सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर नगर पंचायत कार्यालय रुपईडीहा में 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में देश के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई,नगर पंचायत कार्यालय में उपस्थित चेयरमैन डॉ उमाशंकर वैश्य ने अटल बिहारी को याद करते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन से पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अपने सम्बोधन में देश के तीन बार रहें प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की उपलब्धियों का ज़िक्र किया।
चेयरमैन ने कहा की साल 1998 में पीएम वाजपेयी की सरकार ने राजस्थान के पोखरण में परमाणु परीक्षण कर दुनिया को चौंका दिया था और अचानक किए गए इन प्रमाणु परीक्षणों से अमेरिका, पाकिस्तान समेत कई देश दंग रह गए थे,उन्होंने कहा की अटल बिहारी वाजपेयी की सबसे बड़ी उपलब्धियों में उनकी महत्वाकांक्षी सड़क परियोजना स्वर्णिम चतुर्भुज और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना को सबसे ऊपर रख्खा जाता है। रूपईडीहा भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष अजय मिश्र ने कहा की सर्व शिक्षा अभियान को अटल बिहारी की सरकार के दौरान 2001 में लॉन्च किया गया था, इस योजना के तहत 6 से 14 साल के बच्चों को मुफ्त में शिक्षा दी जानी थी और इस योजना के लॉन्च के 4 सालों के अन्दर ही स्कूल से बाहर रहने वाले बच्चों की संख्या में 60 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली थी जहां भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भीमसेन मिश्रा ने कहा की अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के दौरान हुए करगिल युद्ध में भारत ने विजय हासिल की और दुनिया को यह संदेश दिया की भारत झुकने वालों में से नहीं है।
नगर पंचायत कार्यालय के कार्यक्रम में रतन अग्रवाल,सभासद नरेंद्र मदेशिया,नगर पंचायत रूपईडीहा के सुपरवाइजर मनीष वैश्य,अभय पाठक, पंकज त्रिपाठी,अभिषेक यादव,राजकुमार वर्मा,संतोष वर्मा तथा भाजपा कार्यालय के कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अजय मिश्र,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भीमसेन मिश्रा,विजय सिंह,अन्जली मित्तल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

8 hours ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

8 hours ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

8 hours ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

9 hours ago

जीआरपी का ऑपरेशन सफल, स्टेशन से मोबाइल लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

देवरिया रेलवे स्टेशन पर लूट की वारदात का आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी की कार्रवाई से यात्रियों…

11 hours ago

आज से फिर सक्रिय होगा मानसून, अगस्त में भी औसत से कम बारिश के आसार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में इस बार मानसून की रफ्तार उम्मीद से काफी धीमी…

16 hours ago