Saturday, February 21, 2026
Home Blog Page 2788

छात्र छात्राओं में स्मार्टफोन किया गया वितरित

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)20 मई..

गुरवालिया बाजार स्थित बागेश्वरी रामबसी डिग्री कॉलेज के उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत वागेश्वरी रामबसी डिग्री कालेज गुरवालिया बाजार में अध् य य न र त छात्र / छात्राओं को मुख्य अतिथि फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने स्मार्टफोन वितरित किया । श्री कुशवाहा ने अपने सम्बोधन में कहा कि वर्तमान की सरकार ने सबका साथ – सबका विकास के वादे के साथ सभी वर्ग को एक समान सभी योजनाओं का लाभ दे रही है । महाविद्यालय के पठन पाठन , अनुशासन एवम अन्य गतिविधियों की भी काफी सराहना की तथा उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन से हमेशा सकारात्मक सोच ही रखना चाहिए स्मार्टफोन से नकारात्मक सोच नहीं रखनी चाहिए तथा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सार्थक प्रयास से हुनहारो को स्मार्टफोन देकर सरकार अपने वादे को पूरा किया इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र विद्यालय के प्रबंधक राज्यपाल पुरस्कार द्वारा पुरस्कृत डॉ शक्ति प्रकाश पाठक महाविद्यालय के डायरेक्टर आदित्य विशाल ने भी छात्र छात्राओं को अपने तरफ से शुभकामनाएं जी इस अवसर पर अरुणेश कुमार पांडे, अरुण कुमार तिवारी, वीर बहादुर तिवारी, राघवेंद्र राव, सूर्यभान गुप्ता,शुभम मिश्र, मंन्जय तिवारी, धनेश्वर पांडे, अखिलेश्वर पांडे, सद्दाम हुसैन,मुमताज अली, मनोज कुमार, भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा मोर्चा उपाध्यक्ष डॉक्टर डी एन कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे। तथा संचालन डॉ प्रमोद तिवारी ने किया।

संवादाता कुशीनगर…

शहीद चंद्रभान की लगेगी प्रतिमा हुआ भूमिपूजन व शिलान्यास

  • कुशीनगर महोत्सव आयोजन समिति की पहल
  • परिजनों को दुख कि सरकार व जनप्रतिनिधियों ने की उपेक्षा
  • समाधिस्थल व पार्श्व में मौजूद ताल पर्यटन स्थल के रुप में होगा विकसित

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)15 मई…

दुदही विकास खंड के दुमही गांव में निवासी राजबलम चौरसिया के द्वितीय पुत्र व भारतीय सेना के जवान चंद्रभान चौरसिया जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिला के मच्छल सेक्टर में तैनात थे। वह वर्ष 2020 में 14 जनवरी को हिमस्खलन की घटना में शहीद हो गए। केंद्र व प्रदेश सरकार ने शहीद के नाम पर सड़कों व गेट आदि का निर्माण कराया लेकिन समाधिस्थल पूर्णतः उपेक्षित रहा। गत 14 जनवरी 2022 को दूसरी पुण्यतिथि पर बतौर मुख्य अतिथि पधारे कुशीनगर महोत्सव आयोजन समिति के अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार विनय राय ने समाधिस्थल के विकास व मूर्ति स्थापना की घोषणा की थी इस क्रम में समाधिस्थल परिसर में भूमिपूजन किया गया।

रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर बाद एक बजे बतौर यजमान आयोजन समिति के अध्यक्ष विनय राय, शहीद के पिता राजबलम चौरसिया, पत्नी पिंकी चौरसिया, पुत्रगण आयुष व आर्यन, पधारे अतिथिगण सुधीर शाही, वीके मोहन, राकेश जायसवाल, अमित राय, कस्तूर चंद, संजय सिंह, दिनेश तिवारी आदि की मौजूदगी में आचार्य दिवाकर शुक्ल ने मंत्रोच्चार चार के बीच विधिवत भूमि व ईंट पूजन किया। अतिथि व उपस्थित ग्रामीणों ने प्रतिकात्मक नींव खोदी। शहीद के परिजनों ने अतिथियों की मौजूदगी में विधिविधान पूर्वक पांच ईंटो से नींव बनाया और शहीद को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। आयोजन समिति के अध्यक्ष ने कहा कि चंद्रभान ने देशवासियों के रक्षार्थ अपने प्राण का उत्सर्ग किया। हम उनका उपकार नहीं चुका सकते लेकिन शहीद व उसके परिजनों के सम्मान के लिए हम सदैव तत्पर रहेंगे। यही शहीद को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि समाधिस्थल के निर्माण व मूर्ति स्थापना के साथ परिसर को वाटिका के रुप में विकसित न सुंदरीकरण कराया जाएगा। इस दौरान इस दौरान प्रधान रामचंद्र राय, केन यूनियन के उपाध्यक्ष सत्येन्द्र उर्फ गुड्डू शुक्ल, पारसनाथ सिंह, भाजपा मंडल महामंत्री जितेंद्र गुप्ता, एडवोकेट जलज सिंह, उपेंद्र आर्य, दुर्गेश खरवार, विनोद शर्मा, उमेश आर्य, सत्येंद्र खरवार, राजकुमार गुप्ता, राधेश्याम पासवान, दहारी चौहान, बृजकिशोर खरवार, दुर्गेश कुशवाहा, धुरखेली कनौजिया, नैन प्रसाद, पिंटू खरवार आदि ग्रामीणों में आयोजन समिति के इस नेक कृत्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

संवादाता कुशीनगर..

स्मार्ट क्लास से विद्यार्थियों की अध्ययन में बढेगी रुचि : डा. रमापति

  • सामुदायिक सहभागिता स्थापित स्मार्ट टीवी, लर्निंग कार्नर व मुख्य गेट का हुआ लोकार्पण
  • प्रदेश के सभी परिषदीय स्कूलों की कक्षाओं को स्मार्ट बनाने की शासन की है मंशा

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)15 मई…

सेवरही विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर बंगरा में सामुदायिक सहभागिता से स्मार्ट टीवी, लर्निंग कार्नर व मुख्य गेट का लोकार्पण सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र व प्रभारी बीएसए डा. सत्यप्रकाश त्रिपाठी की उपस्थिति में हुआ। सांसद ने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रदेश के सभी परिषदीय स्कूलों की कक्षाओं को स्मार्ट बनाया जाएगा। इसके लिए स्कूलों में प्रोजेक्टर, टीवी व अन्य उपकरण लगाए जाएंगे।

स्मार्ट क्लास रूम होने से शिक्षकों को भी पढ़ाने के लिए डिजिटल मंच मिलेगा। साथ ही, ई-लर्निंग से विद्यार्थियों की अध्ययन में रुचि बढ़ेंगी और स्कूलों में वातावरण भी अच्छा बनेगा। उन्होंने छात्रों को भोजन करने के लिए किचेनशेड देने की घोषणा की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्मार्ट क्लासरूम की स्थापना के लिए शासन ने इन स्कूलों में ग्राम पंचायत की निधियों और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से डिजिटल अवस्थापना सुविधाएं उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। इसके तहत परिषदीय स्कूलों में कम्प्यूटर, प्रोजेक्टर व स्मार्ट टीवी सहित अन्य का इंतजाम किया जाएगा। प्रभारी बीएसए ने बच्चों को गुणात्मक व आइसीटी पर आधारित शिक्षा पर जोर देने की बात कही।

अभिभावकों को बच्चों के प्रति उत्तरदायित्व को याद दिलाया। अध्यक्षता प्रधान योगेंद्र सिंह ने की व संचालन जयराम यादव ने किया। प्रधानाध्यापक/एसआरजी अखिलेश तिवारी ने आभार प्रकट किया। ब्लाक प्रमुख पति धनंजय तिवारी, डायट प्राचार्य अमित कुमार सिंह, बीईओ अमित कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। प्रधान विश्वनाथ तिवारी, संदीप तिवारी, बाबूराम चौहान, ओमप्रकाश यादव, अरविंद सिंह पटेल, राकेश राय, विजय सिंह, एहसान अली, धर्मात्मा तिवारी, राजेश तिवारी, संतोष शर्मा, अरविंद श्रीवास्तव, ऐजुलहक, धर्मेंद्र श्रीवास्तव, मृगेंद्र मिश्र, अरविंद सिंह, रामबाबू, रितेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

संवादाता कुशीनगर…

नेपाल में चुनाव सम्पन्न भारत नेपाल सीमा तीन दिनों के बाद आवागमन के लिए फिर से खुला

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)14 मई…

रुपईडीहा ।पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल में हो रहे स्थानीय निकाय चुनाव के मद्देनजर पिछले तीन दिनों से बंद भारत नेपाल सीमा शनिवार सुबह 6 बजे से आवागमन के लिए पूर्ण रूप से खोल दिया गया है।ज्ञात हो कि पूरे अधिराज्य नेपाल में शुक्रवार को स्थानीय निकाय चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया पूरे नेपाल में कही से भी कोई अप्रिय घटना की जानकारी प्राप्त नही हुई है।नेपाली पहाड़ी जिले में जरूर एक दुर्घटना में 14 मतदाताओं की मृत्यु हो गई है।श्यांगजा जिले के डीएसपी रविन्द्र खनाल के अनुसार अर्खलबास के मतदाताओं को ले जा रही जीप के दुर्घटनाग्रस्त होने से 14 लोगो की मृत्यु हो गई है और कई अन्य घायल हो गए है जिनका इलाज चल रहा है।इसके अलावा पूरे अधिराज्य नेपाल से कोई भी अप्रिय घटना का मामला सामने नही आया है।चुनाव समपन्न होने के बाद सीमा पर फिर से पूर्वत आवागमन सुचारू रूप से हो गया है। सीमा के तीन दिनों के बंदी के कारण लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था परंतु आवागमन खुलने से आमजन ने राहत की सास ली।

संवादाता बहराईच…

अपराधियों पर कोतवाली मूर्तिहा इंस्पेक्टर की पैनी नजर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)14 मई..

मिहींपुरवा थाना कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा जंग बहादुर यादव के निर्देश पर थाना प्रभारी गणनाथ मय हमराही के दो जोड़ी भैंसा चोर को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में जेल रवानाकिया गया। आपको बताते चले कि सिमरी घट ही निवासी तिलक राम पुत्र मिश्रीलाल उम्र 36 वर्ग को 2 जोड़ी भैसा चोरी के जुर्म में मय भैंसा सहित थाना कोतवाली मुर्तिहा पुलिस प्रभारी गणनाथ प्रसाद, राम मिलन यादव, दुर्गेश कुमार ,आशुतोष प्रजापति द्वारा गिरफ्तार कर जेल रवाना किया वहीं दूसरी तरफ सिमरी मलमाला निवासी आकाश कुमार पुत्र स्वर्गीय नंदलाल को धारा 363 ,366 भाo दo वी के तहत गिरफ्तार कर जेल रवाना किया है मालूम हो कि आकाश कुमार पर थाना कोतवाली मुर्तिहा में मुकदमा अपराध संख्या 104 / 2021 दर्ज था जिसके तहत मुखबिर की सूचना पर बभानियाफाटा के चौराहे से मुर्तिहा कोतवाली उपनिरीक्षक राजेश कुमार दुबे एवं ओंकार चौधरी द्वारा गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया गया।

संवादाता कुशीनगर..

महिला ने बिजली कर्मियों की शिकायत जिलाधिकारी से की

नानपारा /बहराइच(राष्ट्र की परम्परा)14 मई…

हुस्न बानो पत्नी अनीस अहमद निवासी मीरयासी टोला नानपारा ने जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र को शिकायती पत्र भेजकर नानपारा पावर कारपोरेशन के बिजली कर्मियों की शिकायत की है महिला ने शिकायती पत्र में कहा है कि लॉकडाउन के कारण उसके मकान के बिजली का बकाया हो गया था विगत दिनों बिना कोई सूचना दिए अचानक बिजली कर्मी घर पर आए और घर की बिजली काट दी जब उन्होंने अधिकारियों से संपर्क किया तो पैसा जमा करने की बात कही गई जिस पर उन्होंने 11 मई को ₹6500 जमा कर दिया और कनेक्शन जुड़वाने का अनुरोध किया इसके बाद पावर कारपोरेशन के कर्मचारी उनके घर पर आए और कनेक्शन जोड़ने के लिए गलत तरीके से पैसे की मांग की पैसा ना देने पर एक कर्मी ने अपशब्द का प्रयोग किया बिना कनेक्शन जोड़े चला गया इस प्रकार पैसा जमा करने के बाद भी इस भीषण गर्मी में समस्या हो रही है।

संवादाता बहराईच..

स्वर्णाक्षरित होगा बुद्ध का प्राकट्य पर्व: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

बुद्ध की लेटी प्रतिमा का पूजन कर मुख्यमंत्री योगी ने चढ़ाया चीवर

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)14 मई..

एयरपोर्ट से समीक्षा बैठक के पश्चात मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ मुख्यमहापरिनिर्वाण मन्दिर पहुंचे और तथागत बुद्ध का दर्शन कर चीवर चढ़ाया और धम्म पाठ की बीच पूजन अर्चन किया।
बुद्ध स्थली पर मुख्य द्वार के बजाय दक्षिणी द्वार से परिसर में प्रवेश किये और मुख्य मंदिर पहुंच बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया व पूजन अर्चन किया। मुख्यमंत्री योगी ने पूरे परिसर का घूमकर निरीक्षण किया। अधिकारियों से तैयारियों के बावत जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। सोमवार को पीएम मोदी मुख्यमहापरिनिर्वाण मन्दिर में बुद्ध की लेटी प्रतिमा की विशेष पूजा अर्चना कर चीवर चढ़ाएंगे। इस मौके पर भिक्षुसंघ के अध्यक्ष एबी ज्ञानेश्वर की अगुआई में बौद्ध भिक्षु शामिल रहेंगे। मुख्य मंदिर पर प्रधानमंत्री कुछ समय मेडिटेशन में बिताएंगे और मौजूद भिक्षुओं को संघ दान करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि सात माह में दूसरी बार कुशीनगर बुद्ध की धरती पर आ रहे पीएम मोदी की अगवानी व स्वागत करने के लिए प्रदेश की राज्यपाल आनन्दी बेन पटल व मुख्यमन्त्री योगी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री का कुशीनगर आगमन सोमवार की सुबह 09:30 बजे संभावित है। बुद्ध जयंती पर मुख्यमहापरिनिर्वाण मन्दिर में विशेष पूजन के पश्चात लुम्बिनी (नेपाल) भगवान बुद्ध के जन्म स्थली पहुंचेंगे जहां वह बुद्ध जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। करीब डेढ़ घण्टे कुशीनगर में रहने के बाद सीएम गोरखपुर के लिए निकल गए।
इस दौरान भन्ते महेंद्र, भन्ते नन्द रतन, भन्ते अशोक सहित भिक्षुओं, भिक्षुणी धम्म नैना, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा, एसडीएम वरुण कुमार पांडेय, तहसीलदार मांधाता प्रताप सिंह, सीओ पियुषकान्त राय, ईओ प्रेमशंकर गुप्ता, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी गोरखपुर, सहायक पर्यटन अधिकारी राजेश कुमार भारती, पुरातत्व सहायक अधिकारी शादाब खान के अलावे अधिकारी के अलावे भारी संख्या में सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे।

संवादाता कुशीनगर…

बुद्ध जयंती पर प्रधानमंत्री के ऐतिहासिक आगमन को लेकर सीएम ने लिया तैयारियों का जायजा

एयरपोर्ट पर अधिकारियो के साथ बैठक कर दिए सफाई, सुरक्षा के निर्देश

राजापाकड़ कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)14 मई..

बुद्ध की 2566 वीं जयंती/बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर लुम्बिनी में आयोजित समारोह में जाने के क्रम में 16 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशीनगर ऐतिहासिक आगमन को लेकर हो रही तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ पहुंचे अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर पहुंचे। साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने एयरपोर्ट पर अधिकारियों के साथ बैठक कर सफाई, सुरक्षा आदि के मुकम्मल इंतजाम के निर्देश दिए।


शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी दोपहर बाद करीब 11:31 बजे एयर फ्लीट से वाराणसी से अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचे। जहां उनका स्वागत पूर्व केंद्रीय मंत्री कुंवर आरपीएन सिंह, कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे, विधायक पीएन पाठक के नेतृत्व में सीएम योगी का स्वागत फूल मालाओं से किया गया। एयरपोर्ट पर सीएम ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ करीब 20 मिनट तक समीक्षा बैठक की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के एयरपोर्ट पर एयर फ्लीट उतरने, सुरक्षा, सफाई, हेलीपैड, बुद्ध स्थली पर पीएम के दर्शन पूजन आदि व्यवस्थाओं के बावत अधिकारियों से जानकारी ली और एक एक विंदु पर चर्चा की। आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि हर मुकम्मल इंतजाम समय से पहले हो जाने चाहिए।

ताकि प्रधानमंत्री की यात्रा सकुशल सम्पन्न निबट जाए। इस दौरान विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, विवेकानंद पाण्डेय, असीम राय, मनीष जायसवाल, मोहन वर्मा, विनय कुमार गोंड़, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा, प्रदीप जायसवाल के अलावे मण्डलायुक्त रवि कुमार एनजी, डीआईजी जे रविन्द्र गोंड़, जिलाधकारी एस राज लिंगम, एसपी धवल जायसवाल,
सीडीओ अनुज मलिक, एयरपोर्ट निदेशक एके द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

संवादाता कुशीनगर…

भीषण गर्मी में पंछियों के लिये मानवता की नई उड़ान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)13 मई..
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पंछियों के लिए दाना पानी का इंतजाम करा रहा हैं। जिसके लिए विद्यार्थी परिषद की ओर से “सेल्फी विथ सकोरा” अभियान चलाया जा रहा है।अभियान के तहत परिषद कार्यकर्ता व अन्य सामाजिक चेतना से जुड़े लोग पंछियों के लिए सकोरा में पानी व दाने का इंतजाम अपने घर के मुंडेर पर कर रहे हैं।
बहुत ही ज्यादे हो रहे उमस व भरी गर्मी में सब बेहाल हैं, तपिश बढ़ने के कारण तमाम जलस्रोत सुख गए हैं।ऐसे में पछियों को पानी के लिए संघर्ष करना पड़ता है। राष्ट्रीय कला मंच सह प्रमुख नम्रता मिश्रा ने बताया कि गर्मी में तमाम पंछी पानी की तलाश में भटकते रहते हैं। कई बार दूर दूर तक पानी नही मिलने पर तड़प तड़प के उनको अपना जान भी गवाना पड़ जाता हैं।
ऐसे में सभी को चाहिए कि पंछियों के लिए पानी का इंतजाम करें।इसे प्रेरित करने के लिए “सेल्फी विथ सकोर” अभियान की सुरूवात की गई है।
अभियान के तहत मिट्टी के छोटे पात्र में अपनी छत पर छाव में पानी और दाना रखकर सैल्फी लेनी है और इसे सोसल मीडिया पर पोस्ट करनी है ताकि इससे अन्य लोग प्रेरणा ले और पंछियों के दाना पानी का इंतजाम करें।

संवादाता देवरिया/बरहज..

आमने सामने की टक्कर में एक कि मौत दो घायल

मईल/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)12 मई..
बरहज तहसील मईल थाना क्षेत्र ग्राम पिपरा रामधर के सामने दो बाईको के आमने सामने की जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो गम्भीर रूप से घायल हो गए।
गुरुवार को एक बाइक सवार बडौद की तरफ से सलेमपुर जा रहा था और दूसरा बाइक सवार सलेमपुर से बरहज की तरफ आ रहा था कि रामधर पिपरा के पास तेज रफ्तार से आती हई बाइको की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गयी जिसमे पिपरा रामधर के निवासी लाल बहादुर प्रसाद पुत्र भूखल प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि प्रदीप राजभर पुत्र भोला राजभर निवासी जोगापुर व करन राजभर पुत्र फुलेना राजभर गम्भीर रूप से घायल हो गए जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक मईल द्वारा बताया गया कि रामधर पिपरा के पास आमने सामने की दो बाइको की टक्कर में रामधर पिपरा निवासी बहादुर प्रसाद की मौत हो गयी जबकि दो व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल देवरिया भेज दिया गया हैं तथा घायलों का इलाज कराया जा रहा है। जबकि परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

एक्सीडेंट में 1 की मौत 2 घायल
घायल को जिला अस्पताल इलाज के ले भेजा गया
मृतक को पोस्टमार्टम के सदर हॉस्पिटल में भेजा गया
एक्सीडेंट मैं घायल हुए दो व्यक्तियो की पहचान ग्राम जोगापुर के रहने वाले हैं जिनका
नाम
1 प्रदीप राजभर पुत्र भोला राजभर
2 करन राजभर पुत्र फुलेना राजभर ग्राम जोगापुर के रहने वाले हैं ।
वही मृत्यु हुए व्यक्ति की पहचान जो ग्राम पिपरा रामधर का रहने वाले लाल बहादुर प्रसाद पुत्र भूखल प्रसाद पहचान हुआ।

संवादाता देवरिया/बरहज…

मुनादी ना कराए जाने के कारण आंगनवाड़ी अधिकारियों की बैठक निरस्त

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)12 मई..

तहसील क्षेत्र कपरवार के ग्राम वासियों द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के द्वारा लाभार्थियों को राशन ना देने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई गई थी जिस पर आज ब्लॉक के आंगनवाड़ी अधिकारी एवं जांच अधिकारी सुमित्रा देवी के द्वारा बिना सूचना के और ग्राम सभा में बिना मुरादी कराए एवं कोटेदार एवं ग्राम प्रधान और लाभार्थियों को बिना सूचना के कपरवार के पश्चिमपुरा टोला स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर केवल आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बुलाकर अधिकारियों के द्वारा बैठक लेने लगे ग्रामीणों एवं ग्राम प्रधान को जब सूचना हुई तो ग्रामवासी एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रहलाद गुप्ता मौके पर पहुंचे और लोगों के द्वारा कहा गया कि 1 दिन पहले आपको बैठक की सूचना देनी चाहिए थी जिससे ग्राम प्रधान के द्वारा समस्त ग्रामवासी को मुरादी के द्वारा सूचना दी गई होती और साथ ही ग्राम सभा के कोटेदारों को भी सूचना पहुंचाई गई होती ताकि सारी बातें बैठक में साफ हो गई होती इस बात को लेकर अधिकारियों एवं ग्राम वासियो मे गहमा गहमी के बाद बैठक निरस्त हो गई और आगनबाड़ी जांच अधिकारी सुमित्रा देवी के द्वारा ग्राम वासियों को बताया गया कि अगली बैठक 2 से 3 दिन के भीतर कराई जाएगी जिसकी सूचना आप सभी को 1 दिन पहले दिया जाएगा।

संवादाता देवरिया…

प्राथमिक विद्यालय पर लटक रहा है ताला

भागलपुर /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)12 मई…
विकासखंड भागलपुर के अंतर्गत ग्राम सभा हटवा टोला का प्राथमिक विद्यालय खुलने का नाम नही ले रहा है यह हर वक्त ताला लटकता रहता है ऐसे में बच्चों की शिक्षा तो दूर उनके भविष्य पर प्रश्नचिन्ह खड़ा होता है।और इसको लेकर हटवा टोला के निवासी अत्यंत ही दुखित हैं।
जहां उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा स्कुलो के सुंदरीकरण के लिए कायाकल्प योजना व बच्चों की परिषदीय विद्यालयों में सत प्रतिशत नामांकन व उपस्थिति के लिए स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है वही हटवा टोला का प्राथमिक विद्यालय में ताला बंद मिलता है स्कूल चलो अभियान के तहत सभी वर्ग के बच्चों को समुचित शिक्षा मिल सके ऐसा सफल प्रयास सरकार के द्वारा किया जा रहा है तथा विद्यालय में भेदभाव को समाप्त करने के लिए सभी बच्चों को एक समान ड्रेस एवं किताब कॉपी रखने के लिए बैग की व्यवस्था की जाती है इसके साथ ही बच्चों को टाइमटेबल के अनुसार भोजन कराया जाता है। लेकिन बतज तहसील क्षेत्र के विकासखंड भागलपुर अंतर्गत ग्राम सभा हटवा टोला के ग्रामीणों की माने तो यहां पर दो शिक्षक जितेन्द्र जो देवरिया जनपद बरहज तहसील के विकासखंड भागलपुर अंतर्गत ग्राम सभा भोसिम पुर से आते हैं एवं दूसरे शिक्षक रमाशंकर यादव बलिया से आते हैं लेकिन यहां पर हर समय ताला लगा रहता है ग्रामीणों द्वारा यह बताया जा रहा है कि रविवार के दिन आकर यह लोग अपनी उपस्थिति 1 महीने की दर्ज कर लेते हैं जिससे बच्चों को पढ़ने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इसकी शिकायत भी हम लोगों के द्वारा उच्च अधिकारियों से किया जा रहा है लेकिन सभी अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं।
इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी भागलपुर से कई बार जानकारी प्राप्त करने की कोशिश की गई लेकिन वह फोन उठाने में असमर्थता जाहिर की।

संवादाता देवरिया..

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ पन्दह ब्लॉक के संयोजक बने शीतांशु वर्मा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)12 मई.. राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ऐसा शिक्षक संगठन है जो भ्रष्टाचार मुक्त शिक्षा एवं शोषण मुक्त शिक्षक की परिकल्पना पर कार्य करता है। राष्ट्रहित में पूरे समयावधि तक विद्यालय में रहकर देश के नौनिहालों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए संगठन सभी को जागरूक करता है वहीं शिक्षा जैसे पुनीत कार्य में लगे गुरुजनों को हमेशा शोषण मुक्त रखने हेतु संघर्ष भी करता है।

रासबिहारी,धनन्जय,सतीश,नितीश,बिपुल व अंकित बने सहसंयोजक

उक्त बातें राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ आजमगढ़ मंडल के महामंत्री अनिल कुमार वर्मा ने पन्दह ब्लॉक इकाई के गठन के अवसर पर बीआरसी सभागार में उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए कही। श्री वर्मा ने कहा कि महासंघ को छोड़कर अधिकांश शिक्षक संगठन केवल अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जहां नौनिहालों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा के लिए तत्पर है तो वहीं शोषण मुक्त शिक्षक का नारा शत प्रतिशत सत्य करने के लिए संघर्षरत है।
जिला संयोजक राजेश सिंह ने कहा कि हम सभी मिलकर समय से विद्यालय में सुचारु रूप से शिक्षण कार्य करें जिससे हम जिस पुनीत कार्य के लिए नियुक्त हुए हैं उसे अमलीजामा पहनाया जा सके। श्री सिंह ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या के लिए स्थानीय संगठन संबंधित अधिकारी को लिखित रूप से अवगत कराए तथा निर्धारित समय में समस्या का समाधान न होने पर इसकी सूचना जनपदीय संगठन को दे। हम सभी आपको विश्वास दिलाते हैं कि आपकी जायज समस्याओं की अनदेखी करने वाले अधिकारी चैन से नहीं रह पाएंगे।

भ्रष्टाचारमुक्त शिक्षा व शोषण मुक्त शिक्षक की परिकल्पना पर कार्य करता है महासंघ : अनिल वर्मा


अपने संबोधन के पश्चात जिला संयोजक राजेश सिंह ने संगठन विस्तार करते हुए पन्दह ब्लॉक के लिए संयोजक और सहसंयोजकों की घोषणा की जिसमें पन्दह ब्लॉक के संयोजक पद पर शीतांशु वर्मा को सर्वसम्मति से चुना गया तो वही सह संयोजक पद पर रासबिहारी यादव, धनंजय खरवार सतीश त्रिपाठी नीतीश कुमार राय विपुल सिंह एवं अंकित सिंह सहित कुल छह लोगों की सर्वसम्मति से घोषणा हुई। गठन के अवसर पर आयोजित सभा की अध्यक्षता अरुण कुमार सिंह एवं कुशल संचालक पिंकू उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल महामंत्री अनिल कुमार वर्मा एवं जिला संयोजक राजेश सिंह ने मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजन कर किया।
इस अवसर पर जिला सहसंयोजक प्रमोद कुमार सिंह, अमरेंद्र सिंह, बृजेश कुमार, कृष्णानंद पांडेय, अजय शंकर सिंह, पीयूष तिवारी, वशी अहमद, शंभू नाथ यादव, चन्दन सिंह, अग्निवेश सिंह, राजेश सिंह अभिषेक सिंह, मुकेश यादव दिग्विजय सिंह, डॉ विनय भारद्वाज, अंकित मिश्रा, अनुपम वर्मा, सत्येंद्र प्रजापति, अरविंद प्रजापति, मुकेश गुप्ता, आनंद विश्वकर्मा, राकेश कुमार, किशन प्रसाद, मोहम्मद आयुष अन्सारी, सत्येंद्र कुमार, प्रेमचंद रविदास, पंचानन कुमार, योगेश कुमार, अमित यादव, रंजय चौहान, कमलेश यादव, वीरेंद्र चौरसिया, पंकज श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित थे।

संवादाता बलिया..

प्रशासन ने काशीनाथ हॉस्पिटल को किया सीज

बरहज/ देवरिया( राष्ट्र की परम्परा) 11 मई..
लवरछी बाईपास के समीप स्थित काशीनाथ हॉस्पिटल चलाया जा रहा था जिसका रजिस्ट्रेशन 2021 के बाद से समाप्त हो गया था जिसको जिला अधिकारी के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ संजय चंद्र की टीम द्वारा सीज किया गया। हॉस्पिटल मालिक के ऊपर यह आरोप लगा है कि जनवरी महीने में बेबी देवी पत्नी सुदामा प्रसाद भैदवा निवासिनी का गलत ऑपरेशन करने से उसकी हालत बिगड़ गई थी जिसकी शिकायत पीड़िता द्वारा थाने पर किया गया जिस संदर्भ में जिला अधिकारी के द्वारा बुधवार को अस्पताल को सीज करने का निर्देश जारी किया गया था।
बरहज तहसील क्षेत्र भैदवा की रहने वाली बेबी देवी पत्नी सुदामा प्रसाद जनवरी महीने में काशीनाथ अस्पताल से बच्चेदानी का ऑपरेशन कराने गयी थी किन्तु ऑपरेशन गलत करने से बेबी देवी की हालत नाजुक हो गई और उसका इलाज अभी भी चल रहा है जिसकी शिकायत पीड़िता के पति द्वारा 20 दिन पूर्व बरहज थाने में किया गया लेकिन पीड़िता को न्याय नहीं मिला तब पीड़िता के पति द्वारा जिला अधिकारी से सारी कहानी बयां की गईं थी जिस पर जिला अधिकारी द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए अस्पताल को सीज करने का निर्देश दिया गया।
ग्राम प्रधान भैदवा सपना यादव के पति राजेश यादव ने बताया कि अस्पताल सीज करते समय अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा डिप्टी सीएमओ संजय चंद व और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के सामने ही हमारे साथ मारपीट किया गया इसके साथ ही प्रधान पति राजेश यादव द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि बार-बार शिकायत करने पर पीड़िता के पति सुदामा प्रसाद को अस्पताल प्रशासन के लोगों द्वारा धक्का देकर बाहर कर दिया जाता था । और आज भी पीड़िता की हालत नाजुक बताई जा रही है। सीज करने वाली टीम में
डिप्टी सीएमओ संजय चंद्र के साथ डॉ अजय पाल, कमलेश्वर राय, सरोज तिवारी, पृथ्वीराज, व मनोज मौजूद रहे।

संवादाता बरहज…

महासंघ के मण्डल महामंत्री अनिल वर्मा का बलिया जनपद में भव्य स्वागत

अनिल वर्मा के मंडल महामंत्री बनने से संगठन हुआ और मजबूत: राजेश सिंह

शिक्षकों का शोषण एवं उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं: अनिल वर्मा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)11 मई.. राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश प्राथमिक संवर्ग के प्रदेशीय नेतृत्व द्वारा बलिया जनपद के रसड़ा शिक्षा क्षेत्र के आदर्श शिक्षक अनिल कुमार वर्मा को आजमगढ़ मंडल के महामंत्री पद पर नियुक्त किए जाने के बाद जनपद के शिक्षकों ने जहां महासंघ के प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया वही महासंघ के जिला संयोजक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपदीय कार्यकारिणी ने नवनियुक्त मंडल महामंत्री अनिल कुमार वर्मा को फूल मालाओं से लादकर भव्य स्वागत भी किया। श्री वर्मा बलिया जनपद के रसड़ा शिक्षा क्षेत्र के आदर्श प्राथमिक विद्यालय भीखमपुर पर बतौर प्रधानाध्यापक कार्यरत है और इन्हें बेसिक शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राज्य स्तर पर उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार एवं उत्कृष्ट विद्यालय पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है। बुधवार को जिला संयोजक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपदीय कार्यकारिणी सहित विकास खंडों के संयोजक एवं सहसंयोजकों की उपस्थिति में श्री वर्मा को माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला जिला संयोजक राजेश सिंह ने कहा की अनिल वर्मा के मंडली महामंत्री बनने से संगठन और मजबूत होगा तथा सांगठनिक कार्यों को और धार मिलेगी। नवनियुक्त मंडल महामंत्री अनिल वर्मा ने कहा कि संगठन द्वारा शिक्षक राजनीति में स्वस्थ परंपरा का प्रवाह किया जाएगा तथा शिक्षकों का शोषण एवं उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शैक्षिक महासंघ शिक्षकों एवं शिक्षक प्रतिनिधियों का सम्मान न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ मुखर विरोध करेगा।
स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से जिला संयोजक राजेश सिंह, जिला सहसंयोजक कृष्णानंद पांडेय, बृजेश राम,अमरेंद्र सिंह, प्रमोद सिंह,पिंकू उपाध्याय, पुष्पेंद्र सिंह, रामाशीष यादव, अभिषेक सिंह, दिग्विजय सिंह, राजेश सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, कुलभूषण त्रिपाठी, डॉ विनय भारद्वाज, मुकेश कुमार, अजय शंकर सिंह, शीतांशु वर्मा, ओंकार सिंह, रासबिहारी यादव,
आदि प्रमुख रहे।

संवादाता बलिया..