Tuesday, February 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा कार्यकर्ताओ ने किया टिफिन पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया

भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया टिफिन पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया

राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम व सांसद रविंद्र कुशवाहा भी रहे उपस्थित

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सभी कार्यकर्ता ने टिफिन से दोपहर का भोजन के साथ राजनीतिक चर्चा भी किया। राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने मोदी व योगी द्वारा किए गए विकास कार्यों का विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण, जन धन योजना, किसान सम्मान निधि योगी और मोदी की प्रसिद्ध उपलब्धियां रही है।
उन्होंने कहा कि इस आयोजन में पुराने तथा नए कार्यकर्ता एक साथ बैठकर भारतीय जनता पार्टी को उन्नत बनाने के विषय में विचार विमर्श कर रहे है। सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार दुनिया का नेतृत्व कर रही है। उसका श्रेय भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ सभी जनता को जाता है। टिफिन भोज कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष कन्हैया लाल जायसवाल ने किया।
उक्त अवसर पर अशोक पाण्डेय,अमरेश सिंह बबलू,त्रिपुणायक विश्वकर्मा,अजय दूबे वत्स,अभिषेक जायसवाल, कमलेश तिवारी,रत्नेश मिश्र,
विनय पाण्डेय, दीपक श्रीवास्तव, अजय गौतम,अवधेश मद्देशिया,रत्नेश मिश्र,रविशंकर मिश्र,अशोक तिवारी,धर्मबीर सिंह,अभय सिंह,रंजीत चौहान,नागेन्द्र गुप्ता,अमित सिंह,प्रकाश पाण्डेय, अंकित मिश्र,अमरनाथ सिंह,दिनेश गुप्ता,राजेश कुशवाहा,चंद्रभूषण सिंह आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments