भाजपा सरकार जनाकांक्षाओं को पूरा करने में पूरी तरह विफल – केशवचन्द यादव

कांग्रेस की बैठक में जिला को सूखाग्रस्त घोषित करने की उठी मांग

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर सम्पन्न हुई।बैठक में जनपद में विद्युत आपूर्ति में सुधार करने व अवर्षण की स्थिति को देखते हुए सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग प्रमुखता से की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान उपाध्यक्ष केशवचन्द यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जनाकांक्षाओं को पूरा करने में बुरी तरह से विफल साबित हो गई है। पूरे प्रदेश में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। गर्मी में लोग परेशान हैं, वहीं बिजली न रहने से छोटे उद्योग धंधे बंद होने के कगार पर खड़े हैं। खेत पानी के अभाव में सूख गए हैं। नहरों में भी पानी नही है। जिलाध्यक्ष विजयशेखर मल्ल रोशन ने कहा कि जनहित में जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करना जरूरी है। मानसून का प्रभाव पूर्वांचल में एकदम नही है अधिकांश जिलों में अवर्षण की स्थिति है। किसानों की फसल पानी के अभाव में सुख रही है।यहां के जनप्रतिनिधियों को किसानों के पीड़ा से कोई लेना देना नही है। भासजप के कुशासन से निजात के लिए कांग्रेस बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का अभियान चला रही है।जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि अगर सूखे की यही स्थिति रही तो पूर्वी उत्तर प्रदेश के किसानों की हालत खराब हो जाएगी। महंगाई के कारण जनता पहले से ही परेशान है। जिला उपाध्यक्ष भरत मणि त्रिपाठी ने कहा कि यह सरकार गरीब ,दबे कुचले ,नौजवान ,व्यापारी व किसान विरोधी है जनता अब कांग्रेस के तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। बैठक को वशिष्ठ मोदनवाल, आलोक त्रिपाठी राजन,रजनीश प्रसाद,शमशुल आजम, मार्कण्डेय मिश्र,वजीर अहमद,मनीष कुमार रजक,मानवेन्द्र तिवारी, रविन्द्र मल्ल, रत्नेश मल्ल पिंटू,राहुल मिश्र, रोहित यादव, सत्यम पांडेय, परमानन्द प्रसाद,गंगासागर मिश्र, मोहन प्रसाद, बदरे आलम,हरेन्द्र मिश्र ,अवधेश यादव, जालन्धर पांडेय, अवधेश पांडेय, चंदन प्रसाद, चन्द्रिका मिश्र आदि ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष मनीष रजक व संचालन जगरनाथ यादव ने किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

3 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

7 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

8 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

8 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

8 hours ago

सेवानिवृत्ति समारोह में अनिरुद्ध प्रसाद की ईमानदार सेवाओं की हुई सराहना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…

8 hours ago