02 लाख 50 हजार रुपया नगद बरामद

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर गौरव कुमार शर्मा के नेतृत्व में नगर कोतवाली पुलिस टीम को सफलता मिली है। अभियुक्तों के पास स 02 लाख 50 हजार रुपया नगद बरामद किया गया है। उप निरीक्षक गिरिजेश सिंह अपने टीम उप निरीक्षक धंनजय सिंह, कां. अभय प्रताप, अभिलेश पटेल व शास्वत पाण्डेय ने धारा 318(4)/ 316(2) बीएनएस से सम्बंधित अभियुक्त बजंरगी पटेल उर्फ गोलू पुत्र राजेश पटेल (निवासी जापलिनगंज थाना कोतवाली बलिया) व सोनू बिन्द पुत्र बिजेन्दर प्रसाद (निवासी जापलिनगंज थाना कोतवाली बलिया) को मालगोदाम रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर उक्त मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी करते हुए पुलिस ने चालान न्यायालय किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

ये है पूरा घटना बता दें कि नगर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आर्य समाज रोड स्थित केनरा बैंक की शाखा में शनिवार को पैसा जमा करने गए कपड़ा व्यापारी के मुनीब से साढ़े तीन लाख रुपए की उचक्कागिरी का मामला सामने आया था। पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर उचक्कों की तलाश शुरु कर दी। कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में कपड़ा व्यापारी जसवीर सिंह ने बताया था कि आर्य समाज रोड पर सरदार वस्त्रालय के नाम से उनकी दुकान है। 21 दिसम्बर को दुकान की बिक्री का पैसा जमा करने के लिए (केनरा बैंक, आर्य समाज रोड शाखा) पर मुनीब श्रीकिशुन गये थे। बैंक पर ही मुनीब से बजरंगी ऊर्फ गोलू पुत्र राजेश पटेल व सोनू बिन्द पुत्र बिजेन्द्र विन्द (निवासी जापलिनगंज) तथा दो अन्य लड़के मिले। मुनीब को भरमाकर चारों लड़कों ने पैसा जमा करने के लिए 3.50 लाख रुपए से भरा बैग ले लिये। लेकिन पैसा जमा करने की बजाय चारों युवक वैग लेकर बैंक से गायब हो गये। मुनीब बजरंगी उर्फ गोलू पुत्र राजेश पटेल के घर गया, लेकिन वह नहीं मिला। रविवार को कपड़ा व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी

rkpnews@desk

Recent Posts

किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्षों की नई सूची जारी,धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय को देवरिया की कमान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…

5 hours ago

गांव-गांव पहुंचाया गया राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 का संदेश

आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…

9 hours ago

आगरा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, 1200 से ज्यादा वोटर वाले बूथों पर DM की नजर; जानें पूरी समयसीमा

आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…

9 hours ago

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

10 hours ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

10 hours ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

10 hours ago