हाईवे पर हादसों की बाढ़,मित्र पुलिस घर में खड़े वाहनों का चालान करने में मदमस्त

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । इंडो नेपाल सीमा से सटे सीमावर्ती जनपद वर्ष भर सड़क हादसों से दहलता रहा।जहां एक ओर हाईवे पर सड़क हादसों की बौझार हो रही वहीं दूसरी तरफ टारगेट पूरा करने के लिये शहर में घर में खड़े वाहनों पर चालान करके बहराइच पुलिस अपनी पीठ थपथपा रही है।यह साल 2024 हादसों के नाम रहा अभी तक तकरीबन 400 लोग सड़क हादसे का शिकार हो चुके है।साल बीतने में अभी चंद दिन शेष है लेकिन दिन प्रतिदिन हादसे कम होने का नाम नही ले रहे है।इन हादसों पर लगाम लगाएं जाने के बजाय जनपद की मित्र पुलिस घर की पार्किंग में खड़े वाहनों पर चालान करके अपना टारगेट पूरा करने में मदमस्त है।वर्ष 2024 हादसों के नाम रहा।लगातार डग्गामार वाहनों,ओवर लोडिंग,हाइवे के हादसों ने जनपद वासियों में भय का माहौल व्याप्त है।वहीं जनपद की मित्र पुलिस कोटा पूरा करने के लिए वसूली अभियान में जुटी हुई है।उल्लेखनीय हो कि शहर के बशीरगंज निवासी अस्सिटेंट प्रोफेसर एवं समाजसेवी सचिन श्रीवास्तव का चार पहिया वाहन उनके पार्किंग में खड़ी थी।जनपद की मित्र पुलिस अपना टारगेट पूरा करने के लिए पार्किंग में खड़ी चार पहिया वाहन का चालान एक हजार का काटकर भेज दिया।जबकि चालान विवरण में दो पहिया का कारण तीन सवारी होने का दिखाया है।इस अजीबोगरीब चालान से पीड़ित भी अचंभित है वही जनपद की मित्र पुलिस फेक चालान करके अपने आकाओं को खुश करने में लगे है।पीड़ित ने बताया कि इस समस्या को लेकर शीघ्र ही एक प्रार्थना पत्र डीजीपी,पुलिस अधीक्षक को दिया जाएगा जिससे इतनी बड़ी लापरवाही पर ठोस विधिक कार्यवाही हो सके।

rkpnews@desk

Recent Posts

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी,धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय को देवरिया की कमान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…

5 hours ago

गांव-गांव पहुंचाया गया राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 का संदेश

आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…

10 hours ago

आगरा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, 1200 से ज्यादा वोटर वाले बूथों पर DM की नजर; जानें पूरी समयसीमा

आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…

10 hours ago

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

11 hours ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

11 hours ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

11 hours ago