सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) भाजपा सलेमपुर द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सलेमपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर मदेश को विश्व में सर्वोच्च शिखर पर स्थापित करने का जो सपना देखा था, आज केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार उसे साकार किया है।नाई गयी । राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम और पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया।
राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने राष्ट्र के प्रति अटल बिहारी वाजपेयी जी के योगदान को याद किया। साथ ही उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन की प्रतिमूर्ति थे। उनकी सरकार ने अंत्योदय की विचारधारा को मानते हुए सुशासन के नए प्रतिमान स्थापित किए। आज भाजपा सरकार अटल जी के दिखाए हुए रास्तों पर चलकर सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण सुनिश्चित करने का कार्य कर रही है।
भाजपा नेता अशोक पाण्डेय ने कहा कि अटलजी की जयंती को हर साल सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत देश को विश्व में सर्वोच्च शिखर पर स्थापित करने का जो सपना देखा था, आज केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार उसे साकार किया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर फल वितरण
राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम की अगुआई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सलेमपुर में मरीजों के बीच फल का वितरण किया। राज्यमंत्री ने बताया कि भारतीय राजनीति के अजातशत्रु कहे जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री आजाद भारत के उन गिने चुने नेताओं में से एक थे जिनका जुड़ाव सीधे लोगों के दिलों से था।
उक्त अवसर पर त्रिगुणायक विश्वकर्मा,अमरेश सिंह बबलू,रामेश्वर सिंह,अजय दूबे वत्स,जिलाध्यक्ष प्रधान संघ प्रमोद सिंहअभिषेक जायसवाल,बृजेश धर दूबे, हाकिम सिंह,अशोक तिवारी,विनय पाण्डेय,संजय कुशवाहा,कमलेश तिवारी,अमरनाथ सिंह,ओमप्रकाश मोदनवाल,अवधेश मद्देशिया, लल्लन सिंह,नितेश चौबे, पुनीत यादव,धनन्जय चतुर्वेदी, सोनू यादव,हिमांशु मिश्र,डेविड सैनी,अमित सिंह,अंकित मिश्र,राममनोहर शर्मा आदि मौजूद रहे।
देवरिया/भाटपाररानी (राष्ट्र की परम्परा)भाटपाररानी में आगामी रामनवमी और ईद त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग…
सरायकेला (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)झारखंड के सरायकेला जिले में नाबालिग से छेड़छाड़ के गंभीर मामले…
परिचय अपने ही देश में बेघर दर्द झेलना और शरणार्थी जैसा जीवन जीना आज की…
बलिया में प्रशासन सख्त: स्वास्थ्य और विकास कार्यों की गहन समीक्षा बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जिले…
बैनामा बनाम आरोप: देवरिया दुकान विवाद में कौन सच, कौन गलत? इस वायरल वीडियो की…
न्यू मैक्सिको/अमेरिका (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के न्यू मैक्सिको स्थित हॉलोमन एयर फोर्स बेस पर…