नीतू सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात

प्रधानमंत्री ने दिया जल संरक्षण और स्वच्छता पर जोर, युवाओं को किया प्रेरित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, हिंदू नव वर्ष के अवसर पर जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं, बूथ अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष नीतू सिंह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करते हुए जल संरक्षण और स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विशेष जोर दिया। साथ ही देश की समृद्ध विरासत के संरक्षण पर भी बात की।
युवाओं को विशेष रूप से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं से देश के विकास में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता पर बल दिया। उन्होंने सभी नागरिकों से एकजुट होकर देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को जागरूक करना और उन्हें देश की प्रगति में सहभागी बनाना था।
जिले बघौली मण्डल के कोपिया बूथ संख्या 434 पर जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के विचारों को सुना। इसी क्रम मे जिला प्रभारी अजय सिंह गौतम ने खलीलाबाद के बूथ संख्या 380 पर तो प्रधानमंत्री के मन की बात के जिला संयोजक गौरव निषाद ने मगहर के बूथ संख्या 429 पर वरिष्ठ भाजपा नेता कुलदीप मणि मिश्रा, अंतरिक्ष श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार, अमरेश त्रिपाठी, रवि कुमार, अमर निषाद सहित दर्जनों लोगों ने प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

17 hours ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

17 hours ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

17 hours ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago