मईल/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) थाना क्षेत्र के बगहा गाँव निवासी स्वतेद्र कुमार गुप्ता पुत्र उमाशंकर गुप्ता का भारत सरकार के महारत्न कंपनी एनटीपीसी मे एक्जीक्यूटिव इंजीनियर पद पर चयनित होने पर लोगो ने बधाई दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वतेद्र शुरू से ही पढ़ने मे होनहार रहे है। इनकी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती ज्ञान मंदिर राजीव नगर, दसवीं मानवस्थलीपब्लिक स्कूल सलेमपुर, व बी.टेक पीएसआईटी कानपुर से, एम.टेक आई आई टी बीएचयू बनारस से कर रहे थे, तभी इनका चयन एनटीपीसी मे एक्जीक्यूटिव इंजीनियर पद पर हो गया ।उपयुक्त जानकारी इनके पिता उमा शंकर गुप्ता व भाई विपुल गुप्ता ने दी जो मईल चौराहे पर कई वर्षो से एक कपड़े की दुकान चलाते है।एस के गुप्ता के बड़े भाई भारतीय रेलवे मे स्टेशन मास्टर पद पर कार्यरत है। बधाई देने वाले प्रवीण बरनवाल, रेनू बरनवाल, प्रेम शंकर मणि त्रिपाठी, विजय मिश्रा, पुरुषोत्तम उपाध्याय, रमेश कुमार चौधरी,राम नवल सिंह कुशवाहा,रामू यादव, डा. केशव जी, सूर्यनारायण रावत, रमेश चौधरी, राम बिहारी गुप्ता,डाक्टर संतोष गुप्ता, कमलेश यादव, रामानुज यादव, अखिलेश पांडेय,विकास आदि ने इनकी सफलता पर बधाई दी है।
1100 मीटर लंबे मार्ग का विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने किया शिलान्यास, गुणवत्ता और समयबद्ध…
आनंद नगर मंडी के आठ क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों की सुविधा और…
महिला व्रतियों की सुरक्षा के लिए सादी वर्दी में तैनात रहेंगी महिला पुलिसकर्मी, संवेदनशील घाटों…
पूजन सामग्री की खरीदारी से गुलजार हुआ बरहज का बाजार, जाम से राहगीर परेशान बरहज/देवरिया…
प्रतिमा विसर्जन के दौरान खड़खड़िया पुल के पास हुआ था हादसा, कई घंटे तक चला…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।घर में छठ पूजा की तैयारियां चल रही थीं। परिवार पर्व की…