गांव चलो अभियान के तहत भाजपा ने की बैठक

कपरवार/बरहज(राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार को बारादीक्षित पंचायत भवन पर गांव चलो अभियान की बैठक भारतीय जनता पार्टी के द्वारा कराई गई, जिसके मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव साथ में मंडल के प्रभारी पूर्व मंत्री नीरज शाही तथा अभियान के संयोजक ओमकार मिश्रा रहे। भाजपा नेता शत्रुघ्न सिंह विशेन के द्वारा मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि के द्वारा दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि के द्वारा बताया गया कि आज से गांव चलो अभियान का शुभारंभ हो रहा है, जिसमें हम सभी पदाधिकारी,शक्ति केंद्र संयोजक,बूथअध्यक्ष एवं समस्त कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क कर सरकार के द्वारा चलाई जा रही उपलब्धियो के बारे में बताएं।सरकार के द्वारा चलाए गए अभियानों से लाभान्वित हुए लाभार्थियों से मिले एवं साथ-साथ नव मतदाता अभियान के तहत मतदाता सूची से देखें कि किन-किन वोटरो का नाम मतदाता सूची में नहीं है या किन्हीं कारणों बस कट गया है। मुख्य अतिथि के द्वारा यह भी बताया गया कि मोदी का सपना है कि इस बार 400सौ पार के इस लक्ष्य को भी हम सभी लोग आगामी होने वाले लोकसभा के चुनाव में जीताकर प्रधानमंत्री के झोली में डाल दिया जाए। इस दौरान मंडल प्रभारी नीरज शाही,भाजपा नेता अंगद तिवारी,भाजपा नेता शत्रुघ्न सिंह विशेन,मंडल अध्यक्ष राम जोखन निषाद,अष्टभुजा श्रीवास्तव,कैप्टन देवानंद तिवारी,शिवकुमार मल्ल,डा.धनंजय सिंह,संजय पासवान,मारकंडे यादव,निशिकांत दीक्षित,धीरेंद्र तिवारी,ओमकार मिश्रा, रामशेष सिंह,हेमंत चौहान,रामधुरी गौड़,धीरेंद्र तिवारी,सुबाष यादव,राजनरायन पटेल,सुबाष तिवारी,बृजेश तिवारी,डा गंगा शरण पाण्डेय,विनय पाण्डेय,संजय तिवारी,अवधेश गुप्ता,रामनिवास उपाध्याय, प्रताप मल्ल,श्रीप्रकाश तिवारी आदि तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

रामलीला में अहिल्या उद्धार और गंगा अवतरण की लीला का मंचन

बहराइच/मिहींपुरवा (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा के रामलीला मैदान में श्री रामलीला ट्रस्ट (रजि.)…

4 hours ago

गोलवाघाट-झिंगहाघाट मार्ग निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

30.56 करोड़ रुपये से बन रही फोरलेन सड़क और सरयू नदी पर पुल, डीएम ने…

4 hours ago

करजहाँ मोड़ पर सीआरपीएफ जवान की लगाई जाय प्रतिमा- कनकलता सिंह

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले के बरहज थाना क्षेत्र अंतर्गत करजहाँ गाँव निवासी रामानंद यादव का…

4 hours ago

कलान में तमंचा और दो कारतूस के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

शाहजहांपुर( राष्ट्र की परम्परा)lकलान पुलिस ने मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने…

4 hours ago

डीएम ने 70वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

41 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने बांधा समां…

5 hours ago

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को 17 और 24 अक्टूबर को विशेष अभियान

नए मतदाताओं को भी मिलेगा मौका, आवेदन जमा करने पर रसीद देना अनिवार्य गोरखपुर (राष्ट्र…

5 hours ago