पुलिस के बल पर लोकतंत्र की हत्या कर रही है भाजपा सरकार – रामजी गिरि

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट ,कई थाने में बैठाए गए

सलेमपुर,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।लखनऊ में होने वाले विधानसभा घेराव के कार्यक्रम को विफल करने के लिए भाजपा सरकार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जगह जगह हाउस अरेस्ट कर लिया है।कई जगहों पर कार्यकर्ताओं को थाने पर बैठाया गया है। कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामजी गिरि को उनके पैतृक गांव चकरा गोसाई में एक दर्जन से अधिक पुलिस कर्मी चकरा गोसाई पुलिस चौकी के इंचार्ज सुमितकान्त के नेतृत्व में हाउस अरेस्ट कर लिया।इस दौरान प्रेस वार्ता करते हुए रामजी गिरि ने कहा कि भाजपा सरकार पुलिस के बल पर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। लोकतंत्र में सबको धरना प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन यह सरकार इस अधिकार को लाठी के बल पर दबाना चाहती है। लोकतंत्र में जनता की आवाज को उठाना विपक्ष का काम है लेकिन इस आवाज को उठाने नही दिया जा रहा है।आज भ्र्ष्टाचार चरम पर है, यह सरकार आमजन को जाति धर्म में उलझा कर रखना चाहती है।
रामजी गिरि ने कहा कि आज का दिन लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सबसे काला दिन है, जनता इस अन्याय को देख रही है।आने वाले समय पर इसका भरपूर जबाब देगी। लोकतंत्र में कहीं भी व्यवस्था नही है कि आप किसी के मौलिक अधिकारों से वंचित कर दें,लेकिन इस समय ऐसा हो रहा है।कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठाता रहेगा।इसके लिए हर कुर्बानी देने को तैयार है। सरकार जनसमस्याओं को हल करने के वजाय विपक्ष को परेशान कर रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

4 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

5 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

5 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

5 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

7 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

7 hours ago