विश्व हिंदू युवा सेना की स्थापना दिवस पर गरीबो में किया गया कम्बल वितरण

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। गुरुवार को विश्व हिंदू युवा सेवा के स्थापना दिवस पर स्वर्गीय सूर्य नारायण पांडेय व स्वर्गीय अक्षयबर प्रसाद मिश्र एवं सुशील मिश्र की स्मृति में झुग्गी झोपड़ियो में, निवास करने वाले गरीब लोगो के झोपड़ियो में जाकर उन्हें ऊनी वस्त्र एवं कंबल वितरण अनन्त पीठ आश्रम बरहज के पीठाधीश्वर आंजनेय दास महाराज के, नेतृत्व में, विश्व हिंदू युवा सेना के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र द्वारा कंबल वितरित किया गया। इस अवसर पर अनन्त पीठ आश्रम के पीठाधीश्वर आंजनेय दास ने कहा कि मानव सेवा ही परम सेवा हैं और प्रत्येक मानव को गरीब असहाय लोगो की सेवा हेतु हर कदम पर आगे रहना चाहिए, इसी क्रम में विनय कुमार कुमार मिश्र ने कहा कि, कड़ाके की ठंड को देखते हुए, प्रतिवर्ष 2 जनवरी को विश्व हिंदू युवा सेना की स्थापना दिवस पर अपने पूज्य नाना स्वर्गीय सूर्य नारायण पांडेय ,पिता स्वर्गीय अछयबर प्रसाद मिश्रा ,एवं भाई सुशील मिश्रा, के स्मृति में कंबल वितरण किया जाता हैं। गरीबों की सेवा करना हर मानव के लिए एक पुनीत कार्य है और प्रत्येक मनुष्य को गरीबों की सेवा करनी चाहिए। इस अवसर पर गुरुवार को गरीब परिवारों में कंबल वितरित किया गया। ठंड के मौसम को देखते हुए सामाजिक सेवा में लोगों को आगे आना चाहिए और इस तरह के आयोजन अपने प्रिय जनों के स्मृति में करना चाहिए, जिससे गरीबों का भला हो सके। कंबल वितरण के दौरान कंबल प्राप्त करने वालों में किशन, राज कपूर, सर्वेश, संजीत, किशन लाल, पहाड़ सिंह, महेंद्र कुमार, एकबी कुमार, अभय कुमार, दिनेश कुमार, राहुल, पर्वत लाल, मिथुन कुमार, सूरत लाल, डॉल कुमार, प्रदीप, बर्फीलाल, अच्छे लाल, छोटू कुमार, केसरी कुमार आदि लोग रहे । कार्यक्रम के दौरान अनमोल मिश्रा, अनुपम मिश्रा, आकांक्षा मिश्रा, शकुंतला मिश्रा, शोभा जायसवाल, सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

डाकघरों ने पकड़ी डिजिटल रफ्तार, उत्तर गुजरात में राजस्व 55% बढ़ा

डाक विभाग का राजस्व 55 फीसदी बढ़ा, पोस्टल वारियर्स अभियान की समीक्षापोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार…

28 minutes ago

इंजीनियर मौत मामले के बाद हटाए गए पूर्व प्राचार्य को शासन से राहत, देवरिया वापसी की चर्चा

मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य को शासन से राहत, देवरिया वापसी की अटकलें ते देवरिया…

1 hour ago

अवैध संबंध के शक में पट्टीदार ने की शुभम मिश्रा की हत्या

सोते समय सिर पर धारदार हथियार से किए चार वार, 17 संदिग्धों से पूछताछ के…

3 hours ago

कैशलेस योजना का सांकेतिक बहिष्कार, शिक्षकों ने सरकार को सौंपा ज्ञापन

25 साल से सेवा सुरक्षा की आस, शिक्षकों ने कैशलेस चिकित्सा योजना का किया सांकेतिक…

4 hours ago

बरहज के मदरसे में पहुंची पुलिस, महिलाओं और बालिकाओं को बताए सुरक्षा के उपाय

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत शनिवार को थाना…

4 hours ago

बलिया डबल मर्डर का चौंकाने वाला खुलासा, पति ही निकला पत्नी-बेटी की हत्या का आरोपी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। रसड़ा क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव में मां-बेटी की हत्या के मामले…

4 hours ago