अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव दुबई में प्रतिभाग करेंगे डॉ विपिन यादव

छह दिवसीय साहित्य महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे अंतर्राष्ट्रीय लेखक ,कवि और साहित्यकार

10 साहित्य प्रबंध पुस्तकों का होगा लोकार्पण

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा )।अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव 2023 का आयोजन संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में 8 अगस्त से 12 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है इस महोत्सव में भारत सहित विश्व के कई देशों के साहित्यकारों ,कवियों और लेखकों को आमंत्रित किया गया । इस मौके पर 14 साहित्यकारों और पत्रकारों को अक्षर वार्ता अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड से भी नवाजा जाएगा l इसी अंतर्राष्ट्रीय साहित्य समागम में जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज महराजगंज के हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ विपिन यादव को भी आमंत्रित किया गया है । सोमवार को डा विपिन यादव दुबई के लिए रवाना हो चुके हैं lपांच दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव में मुख्य अतिथि अमेजॉन के बेस्ट सेलर एवं विश्व प्रसिद्ध पुस्तक हृयूज हृयू के लेखक, विश्व के जाने-माने लेखक अमित वर्धन है। इस अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव का आयोजन कृष्ण बसंती शैक्षणिक एवं सामाजिक जन कल्याण समिति उज्जैन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष एवं अक्षर वार्ता अंतर्राष्ट्रीय शोध पत्रिका के प्रधान संपादक डॉ शैलेंद्र कुमार शर्मा के द्वारा किया गया। इस अंतर्राष्ट्रीय साहित्य समागम में पीजी कॉलेज महराजगंज के डॉ विपिन यादव एक साहित्यकार के रूप में प्रतिभाग करेंगे और “प्रवासी हिंदी साहित्य” विषय पर अपना व्याख्यान देंगे।
दुबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय साहित्य समागम में साहित्यकारों के इस पांच दिवसीय व्यापक साहित्यिक मेला में डॉ विपिन यादव के प्रतिभाग करने एवं व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किए जाने पर प्रबंधक डॉ बलराम भटृ ,प्राचार्य डॉ अजय कुमार मिश्र, पूर्व प्राचार्य डॉ डॉक्टर महेश मणि त्रिपाठी ,प्रोफेसर दिग्विजय नाथ पांडेय, डा राणा प्रताप तिवारी ,डॉ विजय आनंद मिश्र, सहित महाविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने बधाई दी ।

rkpnews@desk

Recent Posts

जंगल नाहरछपरा में विधिक जागरूकता शिविर, श्रमिकों और महिलाओं को योजनाओं की दी जानकारी

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जंगल नाहरछपरा के बड़ा सेमरहना काली स्थान पर गुरुवार को श्रमिक…

17 hours ago

मिशन सेफ फ्यूचर के तहत चला स्कूली वाहनों का चेकिंग अभियान, तीन का चालान, पंजीयन समाप्त वाहन बंद

बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त, नियमों की अनदेखी करने वाले विद्यालयों…

17 hours ago

आकाशीय बिजली का कहर: धान की रोपाई के दौरान नाबालिग और बुजुर्ग महिला की मौत

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में गुरुवार को हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने…

18 hours ago

जीआरपी व बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जीआरपी थाना देवरिया और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने चोरी…

18 hours ago

सब्जी की फसल बर्बाद सरयू के बढ़ते जल से छोटे किसान परेशान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)सरयू नदी के जलस्तर में हो रही लगातार वृद्धि से छोटे किसान परेशान…

19 hours ago

प्रदेश सरकार शिक्षकों के सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री

शिक्षकों व उनके परिवारों को मिलेगी कैशलेस उपचार की सुविधा, मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना…

19 hours ago