गरीब असहाय लोगों के बीच बाटे गए कंबल

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
विद्यावती देवी महाविद्यालय के प्रबंधक बबलू राय ने गरीब,असहाय लोगो मे किये कम्बल वितरण। सर्द मौसम में कम्बल पाते ही गरीबो के चेहरे खिल उठे।
विद्यावती देवी महाविद्यालय के प्रबंधक बबलू रॉय ने अपने महाविद्यालय के समस्त कर्मचारियों के साथ बुधवार की शाम को गरीब, असहाय, निर्धन व विकलांग लोगों को ठंड से बचाव के लिए कम्बलों का वितरण किया। इस दौरान महाविद्यालय के प्रन्धक ने गरीब लोगों को चिन्हित कर लोगों को कम्बल दिए। तमकुही तहसील क्षेत्र के विभिन्न पंचायतो में खुले आसमान के नीचे तम्बू लगाकर बंजारा का जिंदगी गुजर बसर करने वाले सैकड़ो लोगों के बीच कम्बल वितरण करने पर लोगों ने वस्त्र वितरण कार्यक्रम के लिए महाविद्यालय के प्रबंधक को दुहाई दिया। बबलू राय ने बताया कि क्षेत्र में वैसे गरीब, असहाय, विकलांग लोगों के लिए मेरे माध्यम से 200 कम्बल मुहैया कराया गया है। जिसे मेरे द्वारा प्रखंड क्षेत्र के वैसे लोग जो लाचार, बेबस व गरीब होने के कारण इस कड़ाके की ठंड में किसी तरह अपना जीवन गुजर बसर कर रहे हैं, उन लोगों को चिन्हित कर कम्बल का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय मे ठंड का प्रकोप और ज्यादा बढ़ने की संभावना है।इस अवसर पर महाविद्यालय के डायरेक्टर सुधीर सिंह,रमेश यादव,गुड्डू ,राजेश यादव,सहित बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

गैस एजेंसियों पर भीड़ के बीच डीएम का औचक निरीक्षण, बोले- जनपद में गैस की कोई कमी नहीं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच देशभर…

9 hours ago

लखनऊ में फायरिंग मामले में रोहित पटेल का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सरकार बनाम रोहित पटेल मुकदमे…

9 hours ago

कम खर्च में पशुओं का इलाज और टीकाकरण, पशुपालकों को मिल रही राहत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर क्षेत्र के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। स्थानीय…

9 hours ago

आईईटी में इंजीनियर्स प्रीमियर लीग सीज़न-02 का भव्य शुभारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

10 hours ago

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

13 hours ago

कटहल नाला से हट रहा अतिक्रमण, प्रशासन की चेतावनी के बाद 8 लोगों ने स्वयं हटाया कब्जा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…

13 hours ago