सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन देवरिया उर्फ शामपुर में किया गया।
जिसमें केंद्र एवम प्रदेश सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बलबीर सिंह दादा ने कहा कि मोदी की गारंटी गाड़ी देश के कोने-कोने में पहुंच रही है। यह गाड़ी युवाओं और महिला शक्ति दोनों को ही सशक्त कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार जन-जन के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है, जिसका लोग पात्रता के आधार पर लाभ उठा रहे।उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा के सम्बन्ध में बताया कि प्रमुख योजनाओं का लाभ वंचित व असंतृप्त लोगों तक पहुंचाना है, इसके लिए जन सामान्य को जागरूक करते हुए योजनाओं की जानकारी एकत्रित करने के साथ साथ योजनाओं से लाभान्वित करना है।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष्मान भारत, पीएम गरीब कल्याण अन्य योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, पीएम आवास योजना ग्रामीण, पीएम उज्जवला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड ,पीएम पोषण अभियान, हर घर जल जल जीवन मिशन सहित अटल पेंशन आदि योजनाओं से वंचित पात्र लाभार्थियों को जोड़ते हुए लाभान्वित किए जाने का कार्य किया जाएगा।
उक्त अवसर पर सहायक विकास अधिकारी अनिल चौबे,अजय दूबे वत्स,रत्नेश मिश्र,अनिल ठाकुर,चंचल मिश्र,प्रभाकर मिश्र आदि मौजूद रहे।
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…