जिलाधिकारी ने दृष्टिबाधित को प्रदान की स्मार्ट छड़ी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने जनता दर्शन में शत-प्रतिशत दृष्टिबाधित व्यक्ति को स्मार्ट छड़ी उपलब्ध कराकर उसके जीवन की राह आसान बनाने की कोशिश की। जिलाधिकारी ने जिस सहृदयता एवं तत्परता के साथ दृष्टिबाधित दिव्यांग की सहायता की उसकी चर्चा हर कोई कर रहा है।ग्राम पंचायत भलुअनी, अंबेडकर नगर, वार्ड संख्या-1 निवासी खोखा पुत्र स्वर्गीय नागेश्वर आज अपनी समस्या के निस्तारण के लिए जनता दर्शन में जिलाधिकारी से मिले। अपनी समस्या सुनाने के दौरान खोखा ने स्मार्ट छड़ी सुगम्य केन की चर्चा छेड़ी और बताया कि हाल ही में एलिम्को एवं जिला प्रशासन द्वारा दिव्यांगजनों के लिए आयोजित सहवर्ती उपकरण वितरण कार्यक्रम में वह शामिल नहीं हो पाया था। खोखा ने जिलाधिकारी से स्मार्ट छड़ी दिलाने की गुजारिश की। जिलाधिकारी ने तत्काल जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को फोन किया और एक सुगम्य केन मंगवाकर खोखा को दिया। डीएम ने खोखा को स्मार्ट छड़ी की कार्यप्रणाली के विषय में विस्तारपूर्वक समझाया।उन्होंने बताया कि इस छड़ी में आधुनिक सेंसर लगे हैं, जो तीन मीटर के दायरे में आने वाले किसी भी बाधा अथवा व्यक्ति के सामने आने पर कंपन करने लगता है, जिससे दृष्टिबाधित व्यक्ति सतर्क हो जाता है। जिलाधिकारी ने बताया कि मेक इन इंडिया के तहत पूर्णतया स्वदेशी तकनीकी से एलिम्को द्वारा विकसित छड़ी दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों की राह सुगम बनाने में प्रभावी सिद्ध होगी। स्मार्ट छड़ी मिलने से अत्यंत प्रसन्न खोखा ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी ने अत्यंत तत्परता एवं सहृदयता से उसकी सहायता की है।

rkpnews@desk

Recent Posts

गगहा में सड़क हादसा, एक की मौत

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गगहा थाना क्षेत्र के बड़गो मोड़ के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क…

2 hours ago

पेट्रोल-डीजल की किल्लत से बढ़ी किसानों की चिंता, धान की बुआई और सिंचाई पर संकट

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर विकास क्षेत्र में लगातार गहराती पेट्रोल और डीजल की किल्लत…

2 hours ago

कोरोना के बाद अब इबोला का डर, WHO अलर्ट से दुनिया में बढ़ी बेचैनी

इबोला का नया वैश्विक खतरा: कोरोना के बाद फिर दहशत की आहट, WHO अलर्ट के…

11 hours ago

जागृति इन्क्यूबेशन प्रोग्राम बना पूर्वांचल के सपनों का नया मंच

हजार आवेदन, 140 सपने और पूर्वांचल की नई उड़ान: जागृति इन्क्यूबेशन कोहोर्ट 2026-27 का भव्य…

23 hours ago

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात सुधार पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति…

24 hours ago

एक साथ आठ देशों के मेडिकल विश्वविद्यालयों में मिला प्रवेश, रिशांग ने बढ़ाया गोरखपुर का मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पादरी बाजार क्षेत्र स्थित मानस विहार कॉलोनी के छात्र…

24 hours ago