भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद के फाजिलनगर स्थित एक निजी विद्यालय में आयोजित भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमे बूथ जीतने का मंत्र दिया गया।
विधान सभा स्तरीय इस कार्यकर्ता सम्मेलन को बतौर मुख्य अथिति संबोधित करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद पाण्डेय ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। हम सभी को संगठित होकर अपने बूथ के मजबूती में जुट जाना है।उन्होंनें कार्यकर्ताओ में ऊर्जा भरते हुए कहा कि आप हनुमान है अपने शक्ति को पहचानने का कार्य करें।
विधानपरिषद सदस्य रतनपाल सिंह नें कहा कि राममंदिर का निर्माण सांस्कृतिक आजादी का शंखनाद है। आज भारत एक शक्ति के रूप में उभर रहा है और विश्वगुरू बनने के लिए केंद्र में पुनः भाजपा की सरकार बहुत जरुरी है।लोकसभा प्रत्याशी शशांक मणि नें कहा कि वे लम्बे समय से देवरिया में काम कर रहें हैं,सबके प्रयास से सबका विकास हो सकता है।क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा ने कहा की हमारा लक्ष्य पोल के 66 प्रतिशत मत पाने का है यह तभी संभव हो सकेगा जब बुथ अध्यक्ष तथा पन्ना प्रमुख पूरे मनोयोग से लग जाय।।जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय नें कहा कि बूथ प्रमुख व पन्ना प्रमुख सबसे संवाद करें। सम्मेलन को लोकसभा प्रभारी जेपी शाही, संयोजक सीपी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्षगण डा. प्रेमचन्द मिश्रा, लल्लन मिश्रा,नगर पंचायत अध्यक्ष शत्रुमर्दन शाही, विजय राय,पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि पशुपतिनाथ जायसवाल,मारकण्डेय दूबे,क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री सत्येंद्र मिश्र,किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय राय,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय, पंकज पाण्डेय, डा.कन्हैया शर्मा, सत्यम शुक्ला आदि ने सम्बोधित किया। संचालन लोक सभा सह संयोजक दिवाकर मणि त्रिपाठी ने किया। इस दौरान डा.महेंद्र सिंह, डा.डीके गुप्ता,विजयशंकर तिवारी, चिरंजी सिंह, श्रीनिवास राय, मुकुल तिवारी, शेषनाथ मिश्र, राणाप्रताप मिश्र, दिग्विजय सिंह, कुलदीप उपाध्याय, राणाप्रताप सिंह, डा.शुभकर शुक्ला,अभिषेक तिवारी बिट्टू,अमलेश तिवारी, अनिल जायसवाल ,नीलेश उपाध्याय,आनंद उपाध्याय,अजय गिरी,विजय मिश्र,सरिता शर्मा,राजीव ऋषि तिवारी,दुर्गेश रायआदि उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

6 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

9 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

10 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

10 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

10 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

10 hours ago