बघौचघाट में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

बघौचघाट,देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
विधानसभा पथरदेवा के भाजपा मंडल पथरदेवा के तत्वाधान में मगलवार को पकहा तिराहा पर भाजपा कार्यकर्ता ,पदाधिकारी एकत्र हुए।जहां से मंडल अध्यक्ष हरीश उर्फ जिप्पू शाही के नेतृत्व में हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के तहत पैदल तिरंगा यात्रा निकाला गया। तिरंगा यात्रा पकहां तिराहा से कस्बा बघौचघाट सब्जी मंडी,थाना गेट,अहिरौली होते हुए मलवाबर बनरही शहीद स्मारक स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुआ। जहां स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। तिरंगा यात्रा में सैकड़ो कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं स्थानीय लोग हाथ में तिरंगा लिए भारत माता की जय राष्ट्रभक्ति के नारे लगा रहे थे।इस दौरान शहीद स्थल पर मुख्य अतिथि श्रीनिवास मणि त्रिपाठी ने कहा कि शहीद रामानन्द शर्मा एवं रामचंद्र यादव इन दोनों विभूतियों के याद में श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।तिरंगा यात्रा के माध्यम से भाजपा आपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना शौर्य को जन जन तक पहुंचना चाहती है।तिरंगा हमारे शौर्य,त्याग और एकता का प्रतीक है।हमें अपने विचारों और कर्मों को भी तिरंगा के रंग में रंगना चाहिए।यात्रा में मंडल प्रभारी श्री कृष्णनाथ राय,विधान सभा प्रभारी हेमंत पाठक,अजय शाही,चेयमैन क्रांति सिंह,संजय सिंह,रवींद्र कुशवाहा,डॉ विंध्याचल मद्धेशिया,विवेक राय,भीम यादव,महिवाल जायसवाल,कुंवर राय,अनिल प्रसाद,मेहरुद्दीन पहलवान,विनोद कुशवाहा,दयाशंकर शास्त्री,वाचस्पति तिवारी,सरोज मिश्रा,विकास राय,रमेश शाह,अरविंद कुशवाहा,मृत्युजंय पांडेय,सुरेंद्र यादव,डॉ ऐनुल आदि मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल विधायक से मिला, सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह से ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मिला, सात सूत्री मांग पत्र…

2 hours ago

वांछित दुष्कर्म व आईटी एक्ट का आरोपित बैरिया पुलिस के हत्थे चढ़ा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध…

2 hours ago

नेताजी जयंती पर नागरिक सुरक्षा को लेकर विशेष मॉकड्रिल

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर 23 जनवरी 2026…

2 hours ago

ऑपरेशन प्रहार के तहत देवरिया पुलिस की बड़ी सफलताङ

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान “ऑपरेशन प्रहार”…

2 hours ago

मकर संक्रांति पर वानखंडी नाथ मठ व परमधाम आश्रम तथा मालदह सुनील गुप्ता के यहाँ सहभोज, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

सिकन्दरपुर/बलिया(राष्ट्र की परम्परा)मकर संक्रांति के पावन अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध वानखंडी नाथ नागेश्वर नाथ…

2 hours ago

मकर संक्रांति पर डीएम–एसपी ने गोरखनाथ मंदिर में चढ़ाई खिचड़ी, मेला व्यवस्था का लिया जायजा

महाराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने…

2 hours ago