देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)RKP NEWS।
पुलिस अधीक्षक देवरिया सकंल्प शर्मा द्वारा अपराध एंव अपराधियो पर अकुंश लगाने तथा वाछिंत अभियुक्तो के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में उ0नि0 अकिंत अवस्थी मयहमराह कोबरा कर्मचारियों के साथ थाना कोतवाली पर पंजीकृत मु0अ0सं0-562/2022 धारा- 379 भा0द0वि0 से वाछिंत अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर पोस्ट मार्टम चौराहे से अभियुक्त अजंनी सिंह उर्फ टिंकू सिंह पुत्र स्व0 प्रकाश सिंह साकिन खेमादेई थाना लार जनपद देवरिया (हाल पता साकेतनगर) को गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई।
इसी क्रम में थाना रामपुर कारखानाजनपद देवरिया पुलिस टीम द्वारा पंजीकृत मु0अ0सं0 260/2022 धारा 376/506 भादवि व 3/4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त अफजल शाह पुत्र सराफुद्दीन शाह साकिन मुण्डेरा जगदीश थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया उम्र करीब 19 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर पटनवापुल से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई।
गिरफ्तार करने वाली टीम में
महेन्द्र कुमार चतुर्वेदी (थानाध्यक्ष) रामपुर कारखाना, निरीक्षक सजनू यादव, उ0नि0 मिथिलेश कुमार ,का0 अजीत यादव, बाबूलाल यादव, अजय कुशवाहा,साजित यादव,कैलाश पटेल थाना रामपुर कारखाना, देवरिया मौजूद रहे।

Avatar photo

By RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.