Thursday, May 14, 2026
Home Blog Page 199

बरहज में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। 77वां गणतंत्र दिवस बरहज नगरपालिका क्षेत्र एवं विधानसभा क्षेत्र में हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। नगर के सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों और सामाजिक संस्थानों में झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल एवं अधिशासी अधिकारी द्वारा नगरपालिका कार्यालय सहित नगर के विभिन्न विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। श्वेता जायसवाल ने जीएम एकेडमी, अंजुमन इस्लामिया मदरसा, रामकवल ज्ञान मंदिर फूलवरिया पाण्डेय तथा विकास खंड भलुआनी परिसर में ध्वजारोहण कर छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के साथ गणतंत्र दिवस मनाया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व के बारे में जानकारी दी। बच्चों ने राष्ट्रगान गाया और देशभक्ति के नारों से वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया।
इसी क्रम में श्रीप्रकाश पाल ने यूनियन बैंक, जागृति मेमोरियल स्कूल, न्यू जेनिथ स्कूल, प्राथमिक विद्यालय पचौहा, उमा इलेक्ट्रॉनिक सहित अन्य संस्थानों में ध्वजारोहण कर शिक्षक एवं विद्यार्थियों के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मनाया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को गणतंत्र दिवस के महत्व से अवगत कराया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरे नगर क्षेत्र में देशभक्ति गीत गूंजते रहे। छोटे-बड़े छात्र-छात्राओं ने कतारबद्ध होकर पैदल मार्च किया, जिससे आयोजन की शोभा और बढ़ गई।

ये भी पढ़ें https://rkpnewsup.com/cultural-programs-were-a-grand-success-finance-minister-suresh-kumar-khanna-was-the-chief-guest/
भाकपा के जिला सचिव अरविन्द कुशवाहा एवं खेत मजदूर यूनियन के प्रदेश सचिव विनोद कुमार सिंह द्वारा कैम्प कार्यालय काशीनाथ हॉस्पिटल परिसर में झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अरविन्द कुशवाहा ने कहा कि भारतीय संविधान सभी नागरिकों को स्वतंत्रता और समरसता के साथ जीने का मार्ग दिखाता है, जबकि विनोद कुमार सिंह ने गणतंत्र दिवस को देशवासियों के लिए गौरव का पर्व बताया।
उपजिलाधिकारी बरहज द्वारा तहसील प्रांगण में ध्वजारोहण कर वीर सपूतों के संघर्षों को याद किया गया। वहीं थाना अध्यक्ष दिनेश मौर्य ने थाना परिसर में पुलिसकर्मियों के साथ झंडारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और संविधान के नियमों का पालन करने का संदेश दिया।

77वां गणतंत्र दिवस जनपद में हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। 77वां गणतंत्र दिवस जनपद में श्रद्धा, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जनपद भर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जनपदवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
प्रातः 08:30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान हुआ तथा संविधान के प्रति निष्ठा और राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश और अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं, भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों, वीर नारियों और मीडिया प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ संविधान देश के नीति-नियमों का आधार है। संविधान हमें मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि जनपद का विकास ही देश के विकास की आधारशिला है, जिसके लिए सभी को ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा।
समारोह के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों, वीर चक्र विजेताओं के आश्रितों और शहीदों के परिजनों को पुष्पगुच्छ, अंग-वस्त्र और मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया गया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए।

ये भी पढ़ें http://फर्जी नंबर प्लेट और मास्टर चाभियों से होता था चोरी का खेल https://rkpnewsup.com/thefts-were-committed-using-fake-number-plates-and-master-keys/
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश सहित अन्य वक्ताओं ने शहीदों को नमन करते हुए धर्म, जाति, भाषा और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर देशहित में कार्य करने का संकल्प दिलाया। वक्ताओं ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना ही सच्ची स्वतंत्रता है। इसके लिए सरकार की विकासपरक और लाभार्थीपरक योजनाओं को प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंचाना आवश्यक है।
कार्यक्रम में विद्यालयों की छात्राओं ने राष्ट्रगान सहित देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। संचालन प्रदीप त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण कर अधिक से अधिक पौधारोपण का आह्वान किया।
कार्यक्रम में समाजसेवी शिव कुमार गुप्ता, सुभाष यादव, अपर उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) मेहदावल रविकांत चौबे, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) धनघटा हृदय नारायण तिवारी, सूचना विज्ञान अधिकारी चंद्रशेखर यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवन लाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी अजीत सिंह, प्रशासनिक अधिकारी ब्रदी प्रसाद, प्रशासनिक अधिकारी योगेश चौधरी, ओएसडी राकेश कुमार, डॉ. अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, पूर्व तहसीलदार गिरिवर सिंह, ईडीएम राकेश सिंह, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
पुलिस लाइन में भी हुआ भव्य आयोजन
गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी, विधायक मेंहदावल अनिल कुमार त्रिपाठी, पूर्व सांसद प्रवीण निषाद, जनपद न्यायाधीश मोहनलाल विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर जिला जज प्रथम गजेंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम के सपूतों, क्रांतिकारियों और महापुरुषों को नमन करते हुए कहा कि संविधान सभी धर्मों, जातियों और वर्गों के सम्मान और स्वाभिमान की गारंटी देता है। उन्होंने सीमाओं की रक्षा में तैनात सैनिकों और आंतरिक सुरक्षा के प्रहरी पुलिस बल के कार्यों की सराहना की। साथ ही किसानों, गरीबों और बेरोजगारों के लिए संचालित योजनाओं का उल्लेख करते हुए समाज के सबसे कमजोर वर्ग को आर्थिक स्वतंत्रता और समान अवसर उपलब्ध कराने पर बल दिया।
समारोह में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों, पुलिस जवानों, छात्र-छात्राओं और शहीदों के परिवारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, देशभक्ति गीतों और नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अरुण कुमार, जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार, धनघटा अभय मिश्रा, मेहदावल सर्व दमन सिंह, पुलिस लाइन अजय सिंह, यातायात प्रियम राजशेखर पांडेय, जिला होमगार्ड कमांडेंट शैलेंद्र मिश्रा, जिला युवा कल्याण अधिकारी आरपी सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

फर्जी नंबर प्लेट और मास्टर चाभियों से होता था चोरी का खेल

0

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना श्रीरामपुर पुलिस टीम ने बिहार राज्य में हुई मोटरसाइकिल चोरी की दो घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो अंतर्राज्यीय शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल पांच चोरी की मोटरसाइकिलें, पांच मास्टर चाभियां और तीन फर्जी नंबर प्लेट बरामद की हैं। बरामद मोटरसाइकिलों की अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जनपद देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत की गई।

इसे भी पढ़ें – सेवा समिति के शैक्षिक संस्थानों में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया

इस ऑपरेशन को अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में अंजाम दिया गया।संदिग्ध चेकिंग के दौरान मिली सफलताथानाध्यक्ष श्रीरामपुर डॉ. महेन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 25 जनवरी 2026 की सायं प्रतापपुर बाजार स्थित सब्जी मंडी के पास देशी शराब ठेके के समीप संदिग्ध वाहन, व्यक्ति एवं वस्तुओं की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगी होने के संदेह में पुलिस ने दो युवकों को रोका। पूछताछ के दौरान उनके जवाब संतोषजनक न होने पर पुलिस ने सख्ती से जांच की, जिसमें बड़ा खुलासा हुआ।पकड़े गए दोनों व्यक्तियों की निशानदेही पर पुलिस ने अन्य स्थानों से चार और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं। इसके साथ ही चोरी में प्रयुक्त पांच मास्टर चाभियां और तीन फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद की गईं। जांच में सामने आया कि ये दोनों आरोपी लंबे समय से अंतर्राज्यीय स्तर पर वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचानगिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचानआशीष भगत पुत्र उमेन्द्र भगत, निवासी सेमरिया, थाना नौतन, जनपद सीवान, बिहारअंकित पुत्र उसियर भगत, निवासी सेमरिया, थाना नौतन, जनपद सीवान, बिहारके रूप में हुई है।पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे बिहार के विभिन्न जिलों से मोटरसाइकिल चोरी कर उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में उन्हें बेचने या उनके पार्ट्स अलग-अलग स्थानों पर खपाने का काम करते थे।बिहार के थानों में दर्ज हैं मुकदमेबरामद की गई मोटरसाइकिलों के संबंध में बिहार राज्य के विभिन्न थानों में पहले से ही अभियोग दर्ज पाए गए हैं। थाना मैरवा, जनपद सिवान (बिहार) में वाहन स्वामी भृगुनाथ तिवारी द्वारा 13 दिसंबर 2025 को अपनी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी होने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी प्रकार, एक अन्य मामले में थाना टाउन, जनपद सिवान में हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट दर्ज है।इन सभी तथ्यों के आधार पर थाना श्रीरामपुर, जनपद देवरिया में मु0अ0सं0-14/2026 धारा 317(2), 317(5), 341(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।बरामदगी का पूरा विवरणपुलिस द्वारा बरामद किए गए वाहनों और सामान में शामिल हैं—हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (काला रंग) रजिस्ट्रेशन नंबर BR29AP4475हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (ब्लैक) रजिस्ट्रेशन नंबर BR29AB8111हीरो सुपर स्प्लेंडर (लाल-काला) रजिस्ट्रेशन नंबर UP54Y2264हीरो HF डीलक्स (काला-लाल) रजिस्ट्रेशन नंबर BR29V7954एक अन्य स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (चेसिस नंबर MBLHAL0APDHE02808)पांच मास्टर चाभियांतीन फर्जी नंबर प्लेट (BR29BA9223, UP52W1342, BR29K2052)पुलिस टीम की सराहनीय भूमिकाइस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राघवेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक विपिन यादव, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार, हेड कांस्टेबल हरिकेश गुप्ता, कांस्टेबल रवि प्रकाश पटेल, कांस्टेबल राजेन्द्र राव और कांस्टेबल सोनू यादव शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए उनके कार्य को अनुकरणीय बताया।अपराधियों पर कसेगा शिकंजादेवरिया पुलिस की इस कार्रवाई से अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोहों पर बड़ा प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से और भी अहम जानकारियां मिल सकती हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह सफलता आम जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करेगी और अपराधियों में भय पैदा करेगी।

पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़,दोनों बदमाशों के पैर में लगी गोली

0

दोनों बदमाशों पर था 50,50हजार का इनाम,एक पिस्टल,सोने के जेवर व बाइक बरामद

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) जनपद के कोपागंज थानाध्यक्ष रात्रि 9 बजे गश्त पर अपने हमराहीयो के साथ थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि गत 13 जनवरी को हुई लूट में लिप्त दो बदमाश एक बाइक से देईथान के रास्ते आ रहे हैं। यह सुनते हुए उक्त मार्ग पर घेरेबन्दी कर खड़ी हो गई । कुछ ही देर में एक दो पहिया गाड़ी आते दिखाई दी तो पुलिस पार्टी पर फायर करते हुए उल्टे भागने लगे कि दो पहिया बाइक सड़क से फिसल कर गिर गई। दोनों बदमाश खड़े हो फायरिंग करने लगे । पुलिस ने भी बचने के लिए गोलियां चलाई तो दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और वहीं गिर पड़े । पुलिस ने दोनों बदमाशों को लादकर तत्काल सीएचसी कोपागंज ले गई लेकिन डॉक्टरो ने दोनों को जिलाचिकित्सालय रेफर कर दिया ।

कोपागंज थानाध्यक्ष रविंद्रनाथ राय अपने हमराहीयो के साथ कसारा मोड के तरफ गश्त पर थे कि उसी दरम्यान मुखबिर से सूचना मिली कि 13 जनवरी को थाना क्षेत्र के टड़ियाव खाद गोदाम के पास सर्राफा कारोबारी से हुई लूट में शामिल दो वांछित अभियुक जिन पर 50,50हजार रूपये का ईनामी बदमाश है जिनके देईथान के रास्ते आने की सूचना हैं। यह सुनते ही पुलिस पार्टी द्वारा तत्काल जगह जगह घेराबंदी की गई । उसी दौरान मोटर साइकिल आते दिखाई दी जिसको पुलिस पार्टी द्वारा रोकने का प्रयास किया गया । लेकिन बदमाशो द्वारा बाई ओर रोड से गाड़ी उतार कर भागने की कोशिश कि गई लेकिन गाड़ी स्लिप होकर गिर गई उठकर लगातार बदमाशों द्वारा फायर कीया जाने लगा । पुलिस द्वारा सरेंडर करने के लिए कहा गया तब भी लगातार गोली चला रहे थे जिससे पुलिस बाल बाल बची । अंत में पुलिस पार्टी द्वारा आत्म रक्षा और गिरफ्तारी हेतु कम चोट पहुंचाने के उद्देश्य से फायर किया गया जिससे दोनो बदमाश घायल हो गए । घायल बदमाशों में रवि कांत उर्फ रवि चौहान पुत्र राजेंद्र चौहान निवासी कोइरियापार थाना मुहम्मदाबाद के बाएं पैर में एक गोली लगी। जिसकी जामा तलाशी में टड़ियाव में हुई लूट का जेवर बरामद हुआ साथ ही एक अदद तमंचा 315 बोर दो अदद खोखा कारतूस एक अदद जिंदा 315 बोर कारतूस बरामद हुआ । वहीं दूसरे बदमाश राहुल यादव पुत्र जयप्रकाश यादव निवासी नगरीपर थाना मुहम्दाबाद के दाहिने पैर में गोली लगी जिसके पास से एक अदद तमंचा 315 बोर एक अदद मिस कारतूस चैंबर में व एक अदद खोखा कारतूस एक जिंदा कारतूस व लूटे हुए जेवर बरामद हुआ साथ ही
लूट में प्रयुक्त मोटर साइकिल जिसका नंबर Up 50CC 0139 स्प्लेंडर बरामद हुआ । पुलिस ने उक्त दोनो को तत्काल
इलाज हेतु सीएचसी कोपागंज लाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं आगे की विधिक कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही है ।

गणतंत्र दिवस पर सम्मानित हुए देवरिया पुलिस के जांबाज़ अधिकारी व कर्मचारी

पुलिस लाइन देवरिया में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने ली परेड की सलामी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)जनपद देवरिया में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास, अनुशासन और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन देवरिया में भव्य आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के प्रशासनिक, न्यायिक एवं पुलिस अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय सूर्य प्रताप शाही, कृषि मंत्री, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान, उत्तर प्रदेश सरकार रहे।

ये भी पढ़ें – US-Iran Tensions: इंडिगो ने कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कीं

मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई तथा भव्य परेड का मान प्रणाम स्वीकार किया गया। जैसे ही तिरंगा लहराया गया, पूरा पुलिस लाइन परिसर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष से गूंज उठा।
परेड में दिखा अनुशासन, समर्पण और पुलिस की ताकत 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान आयोजित परेड ने पुलिस बल की अनुशासन, प्रशिक्षण और सजगता को दर्शाया। परेड में विभिन्न टोलियों ने भाग लिया, जिनका नेतृत्व अनुभवी अधिकारियों द्वारा किया गया।


परेड में सम्मिलित प्रमुख टोलियां रहीं:
प्रथम टोली – नागरिक पुलिस (कमाण्डर उ0नि0 दीप नारायण)द्वितीय टोली – नागरिक पुलिस (कमाण्डर उ0नि0 विकास सिंह) तृतीय टोली – नागरिक पुलिस (कमाण्डर उ0नि0 परवेज आलम)
चतुर्थ टोली – महिला नागरिक पुलिस (कमाण्डर म0उ0नि0 ज्योति)
पंचम टोली – सशस्त्र पुलिस (कमाण्डर उ0नि0 प्रीतम कुमार) षष्ठम टोली – आरटीसी (कमाण्डर म0उ0नि0 अकांक्षा यादव) मोटरसाइकिल दस्ता, डॉग स्क्वायड, यूपी-112 वाहन दस्ता, महिला यूपी-112 दस्ता,दंगा निरोधक वाहन, रेडियो दस्ता, साइबर क्राइम सेल,विधि विज्ञान प्रयोगशाला एवं अग्निशमन दल,परेड के दौरान पुलिस बल ने कदमताल और प्रदर्शन के माध्यम से जनसुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया।

ये भी पढ़ें – Maine Plane Crash: टेकऑफ के दौरान विमान हादसा, जांच जारी

गणतंत्र दिवस पर पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान इस अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदत्त सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह जनपद देवरिया पुलिस को प्राप्त हुआ। यह सम्मान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया गया।
सम्मान प्राप्त करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी:निरीक्षक लेखा – सुनील कुमार श्रीवास्तव,निरीक्षक –राकेश सिंह,उप निरीक्षक – रामगोपाल यादव,मुख्य आरक्षी – गरुण कुमार राय,मुख्य आरक्षी चालक – महेन्द्र सिंह यादव (प्रशंसा चिन्ह रजत)
इसके साथ ही यूपी-112 पीआरवी कर्मचारियों को पुलिस महानिदेशक यूपी-112 द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए, जिनमें गोरख प्रसाद, रत्नेश कुमार सिंह, फूलेना यादव, अफसर खान, नरेंद्र, कृष्णा यादव, जनार्दन यादव, आजाद चौहान एवं बृजेश यादव शामिल रहे।
अतिथियों को भेंट किया गया स्मृति चिन्ह

ये भी पढ़ें – US vs China: जंग हुई तो कौन पड़ेगा किस पर भारी?

पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन द्वारा मुख्य अतिथि सूर्य प्रताप शाही को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी देवरिया दिव्या मित्तल को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान व्यक्त किया गया।
प्रशासनिक और न्यायिक अधिकारी रहे मौजूद 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में जनपद के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से: जनपद न्यायाधीश –धनेन्द्र प्रताप सिंह ,मुख्य विकास अधिकारी – राजेश कुमार सिंह,मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट – मंजू कुमारी,अपर जिलाधिकारी प्रशासन – प्रेम नारायण सिंह ,अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व – रामशंकर ,मुख्य चिकित्साधिकारी – डॉ. अनिल कुमार गुप्ता,अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी – आनंद कुमार पाण्डेय,अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी – सुनील कुमार सिंह ,ज्येष्ठ ,अभियोजन अधिकारी – शिल्पी श्रीवास्तव,क्षेत्राधिकारी लाइन/परेड कमाण्डर – मनोज कुमार,क्षेत्राधिकारी नगर – संजय कुमार रेड्डी,क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर – हरिराम यादव,क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी – अंशुमन श्रीवास्तव,क्षेत्राधिकारी बरहज –राजेश चतुर्वेदी,प्रतिसार निरीक्षक – विजय राज सिंह,देशभक्ति और संविधान के प्रति निष्ठा का संदेश,कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान, लोकतंत्र और नागरिक कर्तव्यों की याद दिलाता है। पुलिस और प्रशासन की भूमिका समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

ये भी पढ़ें – आगरा मर्डर केस: प्रेमी ने HR मैनेजर की गला काटकर हत्या

उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को उनके समर्पण और सेवा भावना के लिए बधाई दी तथा जनपद देवरिया के शांतिपूर्ण वातावरण की सराहना की।

पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़,दोनों बदमाशों के पैर में लगी गोली

0

दोनों बदमाशों पर था 50,50हजार का इनाम,एक पिस्टल,सोने के जेवर व बाइक बरामद

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) जनपद के कोपागंज थानाध्यक्ष रात्रि 9 बजे गश्त पर अपने हमराहीयो के साथ थे कि मुखबिर से सूचना मिली कि गत 13 जनवरी को हुई लूट में लिप्त दो बदमाश एक बाइक से देईथान के रास्ते आ रहे हैं। यह सुनते हुए उक्त मार्ग पर घेरेबन्दी कर खड़ी हो गई । कुछ ही देर में एक दो पहिया गाड़ी आते दिखाई दी तो पुलिस पार्टी पर फायर करते हुए उल्टे भागने लगे कि दो पहिया बाइक सड़क से फिसल कर गिर गई। दोनों बदमाश खड़े हो फायरिंग करने लगे । पुलिस ने भी बचने के लिए गोलियां चलाई तो दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और वहीं गिर पड़े । पुलिस ने दोनों बदमाशों को लादकर तत्काल सीएचसी कोपागंज ले गई लेकिन डॉक्टरो ने दोनों को जिलाचिकित्सालय रेफर कर दिया ।

इसे भी पढ़ें – उमा इलेक्ट्रॉनिक सलेमपुर में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

कोपागंज थानाध्यक्ष रविंद्रनाथ राय अपने हमराहीयो के साथ कसारा मोड के तरफ गश्त पर थे कि उसी दरम्यान मुखबिर से सूचना मिली कि 13 जनवरी को थाना क्षेत्र के टड़ियाव खाद गोदाम के पास सर्राफा कारोबारी से हुई लूट में शामिल दो वांछित अभियुक जिन पर 50,50हजार रूपये का ईनामी बदमाश है जिनके देईथान के रास्ते आने की सूचना हैं। यह सुनते ही पुलिस पार्टी द्वारा तत्काल जगह जगह घेराबंदी की गई । उसी दौरान मोटर साइकिल आते दिखाई दी जिसको पुलिस पार्टी द्वारा रोकने का प्रयास किया गया । लेकिन बदमाशो द्वारा बाई ओर रोड से गाड़ी उतार कर भागने की कोशिश कि गई लेकिन गाड़ी स्लिप होकर गिर गई उठकर लगातार बदमाशों द्वारा फायर कीया जाने लगा । पुलिस द्वारा सरेंडर करने के लिए कहा गया तब भी लगातार गोली चला रहे थे जिससे पुलिस बाल बाल बची । अंत में पुलिस पार्टी द्वारा आत्म रक्षा और गिरफ्तारी हेतु कम चोट पहुंचाने के उद्देश्य से फायर किया गया जिससे दोनो बदमाश घायल हो गए । घायल बदमाशों में रवि कांत उर्फ रवि चौहान पुत्र राजेंद्र चौहान निवासी कोइरियापार थाना मुहम्मदाबाद के बाएं पैर में एक गोली लगी। जिसकी जामा तलाशी में टड़ियाव में हुई लूट का जेवर बरामद हुआ साथ ही एक अदद तमंचा 315 बोर दो अदद खोखा कारतूस एक अदद जिंदा 315 बोर कारतूस बरामद हुआ । वहीं दूसरे बदमाश राहुल यादव पुत्र जयप्रकाश यादव निवासी नगरीपर थाना मुहम्दाबाद के दाहिने पैर में गोली लगी जिसके पास से एक अदद तमंचा 315 बोर एक अदद मिस कारतूस चैंबर में व एक अदद खोखा कारतूस एक जिंदा कारतूस व लूटे हुए जेवर बरामद हुआ साथ ही
लूट में प्रयुक्त मोटर साइकिल जिसका नंबर Up 50CC 0139 स्प्लेंडर बरामद हुआ । पुलिस ने उक्त दोनो को तत्काल
इलाज हेतु सीएचसी कोपागंज लाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं आगे की विधिक कार्यवाही पुलिस द्वारा की जा रही है ।

उमा इलेक्ट्रॉनिक सलेमपुर में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

0

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। नगर स्थित उमा इलेक्ट्रॉनिक सलेमपुर में आज 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके बाद राष्ट्रगान गाया गया और उपस्थित सभी लोगों ने देश के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लिया।
इस अवसर पर संस्थान के प्रबंधक अमित शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि आज ही के दिन हमारे देश में संविधान लागू हुआ था, जिसने भारत को एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बनाया। उन्होंने विद्यार्थियों से संविधान के मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने और एक जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। संस्थान के छात्र शुभम दुबे ने अपने शायराना अंदाज में देशभक्ति से ओतप्रोत शायरी प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों की खूब तालियां बटोरीं। वहीं प्रियांशु कुमार ने देशभक्ति गीत और शायरी के माध्यम से कार्यक्रम को और भी भावनात्मक बना दिया।

इसे भी पढ़ें –पत्रकार के दादा के निधन पर पत्रकार समाज मे शोक की लहर


इसके साथ ही अंकित सर ने भी अपनी प्रेरणादायक शायरी सुनाई और विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने, लक्ष्य निर्धारित करने तथा कठिन परिस्थितियों में भी आत्मविश्वास बनाए रखने का मूल मंत्र दिया। उनकी बातों ने छात्रों को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान की।
कार्यक्रम में प्रिया मिस, प्रीति मिस, अंकित सर, शुभम दुबे, रवि सिंह, मेराज अली, शिवम सिंह, विशाल तिवारी, एस राज, दीपक तिवारी सहित अन्य छात्र-छात्राएं एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर देशभक्ति के इस पर्व को यादगार बनाया।
अंत में मिठाइयों का वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। पूरे आयोजन के दौरान देशभक्ति और एकता का संदेश स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

पत्रकार के दादा के निधन पर पत्रकार समाज मे शोक की लहर

0

दिवा/महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा )
पब्लिक पोलीस मीडिया न्यूज़ के पत्रकार विवेक मिश्रा के दादा राघव राम राज रूप मिश्रा का 26 जनवरी 2026 को दुःखद निधन हो गया। वह ग्राम पंचायत पूरे मिश्र (प्रयागराज) के पूर्व ग्राम प्रधान रह चुके थे और क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित सामाजिक व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे।
परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिवंगत राघव राम राज रूप मिश्रा का पार्थिव शरीर नागपुर से प्रयागराज ले जाया जा रहा है। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक निवास ग्राम पंचायत पूरे मिश्र में विधि-विधान के साथ किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें – सेवा समिति के शैक्षिक संस्थानों में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया
उनके निधन से परिवार सहित गांव एवं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। पब्लिक पोलीस मीडिया के संपादक वीरेंद्र शर्मा सहित इष्ट-मित्रों, शुभचिंतकों एवं पत्रकार साथियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दें।

सेवा समिति के शैक्षिक संस्थानों में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया

0

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रभा सेवा समिति द्वारा संचालित समस्त शैक्षिक संस्थानों में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम संस्था के अध्यक्ष विनय चतुर्वेदी, सचिव-प्रबंधक पुष्पा चतुर्वेदी और मैनेजिंग डायरेक्टर वैभव चतुर्वेदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। आयोजन के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संविधान के प्रति आस्था का संदेश दिया गया।


गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत प्रातः संस्था परिसर में ध्वजारोहण के साथ हुई। अध्यक्ष, सचिव-प्रबंधक और मैनेजिंग डायरेक्टर ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराया। इसके बाद शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने अनुशासन के साथ राष्ट्रगान गाया। इस दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से सराबोर दिखाई दिया।

http://पर्यटन भवन कलेक्ट्रेट पर डीएम दीपक मीणा ने किया ध्वजारोहण
इसके पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, एकल नृत्य और लघु नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के बलिदान, संविधान की गरिमा, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता का प्रभावी चित्रण किया गया। प्रस्तुतियों ने यह संदेश दिया कि नई पीढ़ी राष्ट्र के मूल्यों के प्रति सजग और जागरूक है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेयरमैन विनय कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि संविधान के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और जिम्मेदारियों की याद दिलाने का अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों से ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को आत्मसात करने का आह्वान किया और कहा कि अधिकारों के साथ कर्तव्यों का पालन ही सशक्त लोकतंत्र की नींव है।
अध्यक्ष विनय चतुर्वेदी ने कहा कि प्रभा सेवा समिति शिक्षा के माध्यम से संस्कारवान, जिम्मेदार और राष्ट्रनिष्ठ नागरिकों के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है। विद्यार्थियों में देशप्रेम, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है।
सचिव-प्रबंधक पुष्पा चतुर्वेदी ने कहा कि भारतीय संविधान समानता, स्वतंत्रता और न्याय का मार्ग दिखाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने और समाज व राष्ट्र के विकास में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।
मैनेजिंग डायरेक्टर वैभव चतुर्वेदी ने कहा कि युवा पीढ़ी ही देश का भविष्य है। उन्होंने लक्ष्य निर्धारण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।
समारोह के अंत में सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकगण और कर्मचारियों ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। देशभक्ति गीतों और नारों से गूंजता यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणा और गर्व का क्षण बना।

पर्यटन भवन कलेक्ट्रेट पर डीएम दीपक मीणा ने किया ध्वजारोहण

0

राजपत्रित अधिकारियों व कर्मचारियों की रही उपस्थिति

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित हुए सम्मानित

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
पर्यटन भवन कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इसके उपरांत राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।
ध्वजारोहण समारोह में राजपत्रित अधिकारी, कर्मचारी तथा अन्य अधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के विशेष अवसर पर जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान प्रकट किया और स्वतंत्रता संग्राम में उनके पूर्वजों के योगदान को याद किया।
अपने संबोधन में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज देश स्वतंत्र है। उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी को बनाए रखना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और पारदर्शिता के साथ करें तथा जनसेवा को सर्वोपरि रखें।

पर्यटन भवन कलेक्ट्रेट पर डीएम दीपक मीणा ने किया ध्वजारोहण
जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और राष्ट्रप्रेम की भावना से प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने देश की प्रगति और समृद्धि के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
समारोह शांतिपूर्ण, अनुशासित और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

राजधानी लखनऊ में सीएम योगी ने फहराया तिरंगा, धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)लखनऊ में 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह और राष्ट्रभक्ति के साथ संपन्न राजधानी लखनऊ में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, गर्व और राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया गया। कालीदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
सुबह से ही राजधानी लखनऊ में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। सरकारी भवनों, शैक्षणिक संस्थानों, पुलिस लाइनों और सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रगान और देशभक्ति गीतों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

ये भी पढ़ें – झारखंड में गणतंत्र दिवस की धूम, परेड-झांकियों के साथ देशभक्ति का संदेश

सीएम योगी का संबोधन: संविधान ने भारत को एकता के सूत्र में बांधा
ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 76 वर्षों की संवैधानिक यात्रा में भारत ने अनेक उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन भारतीय संविधान ने देश की एकता और अखंडता को हमेशा मजबूती प्रदान की है।
उन्होंने कहा कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को साकार करते हुए आज उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक भारत एक नई ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। यह नया भारत अपने गौरवशाली अतीत पर गर्व करता है और उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर है।
महात्मा गांधी और संविधान निर्माताओं को नमन
मुख्यमंत्री योगी ने इस पावन अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया और कहा कि उनके नेतृत्व में चला स्वतंत्रता आंदोलन भारत की आत्मा को झकझोरने वाला था। उसी आंदोलन की बदौलत देश को आज़ादी मिली और लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव पड़ी।
उन्होंने भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद, संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल और नेताजी सुभाषचंद्र बोस को भी श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।
क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि
सीएम योगी ने कहा कि देश की आज़ादी के लिए असंख्य क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। उनके बलिदान के कारण ही आज भारत एक स्वतंत्र, संप्रभु और लोकतांत्रिक राष्ट्र है।
उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे संविधान के मूल्यों को आत्मसात करें और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। यही स्वतंत्रता सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
राजधानी में रंगारंग कार्यक्रम, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी लखनऊ में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूल-कॉलेजों के बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया।
कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती रही। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से निगरानी की गई।
लोकतंत्र और संविधान पर गर्व का दिन
गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र और संविधान की शक्ति का प्रतीक है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि भारत की असली ताकत उसकी विविधता, समानता और न्याय में निहित है।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज का भारत आत्मनिर्भर, सशक्त और वैश्विक मंच पर अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। उत्तर प्रदेश भी विकास, सुरक्षा और सुशासन के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
प्रदेशभर में मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
लखनऊ के साथ-साथ प्रदेश के सभी जिलों में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने ध्वजारोहण किया। परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह आयोजित हुए।
हर जगह एक ही संदेश गूंजा—संविधान का सम्मान, राष्ट्र के प्रति समर्पण और देश के लिए एकजुटता।
3 अतिरिक्त शीर्षक (Additional Headlin

झारखंड में गणतंत्र दिवस की धूम, परेड-झांकियों के साथ देशभक्ति का संदेश

0

77वां गणतंत्र दिवस 2026: देशभक्ति के रंग में रंगा झारखंड, 24 जिलों में धूमधाम से फहराया तिरंगा

77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पूरा झारखंड देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। राजधानी रांची से लेकर संताल परगना, कोल्हान और पलामू प्रमंडल तक सरकारी कार्यालयों, पुलिस लाइन, रेलवे परिसरों, औद्योगिक संस्थानों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर गणतंत्र दिवस 2026 पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
हर ओर राष्ट्रगान की गूंज, तिरंगे की शान और संविधान के प्रति सम्मान का भाव दिखाई दिया।

ये भी पढ़ें – गणतंत्र दिवस 2026 की तस्वीर: झंडारोहण, श्रद्धांजलि और देशभक्ति का महासंगम

रांची से गांव तक दिखा गणतंत्र दिवस का उत्साह
राजधानी रांची में उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालय परिसरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना को आत्मसात करने और लोकतांत्रिक मूल्यों पर चलने का संकल्प लिया।
शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत, भाषण और परेड आयोजित की गई।
जिलों में एक साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
दुमका, हजारीबाग, कोडरमा, लातेहार, पलामू, देवघर, धनबाद, गोड्डा समेत झारखंड के सभी 24 जिलों में गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किए गए।

ये भी पढ़ें – बिहार में गणतंत्र दिवस की धूम, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर राज्यपाल तक ने फहराया तिरंगा

हर जिले में परेड, शहीदों को श्रद्धांजलि, झांकियां और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए गणतंत्र दिवस 2026 का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।


दुमका में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने किया ध्वजारोहण
झारखंड की उपराजधानी दुमका में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने झंडोत्तोलन किया और संयुक्त परेड गारद की सलामी ली।
विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिनमें सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।
विदेश दौरे के कारण मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस बार समारोह में शामिल नहीं हो सके।

ये भी पढ़ें – आगरा मर्डर केस: प्रेमी ने HR मैनेजर की गला काटकर हत्या

पलामू में मुख्य समारोह, वित्त मंत्री ने फहराया तिरंगा
पलामू के पुलिस स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, डीआईजी किशोर कौशल, डीसी समीरा एस, एसपी रीष्मा रमेशन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में संविधान की गरिमा, सुशासन और विकास के संकल्प पर विशेष जोर दिया गया।
हजारीबाग में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
हजारीबाग में उपायुक्त ने सुबह 8:30 बजे अपने आवास पर झंडोत्तोलन किया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शहीद स्मारक स्थल पहुंचकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम ने युवाओं में देशभक्ति और कर्तव्यबोध की भावना को और मजबूत किया।

ये भी पढ़ें – US vs China: जंग हुई तो कौन पड़ेगा किस पर भारी?

आगरा मर्डर केस: प्रेमी ने HR मैनेजर की गला काटकर हत्या

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)

आगरा मर्डर केस: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र स्थित जवाहर पुल पर 23 जनवरी की रात करीब एक बजे एक युवती का सिर कटा शव प्लास्टिक के बोरे में बंद मिला। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव की पहचान पार्वती विहार, टेढ़ी बगिया निवासी मिंकी शर्मा (25) के रूप में की है।
मिंकी शर्मा संजय प्लेस स्थित मारुति प्लाजा की छठवीं मंजिल पर एक प्राइवेट कंपनी में एचआर मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हत्या त्रिकोणीय प्रेम संबंध के शक में की गई।

जवाहर पुल पर बोरे में मिला सिर कटा शव

23 जनवरी की रात जवाहर पुल पर राहगीरों ने एक संदिग्ध बोरा पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बोरा खोला तो उसमें एक महिला का सिर कटा शव मिला। शव पर कोई कपड़ा नहीं था। शव की हालत देखकर यह स्पष्ट था कि हत्या बेहद बेरहमी से की गई है। पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास शुरू किए।

मृतका की पहचान HR मैनेजर मिंकी शर्मा के रूप में हुई

उधर, उसी दिन मिंकी शर्मा के परिजन उनकी तलाश में जुटे हुए थे। मिंकी 23 जनवरी की दोपहर करीब दो बजे घर से निकली थीं। उन्होंने परिजनों को बताया था कि उन्हें अपने छोटे भाई की शादी का कार्ड कूरियर करने जाना है। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने फोन किया, लेकिन मोबाइल बंद मिला।
रात करीब आठ बजे परिजन उनके ऑफिस पहुंचे, लेकिन ऑफिस बंद था। इसके बाद रात दस बजे थाना ट्रांस यमुना पहुंचकर गुमशुदगी की सूचना दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। बाद में शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों को बुलाया गया, जहां पहचान मिंकी शर्मा के रूप में हुई।

कंप्यूटर ऑपरेटर प्रेमी ने की हत्या

पुलिस जांच में सामने आया कि मिंकी शर्मा की हत्या उनके ही ऑफिस में काम करने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर विनय राजपूत ने की थी। विनय ट्रांस यमुना कॉलोनी का रहने वाला है। मिंकी और विनय के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों शादी करना चाहते थे और इसकी जानकारी परिजनों को भी दी जा चुकी थी।
हालांकि, पिछले छह महीनों से मिंकी किसी और व्यक्ति से भी बातचीत करने लगी थीं। यह बात विनय को नागवार गुजरी। इसी को लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होने लगे। आरोपी का कहना है कि मिंकी उससे पैसे भी लेती थी और शादी को लेकर टालमटोल कर रही थी।

ऑफिस में बुलाकर की बेरहमी से हत्या

पुलिस पूछताछ में आरोपी विनय ने बताया कि घटना वाले दिन उसने मिंकी को ऑफिस बुलाया। वहां दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे झगड़े में बदल गई। विनय पहले से चाकू लेकर आया था। गुस्से में आकर उसने मिंकी पर ताबड़तोड़ वार किए। गर्दन पर चाकू लगने से अधिक खून बह गया और मिंकी जमीन पर गिर पड़ी।

ये भी पढ़ें – बिहार में गणतंत्र दिवस की धूम, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर राज्यपाल तक ने फहराया तिरंगा

शव को ठिकाने लगाने की साजिश

हत्या के बाद आरोपी ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। उसने कूड़ा रखने वाली पॉलिथीन में शव को रखा और चाकू से सिर को धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद शव को प्लास्टिक के बोरे में बंद कर दिया और ऊपर से पार्सल पैकिंग वाला टेप लपेट दिया।

आरोपी ने सिर को अपने बैग में रखा और मिंकी की ही स्कूटी से जवाहर पुल तक पहुंचा। उसका इरादा शव को यमुना नदी में फेंकने का था, लेकिन बोरा भारी होने के कारण वह ऐसा नहीं कर सका। राहगीरों के आने पर वह बोरा वहीं छोड़कर झरना नाला की ओर भाग गया।

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में एक युवक स्कूटी पर बोरा लेकर जवाहर पुल की ओर जाता दिखाई दिया। इसके बाद एमजी रोड और हाईवे पर लगे कैमरों में भी वही स्कूटी नजर आई।
मृतका की गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस उनके ऑफिस पहुंची, जहां सीसीटीवी फुटेज में विनय राजपूत बोरा खींचकर ऑफिस से बाहर ले जाता हुआ साफ नजर आया। इसी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची।

आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे में खुलासा

डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि सीसीटीवी साक्ष्यों और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी विनय राजपूत को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सिर, मोबाइल फोन, कपड़े और बैग भी बरामद कर लिए हैं। मिंकी की स्कूटी शाहदरा के पास छोड़ी गई थी, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदलीं

मिंकी शर्मा के पिता अशोक शर्मा एक कोल्ड स्टोरेज में कार्यरत हैं। उनकी तीन बेटियां थीं, जिनमें मिंकी सबसे छोटी थीं। दो बेटियों की शादी हो चुकी है। छोटा भाई दीपक प्राइवेट नौकरी करता है और उसकी 6 फरवरी को शादी तय थी। शादी की तैयारियों के बीच हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2025/10/action-research.html?m=1

बिहार में गणतंत्र दिवस की धूम, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर राज्यपाल तक ने फहराया तिरंगा

77वां गणतंत्र दिवस: पटना के गांधी मैदान में शान से फहराया तिरंगा, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने ली परेड की सलामी

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)देश आज 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास, गर्व और देशभक्ति की भावना के साथ मना रहा है। बिहार की राजधानी पटना में गणतंत्र दिवस का मुख्य राज्य स्तरीय समारोह ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया गया, जहां बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने तिरंगा फहराया और भव्य परेड की सलामी ली।
सुबह से ही गांधी मैदान और उसके आसपास का इलाका देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। सुरक्षा के मद्देनज़र जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे। हर आने-जाने वाले मार्ग पर कड़ी निगरानी रखी गई और आधुनिक सुरक्षा उपकरणों की मदद से पूरे क्षेत्र की निगरानी की गई।

ये भी पढ़ें – गणतंत्र दिवस 2026 की तस्वीर: झंडारोहण, श्रद्धांजलि और देशभक्ति का महासंगम

गांधी मैदान में भव्य आयोजन, 12 विभागों की झांकियां आकर्षण का केंद्र
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गांधी मैदान में आयोजित समारोह में बिहार सरकार के 12 विभागों की भव्य झांकियां निकाली गईं। इन झांकियों के माध्यम से राज्य सरकार की योजनाओं, सामाजिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, कृषि और आधारभूत संरचना से जुड़ी उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।
झांकियों ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा और बिहार के विकासशील चेहरे को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। परेड में शामिल पुलिस बल, एनसीसी कैडेट्स और विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने अनुशासन और देशभक्ति का अद्भुत उदाहरण पेश किया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीएम आवास पर फहराया झंडा
गांधी मैदान पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सरकारी आवास पर झंडारोहण किया। उन्होंने तिरंगे को सलामी दी और प्रदेशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संविधान के आदर्शों और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने दी शुभकामनाएं
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी अपने सरकारी आवास पर झंडा फहराया और तिरंगे को सलामी दी। उन्होंने प्रदेशवासियों को 77वें गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह दिन हमें संविधान और लोकतंत्र के मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।
वहीं, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने 3 स्ट्रैंड रोड स्थित अपने सरकारी आवास पर झंडारोहण किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि गणतंत्र दिवस का यह गौरवपूर्ण अवसर हमें संविधान के मूल्यों, समानता, लोकतंत्र और राष्ट्रसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करने का संदेश देता है।
विधानसभा और विधान परिषद में भी फहराया गया तिरंगा
बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह और विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने भी झंडारोहण किया। इसके बाद मीडिया से बातचीत में दोनों नेताओं ने प्रदेशवासियों और देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की अपील की।
लालू यादव और तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया से दी बधाई
राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने आवास पर झंडा फहराया और 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। वहीं, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए एनडीए सरकार पर निशाना साधा।
तेजस्वी यादव के पोस्ट ने राजनीतिक हलकों में चर्चा को भी जन्म दिया, हालांकि उन्होंने लोकतंत्र और संविधान की मजबूती पर जोर दिया।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, प्रशासन अलर्ट
गणतंत्र दिवस को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। गांधी मैदान के आसपास ड्रोन, सीसीटीवी कैमरे और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हुआ।
संविधान और लोकतंत्र के प्रति संकल्प का दिन
77वां गणतंत्र दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि संविधान, लोकतंत्र, समानता और सामाजिक न्याय के प्रति संकल्प को दोहराने का अवसर है। बिहार में आयोजित कार्यक्रमों ने यह संदेश दिया कि राज्य विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों के रास्ते पर निरंतर आगे बढ़ रहा है।

गणतंत्र दिवस 2026 की तस्वीर: झंडारोहण, श्रद्धांजलि और देशभक्ति का महासंगम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) दिल्ली में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ ही गणतंत्र दिवस 2026 का शुभारंभ हुआ। राजधानी दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ, अन्य राज्यों की राजधानियों, जनपद मुख्यालयों और ग्रामीण अंचलों तक गणतंत्र दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया।


प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री ने अपने सरकारी आवास और कार्यालय पर झंडारोहण कार्यक्रम किया। इसके साथ ही सभी विभागों के विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर 26 जनवरी भारत के ऐतिहासिक महत्व को याद किया। सरकारी कार्यालयों, कलेक्ट्रेट, तहसील, ब्लॉक कार्यालयों और पंचायत भवनों में राष्ट्रगान की गूंज सुनाई दी।


गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर सरकारी संस्थानों के साथ-साथ स्कूलों, कॉलेजों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में विशेष आयोजन किए गए। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों, नाट्य प्रस्तुतियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से संविधान, स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र निर्माण की गाथा को जीवंत किया।
विद्यालयों में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान बच्चों ने शहीद सैनिकों और महान स्वतंत्रता सेनानियों को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। शिक्षकों ने छात्रों को संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी। कई स्कूलों में बच्चों ने यह संकल्प लिया कि वे ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलकर देश को मजबूत बनाएंगे।


ग्रामीण अंचलों में भी गणतंत्र दिवस 2026 की धूम देखने को मिली। ग्राम पंचायतों, प्राथमिक विद्यालयों और सामुदायिक भवनों में झंडारोहण किया गया। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया और देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया। कहीं प्रभात फेरियां निकाली गईं तो कहीं देशभक्ति नारों से वातावरण गूंज उठा।
व्यापारी संगठनों और सामाजिक संस्थाओं ने भी गणतंत्र दिवस समारोह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर झंडारोहण कर गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि 26 जनवरी केवल एक तिथि नहीं बल्कि भारतीय लोकतंत्र, संविधान और नागरिक अधिकारों का प्रतीक है।

26 जनवरी भारत के इतिहास में इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी दिन 1950 में देश में संविधान लागू हुआ और भारत एक संप्रभु, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बना। इस अवसर पर वक्ताओं ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर और अन्य महान नेताओं के योगदान को याद किया।
कई स्थानों पर देशभक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत शहीद स्मारकों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। लोगों ने उन वीर जवानों को नमन किया जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। युवाओं ने देश प्रेम में जीवन समर्पित करने की शपथ ली और राष्ट्र सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प दोहराया।


शहरों में सांस्कृतिक मंचों से देशभक्ति गीतों की गूंज सुनाई दी। “ऐ मेरे वतन के लोगों” और “वंदे मातरम्” जैसे गीतों पर लोग भावविभोर हो उठे। गणतंत्र दिवस 2026 के इस अवसर पर पूरा देश एकजुट होकर तिरंगे के सम्मान में खड़ा नजर आया।


कुल मिलाकर, राष्ट्रपति से लेकर आम नागरिक तक, शहर से लेकर गांव तक, हर वर्ग ने गणतंत्र दिवस समारोह में सहभागिता निभाई। यह दिन न केवल उत्सव का बल्कि आत्ममंथन का भी अवसर है, जब हर भारतीय संविधान के प्रति अपनी निष्ठा दोहराता है और देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प करता है।