विकासखण्ड दुदही अन्तर्गत ग्रामपंचायत दुमही स्थित के खेल मैदान में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा खण्ड स्तरीय ग्रामीण खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें शामिल प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मंगलवार को आयोजित प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि यहाँ के ग्रामप्रधान प्रतिनिधि रामचन्द्र राय ने सर्वप्रथम खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारम्भ किया।आज के प्रतियोगिता के100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में अरशद व बालिका वर्ग में नीतू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।200 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में सैयद व बालिका वर्ग में नीतू प्रथम रहे।डेढ़ सौ मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में शोभा गोंड़ तथा बालक वर्ग में अरुण प्रथम रहे।कबड्डी में गौरी श्रीराम की टीम विजयपुर को हराकर विजेता बनी।सफल प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता के आयोजक क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी विवेक कुमार गोंड़ ने आगन्तुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया।इस दौरान ब्लाक कमाण्डर नन्दकिशोर गुप्ता, रामानन्द कुशवाहा, श्याम विहारी,बाँके ,विनोद शाह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
मतदान केंद्रों एवं मतदेय स्थलों के संभाजन के विषय में दी जानकारी
संभाजन के प्रस्तावित आलेख्य में 1583 मतदान केंद्रों पर 2582 बूथों का है प्रस्ताव
जनपद में हैं कुल 23,61,780 मतदाता
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)RKP NEWS।
जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आज सायं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदेय स्थलों के संभाजन के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जनपद में कुल 23,61,780 मतदाता है। संभाजन के पश्चात कुल 1583 मतदान केंद्रों में 2572 मतदेय स्थल होंगे। संभाजन के पूर्व जनपद में कुल 1593 मतदान केंद्र एवं 2733 मतदेय स्थल थे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदेय स्थलों का संभाजन 1500 मतदाताओं के आधार पर किया गया है।
मतदेय स्थलों के संभाजन के प्रस्तावित आलेख्य के अनुसार रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 3,20,671 मतदाता है जिनके लिए संभाजन के पश्चात कुल 202 मतदान केंद्रों पर 364 मतदेय स्थल होंगे। देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र में कुल 350 593 मतदाता हैं। संभाजन के पश्चात कुल 179 मतदान केंद्रों पर 370 मतदेय स्थल होंगे। पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र में 338 272 मतदाता है यहां संभाजन के पश्चात 233 मतदान केंद्र पर 368 मतदेय स्थल होंगे। रामपुर कारखाना विधानसभा क्षेत्र में 3,55,168 मतदाता है। यहां पर संभाजन के पश्चात 259 मतदान केंद्रों पर 384 मतदेय स्थल होंगे। भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्र में 3,37,258 मतदाता हैं, यहां 251 मतदान केंद्रों पर 388 बूथ होंगे। सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र में 3,42,797 मतदाता हैं यहां 216 मतदान केंद्रों के सापेक्ष 349 मतदेय स्थल होंगे। इसी प्रकार बरहज विधानसभा क्षेत्र में 317021 मतदाता वर्तमान समय में है जिनके लिए 243 मतदान केंद्रों पर 349 बूथ बनाया जाना प्रस्तावित है।
मतदेय स्थलों का संभाजन करते समय मतदाताओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। मतदाताओं को अधिकतम 2 किमी की दूरी के भीतर मतदान केंद्र उपलब्ध कराने के मानक का ध्यान रखा गया है। अत्यधिक पुराने व जर्जर भवन वाले मतदेय स्थलों को इसमें शामिल नहीं किया गया है। यदि भौतिक सत्यापन में किसी मतदेय स्थल के संबंधित विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बाहर स्थित होने का मामला प्रकाश में आता है तो ऐसे पोलिंग स्टेशन को परिवर्तित कर विधानसभा क्षेत्र के अंदर ही स्थापित किया जाएगा। दिव्यांगजनों और अशक्त मतदाताओं की सुविधा के लिए प्रत्येक मतदान स्थल पर रैंप की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राजनीतिक दलों को मतदान स्थलों एवं मतदान केंद्रों के संबंध में किसी भी तरह की आपत्ति हो तो वैसे दर्ज करा सकते हैं। आगामी 2 सितंबर को जनप्रतिनिधियों एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर शिकायत एवं सुझावों के निस्तारण के पश्चात सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सलेमपुर गुंजन द्विवेदी, एसडीएम सदर सौरभ सिंह, एसडीएम भाटपाररानी संजीव उपाध्याय, एसडीएम बरहज गजेंद्र कुमार, एसडीएम रुद्रपुर ध्रुव कुमार शुक्ला, एएसडीएम महेंद्र कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मंजूर अहमद, एएसडीएम अरुण कुमार, भाजपा से अंबिकेश पांडेय,जिला सचिव सपा अशोक कुमार यादव, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जयदीप त्रिपाठी, बसपा से अशोक कुशवाहा, उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, जिला मंत्री भाकपा आनंद प्रकाश चौरसिया, एनसीपी से प्रेम शंकर मणि सहित विभिन्न लोग उपस्थित थे।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)RKP NEWS। पुलिस अधीक्षक देवरिया के निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक भटनी एवं आर.ए.एफ बल के साथ शान्ति एवं कानून व्यवस्था कायम करने तथा जनमानस क बीच अपसी प्रेम सौहार्द बानये रखने व लोगों के मध्य सुरक्षा की भावना उत्पन्न करने की दृष्टिगत भटनी कस्बा में फुट मार्च किया गया. इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना भटनी एवं भारी संख्या में पुलिसकर्मी सम्मिलित रहे।
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)RKP NEWS। पुलिस अधीक्षक देवरिया सकंल्प शर्मा द्वारा अपराध एंव अपराधियो पर अकुंश लगाने तथा वाछिंत अभियुक्तो के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 अकिंत अवस्थी मयहमराह कोबरा कर्मचारियों के साथ थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0-562/2022 धारा- 379 भा0द0वि0 से वाछिंत अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर पोस्ट मार्टम चौराहे से अभियुक्त अजंनी सिंह उर्फ टिंकू सिंह पुत्र स्व0 प्रकाश सिंह साकिन खेमादेई थाना लार जनपद देवरिया (हाल पता साकेतनगर) को गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई। इसी क्रम में थाना रामपुर कारखानाजनपद देवरिया पुलिस टीम द्वारा पंजीकृत मु0अ0सं0 260/2022 धारा 376/506 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त अफजल शाह पुत्र सराफुद्दीन शाह साकिन मुण्डेरा जगदीश थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया उम्र करीब 19 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर पटनवापुल से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में महेन्द्र कुमार चतुर्वेदी (थानाध्यक्ष) रामपुर कारखाना, निरीक्षक सजनू यादव, उ0नि0 मिथिलेश कुमार ,का0 अजीत यादव, बाबूलाल यादव, अजय कुशवाहा,साजित यादव,कैलाश पटेल थाना रामपुर कारखाना, देवरिया मौजूद रहे।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)RKP NEWS। उ0नि0 केशव राम मौर्या मय हमराह द्वारा अग्रसेन तिराहे पर संदिग्ध वाहन/व्यक्ति चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों को 1 अपाची मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया,जिसके द्वारा अपना नाम पता 1-अफजल असांरी पुत्र साकिर अली निवासी शाहपुर बेलवा थाना रामपुर कारखान जनपद देवरिया तथा 2-किशन बासफोर पुत्र छोटे बासफोर निवासी शुगरमील निकट शिव मन्दिर थाना कोतवाली जनपद देवरिया बताया गया। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से उसके द्वारा ले जा रहे मोटरसाईकिल के कागजात मांगे जाने पर नहीं दिखा पाया, जिसके संबन्ध में कड़ाई से पूछ-तॉछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि हम लोग मिलकर सरकारी अस्पताल के सामने देवरिया शहर से चोरी किये है । पुलिस टीम द्वारा चोरी की मोटरसाईकिल को कब्जे में लेते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरणः- 1-अफजल असांरी पुत्र साकिर अली निवासी-शाहपुर बेलवा,थाना रामपुर कारखाना,जनपद देवरिया तथा 2- किशन बासफोर पुत्र छोटे बासफोर निवासी सुगरमील, निकट शिव मन्दिर,थाना कोतवाली,जनपद देवरिया
गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 केशव राम मौर्या थाना कोतवाली,आरक्षी रितेश सोनकर,का0 सुबोध यादव,रितेश यादव थाना कोतवाली जनपद देवरिया रहे।
एडीजी जोन व कमिश्नर की पहल पर 500 गांवों के ग्राम प्रधानों ने गोष्टी में लिया भाग
गोरखपुर।(राष्ट्र की परम्परा)RKP NEWS। आपरेशन त्रिनेत्र के तहत अब गांवों में भी सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। गांवों में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा मुहैया कराने आदि मकसद से सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने की पहल एडीजी जोन व कमिश्नर द्वारा किया गया, ताकि कोई भी गैर कानूनी काम करे तो वह घटना कैमरे में कैद हो सके, इससे दोषी की पहचान हो सके और अपराधियों के मन मे भय व्याप्त रहे,इसके लिए एडीजी जोन अखिल कुमार व कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने पहल शुरू कर दी है। एडीजी जोन अखिल कुमार रवि कुमार एनजी ने जनपद के 500 से अधिक ग्राम प्रधानों के साथ बाबा गंभीर नाथ प्रेक्षागृह सभागार में गोष्टी कर एडीजी जोन अखिल कुमार ने कहा कि गांव का विकास होगा तभी जिले का विकास होगा ,जिले का विकास होगा तभी प्रदेश का विकास होगा प्रदेश का विकास होगा तभी देश का विकास होगा, ग्राम पंचायत के विकास का ऋण ग्राम प्रधान होता है ,एडीजी जोन ने ग्राम प्रधानों से आह्वान किया कि गोष्ठी में आए हुए ग्राम प्रधान अपने अपने ग्राम सभा को अपराध मुक्त बनाने के लिए ग्राम सभा के मुख्य चौराहे 4 सीसी कैमरा जरूर लगाएं,जिससे आपका ग्रामसभा अपराध मुक्त हो सके, 5 वर्षों के कार्यकाल में कम से कम 5 स्थानों पर जरूर सीसी कैमरा लगाएं,कुछ अपराधों में वह तरीके अपराधी को पकड़ना नामुमकिन होता है, लेकिन सीसी कैमरे की मदद से वास्तविक के अपराधी पकड़ा जाता है,गांव में सीसी कैमरे लगने से गांव में होने वाले अपराध व महिला अपराध पूर्ण रूप से विराम लगना स्वाभाविक है, गोरखपुर जनपद को सेफ जोन बनाने की पहल चल रही है,यह तभी संभव है जब जनपद के समस्त ग्राम प्रधान अपने अपने ग्राम पंचायत में सीसी कैमरे लगवा दें और जींस कंपनी का सीसी कैमरा लगाएं उस कंपनी से लिखते एग्रीमेंट कराएं कि वह कम से कम 3 वर्ष तक सीसी कैमरे का देखरेख करेगा एडीजी जोन अखिल कुमार ने बताया कि आजादी की 75 वी वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है, आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर जनपद के 75 चौराहों पर सीसी कैमरे लगाये जा रहे 44 चौराहो पर सीसीटीवी लगाये जा चुके हैं, 31 चौराहों पर सीसी कैमरे लगाने की प्रक्रिया जारी है वहां भी सीसी कैमरे जल्द लगा दिए जाएंगे जिससे अपराधी को अपराध करने के लिए एक बार सोचना पड़ेगा,मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी ने ग्राम प्रधानों से कहा कि आए हुए ग्राम प्रधान अपने अपने ग्राम पंचायतों में सीसी कैमरा जरूर लगाएं जिससे उनका ग्रामसभा अपराध मुक्त हो सके, उनका ग्रामसभा अपराध मुक्त हो सकेगा तभी जनपद अपराध मुक्त हो सकेगा और जनपद को सेफ जोन घोषित किया जा सकेगा। साथ में ही कमिश्नर नहीं ग्राम प्रधानों से कहा कि किसी भी ग्राम प्रधान के ग्रामसभा की किसी भी प्रकार की समस्या हो तो हमारे व एडीजी जोन साहब के ऑफिस का दरवाजा बराबर खुला रहता है, उनके समस्याओं का समाधान तत्काल निस्तारण किया जाएगा। कुछ ग्राम प्रधानों ने एडीजी जोन व कमिश्नर से अपने ग्राम सभा की समस्याओं से अवगत कराया एडीजी व कमिश्नर ने उनके समस्याओं का समाधान त्वरित स्तर से निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देशित किया। एडीजी जोन ने ग्राम प्रधानों को बताया कि महीने के पहले व तीसरे शनिवार को तहसील समाधान दिवस और दूसरे तथा चौथे शनिवार को थाना दिवस थानों पर आयोजित किया जाता है, जहां उनके समस्याओं का निराकरण किया जाता है, अब थाना दिवस आपके ग्राम सभा में आयोजित करने का विचार विमर्श किया जा रहा है जिससे आपके ग्राम सभा में समस्त उच्च अधिकारी पहुंचकर आपके गांव की समस्या आपके गांव पर ही सुलझाने का कार्य करेंगे,जिससे ग्राम वासियों को इधर-उधर भाग दौड़ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी,गांव की समस्या गांव पर ही सुलझाने का प्रयास किया जाएगा जिससे ग्राम वासियों को भागदौड़ करने से निजात मिलेगा। एडीजी जोन अखिल कुमार ने सीसी कैमरा लगाने के लिए प्रधानों को प्रेरित किया कि शहर के तर्ज पर ही ग्रामीण इलाकों में भी वे अपने गांव, चौक व चौराहों पर प्रधान कैमरे लगवाए,उसके घर हम पुलिस का बैंड के साथ स्वागत करने घर पहुंचकर धन्यवाद करेगे। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगने के बाद अपराध में कमी आएगी साथ ही पुलिस को अपराधियों को पकडऩे में भी आसानी होगी। इस दौरान एडीजी जोन अखिल कुमार कमिश्नर रवि कुमार एनजी सीडीओ संजय कुमार मीणा डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अरुण कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी शशीकांत सिंह सहित जनपद के ग्राम प्रधान गण मौजूद रहे।
(धर्म परिवर्तन एवं सामूहिक दुष्कर्म के एक मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार)
परसपुर, गोण्डा । (राष्ट्र की परम्परा)RKP NEWS ।जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को दिए गए सख्त निर्देश दिए थे,जिसमें थाना परसपुर पुलिस द्वारा पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 134/2022 धारा 366, 376D, 504, 506, 323, 328 भादवि व 3(2)V/ 3(2)VA/ 3(1)द/3(1)ध एससी/एसटी एक्ट व 3/5(1) धर्म संपरिवर्तन अधि0 थाना परसपुर जनपद गोण्डा मे वांछित आरोपी मोहम्मद इबरार खां पुत्र स्व0 कल्लू खां निवासी ग्राम पठान पुरवा मौजा सकरौर थाना परसपुर जनपद गोंडा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक उक्त अभियुक्त थाना परसपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को शादी का झांसा देकर बहला- फुसलाकर ले गया था तथा उसके साथ शादी कर धर्म परिवर्तन कराकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। गिरफ्तार कर्ता टीम में उप निरीक्षक दिनेश कुमार राय अपने अन्य सदस्यों के साथ मौजूद रहे।
पुलिस के संरक्षण में चार महीने बाद भी खुलेआम घूम रहे हैं आरोपी, पीड़ित महिला ने लगाया आरोप
आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी ना होने पर पीड़ित महिला ने आग लगा कर अपनी जान देने की दी चेतावनी,पुलिस प्रशासन की होगी जिम्मेदारी
कटरा बाजार, गोण्डा। (राष्ट्र की परम्परा)RKP NEWS । उत्तर प्रदेश के योगी सरकार में पुलिस विभाग के जिम्मेदार आला अधिकारियों एवं थाना,चौकी के प्रभारी की घोर उदासीनता और निरंकुश कार्यप्रणाली के चलते महिलाओं पर अत्याचार बदस्तूर जारी है, जिससे महिला संबंधी अपराध व शोषण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।जिसका जीता जागता उदाहरण थाना कटरा बाजार क्षेत्र में सामने आया है,जो थाने के जिम्मेदार लोगों की कार्यशैली पर सवालिया निशान तो खड़े ही कर रहा है वहीं मामले में पुलिस पर आरोपी को संरक्षण देने का भी आरोप है। जबकि महिला से हुए बलात्कार के गंभीर मामले में चार महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी करने में आनाकानी की जा रही है। यही नहीं क्षेत्र में दबंगों का वर्चस्व होने के साथ ही पुलिस अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है।
बताते चलें कि मामला थाना कटरा बाजार क्षेत्र के ग्राम पंचायत गंडाही मिहीलाल पुरवा से जुड़ा है, यहाँ की निवासिनी पीड़ित महिला ने बलात्कार के मामले में थाना कटरा बाजार में बीते अप्रैल माह में प्रार्थना पत्र दिया था,जहाँ सुनवाई ना होने पर न्यायालय की शरण लेने के पश्चात न्यायालय के आदेश पर थाना कटरा बाजार पुलिस ने विपक्षी शोहरत अली पुत्र छोटे लाल, सिराजुलहक पुत्र वरकत अली, मुकद्दर पुत्र शोहरत अली के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया, लेकिन दोषियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं की गयी। पीड़ित महिला का आरोप है कि विपक्षी पुलिस के संरक्षण में खुलेआम घूम रहे हैं। महिला ने बताया कि मेरे पति सोलह साल से लापता हैं और वह अपने तीन नाबालिग छोटे-छोटे बच्चों के साथ मेहनत मजदूरी करके गुजर बसर कर रही है। बताया कि विपक्षी पुलिस के संरक्षण में खुलेआम घूम रहे हैं और मुझे गाली गुप्ता देते रहते हैं और दोबारा फिर मारने पीटने व बेइज्जत करने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता का कहना है कि इस मामले में पुलिस अधीक्षक गोंडा व जिलाधिकारी व अन्य कई अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन कहीं से हमें कोई न्याय नहीं मिल पा रहा है। पीड़ित महिला ने बताया है कि अगर पुलिस द्वारा जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो वह आग लगा कर अपनी जान दे देंगी जिसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगा।
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)RKP NEWS 55वी यूपी स्टेट एनुअल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 के लिए जिला एथलेटिक्स टीम बहराइच की घोषणा कर दी गई है,जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के संयुक्त सचिव अटल सिंह ने बताया कि यूपी स्टेट एनुअल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले से 12 सदस्यीय टीम प्रतिभाग करेंगी,एथलेटिक्स टीम का स्थानीय इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में चयन ट्रायल के माध्यम से सेलेक्शन किया गया है,सेलेक्शन के दौरान सैकड़ो एथेलीट मौजूद रहे , सयुक्त सचिव अटल सिंह ने बताया की 55 वी यूपी स्टेट एनुअल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन प्रदेश के लखनऊ,कौशांबी व प्रयागराज जनपद में 24 अगस्त से 26 अगस्त तक किया जा रहा है,जिसमें प्रदेशभर की एथलेटिक्स टीमें प्रतिभाग करेंगी, चैंपियनशिप में चयनित खिलाड़ियों में अंडर 16 में अनुपम वर्मा,अंडर 18 में साजिद खान,संजीव सिंह ,अरविंद कुमार ,विजय कुमार,दीपक मौर्या,अभिषेक पांडे ,चंदन कुमार,अंडर 20 में अतुल कुमार,राहुल कुमार ,मो गुफरान ,आफताब अहमद ,शिवम सिंह है,जनपदीय एथलेटिक्स टीम चयन के दौरान क्रीड़ाधिकारी नीरज मिश्रा,उपक्रीड़ाधिकारी अभिषेक धानुक,सेलेक्टर कुसुमेन्द्र सिंह राणा,रोहित सिंह,अभिषेक सिंह,रामूलाल,वीरेंद्र पाल सिंह ,संतोष सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा दिए गए आदेश का अनुपालन किये जाने के क्रम में अपराध एवं अपराधियों व फरार वारंटियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर गोंडा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता थाना धानेपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया है, जिनमे रमेश पुत्र भुल्लूर उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम लालक पुरवा, बब्लू पुत्र सन्तराम मौर्या उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम श्रीनगर, निबरे पुत्र मुन्नू उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम मेईदूबे, बाबूलाल पुत्र मुन्नू उम्र करीब 30 वर्ष निवासी ग्राम मेईदूबे चारों अभियुक्तगण विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे थे !
उप निरीक्षक आदित्य गौरव श्रीवास्तव, राजेश कुमार दूबे,अमित कुमार, हेड कांस्टेबल मदन मोहन सिंह व अरबिन्द कुमार राव, शिवजीत यादव, पंकज कुमार, कन्हैया लाल, सुशील कुमार, रामश्लोक, हेड कांस्टेबल शशिभूषण सिंह, रणविजय शाही, सुरेश यादव की संयुक्त टीम ने अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)/RKP NEWS तहसील क्षेत्र मईल बरेजी पुल के पास ट्रक की चपेट में आने से रंजीत कुमार गौड़ 30 पुत्र केदारनाथ गौड़ निवासी भिटौली थाना असांव जिला सिवान बिहार की मौत हो गई,जबकि बाइक पर पीछे बैठे सत्य प्रकाश वर्मा 26 पुत्र लक्ष्मी वर्मा निवासी शिवला वार्ड थाना रुद्रपुर गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों का प्राथमिक इलाज कराने हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भागलपुर ले गयी,जहां रंजीत गौड़ को डॉक्टरों द्वारा मृतक घोषित कर दिया गया जबकि सत्य प्रकाश वर्मा का प्राथमिक इलाज कर सदर अस्पताल देवरिया रेफर कर दिया गया ,सत्य प्रकाश वर्मा का इलाज देवरिया जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह ट्रक बिहार से बरहज के तरफ जा रहा था अभी ट्रक मईल थाना क्षेत्र के बरेजी पुल के समीप ही पहुंचा था कि सामने से आ रही दोपहिया वाहन ट्रक की चपेट में आ गई ,जिससे दोपहिया सवार रंजीत गौड़ की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि पीछे बैठा सत्य प्रकाश वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया इस संबंध में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष मईल सुभाष चन्द्र पांडे ने बताया की ट्रक की चपेट में आने से रंजीत गौड़ निवासी भिटौली थाना असांव जिला सिवान की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि पीछे बैठा सत्य प्रकाश वर्मा गंभीर रूप जख्मी हो गया ,मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया ,जबकि सत्य प्रकाश वर्मा का इलाज जिला अस्पताल देवरिया में चल रहा है।
सिद्धार्थनगर(राष्ट्र की परम्परा)RKP NEWS जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण व सिद्धार्थनगर जिलाधिकारी संजीव रंजन निर्देश पर सोमवार को रतन सेन इंटर कॉलेज बांसी सिद्धार्थनगर में एनडीआरएफ द्वारा स्कूल सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन ऋषि प्रकाश गौड़ (प्रधानाध्यापक) की अध्यक्षता मे किया गया। प्रशिक्षण में एन. डी. आर.एफ. टीम द्वारा प्राकृतिक आपदाओं से बचने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जैसे भूकंप के दौरान स्कूली बच्चों को किस प्रकार अपने आप को अपने साथियों को बचाना है तथा रोड एक्सीडेंट, चोट लगने पर क्या प्राथमिक उपचार देना चाहिए ,इसके बारे में भी बताया गया, सर्पदंश,भूकंप से निपटने के तरीको के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया l इस कार्यक्रम के दौरान एन डी आर एफ की संरचना एवं कार्यशैली व आपदा प्रबंधन के विषय में विस्तृत जानकारी दिया गया, तत्पश्चात मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा भूकंप, भूस्खलन जैसी आपदाओं में घायल हुए व्यक्तियों को अस्पताल से पूर्व चिकित्सा के बारे में बताया गया| आपदा के दौरान या सामान्य जीवन में चोट लगने पर प्राथमिक उपचार जैसे ड्रेसिंग, बैंडेज, खून का बहाव रोकना, फैक्चर को स्थायित्व प्रदान करना, जीवन रक्षक सीपीआर का प्रशिक्षण, घायल व्यक्ति को एंबुलेंस या हॉस्पिटल तक ले जाने के लिए घरेलू सामानों के द्वारा स्ट्रेचर बनाने का तरीका, आकाशीय बिजली से बचने का तरीका बताया गया| उक्त प्रशिक्षण में ऋषि प्रकाश गौड़ (प्रधानाध्यापक) और स्कूल के बच्चे, अनुपम शेखर तिवारी,सलाहकार आपदा प्रबंधन पुष्पांजलि सिंह, विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन एवं स्कूल अध्यापक एवं अन्य कार्मिक भी शामिल रहे l इस कार्यक्रम मैं कॉलेज की 210 लड़के और 185 लड़कियां प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित रहे।
ललिया/ बलरामपुर(राष्ट्र की परम्पर)…. थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोडवा मे कोटे के चयन को लेकर पंचायत भवन गोडवा मे ग्रामीण एकत्रित हुये कोटेदार पद के लिए दो उम्मीदवार गीत देबी पत्नी विक्रम व राजेश्वर तिवारी पुत्र रविकांत मौके पर एडीओ पंचायत हरैय्या राधेश्याम व ग्राम पंचायत अधिकारी गोडवा व ग्राम प्रधान गोडवा अर्चना देवी मौके पर मौजूद थी राजेश्वर के पक्ष मे करीब छःसौ लोगो ने अपना अंगूठा लगाकर समर्थन किया व गीता देबी के पक्ष मे करीब सौ लोगो ने समर्थन किया राजेश्वर की जीत को देखकर ग्राम प्रधान व उनके सहयोगी पंचायत भवन से बिना कुछ बताये गायब हो गये प्रधान के मौके से गायब होने के कारण ग्राम पंचायत गोडवा मे कोटे का चयन नही हो सका एडीओ पंचायत ने बताया कि एस डी एम से बात करके अगली तिथि निर्धारित की जायेगी।
पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा दिए गए आदेश का अनुपालन किये जाने के क्रम में अपराध एवं अपराधियों व फरार वारंटियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर गोंडा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता थाना धानेपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चार वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया है, जिनमे रमेश पुत्र भुल्लूर उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम लालक पुरवा, बब्लू पुत्र सन्तराम मौर्या उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम श्री नगर, निबरे पुत्र मुन्नू उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम मेईदूबे, बाबूलाल पुत्र मुन्नू उम्र करीब 30 वर्ष निवासी ग्राम मेईदूबे चारों अभियुक्तगण विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे थे !
उप निरीक्षक आदित्य गौरव श्रीवास्तव, राजेश कुमार दूबे,अमित कुमार, हेड कांस्टेबल मदन मोहन सिंह व अरबिन्द कुमार राव, शिवजीत यादव, पंकज कुमार, कन्हैया लाल, सुशील कुमार, रामश्लोक, हेड कांस्टेबल शशिभूषण सिंह, रणविजय शाही, सुरेश यादव की संयुक्त टीम ने अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पूर्व नियोजित पदाधिकारियों और परिचितों के बच्चों को ही देना था पुरस्कार तो कई स्कूलों में प्रचार कर के बुलाया ही क्यों?
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)/RKP NEWS। देवरिया जिले के संस्कार भारती द्वारा आयोजित बाल गोकुलम कार्यक्रम में बच्चों के साथ जम कर पक्षपात हुआ,
देवरिया जिले के संस्कार भारती हर वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी के आस पास बाल गोकुलम कार्यक्रम करवाती है,जिसमे छोटे बच्चे श्री कृष्ण की वेशभूषा में सज सवँरकर कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं, जिसमें उन्हें प्रथम, द्वितीय,तृतीय और सांत्वना पुरस्कार दिया जाता है, इस बार देवरिया के सुगर मिल ग्राउण्ड के पास संस्कृति मैरिज हाल में हुआ ये कार्यक्रम फिर विवादों में घिर गया, आयोजन समिती के लोगों ने जमकर पक्षपात किया ऐसा वहाँ प्रतिभाग किये बहुत से बच्चों के अभिभावकों ने आरोप लगाया, देवरिया खास के तनय मौर्य की माता नेहा मौर्य ने बताया कि जब अपने लोगों में ही पुरस्कार का बंदरबाट करना था तो ये लोग कई स्कूलों में घुम-घूमकर बच्चों को क्यों बुलाए, ऐसा करके ये लोग बच्चों के मनोबल को तोड़ने का कार्य किये हैं।
पूर्व में भी विवादित रहा है ये कार्यक्रम,पूर्व में इस कार्यक्रम में बुलाए गए लोगों ने भी बताया कि ऐसा तो ये लोग हमेशा से ही करते हैं, पर ऐसे में बच्चों का मनोबल टूट जाता है ये बहुत गलत है।