Wednesday, May 6, 2026
Home Blog Page 176

पंचांग: जानिए कौन-सा समय देगा सफलता और कौन-सा बढ़ाएगा बाधा

🕉️ हिन्दू पंचांग 1 फरवरी 2026: माघ पूर्णिमा पर बन रहा रवि पुष्य योग, जानें शुभ-अशुभ समय, राहुकाल और व्रत-त्योहार
Panchang 01/02/2026 February 01, 2026 (Sunday)
हिन्दू पंचांग के अनुसार 1 फरवरी 2026, रविवार का दिन धार्मिक, आध्यात्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत विशेष है। इस दिन माघ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है, जिसे माघ पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है।
पूर्णिमा तिथि पर स्नान-दान, सत्य व्रत, पूजा-पाठ और शुभ कार्यों का विशेष महत्व माना गया है।
इस दिन रवि पुष्य योग और सर्वार्थसिद्धि योग जैसे अत्यंत शुभ संयोग भी बन रहे हैं, जो इसे और अधिक फलदायी बनाते हैं।

ये भी पढ़ें –आगरा मंडल में अनमैप्ड मतदाताओं के नोटिस वितरण और सुनवाई पर विशेष जोर

आज का पंचांग: 1 फरवरी 2026
📌 तिथि- शुक्ल पक्ष पूर्णिमा – 05:52 AM से 03:39 AM (02 फरवरी)
कृष्ण पक्ष प्रतिपदा – 03:39 AM से 01:52 AM (03 फरवरी)
🌙 नक्षत्र – पुष्य – 01:34 AM से 11:57 PM आश्लेषा – 11:58 PM से 10:47 PM (02 फरवरी)
🔱 योग- प्रीति योग – 10:18 AM तक
आयुष्मान योग – 10:18 AM से अगले दिन 07:20 AM तक
⚙️ करण- विष्टि – 04:43 PM तक
बव – 04:43 PM से 03:39 AM तक
बालव – 03:39 AM से 02:42 PM (02 फरवरी)
वार- रविवार

ये भी पढ़ें – मऊ रोजगार मेला 2026 से बदली तस्वीर, मंत्री ए.के. शर्मा बोले विकास जारी रहेगा

🌞 सूर्य और चंद्रमा की स्थिति
सूर्योदय – 07:10 AM
सूर्यास्त – 06:10 PM
चन्द्रोदय – 05:43 PM
चन्द्रास्त – 07:23 AM (02 फरवरी)
सूर्य राशि – मकर
चंद्र राशि – कर्क (पूरे दिन व रात)
शुभ मुहूर्त (Auspicious Time)
ब्रह्म मुहूर्त – 05:34 AM से 06:22 AM
अभिजीत मुहूर्त – 12:18 PM से 01:02 PM
अमृत काल – 05:59 PM से 07:28 PM

ये भी पढ़ें – पुलिस की वर्दी पहनकर जालसाज ने व्यापारी से 9.30 लाख की लूट की

➡️ विवाह, गृह प्रवेश, खरीदारी, निवेश और धार्मिक कार्यों के लिए उत्तम समय
⚠️ अशुभ काल (Inauspicious Time)
राहुकाल – 04:47 PM से 06:09 PM
यमगण्ड – 12:40 PM से 02:02 PM
कुलिक – 03:25 PM से 04:47 PM
दुर्मुहूर्त – 04:41 PM से 05:25 PM
वर्ज्यम – 09:02 AM से 10:32 AM

ये भी पढ़ें – दरौली में आरसीसी सड़क से बदली तस्वीर, ग्रामीणों में खुशी

➡️ इस समय शुभ कार्यों से बचना चाहिए।
🧘 त्योहार और व्रत
माघ पूर्णिमा व्रत
सत्य व्रत
रविदास जयंती
माघ स्नान समाप्त
धार्मिक मान्यता
माघ पूर्णिमा पर गंगा या किसी पवित्र नदी में स्नान, दान और ब्राह्मण भोजन कराने से पापों का नाश होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है।

ये भी पढ़ें – यूपी पंचायत चुनाव टल सकते हैं, ये दो बड़ी वजहें आईं सामने

विशेष शुभ योग
🔆 रवि पुष्य योग
समय – 07:10 AM से 11:57 PM
यह योग धन, नौकरी, व्यापार और नई शुरुआत के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है।
🌟 सर्वार्थसिद्धि योग
समय – 07:10 AM से 11:57 PM
इस योग में किए गए कार्य सफल होते हैं।
🪔 दिन का चौघड़िया
उद्बेग – 07:10 AM – 08:33 AM
चर – 08:33 AM – 09:55 AM
लाभ – 09:55 AM – 11:17 AM
अमृत – 11:17 AM – 12:40 PM
काल – 12:40 PM – 02:02 PM
शुभ – 02:02 PM – 03:25 PM
रोग – 03:25 PM – 04:47 PM
उद्बेग – 04:47 PM – 06:09 PM
🔮 चंद्र बल (02 फरवरी 07:10 AM तक)
अनुकूल राशियाँ: वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुंभ

ये भी पढ़ें – किश्तवाड़ में फिर मुठभेड़, डोलगाम में आतंकियों से संपर्क

🕉️ माघ पूर्णिमा का आध्यात्मिक महत्व
माघ पूर्णिमा को भगवान विष्णु और चंद्र देव की विशेष पूजा की जाती है। इस दिन दान, जप, तप और सत्य व्रत करने से मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं।
पुष्य नक्षत्र और रविवार का संयोग इसे अत्यंत दुर्लभ बनाता है।

कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर महिला शिक्षक संघ में खुशी की लहर


-मुख्यमंत्री का जताया आभार
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, रसोइयों तथा उनके आश्रितों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा को मंजूरी दिए जाने पर व्यापक हर्ष व्यक्त किया जा रहा है। योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक के इस महत्वपूर्ण निर्णय से अब सरकारी एवं पैनल में शामिल निजी अस्पतालों में भर्ती होने पर बिना नकदी के उपचार की सुविधा मिल सकेगी। सरकार के इस संवेदनशील और जनकल्याणकारी फैसले का उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की जनपदीय इकाई ने स्वागत किया है। संघ की पदाधिकारियों और सदस्यों ने इसे शिक्षा परिवार के लिए बड़ी राहत बताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है। संगठन की जिलाध्यक्ष नीलम सिंह, महामंत्री प्रियंका राय, कोषाध्यक्ष संध्या यादव, संरक्षिका नीरजा सिंह, उपाध्यक्ष मनीषा तिवारी, जया तिवारी, शर्मिला तिवारी, विनीता मौर्या, सोनी शर्मा और पुष्पा सिंह, संगठन मंत्री स्मिता श्रीवास्तव, आशा देवी, कंचन लता मिश्रा, सपना भारती, शगुफ्ता , संयुक्त मंत्री हर्षिका मिश्र एवं मीडिया प्रभारी सुमेदा सिंह सहित अन्य सदस्यों ने संयुक्त रूप से कहा कि यह निर्णय शिक्षा समुदाय के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

मतदाता सूची शुद्धता को लेकर देवरिया में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से देवरिया में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक विकास भवन स्थित गांधी सभागार में हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रेक्षक सिद्धार्थ जैन, आईएएस (संयुक्त सचिव, सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार) ने की।
बैठक में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) तथा निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रेक्षक ने कहा कि सटीक और अद्यतन मतदाता सूची निष्पक्ष चुनाव की बुनियाद है। मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि नागरिकों के मतदान अधिकार को प्रभावित कर सकती है, इसलिए निर्वाचन आयोग द्वारा नियमित रूप से विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाए जाते हैं।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल न होने, मृतक या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम बने रहने, नाम-पता-आयु व फोटो में त्रुटि तथा एक ही मतदाता का एक से अधिक स्थानों पर नाम दर्ज होने जैसी समस्याएं उठाईं।
प्रेक्षक ने फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि फॉर्म-6 से नए मतदाताओं का नाम जोड़ा जाता है, फॉर्म-7 से अपात्र या मृतक मतदाताओं का नाम हटाया जाता है और फॉर्म-8 से विवरण में संशोधन या स्थानांतरण किया जाता है।
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने आश्वस्त किया कि प्राप्त सभी शिकायतों और सुझावों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदान अधिकार से वंचित न रहे, यह प्रशासन की प्राथमिकता है।
बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई, जिसमें राजनीतिक दलों ने मतदाता सूची सुधार प्रक्रिया में सहयोग का भरोसा जताया।

जिला कारागार मऊ का आकस्मिक निरीक्षण

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त निर्देशों के क्रम में तथा जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ संजय कुमार यादव (III) के मार्गदर्शन में शनिवार को जिला कारागार मऊ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण नवनियुक्त सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ साक्षी सिंह एवं किशोर न्याय बोर्ड मऊ के न्यायाधीश सागर सिंह द्वारा संयुक्त रूप से संपन्न किया गया।
निरीक्षण का उद्देश्य कारागार में निरुद्ध बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का आकलन करना तथा यह सुनिश्चित करना था कि बंदियों के साथ मानवीय और विधिसम्मत व्यवहार किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों से सीधे संवाद स्थापित किया और उन्हें न्याय तक समान पहुंच, निशुल्क विधिक सहायता, न्यायालय में प्रतिनिधित्व तथा संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों की जानकारी दी। साथ ही यह भी बताया गया कि आर्थिक रूप से कमजोर अथवा निजी अधिवक्ता न रखने वाले बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से निशुल्क वकील एवं कानूनी परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।
कारागार में बंदियों के आवासीय बैरकों, भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सेवाओं की भी विस्तार से समीक्षा की गई। जेल चिकित्सालय, दवाओं की उपलब्धता, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण तथा आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों ने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि बंदियों को समय पर संतुलित भोजन, स्वच्छ पेयजल एवं आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएं।
निरीक्षण के दौरान महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों की स्थिति का विशेष रूप से अवलोकन किया गया। बच्चों की शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य एवं खेलकूद सुविधाओं की जांच करते हुए अधिकारियों ने कहा कि कारागार में रह रहे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आयु के अनुरूप शिक्षा, पौष्टिक आहार और मानसिक विकास से जुड़ी गतिविधियां सुनिश्चित की जानी चाहिए।
अधिकारियों ने कहा कि कारागार केवल दंड का स्थान नहीं, बल्कि सुधार और पुनर्वास का केंद्र होना चाहिए। बंदियों को सुधारात्मक गतिविधियों से जोड़कर समाज की मुख्यधारा में पुनः शामिल करने की दिशा में निरंतर प्रयास आवश्यक हैं।
निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक, जेलर सहित अन्य कारागार कर्मी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने जेल प्रशासन के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण और जेल प्रशासन के समन्वय से ही बंदियों को न्याय एवं बेहतर सुविधाएं सुलभ कराई जा सकती हैं।
निरीक्षण के समापन पर बंदियों को पुनः आश्वस्त किया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उन्हें हर संभव विधिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस आकस्मिक निरीक्षण से यह संदेश गया कि न्यायिक एवं विधिक संस्थाएं बंदियों के अधिकारों, सम्मान और पुनर्वास के प्रति पूरी तरह संवेदनशील और प्रतिबद्ध हैं।

देवरिया में पीडीए मतदाता जागरूकता अभियान से युवाओं में दिखा जोश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर पीडीए मतदाता जागरूकता अभियान के तहत देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार, 31 जनवरी 2026 को ग्राम बगहा मठिया स्थित बूथ संख्या 212 पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष काका चौधरी के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष दिव्यांश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर संगठन के कार्यकर्ताओं को पांच-पांच बूथ आवंटित किए गए हैं। कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर एसआईआर (Special Intensive Revision) के तहत सी कैटेगरी और नो-मैपिंग मामलों की जांच एवं निस्तारण, अनुपस्थित और शिफ्टेड मतदाताओं का सत्यापन, मृतक एवं डबल वोट की पहचान कर उन्हें हटाने का कार्य कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें – ई-रिक्शा चालकों पर यातायात पुलिस की कड़ी नजर

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान बूथों पर कैंप लगाकर फॉर्म 6, 7 और 8 भरवाए जा रहे हैं, साथ ही विशेष रूप से नौजवानों को मताधिकार के प्रति जागरूक किया जा रहा है। दिव्यांश श्रीवास्तव ने कहा कि पीडीए मतदाता जागरूकता अभियान युवाओं में जोश और उत्साह भर रहा है और सलोवा के पदाधिकारी पूरी मजबूती के साथ इस अभियान को सफल बनाने में जुटे हैं।

कार्यक्रम में अजय कुशवाहा, आकाश, वीर बहादुर, मुकेश चौहान, अरविंद प्रजापति, नीरज बांसफोर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2025/10/compass-survey-200-jeae-200-je-ae.html?m=1

ई-रिक्शा चालकों पर यातायात पुलिस की कड़ी नजर

यातायात पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, 108 वाहनों का ई-चालान, 12 सीज

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से देवरिया यातायात पुलिस ने शहर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में तथा यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में संचालित किया गया।
अभियान के दौरान विशेष रूप से ई-रिक्शा वाहनों की गहन जांच की गई। जिन ई-रिक्शा चालकों के पास वैध कागजात पाए गए, उनके वाहनों की नंबरिंग कराई गई, जबकि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। बिना फिटनेस, बिना ड्राइविंग लाइसेंस और अवैध रूप से संचालित ई-रिक्शा वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान और सीज की कार्रवाई की गई।
यातायात को अधिक सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए गोरखपुर रोड स्थित ओवरब्रिज के पास स्प्रिंग पोस्ट लगाए गए, जिससे वाहनों की आवाजाही नियंत्रित रह सके। साथ ही नशे की हालत में वाहन चलाने वालों की पहचान के लिए ब्रेथ एनालाइजर का प्रयोग किया गया और दोषी पाए जाने पर एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
इस अभियान के दौरान कुल 108 वाहनों का ई-चालान किया गया, जबकि 12 वाहनों को सीज किया गया। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। पुलिस का कहना है कि सख्त कार्रवाई से वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी, सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और आमजन को सुरक्षित यातायात का लाभ मिलेगा।

अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए राहत, आवेदन तिथि बढ़कर 15 फरवरी और परीक्षा 8 मार्च को

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा) । श्रम विभाग में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों एवं अनाथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और निशुल्क आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है। विद्यालय में कक्षा 06 एवं कक्षा 09 में प्रवेश हेतु आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 15 फरवरी 2026 कर दी गई है। पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2026 निर्धारित थी।
महानिदेशक, अटल आवासीय विद्यालय द्वारा जारी आदेश के क्रम में प्रवेश परीक्षा की तिथि में भी संशोधन किया गया है। अब प्रवेश परीक्षा 08 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी, जो पहले 22 फरवरी 2026 को प्रस्तावित थी।
अटल आवासीय विद्यालय प्रवेश 2026 के लिए वही निर्माण श्रमिक पात्र होंगे, जो उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत 30 नवम्बर 2022 तक पंजीकृत हैं। प्रत्येक पंजीकृत श्रमिक के अधिकतम दो बच्चे प्रवेश के लिए पात्र होंगे। इसके अतिरिक्त महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले अनाथ बच्चों को भी आवेदन का अवसर दिया गया है।
आवेदन पत्र जिला श्रम कार्यालय, रामकोला रोड, शनि मंदिर के सामने, पडरौना, कुशीनगर से प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी upbocw.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए 9984581938 एवं 9415322990 मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 में औरैया बना प्रदेश का मॉडल जनपद, रोल प्रेक्षक ने की नवाचारों की सराहना

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)l भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नामित रोल प्रेक्षक एवं मंडलायुक्त झांसी मंडल विमल कुमार दुबे की अध्यक्षता में निर्वाचन नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मानस सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक अधिकारी उपस्थित रहे।
रोल प्रेक्षक ने विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए जिला प्रशासन द्वारा अपनाए गए नवाचारों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण के क्षेत्र में औरैया ने ऐसे प्रयोग किए हैं, जिनकी प्रशंसा प्रदेश स्तर पर भी हो रही है।
रोल प्रेक्षक ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत मतदाताओं के नवीनतम फोटोग्राफ और मोबाइल नंबर का शत-प्रतिशत संग्रहण करने वाला औरैया प्रदेश का पहला जनपद है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर बीएलओ द्वारा प्रपत्रों और अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण किया गया है, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सटीक बनी है।
उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से अपील की कि वे निर्वाचक नामावलियों को त्रुटिरहित बनाने में सक्रिय सहयोग करें। 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके नवयुवकों और अभी तक मतदाता सूची से वंचित नागरिकों को चिन्हित कर फार्म-6 भरवाने के निर्देश दिए गए। फार्म-6 को बीएलए के घोषणा पत्र के साथ संबंधित बीएलओ को उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
रोल प्रेक्षक ने कहा कि आगामी पांच दिन विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस अवधि में फार्म-6, फार्म-7 और फार्म-8 को बीएलओ के माध्यम से पोर्टल पर अपलोड कराते हुए उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। प्रतिदिन शाम को पोर्टल पर प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए।
अनमैप्ड मतदाताओं को निर्गत नोटिसों की शत-प्रतिशत तामीला सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए बताया गया कि तामीला के दौरान मौके पर फोटो लेकर पावती सहित पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है, जिससे पूरी प्रक्रिया प्रमाणिक बनी हुई है।
जिलाधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत अब तक की प्रगति से अवगत कराते हुए बताया कि गणना प्रपत्रों के वितरण एवं संग्रहण में बीएलओ के साथ पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं रोजगार सेवकों को वालंटियर के रूप में जोड़ा गया। गणना के दौरान ही मतदाताओं के नवीनतम फोटोग्राफ और मोबाइल नंबर संकलित कर लिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि मतदाता संख्या और लिंगानुपात में सुधार के लिए आगामी पांच दिनों में बीएलओ द्वारा घर-घर अभियान चलाया जाएगा। वर्तमान में बीएलओ बुक ए कॉल से संबंधित कोई भी प्रकरण लंबित नहीं है।
बैठक से पूर्व रोल प्रेक्षक एवं मंडलायुक्त द्वारा तिलक इंटर कॉलेज औरैया तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय खानपुर का स्थलीय निरीक्षण किया गया, जहां बीएलओ द्वारा प्रपत्रों को क्रमवार एवं व्यवस्थित रूप से संधारित पाए जाने पर उनकी सराहना की गई।
निरीक्षण एवं बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) अविनाश चन्द्र मौर्य, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया, सपा विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, बसपा जिला अध्यक्ष कमल कुमार, आम आदमी पार्टी जिला प्रभारी राहुल, कांग्रेस प्रवक्ता प्रवीण गुप्ता, भाजपा जिला महामंत्री कुलदीप दुबे, सीपीआईएम जिला कमेटी सदस्य हरिश्चंद्र सहित समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक अधिकारी उपस्थित रहे।

तहसील बार चुनाव: नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मान

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।तहसील रेवेन्यू बार एसोसिएशन नौतनवां के हाल ही में सम्पन्न हुए चुनाव में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित अधिवक्ताओं को माला पहनाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
रेवेन्यू बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर राजेश कुमार श्रीवास्तव,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर कुमार शुक्ला, कनिष्ठ उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद शुक्ला,मंत्री दयानंद यादव तथा कोषाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा निर्वाचित हुए। इसके साथ ही साजन चौधरी और प्रभाकर विश्वकर्मा भी महत्वपूर्ण पदों पर चयनित हुए।
पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी ने तहसील पहुंचकर सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अधिवक्ता समाज का नायक होता है, जो न्याय व्यवस्था की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि उनका परिवार विशेष रूप से अधिवक्ता समाज से जुड़ा रहा है,इसलिए अधिवक्ताओं का सम्मान करना उनका नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के साथ-साथ न्यायिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करेगी।
इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विजय सिंह एडवोकेट अपने दर्जन भर समर्थकों के साथ नौतनवां तहसील पहुंचे और नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर शुक्ला तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद शुक्ला को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि अधिवक्ता को न्याय का देवता कहा गया है, जो समाज की समस्याओं का समाधान करने के लिए सदैव तत्पर रहता है। उन्होंने कहा कि देश में कानून व्यवस्था और लोकतंत्र की रक्षा में अधिवक्ता समाज की भूमिका सबसे अहम है।
इस अवसर पर अनिल कुमार एडवोकेट, रामअजोर यादव, अशोक तिवारी, कमलेश, जितेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, प्रभाकर विश्वकर्मा, जय नारायण विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उत्साह और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

सड़क सुरक्षा बैठक में डीएम का सख्त रुख, एनएच पीडब्ल्यूडी पर बरसे, अधूरे कार्य शीघ्र पूरे करने के निर्देश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह की समाप्ति के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल ने की। बैठक में जनपद की प्रमुख सड़कों की स्थिति, दुर्घटना संभावित स्थलों के निस्तारण और यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन पर विस्तार से मंथन किया गया।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने महराजगंज –ठूठीबारी राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर कड़ा असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने एनएच पीडब्ल्यूडी की कार्यशैली को असंतोषजनक बताते हुए लंबित और अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, एनएच पीडब्ल्यूडी को फरवरी माह में प्रस्तावित दिशा बैठक से पूर्व अद्यतन प्रगति रिपोर्ट के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया। सड़क सुरक्षा जैसी गंभीर बैठक में बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित रहने पर संबंधित अभियंता के विरुद्ध स्पष्टीकरण जारी करने के भी आदेश दिए गए।
इसके साथ ही उन्होंने ने गोरखपुर–सोनौली मार्ग की धीमी प्रगति पर भी नाराजगी जताई। महराजगंज–परतावल मार्ग पर सड़कों के किनारे तत्काल व्हाइट पेंटिंग कराने तथा परतावल –पनियरा मार्ग पर सड़क किनारे बने गड्ढों को शीघ्र भरने के निर्देश दिए।
बैठक में विधायक पनियरा ने सड़क सुरक्षा को अत्यंत संवेदनशील विषय बताते हुए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देशित किया कि 18 वर्ष से कम आयु के छात्र वाहन लेकर विद्यालय न आएं तथा बिना हेलमेट प्रवेश न दिया जाए। विधायक सदर और फरेंदा ने भी यातायात नियमों के कड़ाई से पालन और ब्लैक स्पॉट समाप्त करने के लिए नियमितअभियान चलाने की आवश्यकता बताई। तीनों विधायकों ने सड़क संकेतक लगाने के लिए विधायक निधि से सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र व हेलमेट देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बैठक में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय, सांसद प्रतिनिधि जगदीश मिश्रा सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।

शिविर में 128 मत्स्य कृषकों का एनएफडीपी पोर्टल पर हुआ पंजीकरण

पोर्टल का उद्देश्य मछली पालन और उससे जुड़े क्षेत्रों को आधुनिक तकनीकों और योजनाओं के माध्यम से सशक्त बनाना है

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
मछली पालन, झींगा पालन, मछली विक्रेताओं, मत्स्य सहकारी समितियों, मछुआरा समूहों और मत्स्य पालन व्यवसाय से जुड़े 128 हितधारकों का प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह योजना के तहत राष्ट्रीय मत्स्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण हुआ। बरहज विकास खण्ड परिसर में मत्स्य विभाग देवरिया के तत्वाधान एवं मत्स्य जीवी फिश फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के संयोजकत्व में आयोजित वृहद पंजीकरण शिविर में मत्स्य कृषकों ने चढ़बड़कर हिस्सा लिया और एनएफडीपी पोर्टल पर पंजीकरण कराया। मत्स्य पालक किसान अभिकरण देवरिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय कुमार मिश्र ने कहा कि इस पोर्टल का उद्देश्य मछली पालन और उससे जुड़े क्षेत्रों को आधुनिक तकनीकों और योजनाओं के माध्यम से सशक्त बनाना है। मत्स्य निरीक्षक बरहज कुलदीप सक्सेना ने कहा कि एनएफडीपी पोर्टल पर पंजीकरण करके मछली पालन और उससे संबंधित सरकारी योजनाओं का लाभ डिजिटल माध्यम से आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। मत्स्यजीवी एफएफपीसी के चेयरमैन निषाद जितेन्द्र भारत ने कहा कि इसके तहत हितधारकों को सब्सिडी, वित्तीय सहायता, और प्रशिक्षण जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर मछुआ प्रतिनिधि रामधनी निषाद, सुभाष चंद शाह, नंदलाल निषाद, सुरेश चंद निषाद, अमरनाथ निषाद, कोदई मांझी, राजेश कुमार निषाद, मंटू निषाद, सभासद लव कुमार सोनकर, नबाव हुसैन, सूरज प्रसाद, दीनानाथ निषाद, अनिल निषाद, संतोष निषाद, कृष्ण साहनी, मोहम्मद शोएब रशीदी, सीमिरखी देवी, चंदा देवी, विमला देवी, सुनीता देवी, रानी , कृति, दिव्या, सलोनी आदी सैकड़ों लोग उपस्थित रहें।

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की समीक्षा, बूथों का स्थलीय निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद में चल रहे मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की प्रगति की समीक्षा की। विशेष अभियान दिवस पर 312–मेहदावल और 313–खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्रों के विभिन्न मतदान बूथों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान बीएलओ द्वारा निर्वाचक नामावली के प्रकाशित आलेख्य को पढ़कर सुनाने, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और सूची को परिष्कृत करने की स्थिति का जायजा लिया गया। 312–मेहदावल क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालय औरही स्थित बूथ संख्या 566 व 567 पर निरीक्षण के समय निर्देश दिए गए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। बीएलओ सरिता देवी ने बताया कि नए मतदाताओं के लिए प्रपत्र-06 भरे जा रहे हैं और अब तक 26 फार्म प्राप्त हुए हैं। इस दौरान तहसीलदार खलीलाबाद आनंद ओझा उपस्थित रहे।
इसके बाद 313–खलीलाबाद क्षेत्र में पूर्व माध्यमिक विद्यालय जामडीह का निरीक्षण किया गया, जहां प्रपत्र-06 की प्राप्ति, कार्य प्रगति और गुणवत्ता की जानकारी ली गई। निरीक्षण क्रम में मॉडल प्राथमिक विद्यालय पचपोखरी स्थित बूथ संख्या 167 भी देखा गया, जहां बीएलओ बिंदु देवी उपस्थित रहीं। बताया गया कि बूथ संख्या 169 पर नामित बीएलओ द्वारा कार्य नहीं किया जा रहा है, जिस पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद को संबंधित बीएलओ से स्पष्टीकरण लेकर चार दिवस में आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान प्रत्येक बूथ पर बीएलओ की उपस्थिति, मतदाताओं को सूची पढ़कर सुनाने की प्रक्रिया तथा प्राप्त दावे आपत्तियों की समीक्षा की गई। छूटे हुए पात्र मतदाताओं से प्रपत्र-06 भरवाकर बीएलओ ऐप पर नियमानुसार डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने और अभियान में कार्य की गुणवत्ता व यथार्थता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

27 वर्षों की निष्पक्ष पत्रकारिता को मिला भावनात्मक सम्मान

न्यूज 18 के सीनियर वीडियो जर्नलिस्ट अखिलेश कुमार पाण्डेय के सेवानिवृत्त होने पर संकुल भवन पर भव्य समारोह

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
न्यूज 18 (ईटीवी) के सीनियर वीडियो जर्नलिस्ट, गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के आजीवन सदस्य एवं मान्यता प्राप्त पत्रकार अखिलेश कुमार पाण्डेय के सेवानिवृत्त होने पर मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति की ओर से संकुल भवन में एक भव्य, गरिमामय और भावनात्मक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन केवल एक विदाई कार्यक्रम नहीं, बल्कि गोरखपुर की पत्रकारिता को दशकों तक दिशा देने वाले एक संवेदनशील, कर्मठ और निर्विवाद पत्रकार के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर था।
अखिलेश कुमार पाण्डेय वर्ष 1997 से पत्रकारिता जगत से जुड़े रहे और उन्होंने लगातार 25 वर्षों तक न्यूज 18 / ईटीवी की सेवा पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ की। अपने लंबे कार्यकाल में उन्होंने कभी भी पत्रकारिता की गरिमा से समझौता नहीं किया। वे खबरों की प्रस्तुति, निष्पक्षता और मानवीय दृष्टिकोण के लिए जाने जाते रहे। इसी कारण वे पत्रकारों, प्रशासनिक अधिकारियों और आमजन—तीनों के बीच समान रूप से सम्मानित रहे।
समारोह की शुरुआत पाण्डेय के स्वागत से हुई। उपस्थित पत्रकारों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर माला पहनाकर गुलाब स्टिक देकर गर्मजोशी से सम्मानित किया। इसके बाद गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह, गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के अध्यक्ष रितेश मिश्रा, मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के अध्यक्ष अरविंद राय, वरिष्ठ फोटोग्राफर शिवहर्ष द्विवेदी, मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के मंत्री सतीश पांडेय, गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब उपाध्यक्ष भूपेंद्र द्विवेदी, मंत्री पंकज श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव (गणेश), राधेश्याम प्रजापति, राजेंद्र श्रीवास्तव (राज), सहायक सूचना निदेशक प्रशांत श्रीवास्तव, न्यूज 18 के ब्यूरो चीफ राम गोपाल, चुनाव अधिकारी वागीश चंद श्रीवास्तव सहित वरिष्ठ पत्रकारों ने अंगवस्त्र, शूट केस एवं घड़ी भेंट कर श्री पाण्डेय को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के अध्यक्ष अरविंद राय, वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र श्रीवास्तव (राज), गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष रत्नाकर सिंह, गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब अध्यक्ष रितेश मिश्रा, मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति मंत्री सतीश पांडेय, मान्यता प्राप्त समिति उपाध्यक्ष गजेन्द्र त्रिपाठी तथा नीरज श्रीवास्तव ओमकार धर द्विवेदी मनोज यादव ने विशेष रूप से संबोधन दिया।
अरविंद राय ने कहा कि
अखिलेश कुमार पाण्डेय जैसे पत्रकार संस्थाओं की रीढ़ होते हैं। उन्होंने कभी पद, प्रतिष्ठा या दबाव को अपने काम पर हावी नहीं होने दिया। उनका अनुभव और मार्गदर्शन आने वाली पीढ़ी के पत्रकारों के लिए धरोहर है।”
राजेंद्र श्रीवास्तव (राज) ने अपने संबोधन में कहा कि
“अखिलेश के साथ काम करने का अनुभव अपने आप में सीख देने वाला रहा है। वे कम बोलते थे, लेकिन उनका काम बहुत कुछ कहता था। उनकी सबसे बड़ी पूंजी उनका व्यवहार और भरोसा है।”
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार गजेंद्र त्रिपाठी ने अपने संस्थान में अखिलेश कुमार पाण्डेय को संपादक के पद पर कार्य करने का ऑफर दिया, जिसे उपस्थित पत्रकारों ने तालियों के साथ सराहा। यह प्रस्ताव इस बात का प्रमाण रहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी पाण्डेय की पत्रकारिता यात्रा समाप्त नहीं हुई है, बल्कि एक नए रूप में आगे बढ़ेगी।
न्यूज 18 के ब्यूरो चीफ राम गोपाल ने भावुक शब्दों में कहा कि
मैंने अखिलेश पाण्डेय के साथ करीब दस वर्षों तक काम किया। अगर किसी को सबसे अधिक समय, भरोसा और जिम्मेदारी दी गई, तो वह अखिलेश जी थे। वे टीम के ऐसे स्तंभ रहे, जिन पर हर कोई भरोसा करता था।
मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के मंत्री सतीश पांडेय ने कहा कि
अखिलेश पाण्डेय से मेरा रिश्ता दोहरा है—एक हमारे मूल गांव का और दूसरा पत्रकारिता का। खबरों की समीक्षा में वे बेहद संतुलित और दूरदर्शी रहे, जिससे युवा पत्रकारों को हमेशा सीख मिली।
गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के अध्यक्ष रितेश मिश्रा ने कहा कि
अखिलेश जी से सभी पत्रकारों को सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कभी विवादों में रहकर पहचान नहीं बनाई, बल्कि अपने काम की गुणवत्ता से सम्मान अर्जित किया।
गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष रत्नाकर सिंह ने कहा कि आप सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए संरक्षक की भूमिका निभाएंगे। अखिलेश पाण्डेय कभी नाराज नहीं रहते थे, उनका स्वभाव मृदुल और व्यवहार सौम्य रहा। आप कल भी पत्रकार थे, आज भी हैं और आगे भी रहेंगे।”
सहायक सूचना निदेशक प्रशांत श्रीवास्तव ने कहा कि जिस कुर्सी पर आप बैठते थे, वह कुर्सी आपकी पहचान बन चुकी है। आप जहां भी रहेंगे, आपकी उपस्थिति हमेशा महसूस की जाएगी। कार्यक्रम में मौजूद ओमकार धर द्विवेदी ने कहा कि
अखिलेश पाण्डेय जैसे लोग कभी रिटायर नहीं होते। उनके साथ आत्मीय संबंध शब्दों में नहीं बांधे जा सकते।
मनोज यादव ने कहा कि अखिलेश भैया से हमारा रिश्ता वर्षों पुराना है। वे हमेशा सभी को साथ लेकर चले।
समारोह में बड़ी संख्या में पत्रकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें
टीपी शाही, सुभाष गुप्ता, तनवीर, मुकेश पांडेय, आशीष शुक्ला, भूपेन्द्र द्विवेदी, रामचंद्र शाही, सुशील कुमार, निखिल सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, अजीत सिंह, रशाद लारी, प्रदीप पाल, रमाशंकर यादव,अशोक राव, राजेश सोनकर,पंकज कुमार, पुनीत पांडेय, उमेश पाठक, प्रेम नारायण द्विवेदी, रवि गुप्ता, दिलीप पटवा, काशिफ अली, रजनीश त्रिपाठी, नदीम, विजय जायसवाल, राहुल गौड़, गोविंद कुमार,जफर खान, अरुण सिंह, हेमंत तिवारी, विनय सिंह, संजय तिवारी, मनोज मिश्रा, राजीव पांडेय, जितेंद्र यादव, निर्भय गुप्ता, विकास गुप्ता, भानु कुमार, हरेंद्र दुबे, संजय कुमार कनौजिया, ओंकार निषाद, गोविंद, उज्वल, योगेश श्रीवास्तव, अशोक शुक्ला, सुनील उपाध्याय, अनुराग श्रीवास्तव, मनुव्वर रिजवी, डीके गुप्ता, कुंदन उपाध्याय, आफताब आलम, विपिन पांडेय, विवेक कुमार, महेंद्र गौड़, परवेज, मनीष सिंह, अहमद अली,अजय सोनकर, चन्दन निषाद, राकेश उपाध्याय, प्रिंस तिवारी, प्रिंस पांडेय, यशवंत पांडेय, प्रवीण कुशवाहा, वीएम भट्ट, समीम सिद्दीकी, रंजीत कुमार, प्रेम चौहान, राकेश त्रिपाठी, सफीक, राजू सैनी, आनंद चौधरी, मोहम्मद हुसैन, आशीष कुमार मिश्रा, धनेश कुमार, दुर्गेश मणि त्रिपाठी, वेद पाठक, विभव पाठक, अनिल राय, घनश्याम कसौधन, आयुष द्विवेदी, अजीत यादव अखिलेश शर्मा ,प्रमुख रूप से शामिल रहे।
अपने सम्मान में कही गई बातों से अखिलेश कुमार पाण्डेय भावुक हो गए और कुछ क्षणों तक बोल नहीं सके। उनकी आंखों में आंसू और चेहरे पर संतोष की मुस्कान पूरे माहौल को भावनात्मक बना गई।
कार्यक्रम के अंत में सभी पत्रकारों ने केक काटकर खुशी-खुशी विदाई दी। कार्यक्रम का सफल संचालन मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति के अध्यक्ष अरविंद राय ने किया। समापन के बाद सभी अतिथियों एवं पत्रकारों के लिए सामूहिक भोज का आयोजन किया गया।
यह समारोह गोरखपुर की पत्रकारिता के इतिहास में एक ऐसे पत्रकार को समर्पित रहा, जिसने अपने कर्म, चरित्र और व्यवहार से पत्रकारिता को सम्मान दिलाया।

किरीट सोमैया ने लिया घाटकोपर स्टेशन रोड का जायजा

घाटकोपर के फुटपाथ पर बांग्लादेशी और रोहंगियाओ का कब्जा

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
घाटकोपर रेलवे स्टेशन के बाहर पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने दौरा कर स्टेशन रोड का जायजा लिया। सोमैया के आने की जानकारी मिलते ही स्टेशन रोड और एमजी रोड के फेरीवाले फुटपाथ खाली कर दिए थे।.उसके बाद भी स्टेशन रोड और एमजी रोड का दौर जारी रखा यही नहीं सोमैया के साथ पुलिस और मनपा अधिकारी भी मौजूद थे। .सोमैया ने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि इन जगहों से बांग्लादेशी, और रोहिगिया धंधे कर रहे है बांग्लादेशी, रोहिंग्या घुसपैठियों पर कार्यवाही होनी चाहिये.इसी तरह पिछले हप्ते भांडुप स्टेसन पर भी जायजा लिया था.।विजिट के दरम्यान रेलवे, महानगरपालिका के अधिकारी उपस्थित थे.।मनपा अधिकारियों को सख्त हिदायत दी की पूरी सड़क खाली कर दी जाए नहीं तो इसके गंभीर परिणाम होंगे. बता दे की घाटकोपर के एमजी रोड पर फेरीवालों का अतिक्रमण बढ़ गया है यहां पर लोगों को चलना मुश्किल हो गया है,यही नहीं स्टेशन रोड पर करीब दो दर्जन से ज्यादा रिक्शा स्टैंड बनाए गए जहां यहां पर सैकड़ो ऑटो खड़े रहते हैं जिसे भी ट्रैफिक जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। इस दौरान सोमैया के साथ युवा नगरसेवक धर्मेश गिरि,राखी राखी जाधव मंडल अध्यक्ष अनिल निर्मले, विनय सिंह साहित भाजपा के अनेक नगरसेवक उपस्थित थे।

बलिया में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह: 227 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ


बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
शनिवार को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न विकास खंडों से आए 227 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह रहे। उन्होंने भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं मंत्रोच्चार के साथ समारोह का शुभारंभ किया। आयोजन में 225 जोड़ों ने हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए, जबकि 2 मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। सभी जोड़ों का बायोमेट्रिक सत्यापन भी किया गया।बमुख्य अतिथि दयाशंकर सिंह ने कहा कि कन्यादान को सबसे बड़ा दान माना गया है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू की गई यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ा सहारा है। उन्होंने कहा कि बेटियों के विवाह की चिंता हर माता-पिता को होती है, ऐसे में सरकार उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने जानकारी दी कि पहले इस योजना के तहत ₹50 हजार की सहायता दी जाती थी, जिसे अब बढ़ाकर ₹1 लाख कर दिया गया है। उन्होंने कहा, “अब ये बेटियां सिर्फ अपने परिवार की ही नहीं, बल्कि सरकार की भी जिम्मेदारी हैं।” उन्होंने वर पक्ष से बेटियों को सम्मान देने की अपील करते हुए नवविवाहित जोड़ों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने योजना के लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रति जोड़े ₹1 लाख की सहायता पांच मदों में दी जा रही है, जिसमें ₹60 हजार सीधे वधू के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजे जाएंगे। ₹25 हजार की उपहार सामग्री भी प्रत्येक जोड़े को प्रदान की गई। उपहारों में पांच साड़ियां, वस्त्र, चांदी की पायल और बिछिया, स्टील डिनर सेट, कुकर, ट्रॉली बैग, दीवार घड़ी, सीलिंग फैन, आयरन, कंबल, गद्दे, तकिए, चूड़ियां, कंगन सहित कुल 24 प्रकार की घरेलू उपयोग की वस्तुएं शामिल रहीं। इसके अलावा लड्डू के पैकेट, ड्राई फ्रूट्स की टोकरी और विवाह स्मृति एल्बम भी दिए गए।कार्यक्रम स्थल पर विवाह पंजीकरण के लिए अलग काउंटर लगाए गए, जहां ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा रही। पहली बार वधुओं के लिए ब्यूटी पार्लर और सेल्फी प्वाइंट की भी व्यवस्था की गई, जो आकर्षण का केंद्र रहा। नाश्ता और भोजन की समुचित व्यवस्था की गई थी।समारोह में हनुमानगंज, बेलहरी, चिलकहर, पंदह, सोहांव, दुबहर, गड़वार, रसड़ा और नगरा विकास खंडों के जोड़े शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि औऱ अधिकारी मौजूद रहे। अंत में सभी नवविवाहित जोड़ों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।