चुनाव कार्यालय में नियुक्त नियमित शिक्षकों को ग्रीष्मावकाश घोषित करने की मांग

महाराष्ट्र पुरोगामी शिक्षक संगठन ने की मांग

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
स्कूल और जूनियर कॉलेजों के कई अतिरिक्त शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी चुनाव कार्यालय में बीएलओ के रूप में काम कर रहे हैं। इस बार नियमित शिक्षकों को भी चुनाव ड्यूटी दी गई है। सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों और जूनियर कॉलेजों के लिए 2 मई, 2024 से 14 जून, 2024 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की है। छात्रों और शिक्षकों की गर्मी की छुट्टियां रहेंगी, ऐसी जानकारी उत्तर मुंबई के अध्यक्ष अरुण सूर्यवंशी ने दी है।
बता दें कि छात्रों की संख्या कम होने के कारण कई शिक्षकों को चुनाव कार्यालय में बीएलओ पद पर नियुक्त किया गया है। अतिरिक्त शिक्षक समय-समय पर दी गई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभा रहे हैं। मई के महीने में, चूँकि स्कूल और जूनियर कॉलेज छुट्टी पर होते हैं, कई शिक्षक अपने परिवारों के साथ अपने पैतृक गाँव चले जाते हैं।
इस बार स्कूलों और जूनियर कॉलेजों में शिक्षकों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की गई है। लेकिन चुनाव कार्यालय में बीएलओ और अन्य पदों पर कार्यरत अतिरिक्त शिक्षकों को चुनाव कार्यालय ने लोकसभा चुनाव के कारण ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर उन्हें कार्य से मुक्त नहीं किया है।
20 मई 2024 को मुंबई में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुए, महाराष्ट्र पुरोगामी शिक्षक संगठना के अध्यक्ष तानाजी कांबले ने मांग की है कि मुंबई के सभी चुनाव कार्यालयों को निर्देश दिया जाए कि वे अपने चुनाव कार्यालयों में कार्यरत अतिरिक्त और नियमित शिक्षकों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा करें। ऐसी लिखित मांग तानाजी कांबले ने जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी से की है।

rkpnews@desk

Recent Posts

कंपोजिट शराब की दुकान में चोरी के मामले में शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। खुखुन्दू बाजार स्थित कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान में हुई चोरी…

45 seconds ago

भैया दूज पर योगी सरकार की दोहरी सौगात, 1146 युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, 4300 किसान परिवारों को 215 करोड़ की सहायता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भैया दूज के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश…

14 minutes ago

ठैचा मार्ग पर बदहाली का आलम, झाड़ियों और गड्ढों से राहगीरों की जान पर खतरा

रतनपुरा/मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। रतनपुरा से ठैचा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति…

20 minutes ago

रतनपुरा के लाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नीतीश कुमार गोंड बने भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री गोरखपुर क्षेत्र रतनपुरा/मऊ(राष्ट्र की…

24 minutes ago

गढ़िया रंगीन के प्राथमिक विद्यालय के बाहर एक साल से खुला पड़ा टैंक बच्चों की जान पर मंडरा रहा खतरा

नालियों में भरा गंदा पानी और जमा कूड़े से पनप रही गंदगी शिकायतों के बावजूद…

30 minutes ago

आमजन को मुफ्त और बेहतर इलाज मिले, यही सरकार की मंशा: ब्रजेश पाठक

जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों से पूछा इलाज का हाल; खराब एंबुलेंस बदलने और…

46 minutes ago