गोरखपुर।(राष्ट्र की परम्परा) निषाद पार्टी एवं कैबिनेट मंत्री मत्स्य विभाग उत्तर प्रदेश डॉ. संजय कुमार निषाद ने देश व प्रदेश वासियों को दीपावली गोवर्धन पूजा व भैया दूज की बधाई दी।
भैया दूज के पावन पर्व पर महिला सशक्तिकरण को लेकर निषाद पार्टी महिला मोर्चा को संबोधित करते हुए कहा जहां नारी का सम्मान होता है वही मां लक्ष्मी का वास होता है।
उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की सरकार आधी आबादी को मजबूत करने के लिए नए कदम उठा रही है।
उन्होंने आगे कहा कि भैया दूज पर भाई अपनी बहनों को उपहार स्वरूप कुछ ना कुछ जरूर देते हैं।अतः आज मैं भी अपनी बहनो और महिला मोर्चा को प्रदेश भर में भ्रमण के लिए एक गाड़ी भेंट करता हूं जिससे निषाद पार्टी महिला मोर्चा मजबूत और सशक्त होगा।
आगे कहा कि महिलाओं को राजनीति के प्रति जागरूक कर उनको राजनीति का हिस्सेदार बनाना है। साथ ही अब निषाद पार्टी महिला मोर्चा की जिम्मेदारी है वह हर, बूथ ,ब्लॉक और विधानसभा में महिलाओं को उचित हिस्सेदारी सौपे जिससे आने वाले समय में महिलाओं को उचित लाभ मिल सके।
कार्यक्रम में निषाद पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मालती देवी निषाद, उर्मिला निषाद महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, जनक नंदिनी जिला अध्यक्ष, आरती निषाद प्रांतीय अध्यक्ष, गुंजा निषाद प्रांतीय अध्यक्ष, मंजू लता, प्रमिला देवी आदि मौजूद रहीं।
भारत की संस्कृति का दुनिया में बज रहा डंका! पीएम मोदी ने बताया कैसे संगीत,…
दुकान के अंदर खूनी वारदात! 32 वर्षीय वसीम की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश…
नोएडा से दिल्ली जाने वालों के लिए बड़ी खबर! रविवार सुबह 3:30 बजे से दौड़ेगी…
15 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज के दिन की प्रमुख घटनाएं, महान व्यक्तित्वों के जन्म…
आज का राशिफल 15 अक्टूबर 2026: सौभाग्य योग में किस राशि की चमकेगी किस्मत? जानें…
खबर दिखाने पर कार्रवाई का विवाद पहुंचा देवरिया तक, पत्रकारों ने उठाई स्वतंत्रता और अधिकारों…