भाजपा की साजिश बेनकाब- अंन्ततः न्याय की जीत- बृजलाल खाबरी

देश के साथ- साथ वायनाड की महान जनता की जीत- बृजलाल खाबरी

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)
भाजपा की साजिश बेनकाब- अंन्ततः न्याय की जीत हुई, मोहब्बत ने नफरत को एक बार फिर से पछाड़ दिया। हिन्दुस्तान की सर्वोच्च पंचायत लोकसभा में जन नायक राहुल गांधी, संसद में इण्डिया के सांसदों के स्वागत के साथ प्रवेश किये, सोमवार को ही लोकसभा सचिवालय द्वारा सदस्यता बहाली का पत्र जारी किया गया, यह देश के करोड़ों-करोड़ जनता की जनभावनाओं की जीत और सुखद क्षण है।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने कहा कि अब भारत की संसद जीवन्तता के साथ जन मुद्दों पर सार्थक चर्चा की साक्षी बनेगी। और वह मुद्दे सदन में उठेंगे जो जन भावनाओं और जन पीड़ा से जुडे़ होंगे, चाहे वह मणिपुर के दंगे से कराह रही जनता की पीड़ा हो या महंगाई की मार से कराह रही भारत की जनता हो। चार साल बाद अपमानित करके नौकरी से निकाल दिये जाने वाले अग्निवीर के नौजवान हो या अतिवृष्टि और बाढ़ की विभीषिका से परेशान राज्यों की जनता की समस्या, सब पर राहुल गांधी बुलंद आवाज में उठायेंगे और सरकार को विशेषकर प्रधानमंत्री को संसद में बोलने के लिए विवश करेंगे और उन्हें आकर जनता की समस्याओं पर जवाब देना होगा, जिससे वह अब तक बच रहे थे। खाबरी ने आगे कहा कि आज म्यूट तंत्र पर जनतंत्र की जीत हुई है। प्रधानमंत्री लगातार हिन्दुस्तान की सर्वोच्च पंचायत संसद में ना आकर अवहेलना कर रहे हैं, कांग्रेस पार्टी और हमारा गठबंधन इण्डिया बुलंद इरादे के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के कुशल नेतृत्व एवं बेहतरीन संगठनकर्ता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मार्गदर्शन में बड़ी जीत हासिल करेगा।
उन्होंने कहा कि यह पूरे देश के साथ-साथ वायनाड की महान जनता की जीत है जिसने अपने प्रतिनिधि के रूप में राहुल गांधी को हिन्दुस्तान की सर्वोच्च पंचायत लोकसभा में चुनकर भेजा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

शोध पात्रता परीक्षा (रेट 2025) का परिणाम जारी

उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय…

4 hours ago

पुलिस ने स्मैक के साथ दो को किया गिरफ्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मादक पदार्थों…

4 hours ago

भीषण आग से गेहूं की तैयार फसल जली, किसानों को भारी नुकसान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के विकासखंड सांथा के सुकरौली और खजुरी गांवों…

4 hours ago

कूड़ा जलाने से उठे धुएं से बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्थिति नियंत्रण में

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में ग्रीनलैंड पब्लिक स्कूल के पास सूखा…

4 hours ago

विदाई समारोह में छात्रों को दी गई उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l नगरपालिका स्थित बाबा राघव दास भगवानदास महिला महाविद्यालय आश्रम में छात्रों के…

4 hours ago

“नैतिकता से कानून तक: माता-पिता की सेवा न करने पर सैलरी कटौती का नया सामाजिक संदेश”

पिता की देखभाल न करने पर वेतन से 15 प्रतिशत त्वरित कटौती: सामाजिक न्याय,नैतिक जिम्मेदारी…

4 hours ago