धानेपुर, गोंडा(राष्ट्र की परम्परा)RKP NEWS

पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा दिए गए आदेश का अनुपालन किये जाने के क्रम में अपराध एवं अपराधियों व फरार वारंटियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर गोंडा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता थाना धानेपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया है, जिनमे रमेश पुत्र भुल्लूर उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम लालक पुरवा, बब्लू पुत्र सन्तराम मौर्या उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम श्रीनगर, निबरे पुत्र मुन्नू उम्र करीब 35 वर्ष निवासी ग्राम मेईदूबे, बाबूलाल पुत्र मुन्नू उम्र करीब 30 वर्ष निवासी ग्राम मेईदूबे चारों अभियुक्तगण विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे थे !

उप निरीक्षक आदित्य गौरव श्रीवास्तव, राजेश कुमार दूबे,अमित कुमार, हेड कांस्टेबल मदन मोहन सिंह व अरबिन्द कुमार राव, शिवजीत यादव, पंकज कुमार, कन्हैया लाल, सुशील कुमार, रामश्लोक, हेड कांस्टेबल शशिभूषण सिंह, रणविजय शाही, सुरेश यादव की संयुक्त टीम ने अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

Avatar photo

By RKP News गोविन्द मौर्य

I am govind maurya ( journalist ) NOTE- The reporter of that district will be responsible for every news posted on the online portal.