युवा कल्याण द्वारा ब्लाक स्तरीय खेल प्रतियोगिता‌ 27 दिसंबर को चौगड़वा में होगा आयोजन।

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वधान में ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता की तैयारी हो रही है जहां मुख्य विकास अधिकारी की बैठक में मिले निर्देश के क्रम में एवं खण्ड विकास अधिकारी के नेतृत्व में ब्लॉक नवाबगंज के जूनियर हाईस्कूल चौगड़वा के खेल मैदान में 27 दिसंबर और 28 दिसंबर में आयोजित किया जायेगा। इन प्रतियोगिता में सब जूनियर (अंडर 16 वर्ष) जूनियर (अंडर 20 वर्ष) और सीनियर कैटेगरी में 20 वर्ष से अधिक आयु वाले खिलाड़ी प्रतिभाग (बालक एवं बालिका दोनों) करेंगे। खेलो में एथेलेटिक्स ( दौड़ 100 मीटर, 200मीटर, 400 मीटर, गोला फेक और डिस्क थ्रो) कब्बड्डी की टीम, ऊंची कूद, लंबी कूद, कुश्ती, भारोत्तोलन, जूडो, बैडमिंटन और बॉलीबॉल की टीम प्रतिभाग कर सकती है। ब्लॉक नवाबगंज की सभी ग्राम पंचायत के खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते है। सभी को अपना आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। सभी विजेता खिलाड़ी को जिला स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना होगा ।उसके बाद गोरखपुर जोन में प्रतिभाग करने वाले खिलाडियों में से विजेता खिलाड़ीयो को राज्य स्तर प्रतियोगिता में प्रतिभाग लेना होगा। खण्ड विकास अधिकारी राहुल पांडेय ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों के खिलाड़ी अपना रजिस्ट्रेशन 27 तक संपर्क कर ले जिससे 28 दिसंबर प्रात: नौ बजे सुव्यवस्थित ढंग से प्रतियोगिता प्रारंभ कराई जा सके।

rkpnews@desk

Recent Posts

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

1 hour ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

2 hours ago

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

23 hours ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

1 day ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

1 day ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

2 days ago