
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को स्थापना दिवस मनाया। पार्टी केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर नगर अध्यक्ष विजय सिंह रिंकू की अध्यक्ष्ता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और इसकी विचारधारा राष्ट्रवादी है। भारतीय जनता पार्टी का मूल डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का भारतीय जनसंघ था। 1977 में आपात काल की समाप्ति के बाद जनता पार्टी के निर्माण के लिए जनसंघ का अन्य दलों में विलय हुआ। कार्यक्रम का संचालन जितेन्द्र भारत ने किया। इस अवसर पर रामधनी गोंड, अमरेंद्र गुप्ता, संजय सिंह,अभयानंद तिवारी, धर्मवीर सिंह, श्याम सुंदर जायसवाल, पंकज विश्वकर्मा, विजय कुमार विश्वकर्मा, गौरव जायसवाला, छोटेलाल तिवारी, संजय वर्मा आदि कार्यकर्ता मौजुद रहें।
More Stories
विकसित भारत का अमृत काल सेवा सुशासन गरीब कल्याण का 11 साल संकल्प कार्यक्रम आयोजित
आलेख
डीएम ने उर्वरक वितरण में पारदर्शिता और नियंत्रण हेतु दिए निर्देश