बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बुधवार को बरहज थाना क्षेत्र ग्राम पैना पश्चिम टोला राम जानकी मार्ग पर दोपहर में एक मोटरसाइकिल व पिकप की सामने की टक्कर में बाइक सवार घायल हो गए।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर थाना क्षेत्र ग्राम पैना पश्चिम टोला रामजानकी मार्ग पर मोटरसाइकिल और पिकप गाड़ी जिसका नम्बर यूपी 65 HT 9460 की आमने सामने की टक्कर हो गई।जिसमे मोटरसाइकिल पर सवार, विकास गोड पुत्र किशोर गोड निवासी ग्राम पनिका थाना मईल जनपद देवरिया व मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे सीताराम यादव पुत्र रितु यादव निवासी नरसिंहडाड थाना मईल जनपद देवरिया घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस द्वारा घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज भेजवाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल देवरिया रेफर कर दिया गया, जहां दोनों घायलों का इलाज जारी है। स्थानीय पुलिस ने पिकअप गाड़ी व चालक और मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में ले लिया है।

You missed