चंदन गुप्ता हत्याकांड में 28 आरोपी दोषी करार

शुक्रवार को होगा सजा का ऐलान,तिरंगा यात्रा में मारी गई थी गोली

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के कासगंज के चंदन गुप्ता हत्याकांड में एन‌आईए स्पेशल कोर्ट ने गुरुवार को 28 आरोपियों को दोषी करार दिया है।दो आरोपी बरी किए गए हैं।एन‌आईए कोर्ट कल सजा का ऐलान करेगी।चंदन गुप्ता हत्याकांड में तीन सगे भाई सलीम,वसीम,नसीम समेत 20 लोग किए नामजद किए गए थे।पुलिस ने 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में कई लोग छूट गए। बता दें कि 26 जनवरी 2018, गणतंत्र दिवस के मौके पर कासगंज में तिरंगा यात्रा निकाली गई थी,इस दौरान दो गुटों के बीच विवाद हो गया था।इसी बीच 20 वर्षीय अभिषेक गुप्ता उर्फ चंदन गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।चंदन बीकाम फाइनल ईयर के स्टूडेंट थे और घर के छोटे बेटे थे।चंदन की हत्या के बाद कासगंज हिंसा की आग में जल उठा था।कई वाहन और दुकानों में आग लगा ​दी गई थी।कासगंज में कई दिनों तक कर्फ्यू लगा रहा। लगभग एक सप्ताह के बाद शहर में हालात सामान्य हुए थे।इस हत्याकांड में आज फैसले का दिन था।इस हत्याकांड में शामिल 28 आरोपियों को दोषी पाया गया है।साथ ही दो आरोपियों को बरी कर दिया गया है। 3 जनवरी को दोषी पाए गए लोगों के लिए सजा का ऐलान होगा। एन‌आईए स्पेशल कोर्ट में सभी आरोपियों को तलब किया गया था।आरोपियों ने हाईकोर्ट में एन‌आईए कोर्ट की वैधानिकता और सुनवाई पर रोक की अर्जी लगाई थी,लेकिन हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने आरोपियों की अर्जी खारिज कर दी थी।एनआईए कोर्ट ने चंदन गुप्ता हत्याकांड में आसिफ कुरेशी उर्फ हिटलर,असलम कुरैशी,असीम कुरैशी,शबाब,साकिब,मुनाजिर रफी,आमिर रफी,सलीम,वसीम,नसीम,बबलू,अकरम,तौफीक, मोहसिन,राहत,सलमान,आसिफ जिम वाला,निशु,वासिफ,
इमरान,शमशाद,जफर,शाकिर,खालिद परवेज,फैजान,
इमरान,शाकिर,जाहिद उर्फ जग्गा को आईपीसी की धारा 147, 148, 307/149, 302/149, 341, 336, 504, 506 के तहत दोषी ठहराया है। देशद्रोह की धारा 124A पर सुनवाई नहीं हुई क्योंकि इसे सुप्रीम कोर्ट ने निलंबित कर रखा है।वहीं आरोपी अजीजुद्दीन की सुनवाई के दौरान मौत हुई थी,लिहाजा पुलिस ने उसके खिलाफ चार्जशीट ही नहीं लगाई थी,जबकि आरोपी नसरुद्दीन और असीम कुरैशी को कोर्ट ने सबूत के अभाव में बरी कर दिया।

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया में खूनी संघर्ष! जमीन पर कब्जे के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आधा दर्जन घायल

मेडिकल कॉलेज में जिंदगी और मौत से जूझ रहा गंभीर रूप से घायल वीरेंद्र यादव;…

2 hours ago

देवरिया के सभी थानों पर लगा थाना समाधान दिवस, 96 शिकायतें मिलीं, 9 का मौके पर निस्तारण

एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…

19 hours ago

सूरत से गिरफ्तार हुआ गैंगस्टर एक्ट का 50 हजार का इनामी बदमाश

एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…

19 hours ago

छठ पर्व की तैयारियों का नपा अध्यक्ष ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…

19 hours ago

आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित जवाहरलाल नेहरू : डॉ. धर्मेन्द्र पांडेय

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…

21 hours ago

पीएचसी मझगांवा में एक्सपायरी दवाओं के वितरण का आरोप, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल

खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…

21 hours ago