तरकुलवा/देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा)
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व लोकसभा देवरिया के संभावित प्रत्याशी अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार लोकतंत्र को खत्म करने के लिए आमादा है। उसे देश के नौजवानों व बेरोजगारों से कुछ लेना-देना नहीं है। नौकरी के अभाव में पढें लिखे नौजवान आत्म हत्या करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। मंहगाई चरम सीमा पर है। इस मंहगाई के दौर में आम जनमानस के सामने दाल रोटी का संकट पैदा हो गई है।हत्या लूट डकैती इस भाजपा सरकार की पहचान बन गयी है।
जो लोकतंत्र के लिए घातक है। भाजपा सरकार साम्प्रदायिक ताकतों को विशेष रूप से बढावा दे रही है। भाजपा सरकार की इस नितियों से आजीज होकर लोग इस बार वोट की चोट से अपना हिसाब चुकता करेंगे। उक्त बातें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व लोकसभा देवरिया के संभावित प्रत्याशी अजय कुमार लल्लू ने रविवार को लोकसभा देवरिया के पथरदेवा विधानसभा के बंजरिया बाजार कौलाचक सितापट्टी बाबुपट्टी नरायनपुर बेलही गुलहरिया चौराहा तरकुलवा आदी दर्जनो गांवो मे भ्रमण कर जनता से संवाद स्थापित करने के दौरान गुलहरिया चौराहे पर एक जलपान गृह में पत्रकार वार्ता में दौरान कहा। इस दौरान कुशीनगर के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह तारकेश्वर सिंह कौलाचक के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अबरार अली अब्बुल हसन प्रधान पन्नेलाल यादव बागीस यादव सहीत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…
बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…
✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…
नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। लोक निर्माण विभाग, उत्तर प्रदेश के ठेकेदार रॉयल्टी से जुड़े मामलों…
✍️ संजय एम. तराणेकर कलाई पर बंधता धागा है,पर बंधता है उससे विश्वास,बहन की आँखों…