जेल में बंदियों को उद्योग व्यापार मंडल ने बांटे कंबल

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)
जिला कारागार में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के सौजन्य से गरीब एवं जरूर मंद बंदियों को कड़ाके की सर्दी से बचाने के लिए गर्म कंबल, जैकेट एवं महिला बंदियों के लिए स्वेटर भेंट किए गए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ एवं उनके साथ आए हुए पदाधिकारीयों के द्वारा बंदियों को उक्त सामग्री भेंट की गई।
व्यापार मंडल द्वारा 200 बंदियों को कंबल, 50 बंदियों को जैकेट एवं 20 महिला बंदियों को कार्डिगन भेंट की गई। सभी बंदी कड़ाके की पड़ रही हाडतोड़ सर्दी से बचाव हेतु उक्त सामग्री पाकर बहुत खुश हुए और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारीयों को धन्यवाद देकर आभार प्रकट किया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक मिजाजीलाल, प्रभारी कारापाल सुभाष यादव ,उप जेलर सुरेंद्र गौतम, के के पांडेय, पूनम तिवारी मौजूद रही । व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ के द्वारा अपने संबोधन में कहा की व्यापार मंडल समय-समय पर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की मदद करता रहता है, कारागार में वर्तमान जेल अधीक्षक मिजाजीलाल की प्रेरणा एवं उनके द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों से प्रेरित होकर व्यापार मंडल ने कारागार में उक्त कल्याणकारी कार्य करने का निश्चय किया। जिसके अनुक्रम में उक्त कार्यक्रम आयोजित कर गरीब एवं जरूरतमंद बंदियों को कड़ाके की सर्दी से बचाव हेतु उक्त सामग्री भेंट की गई। जेल अधीक्षक द्वारा अपने संबोधन में व्यापार मंडल का आभार व्यक्त किया और कहा कि सूक्ष्म समय के अनुरोध पर भी व्यापार मंडल के पदाधिकारीयों द्वारा इतनी उच्च कोटि की प्रचुर मात्रा में सामग्री उपलब्ध कराकर बहुत ही नेक कार्य किया है पूरा जेल प्रशासन उनका आभार व्यक्त करता है कि उन्होंने इतनी तेज सर्दी में बंदियों की मदद की।

rkpnews@desk

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

16 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

16 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

16 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

16 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

16 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

20 hours ago