भाजपा नेताओं ने श्री सिद्धनाथ मन्दिर में चलाया स्वच्छता अभियान

पार्टी प्रभारी तथा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सांसद, विधायक व एमएलसी रहे शामिल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी शिवभूषण सिंह एवं जिला अध्यक्ष बृजेश पांडेय के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्री सिद्धनाथ मन्दिर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की,इस अवसर पर महामंडलेश्वर रवि गिरी महाराज ने पदाधिकारी द्वारा भगवान भोलेनाथ का मंत्र उच्चारण के साथ जलाभिषेक कराया तथा पदाधिकारी को आशीर्वाद दिया। उन्होंने बाबा भोले से प्रार्थना करते हुए कहा की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम बिना किसी विघ्न बाधा के पूर्ण हो,कार्यक्रम के बाद महा संक्रान्ति होने के नाते खिचड़ी भोज का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। जिसमें सभी लोगों ने खिचड़ी ग्रहण की और इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राहुल राय रणविजय सिंह महामंत्री नन्हेंलाल लोधी राघवेंद्र प्रताप सिंह सूबेदवर्मा, हेमा निगम, डॉक्टर डिंपल जैन सुनील श्रीवास्तव राजन सिंह देवेन्द्र कुमार मिश्रा अखिलेश यादव अरुणेंद्र सिंह अंकित अमित शर्मा नितिन रुपाणी सौरभ मिश्रा सुधाकर सिंह, प्रियंका सिंह रावत, अभिलाषा अभिलाषा शुक्ला रामकिशोर गुप्ता एवं सुधाकर सिंह आज मौजूद रहे।
इसके उपरान्त भाजपा कार्यालय पर जिला प्रतिनिधि एवं अभियान प्रभारी की बैठक आहूत की गई जिसमें जिले से राम भक्तों को दर्शन करने की योजना पर विचार किया गया, बैठक में बताया गया की अयोध्या जाने वाले राम भक्तों का रजिस्ट्रेशन सभी को प्राप्त होगा परिचय पत्र सभी जनप्रतिनिधियों से व्यापक विचार विमर्श कर तैयार किया जाएगा। जिला प्रभारी द्वारा वर्तमान समय में चल रहे प्रमुख अभियानों के संयोजक के साथ विचार विमर्श कर कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई,जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की गई की सभी अभियानों को सफल करने में सहयोग दे और अपने निर्धारित कार्यक्रमों को पूरा अवश्य करें। इस दौरान सांसद अक्षयवर लाल गोंड, एमएलसी पद्मसेन चौधरी विधायक अनुपमा जायसवाल एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी आदि उपस्थित रहें।

rkpshomnath

Recent Posts

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

5 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

6 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

6 hours ago

शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पुलिस ने सकुशल नीचे उतारा

पसंद के युवक से विवाह को लेकर परिजनों से हुआ था विवाद, पुलिस की समझाइश…

6 hours ago

खेतों से निकलकर अब करेंगे दिल के मरीजों का इलाज, किसान के बेटे अवधेश बने असिस्टेंट प्रोफेसर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर इंसान किसी भी…

6 hours ago

सेंट्रल जोन फुटबॉल टूर्नामेंट में दमखम दिखाएगी बीबीएयू की टीम

कानपुर में आयोजित होगी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता, पहले मुकाबले में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से होगा…

6 hours ago