Saturday, February 21, 2026
Home Blog Page 2789

जागरूकता रैली के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए किया प्रेरित

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)23फरवरी…

मतदाता जागरूकता अभियान रैली
तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता रैली निकाल मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया गया। बुधवार को प्राथमिक विद्यालय राजापाकड़ परिसर से बैनर, पोस्टर व स्लोगन लिखी तख्तियों के साथ शिक्षक, छात्र, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत कर्मी आदि की रैली निकाल समूचे गांव का भ्रमण कर मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। इस दौरान ग्राम प्रधान पुष्पा देवी, प्रतिनिधि मुन्नीलाल गोंड, सचिव जितेंद्र यादव, शिक्षक गण दिलीप गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, सुमन प्रसाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कंचनलाता श्रीवास्तव, शीला देवी, विमला देवी, प्रतिमा देवी, सुमन देवी, संगीता राय, किरण राय, रविता यादव, बिंदु देवी, शारदा देवी, निर्मला देवी, सुनीता रावत, ओमप्रकाश कुशवाहा, उमेश यादव आदि मौजूद रहे।

संवादाता कुशीनगर…

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)23 फरवरी..

दुदही विकास खंड के रकबा दुलमापट्टी गांव में नोडल अधिकारी व बीईओ अनिल कुमार मिश्र के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जागरूकता रैली निकाल मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया। इस दौरान शीला देवी, उमा देवी, पूनम देवी, अमरावती देवी, रीना देवी, उमा देवी, मीना, मंजू, किसनावती, प्रभा, बिंदू, सरोज, बुनिया, कलावती, प्रभावती आदि मौजूद रहे।

संवादाता कुशीनगर…

हर रिश्ते का आधार होता है विश्वास : पं. वीरेंद्र तिवारी

  • नौ दिवसीय श्रीराम चरित मानस नवाह परायण महायज्ञ
  • बिना बुलाए जाने पर नही रहता सम्मान

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)23फरवरी..

विश्वास हर रिश्ते का आधार होता है, जब पति-पत्नी एक-दूसरे पर भरोसा नहीं करते हैं तो वैवाहिक जीवन में अशांति होना तय है। इसीलिए पति-पत्नी को एक दूसरे को हर बात बताना चाहिए ताकि दोनों के बीच भरोसा बना रहे। यह बातें तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत राजापाकड़ के शिव मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम चरित मानस नवाह परायण महायज्ञ के द्वितीय दिन मंगलवार की रात्रि श्रद्धालुओं को सती प्रसंग सुनाते हुए कही। कथावाचक ने कहा कि सती ने पिता के घर जाने की जिद की तो प्रभु ने समझाया कि बिना बुलाए जाने पर सम्मान नही रहता लेकिन सती नहीं मानी व चली गईं।

वहां अपने पति के लिए आसन न देख सती हवन कुंड नें समाकर यज्ञ का विध्वंस कर दिया। कथावाचक पं. कौशल किशोर मिश्र ने रामकथा की महिमा का बखान करते हुए भगवान राम को पुरुषोत्तम बताया। कथा मंच का शुभारंभ कांग्रेस उम्मीदवार मनोज सिंह, पूर्व प्रधान संतोष सिंह, प्रधान प्रतिनिधि अंगद रजक, डा. आरके कविता आदि अतिथियों ने किया।आचार्य पं. अमरनाथ मिश्र व राहुल मिश्र के नेतृत्व में यज्ञ पुरोहितों ने मानस के द्वितीय परायण का पाठ किया। राजू यादव, अशोक यादव, चुन्नू मिश्र, रामकिशन, मुरारी यादव, हरेन्द्र यादव, मुकेश यादव, अमर यादव, फूलकुंवर, भोलू यादव, लक्की मिश्र, महंत यादव, पप्पू यादव, साहब मिश्र आदि मौजूद रहे।

संवादाता कुशीनगर…

आरपीएफ ने चोर को पकड़ा

देवरिया ( राष्ट्र की परम्परा ) 22 फरवरी..

देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे के समान चोरी करते समय आरपीएफ ने एक को पकड़ कर विधिक कार्रवाई कर न्यायालय भेजा।
देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के समीप पी डब्लू आई स्टोर के समीप एक युवक झोला में कुछ ले जाते समय ड्यूटी पे तैनात आरपीएफ सुरक्षा बल के जवान ने रोका तो भागने लगा। आरपीएफ ने दौड़ा कर पकड़़ कर पूछ ताछ किया अपना नाम
पता छोटे लाल पुत्र राम इकबाल गुप्ता मुडाडीह गांव सदर कोतवाली बताया। झोले की तलाशी के दौरान आठ रेल लाइन में लगने वाला पेंडल क्लिप मिला। आरपीएफ ने विधिक कार्रवाई करते हुए युवक को न्यायालय भेजा।
इस दौरान आरपीएफ इस्पेक्टर मनभरन ,हेड कास्टेबल परमेन्द्र राय, सत्य प्रकाश राय मौजूद रहें।

संवादाता देवरिया…

भगोड़े प्रत्याशी कभी मतदाताओं के लिए बेहतर नहीं हो सकते-मनोज तिवारी

  • उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव देश और समाज का दशा और दिशा तय करता है। देश व प्रदेश के विकास के लिए भाजपा को वोट दे।

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)22फरवरी..

जनपद के तुर्कपट्टी इंटर कालेज के परिसर में मंगलवार की दोपहर को फाजिलनगर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र कुशवाहा के प्रचार में आये मनोज तिवारी ने जय श्रीराम के उदघोष के बाद उपस्थित भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार सबके विकास की बात करती है।आपका एक मत देश और प्रदेश विकास का मत होगा।भाजपा देश को आगे ले जाने और पच्चीस वर्ष के विजन के लिये वोट मांग रही है।

अपना प्रचार गीत भगवा अब चढ़ने लगा है गाते हुए मनोज तिवारी ने सपा प्रत्याशी को अपने निशाने पर लेते हुए आगे कहा कि भगोड़े प्रत्याशी जनता का हित नहीं सोच सकते ।स्थानीय प्रत्याशी ही आपके दुख दर्द का साथी बनेगा। सपा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने आगे कहा कि गुंडे मवाली सपा की सरकार का इंतजार कर रहे हैं लेकिन उनकी मंशा पूरी नहीं होगी।टोंटी अब नहीं खुलेगी।इसके पूर्व श्रोताओं की मांग पर जिस राज्य में बेटी मुस्काये,उस शासन को सुनना चाहिए,,,,गाया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्यसभा के सांसद जयप्रकाश निषाद ने कहा कि फाजिलनगर सीट पूरे प्रदेश की निगाह है।ऐसे में आप सभी की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि भाजपा प्रत्याशी को रिकार्ड मत देकर कमल खिलाएं।कार्यक्रम को पूर्व विधायक नन्दकिशोर मिश्रा,डॉ पीके राय ,विजय राय,चन्द्रप्रकाश यादव चमन आदि ने भी सम्बोधित किया।

कार्यक्रम का सन्चालन भाजपा नेता दुर्गेश राय ने किया। राधेश्याम पांडे डॉ पीके राय बैरिस्टर जयसवाल,जगदीश सिंह शैलेंद्र कुमार तिवारी राणा प्रताप सिंह,राघवेंद्र प्रताप सिंह राजेंद्र यादव रामवृक्ष गिरी विद्याधर ओझा दीपराज खरवार मुकुल तिवारी राजेश जयसवाल विनय तिवारी दिवाकर मणि त्रिपाठी पंकज पांडे अमिताभ मिश्रा दीपक कुमार पवन सिंह प्रमोद पांडे सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।

संवादाता कुशीनगर…

दबंग प्रधानपति ने पत्रकार के प्रति अमर्यादित शब्दों का किया प्रयोग, पुलिस को तहरीर

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)22 फरवरी..

प्रदेश के पंचायतीराज व्यवस्था में गांव के समग्र विकास के लिए ग्राम प्रधान का चुनाव किया जाता है। ग्राम प्रधान जन प्रतिनिधि तो होता ही है, प्रशासकीय कार्यों को सुचारू रुप से संपादित कराने की जिम्मेदारी उस पर होती है। लेकिन मौजूदा समय में कुछ अवांछित तत्व भी धनबल के आधार पर ग्राम प्रधान चुन लिए गए हैं जो अपने को प्रधानमंत्री से कम नहीं समझते। सबसे ज्यादा रोआब में तो वे हैं जिनकी पत्नी प्रधान चुनी गई हैं और वे प्रधान प्रतिनिधि का पट्टा लिए घूम रहे हैं। कुछ ऐसा ही उदाहरण पडरौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत कठकुईयां के निर्वाचित महिला प्रधान के पति हैं जो न सिर्फ नियम विरुद्ध तरीके से प्रधान के कार्यों का जबरन संपादन करते हैं अपितु समस्या को उजागर करने पर पत्रकार के विरुद्ध असंसदीय शब्दों का प्रयोग भी करते हैं। प्रकरण यह है कि रविवार को उक्त गांव के मठिया टोला के ग्रामीणों ने गांव में नाबदान के गंदे पानी का समुचित निपटान न होने का कारण जलजमाव व उससे संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका से भयभीत होकर तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव खलवापट्टी निवासी पत्रकार रोहित यादव को मौके पर बुलाया। पत्रकार जब वहां पहुंचे तो देखा कि नाली का गन्दा पानी बहकर सड़क पर जमा था। पत्रकार ने जानकारी के लिए ग्राम प्रधान को फोन मिलाया तो फोन उनके पति लालमोहन यादव ने उठाया। जब उनसे नाली की सफाई के बारे में पूछा तो कहा कि डीएम से बात कर लो और उन्ही से सफाईकर्मियों को लगवा कर काम करा लो। इसके बाद फोन पर ही पत्रकार के असंसदीय शब्दों का प्रयोग किया गया। पत्रकार ने प्रधानपति के विरुद्ध दुर्व्यवहार करने व जानमाल के खतरा की आशंका जताते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की है। इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि तहरीर मिली है इसकी जांच करा कर कार्यवाही की जाएगी।

संवादाता कुशीनगर…

पम्प हाउस से बिजली का सामान चोरी

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)20 फरवरी..

तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत सेमरा हर्दोपट्टी गांव में संचालित पानी की टंकी के दो नंबर पम्प हाउस का ताला तोड़कर अज्ञात चोर बिजली का सामान चुरा ले गए। पंप आपरेटर ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। उक्त टंकी पर तैनात पंप आपरेटर सूरज सिंह द्वारा पुलिस को सौंपे तहरीर के मुताबिक शनिवार की रात अज्ञात चोर पंप हाउस नंबर दो का ताला तोड़कर कर स्टार्टर, स्टेबलाइजर व बिजली का केबिल काट ले गए। थानाध्यक्ष जेपी पाठक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

संवादाता कुशीनगर..

श्रीराम चरित मानस नवाह परायण महायज्ञ आज से

  • कलशयात्रा के साथ होगा यह शुरु, महाशिवरात्रि को समापन के अवसर पर लगेगा मेला

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)20फरवरी..

तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत राजापाकड़ स्थित शिवमंदिर परिसर में सोमवार से नौ दिवसीय श्रीराम चरित मानस नवाह परायण महायज्ञ आरंभ होगा। इस निमित्त भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। मंगलवार से दिन में एक बजे से चार बजे तक कथावाचक पं. कौशल किशोर मिश्र व सायं सात बजे से रात्रि 11 बजे तक भोजपुरी कथावाचक पं. वीरेंद्र तिवारी कथा प्रवचन करेंगे। आचार्य पं. अमरनाथ मिश्र व राहुल मिश्र के नेतृत्व में परायण का पाठ होगा। महाशिवरात्रि को महायज्ञ का समापन होगा व मेला लगेगा। आयोजन समिति के मुकेश यादव, राजनारायण मिश्र, राजू यादव, अशोक, हरेंद्र आदि मौजूद रहे।

संवादाता कुशीनगर…

कार की ठोकर से बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)20फरवरी..

तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के कसया-तमकुही मार्ग पर पंसरवा पुल के पास ससुराल जा रहे युवक की बाइक में कार ने टक्कर मार दी।इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल भेजवाने के लिए एम्बुलेंस बुलाया लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक और कार को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सेवरही थाना क्षेत्र के गौरी जगदीश निवासी उपेंद्र भारती (28) पुत्र ठाकुर प्रसाद की शादी मठिया भोकरिया के ब्रजेश प्रसाद की भतीजी पुष्पा से हुई थी।

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया-तमकुही मार्ग पर रविवार की दोपहर युवक अपनी ससुराल मठिया भोकरिया से गुरवलिया दाढ़ी बनवाने आया था और पुनः ससुराल वापस लौट रहा था कि पंसरवा पुल के पास कार ने रौंद दिया।घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष जेपी पाठक ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों व शव को कब्जे में ले लिया। बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

संवादाता कुशीनगर…

छात्रों ने सीखी पेपर बनने की विधि

0

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने जिला विज्ञान क्लब संत कबीर नगर द्वारा आयोजित छात्र/छात्राओं के इण्डस्ट्री भ्रमण को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
ज्ञात हो कि छात्र/छात्राओं को उनके वैज्ञानिक सोंच एवं तकनीकी ज्ञानवर्धन हेतु रैना पेपर इंडस्ट्री का भ्रमण कराया गया। इंडस्ट्री के भ्रमण कार्यक्रम में जिले के राजकीय कन्या, हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, खलीलाबाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
बताई गई पेपर बनाने की प्रक्रिया
भ्रमण के दौरान इस इंडस्ट्री में छात्र छात्राओं को पेपर बनने की समस्त प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया, इसके बाद एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम अनुष्का त्रिपाठी, द्वितीय अंकिता मिश्रा और तृतीय स्थान नेहा रानी निषाद ने प्राप्त किया, जिसका उत्साहवर्धन कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला समन्वयक श्रीमती निशा यादव, सह समन्वयक अभिषेक कुमार सिंह , डॉक्टर नीतू यादव, अंशु पांडे एवं अनिल कुमार यादव शिक्षकों ने बच्चों के भ्रमण में मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया।

बहराइच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने लावण्या को न्याय दिलाने के मुहिम कि तेज

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)19फरवरी..

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने आज बहराइच जनपद के पयागपुर तहसील व बहराइच नगर में लावण्या को न्याय दिलाने के लिए अभियान तेज किया
लावण्या को न्याय नहीं मिला तो अनवरत चलेगा आंदोलन : नित्या पाठक
विदित हो कि लावण्या द्वारा अपने अंतिम वक्तव्य में कहा गया था कि सागया मेरी नामक विद्यालय की नन ने कई महीनों से ईसाई पंथ को अपनाने के लिए दबाव बनाया और जब छात्रा ने मना किया तब उसे विभीन्न प्रकार से शारीरिक व मानसिक यातनाये दी गई। मामले की मुख्य आरोपी सागया मेरी के जेल से बाहर आने पर डीएमके सरकार के स्थानीय विधायक द्वारा सम्मान किया जाना सत्ता रूढ़ दल की आसंवेदनशीलता का प्रदर्शन करता है 14 फरवरी को तमिलनाडु मुख्यमंत्री के आवास के सामने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अभाविप के कार्यकर्ताओं के साथ अपमान जनक व्यवहार और उनके ऊपर चलाये जा रहे फ़र्ज़ी मुकदमों के विरोध में आज अभाविप कार्यकर्ताओ ने विभिन्न विद्यालयों में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।
केडीसी इकाई अध्यक्ष पूजा गौंड ने कहा
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज एवं महिला पीजी कॉलेज बहराइच की छात्राओं ने शांति पूर्वक प्रदर्शन किया।
अभाविप कार्यकर्ता नित्या पाठक ने कहा तमिलनाडु सरकार लवली आंखों ने नहीं देती है तो यह आंदोलन अनवरत चलता रहेगा
इस मौके पर ह ,ममता तिवारी,रुचि मिश्रा,प्रशांत त्रिपाठी,आदर्श शुक्ला,अविनाश शुक्ला, मयंक अग्रवाल सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

संवादाता बहराइच…

सी ओ की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न।

बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)19 फरवरी…
क्षेत्राधिकारी ललिया राधारमण सिंह जनपद बलरामपुर के पर्यवेक्षण व कुशल निर्देशन में एएचटीयू / एसजेपीयू की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमे निम्न अधिकारी /कर्मचारी गण द्वारा प्रतिभाग किया गया ।क्षेत्राधिकारी ज्योतिश्री , संतोष कुमार गुप्ता किशोर न्याय बोर्ड, प्रभारी निरीक्षक विनीता चतुर्वेदी थाना ए0एच0टी0यू0 व उ0नि0 ममता सिंह यादव मय समस्त स्टाफ के सहयोग से व अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार में किशोर न्यायिक अधिनियम-2015 की धारा-107 के अन्तर्गत गठित विशेष किशोर पुलिस ईकाई व ए0एच0टी0यू0 की मासिक समीक्षा बैठक व किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम 2015 के बारे में वृहद प्रशिक्षण दिया गया। बच्चों के प्रकरण में अनुपालन की जाने वाली प्रक्रिया, पुलिस रेस्पान्स, व्यवहार व सपोर्ट पर्सन व सीडब्लूसी से समन्वय स्थापित कर सूचना आदान प्रदान करने आदि के सम्बन्ध में विस्तृत रुप से जानकारी दी गयी तथा जनपद में डीजी परिपत्र सं0-31/2021 28सितम्बर 2021, डीजी परिपत्र सं0-39/2021 अक्टूबर 06/2021, डीजी परिपत्र संख्या-43 ,01दिसम्बर 2021 द्वारा क्रिमिनल मिस बेस एप्लीकेशन सं0-46998/2020 जुनैद बनाम उ0प्र0 राज्य व अन्य में उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश 09 जुलाई 2021, के अनुपालन में मुख्यालय, उच्च न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश निर्देशों का तत्काल अनुपालन किये जाने हेतु बाल कल्याण अधिकारी व जनपद के समस्त पैरोकार को निर्देशित किया गया साथ ही जनपद में गुमशुदा बच्चो के पंजीकृत व लम्बित केसों की स्थिति व कार्यवाही की बारे में जानकारी की गयी व लम्बित केसों का जल्दी निस्तारण हेतु दिशा निर्देश दिये गये व जनपद में पोस्कों के प्रकरण पर थानावार चर्चा की गयी जे0जे0 एक्ट से सम्बन्धित आदेश निर्देशों एंव जागरूकता के अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया तथा, श्रम विभाग अजित कुमार पांडेय, जनपद के समस्त पैरोकार, चाइल्ड लाइन द्वारा बच्चों से सम्बन्धित प्रकरणों के बारे में जल्दी से जल्दी निस्तारण हेतु व उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए उचित कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये व गोष्ठी में अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गयी।

संवादाता बलरामपुर…

देवरिया साईबर सेल टीम द्वारा किया गया सराहनीय कार्य

125 गुमशुदा मोबाईल लगभग 17 लाख कीमत की बरामद कर, सम्बन्धित को किया सुपुर्द

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)16फरवरी..

जनपद के पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक जनपद-देवरिया डॉ श्रीपति मिश्र द्वारा गुमशुदा मोबाईल के संबन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण एवं बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके परिप्रेक्ष्य में साइबर सेल जनपद-देवरिया द्वारा गुमशुदा मोबाईल फोन के संबन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण एवं मोबाईल की बरामदगी हेतु नियमानुसार लगातार प्रयास किया जाता रहा, जिसके परिणाम स्वरूप 108 आवेदकगण के गुमशुदा 125 मोबाईल फोन जिनकी कीमत लगभग 17 लाख रूपये है।

जिन्हे नियमानुसार कार्यवाही करते हुए बरामद किया गया। बरामदशुदा मोबाईल फोन 16फरवरी 2022 को संबन्धित आवेदकगणों को उन्हें सुपुर्द किया गया। जिसमे VIVO -30,REDMI- 27,REALME -23, OPPO-11,SAMSUNG- 11, INFINIX -04, POCO -03, TECHNO- 07, OTHERS- 09 सामिल थे। तो वही
बरामद करने वाली टीम में मुख्य रूप से निरीक्षक विजय सिंह प्रभारी साइबर सेल देवरिया के साथ उप निरीक्षक राहुल सिंह साइबर सेल देवरिया,आरक्षी शिवमंगल यादव साइबर सेल देवरिया,आरक्षी प्रद्युम्न जायसवाल साइबर सेल देवरिया,
महिला आरक्षी प्रियंका मिश्रा साइबर सेल देवरिया, आरक्षी दीपक सोनी साइबर सेल देवरिया,आरक्षी विजय राय साइबर सेल देवरिया,पूर्णिमा चौधरी साइबर सेल देवरिया शामिल ।जिनको प्रोत्साहन स्वरूप पुलिस उपमहानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक देवरिया द्वारा पुलिस टीम को 5000/- रुपये के पुरस्कार से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई।

संवादाता देवरिया..

रेलवे प्रशासन द्वारा सघन टिकट चेकिंग अभियान

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)16 फरवरी..

बुधवार को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा के निर्देशन एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक(फ्रेट) जंगबहादुर राम के नेतृत्व में 16फरवरी 2022 को बनारस-भटनी रेल खण्ड को आधार बनाकर औड़िहार स्टेशन पर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टिकट जाँच टीम के सदस्यों द्वारा बनारस-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस, गोरखपुर-लोकमान्य तिलक काशी दादर एक्सप्रेस,लखनऊ-वाराणसी सिटी कृषक एक्सप्रेस, बलिया-शाहगंज,मऊ- प्रयागराज एवं बनारस-भटनी आदि सवारी गाड़ियों में सघन टिकट चेकिंग की गई ।
इस टिकट जांच अभियान टीम में सहायक वाणिज्य प्रबंधक(फ्रेट) के साथ 14 टिकट निरीक्षकों एवं 08 रेलवे सुरक्षा बल टीम के सहयोग से सघन टिकट जांच किया गया और बिना टिकट यात्रा करने वाले 183 यात्रियों को पकड़ा गया जिनसे जुर्माने के रूप में रु 87540( सत्तासी हजार पाँच सौ चालीस रूपये) की वसूली की गई जबकि 31 बिना टिकट यात्रियों को ट्रायल हेतु रेलवे मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। टिकट जाँच अभियान के दौरान इस खण्ड के स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर टिकट लेने के लिए लम्बी कतार लग गई थी ।
वाराणसी मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक संजीव शर्मा ने आम यात्रियों से अपील की है कि यात्री अपनी यात्रा के दौरान स्टेशन अथवा ट्रेनों में साफ-सफाई का ध्यान देवें ,मास्क लगायें,कोरोना नियमों का पालन करें और उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें ।

निजी संवादाता वाराणसी…

4 गोवंशीय पशु बरामद,चालक फरार

राजापाकड़/कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)16फरवरी..

जनपद के पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र कुमार पटेल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में अवैध पशुओं के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तुर्कपट्टी पुलिस ने बुद्धवार को कसया-तुर्कपट्टी मार्ग पर ग्राम अमवां दूबे के पास चेकिंग के दौरान दो वाहनों से चार राशि पशुओं को बरामद किया जिसमें तीन राशि गायें व एक अदद बछड़ा था।चेकिंग के दौरान मौके का लाभ उठाकर वाहन चालक फरार होने में सफल हो गये।

मिली जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी जयप्रकाश पाठक अपने सहयोगियों उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह, का0 सोनू शाह,कुश कुमार,विश्वनाथ ठकुराई, प्रदीप यादव, व संजय यादव के साथ दोपहर डेढ़ बजे कसया-तुर्कपट्टी मार्ग पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।इसी दरम्यान दो पिकप यूपी- 57 टी 9325 व यूपी- 80 बी टी 7317 पर पशु लादे वाहन तेजी से चले आ रहे थे।पुलिस ने पास आते हुए वाहन को रोकने का इशारा किया।

पुलिस को सामने देखते ही चालकों ने कुछ पहले ही गाड़ी रोक दिया और मौके का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर फरार हो गये। वाहन में कुल 4 गोवंशीय पशु मौके पर बरामद हुये जिनमें तीन गायें व एक बछड़ा थे।पुलिस ने मु0 अ0 सं045/22 भा0 द0 वि0 की धारा 3/5A,B/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।

संवादाता कुशीनगर..