ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार अध्यापक की मौत, नाले में पलटा ट्रैक्टर

चौकियां सब्जी मण्डी से सब्जी लेकर अध्यापक बाइक से लौट रहे थे घर

जौनपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लाइन बाजार थाना के घन्नेपुर क्षेत्र में फायर बिग्रेड के पास शाहगंज हाइवे पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार अध्यापक की मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे दस फीट नीचे नाले में पलट गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक घायलावस्था में निकल कर चला गया। पुलिस मौके पर आवश्यक कार्यवाही में जुटी रही।
गुरुवार सुबह लगभग साढे आठ बजे नगर कोतवाली के अहियापुर निवासी अजय मौर्य पुत्र रामजस मौर्य उम्र 50 वर्ष बाइक से चौकियां मण्डी सब्जी खरीदने गए थे। वह बाइक से घर वापस लौट रहे थे तभी फायर ब्रिगेड के पास ट्रैक्टर से धक्का लगते ही बाइक से छिटकर दूर जा गिरे और ट्रैक्टर अनियंत्रित होते हुए बाइक सवार को घसीटते हुए लगभग दस फिट नीचे नाले में पलट गई। शोर शराबा के बाद लोगो की भीड़ जुट गईं। कुछ साहसी युवकों ने ट्रैक्टर से दबे बाइक सवार अजय मौर्य को काफ़ी देर तक निकालने का प्रयास किया। जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

2 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

12 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

12 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago