विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपाइयों ने निकाला मौन जुलूस

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भाजपा सलेमपुर मण्डल द्वारा “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के अवसर पर सोहनाग मोड़ से तहसील सलेमपुर तक तिरंगे के साथ मौन जुलूस निकाला गया। जुलूस में सैकड़ों की संख्या में भाजपा नेता शामिल थे।राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि आज के दिन को कोई कैसे भूल सकता है। एक तरफ 14 अगस्त 1947 को अंग्रेजों के गुलामी से आजादी मिल रही थी तो दूसरी ओर धर्म के नाम पर भारत के दो टुकड़े हो रहे थे। यह विभाजन भारत के लिए किसी विभीषिका से कम नहीं थी। इसका दर्द आज भी देश को झेलना पड़ रहा है। अंग्रेजों ने पाकिस्तान को 1947 में भारत से अलग कर एक मुस्लिम देश के रूप में मान्यता दी थी और पाकिस्तान अस्तित्व में आया।
उन्होंने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमें भेदभाव, वैमनस्य और दुर्भावना के जहर को खत्म करने के लिए प्रेरित करेगा। साथ ही इससे एकता, सामाजिक सद्भाव और मानवीय संवेदनाएं भी मजबूत होंगी।14 अगस्त 1947 में भारत का बंटवारा हमारे इतिहास का सबसे दर्दनाक घटना थी। इस विभाजन के कारण लाखों लोगों ने अपनों को खोया, क्रूरता और विस्थापन की विभीषिका को झेलना पड़ा।उक्त अवसर पर रामदास मिश्र,कन्हैया लाल जायसवाल,अमरेश सिंह बबलू,अभिषेक जायसवाल,त्रिपुणायक विश्वकर्मा,रविन्दर श्रीवास्तव,सम्पूर्णानंद गुप्ता,अजय दूबे वत्स,रविशंकर मिश्र,अमित सिंह,संजय कुशवाहा,अशोक तिवारी,अवधेश यादव,अमरदत्त यादव,अनूप मिश्रा,विनय तिवारी,अवधेश मद्देशिया,छोटेलाल गुप्ता,राजेश कुशवाहा,अजीत मिश्र,अनूप उपाध्याय,राघवेंद्र पासवान,सुनील स्नेही,व्यास गोंड़,उमाकांत मिश्र,पुनीत पाठक,कृष्णकांत सिंह,मनीष मौर्य आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

गरीब बच्चों के लिए खुलेगा निजी स्कूलों का दरवाजा, दिसंबर से आरटीई आवेदन की उम्मीद

कक्षा पांच के विद्यार्थियों को मिलेगा निजी विद्यालयों में कक्षा छह में प्रवेश का मौका,…

9 hours ago

दस दिन में खेत की मेड़ से अस्पताल के बेड तक पहुंचे डीएम, अफसरों पर भी कसने लगा शिकंजा

कार्यभार संभालते ही जनता के बीच पहुंचे शिवशरणप्पा जीएन, निरीक्षण और संवाद से परखी व्यवस्था…

9 hours ago

ऑटो में टक्कर मारने के बाद चालक के दोनों पैरों पर चढ़ाया ट्रैक्टर का पहिया, मौत

हादसे के बाद रोकने की कोशिश कर रहे ऑटो चालक को कुचलकर फरार हुआ चालक,…

9 hours ago

बस स्टेशन बनाने की मांग को लेकर कांग्रेसियो ने किया प्रदर्शन

मांगे जल्द पूरी नही हुई तो होगा आंदोलन -रविप्रताप सिंह बस अड्डे की मांग को…

10 hours ago

पिछड़े क्षेत्र में शिक्षा की नई उम्मीद, बनेगा जेनिथ इंटरनेशनल स्कूल

वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच हुआ भूमिपूजन, प्ले-वे से नौवीं तक पहले सत्र…

10 hours ago

लूट की झूठी कहानी रचने वाले दो तस्कर गिरफ्तार 1.30 करोड़ का सोना बरामद

बैंकाक से सोना लाकर बेचने जा रहे थे आरोपी, छह अन्य वांछितों की तलाश में…

10 hours ago