Categories: Uncategorized

चांदिवली में 1008 भगवान राम की मूर्तियों का भक्तों में वितरण

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा अयोध्या में 22 जनवरी को हो रहे रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जमकर उत्साह दिखाई दे रहा है। इसी कड़ी में भाजपा के युवा नेता शुभ्रांशु दीक्षित ने रविवार को सुंदर कांड का आयोजन घाटकोपर के असल्फा स्थित पंच रत्न हाउसिंग सोसायटी के पार्टी कार्यालय में, सुंदरकांड का पाठ आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में आये भाजपा सांसद पूनम महाजन और भाजपा मुंबई महासचिव संजय उपाध्याय ने 1008 भगवान श्री राम और मां जानकी की मूर्ति का वितरण भगवान श्री राम की सेवा करने वाले 108 पंडितों सहित कारसेवकों और रामभक्तों को देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में दीक्षित ने सांसद पूनम महाजन और भाजपा मुंबई महासचिव संजय उपाध्याय का राम की मूर्ति, शॉल और श्रीफल देकर स्वागत किया।
सुंदरकांड पाठ के बाद असल्फा की महिलाओं, बुजुर्गों, भजन मंडल के सदस्यों में महाप्रसाद का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में 1100 से ज्यादा रामभक्तों ने हिस्सा लिया था।
इस अवसर दीक्षित ने कहा कि 500 साल बाद हो रहे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पूरे देश में आंनद का वातावरण है। इसलिए उन्होंने भी अपनी तरफ से सुंदर कांड का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में 1100 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया और महाप्रसाद ग्रहण किया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

2 days ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

2 days ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

2 days ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

4 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

4 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

4 days ago