लोक निर्माण विभाग मौन
मईल/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सलेमपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बरठा लाला तक की बनी सड़क जगह जगह गड्ढों में तब्दील हो गई हैं, इस मार्ग से आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। प्रधान मंत्री सड़क निर्माण योजना के अंतर्गत बनी सड़क निर्माण कार्य के बाद से ही टूट गई जिसपर दर्जनों बार चिप्पी साटने का कार्य किया जाता रहा है, अब ये सड़क जानलेवा साबित हो रहा है। और लोक निर्माण विभाग मौन धारण किये हुए हैं।
इस सड़क को लेकर सपा नेता पूर्व विधायक स्वामी नाथ भाई ने कहा कि इस सड़क सेआये दिन हजारों लोग सलेमपुर अपने बच्चो को पढ़ने के लिए भेजते है, आए दिन साइकिल से चलने वाले बच्चे घायल हो चुके हैं। इस मार्ग को लेकर पिपरा रामधर, गढ़वा, धनौती राय, लोहरा बभनौली, उसरा, गोपालपुर, बिराजमल, आदि गावो के लोगो का आवागमन बंद हो गया है। पूर्व विधायक स्वामी नाथ भाई ने लोकनिर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता एवं जिलाधिकारी देवरिया से मिलकर, अच्छी तरह से सड़क निर्माण कार्य कराने की माँग रखा है।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…
रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…
नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…
रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…