवाहा, संतोष गोंड, दहारी चौहान, सुदर्शन आर्य, पिंकू खरवार, मनोज मद्देशिया, केदार मुसहर, मोहन प्रसाद, बालखिला गुप्ता, राकेश साहनी, दीपक कुशवाहा, सोनू गोंड, सत्यम खरवार, प्रिंस खरवार, आनंद खरवार आदि मौजूद रहे।
।किसी भी देश की तरक्की का रास्ता किसानों के खुशहाली से ही शुरू होता है जब किसान समृद्ध होगा तो देश में विकास की गंगा बहेगी।आजादी के बाद सत्ता में आयी तमाम सरकारों ने किसानों की अनदेखी की लेकिन भाजपा सरकारों ने किसानों को देश के विकास की रीढ़ समझा यही कारण है कि भाजपा की केंन्द्र व राज्य की सरकारें देश की अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा किसान हित में खर्च कर रही है ।
ऊक्त बातें पूर्व केन्द्रीय मंत्री और प्रदेश के प्रभारी राधामोहन सिंह ने बुद्धवार को तुर्कपट्टी क्षेत्र के नुनियापट्टी चैराहे पर आयोजित किसान सम्मेलन के दौरान उपस्थित भारी भीड़ को सम्बोधन के दौरान कहीं।श्री सिंह ने कहा कि अटल जी की सरकार आने के पूर्व किसानों की उपज का बड़ा हिस्सा अनाज माफियाओं के गोदामों में भर लिया जाता था लेकिन अटल ने किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने के लिए उन्हें शहर की तरफ मोड़ा।पांच वर्ष में यूपीए की सरकार ने एक लाख किसानों से पांच लाख मीट्रिक टन धान की खरीदारी की जबकि मोदी सरकार ने चार लाख किसानों से 215 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा।
इसी प्रकार पूर्ववर्ती केंद्र सरकार ने 9 लाख किसानों से 43 लाख मीट्रिक टन गेंहू खरीदा वहीँ बीते पांच वर्ष में केंद्र की भाजपा सरकार ने 44 लाख किसानों से 209 लाख मीट्रिक टन गेंहू खरीदकर किसानों के चेहरे पर मुस्कान ला दिया।उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चांदी के चमच्च से दूध पीने वाले राजकुमारों को खेती किसानी से क्या मतलब उन्हें अनर्गल अपने वंशवादी राजनीति की मजबूती से मतलब है।अन्य राज्यों की अपेक्षा अकेले यूपी सरकार ने 44 लाख किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए 36 हजार करोड़ रुपये माफ करने का कार्य किया है। कोरोना काल के दौरान खुद मुख्यमंत्री आदित्यनाथ लोगों का दर्द बाटने कोरोना अस्पतालों तक गये तथा बीते आठ माह से मुफ्त राशन के साथ अब दाल, चीनी,तेल,नमक भी देने का काम कर रहे हैं ताकि कोई भूखा न सोये।पूर्व कृषि मंत्री ने कहा कि मायावती की सरकार ने 23 चीनी मिलें बेंची और उनके कार्यकाल में 19 चीनी मिलें बन्द हो गयी।भाजपा की सरकार में वैश्विक महामारी के बीच भी प्रदेश की 119 चीनी मिलें चलती रहीं,तीन नयी चीनी मिलें बनी और 13 मिलों की पेराई क्षमता का विस्तार हुआ। 2017 के पूर्व उत्तर प्रदेश प्रश्नों का प्रदेश था और प्रदेश के आर्थिक विकास का मुँह सैफई की तरफ था तथा केंद्र के विकास का चेहरा रायबरेली व अमेठी था।आज सबका साथ ,सबका विकास हो रहा है।इसके पूर्व मुख्य अतिथि ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम को प्रदेश किसान मोर्चा के महामंत्री घनश्याम पटेल, विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ,रजनीकांत मणि त्रिपाठी ,पवन केडिया,जटाशंकर त्रिपाठी,जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द्र मिश्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, राधेश्याम पाण्डेय,महेन्द्र उपाध्याय आदि ने भी सम्बोधित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय राय ने की जबकि सन्चालन कवि पत्रकार मन्त्रजय तिवारी ने किया।इस दौरान विनय जायसवाल, डा पीके राय, शशि शर्मा,बैरिस्टर जायसवाल,चन्द्र प्रकाश चमन, अवधेश राय,शैलेन्द्र तिवारी,दीपक द्विवेदी, विद्याधर ओझा, दीपक ,नूतन मिश्र,त्रिलोकी मिश्र,दिनेश तिवारी,श्रीनिवास राय ,राजेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे।
जनपद के पिपरा चंद्रभान ग्राम सभा में 200 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग मार्ग का नीरज शाही ने लोकार्पण किया। आपको बताते चलें कि पिपरा चंद्रभान ग्राम सभा के मिसकार टोले पर विगत कई वर्षों से लंबित मार्ग का लोकार्पण हिन्दू युवा वाहिनी के जिला संयोजक व दर्जा प्राप्त मंत्री नीरज शाही के कर कमलों द्वारा किया गया।
इस रोड के न बनने के कारण इस टोले पर जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पढ़ रहा था जो इस मार्ग के बन जाने से बरसात में लोगों को आने जाने में काफी सहूलियत मिलेगी।
इस मौके पर पिपरा चंद्रभान के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि भगवती सिंह, ब्लाक प्रमुख पवन जायसवाल उर्फ पिन्टू के साथ हिन्दू युवा वाहिनी के कोषाध्यक्ष धनवंत सिंह ,महामंत्री शैलेंद्र सिंह उर्फ टुन्नू, इंद्रजीत सिंह, आजाद अली, मुन्ना गोड़, अमरेश रावत, जितेंद्र यादव, पुनीत शाही आदि लोग मौजूद रहे ।
लोकार्पण के बाद अपने संबोधन में दर्जा प्राप्त मंत्री निरज शाही नहीं पिपरा चंद्रभान ग्राम सभा को विधानसभा चुनाव के बाद अन्य कई योजनाओं के साथ कई नई सड़क व नालियों को देने का वादा किया एवं लोगों की प्रशंसा करते हुए कदम से कदम मिलाकर सहयोग करने का भी आश्वासन दिया। साथ ही मौके पर मौजूद लोगों ने दर्जा प्राप्त मंत्री नीरज साहिबा पूर्व प्रधान प्रतिनिधि भगवती सिंह के साथ ब्लाक प्रमुख के कार्यों को काफी सराहा तो वही कई बुजुर्ग आशीर्वाद देते दिखे।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा ब्राह्मणों पर की गई अमर्यादित टिप्पणी पर ब्राह्मण समाज ने जताया विरोध
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा )27 दिसम्बर..
ब्राह्मणों के ऊपर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर ब्राह्मण समाज में रोष है। ब्राह्मण समाज के लोगों ने जीतन राम मांझी पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत कुमार पांडेय के आह्वान पर सोमवार को जीतन राम मांझी के नाम के पोस्टर का दहन किया। बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष पद अजीत पांडेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज का गुस्सा जब भी फूटा है तो उन्होंने सरकार बदल दी है। यदि जीतनराम माझी सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं तो ब्राह्मण समाज के लोग सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे, जिसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। गोरखपुर शहर के जिला प्रभारी सुधाकर मिश्रा, मंडल अध्यक्ष रमेश धर द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र मिश्रा के नेतृत्व में जिले के माल्हनपार क्षेत्र में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान जिला प्रभारी सुधाकर मिश्रा ने जीतन राम मांझी पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों के ऊपर की गई अमर्यादित टिप्पणी पूर्व मुख्यमंत्री पर शोभा नहीं देता। उन्हें सार्वजनिक रूप से ब्राह्मण समाज से माफी मांगनी चाहिए। सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगे जाने पर ब्राह्मण समाज प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। इस मौके पर दिनेश दुबे, कृष्ण ओझा, सभानंद पांडेय, बेचन लाल दुबे, कमलेश दुबे, रविंद्र ओझा, राम प्रताप त्रिपाठी, गंगेशधर दुबे आदि मौजूद रहे।