Monday, March 16, 2026
Homeमहाराष्ट्रराहुल गांधी के आरक्षण विरोधी बयान के खिलाफ भाजपा ने किया आंदोलन

राहुल गांधी के आरक्षण विरोधी बयान के खिलाफ भाजपा ने किया आंदोलन

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के परदेश से आए आरक्षण विरोधी बयान से चिढ़कर महायुति के नेताओं और उसके कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ मुंबई में जगह-जगह बड़े पैमाने पर आंदोलन किया। इस दौरान महायुति के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर धरना प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में चेंबूर के डॉ. बाबासाहेब आम्बेडकर उद्यान के समक्ष भाजपा विधायक प्रवीण दरेकर दक्षिण मध्य मुंबई, जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष व पूर्व नगर सेविका आशा मराठे, ,सिद्धार्थ कांबले,श्रीनिवास शुक्ला,राजश्री पालांडे,सुभाष मराठे,अनिल ठाकुर,,ओमप्रकाश चौहान,विष्णू गमरे के अलावा महायुति के कई नेता और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने मुंह पर काली पट्टी बांधकर कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments