भाजपा ने शुरू की सरकार बनाने की तैयारी, 10 या 11 दिसंबर को शपथ ले सकते हैं भूपेंद्र पटेल

अहमदाबाद एजेंसी।गुजरात से खबर यह है कि भाजपा की ओर से गुजरात में सरकार बनाने की तैयारी शुरू हो चुके हैं। सूत्रों का दावा है कि गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर दूसरी बार भूपेंद्र पटेल 10 या 11 दिसंबर को शपथ ले सकते हैं। इसके लिए तैयारियां की जा रही है। जानकारी यह भी है कि गुजरात में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। आपको बता दें कि पिछले ही साल गुजरात में भाजपा ने बड़ा फेरबदल किया था। विजय रुपाणी और उनके कैबिनेट को हटा दिया गया था। भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बनाया गया था और उनके नेतृत्व में नया कैबिनेट का भी गठन हुआ था। 

गुजरात में नरेंद्र और भूपेंद्र की जोड़ी पर खूब वोट मांगे गए थे। यह साफ तौर पर आप दिखाई भी दे रहा है। भाजपा एकतरफा जीत हासिल करते हुए दिख रही है। गुजरात में लगभग पार्टी के पक्ष में 155 से ज्यादा सीटें आती दिख रही है। कांग्रेस का हाल बुरा हो रहा है। 17 सीटों पर उसके उम्मीदवार सिमटते दिखाई दे रहे हैं। गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 31 चुनावी रैलियों को संबोधित किया गया था। इसके अलावा तीन बड़े रोड शो भी किए गए थे। गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के विकास के लिए जनता को ही क्रेडिट दिया था। गुजरात में प्रधानमंत्री ने प्रचार के दौरान यह भी कहा था कि नरेंद्र का रिकॉर्ड भूपेंद्र तोड़ेंगे और यह दिख भी रहा है। 

Editor CP pandey

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

3 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

3 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

3 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

4 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

5 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

5 hours ago