Saturday, December 20, 2025
Homeमहाराष्ट्रभाजपा का ४५वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

भाजपा का ४५वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी का ४५वां स्थापना दिवस रविवार को दादर स्थित वसंत स्मृति कार्यालय में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाराष्ट्र राज्य के सांस्कृतिक मंत्री और मुंबई भाजपा अध्यक्ष आशिष शेलार द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, पूर्व विधायक सुनील राणे, विधायक कालिदास कोलंबकर, पूर्व उपमहापौर बाबूभाई भवानजी, जिला अध्यक्ष राजेश शिरवाडकर, पूर्व नगरसेविका आशाताई सुभाष मराठे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments