यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे बाइक चालक, प्रशासन मौन

नवयुवक, नाबालिग बाइक चालक सड़कों पर तेज गति से करते देखे जा रहे स्टंट बाजी

अधेड़ एवं जिम्मेदार व्यक्तियों का रोड पर चलना वह निकालना हो गया मुश्किल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।एक बाइक पर चार- चार सवारी बैठा मौत को दावत देने में जुटे बाइक चालक प्रशासन हुआ मौन
नौतनवा तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले परसा मलिक , बरगदवां, नौतनवां, सोनौली आदि क्षेत्रो में इन दिनों बाइक चालकों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि रोड पर अधेड़ एवं जिम्मेदार व्यक्तियों का रोड पर चलना व निकलना मुश्किल हो गया है। नवयुवक नाबालिग बाइक चालक सड़कों पर तेज गति में स्टंट बाजी करते हुए बिना लाइसेंस ,हेलमेट एव हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट एव अधूरे कागजात लेकर तीन से चार सवारी बैठा हर रोज तेज रेफ्तार में बाइक चालक फर्राटा भर रहे हैं। वही स्टंट बाजी करते आ रहे सामने से बाइक चालक को देखकर अन्य बाइक चालक घबड़ाकर अनियंत्रित होकर चोटिल होने के साथ- साथ घटना का शिकार भी हर रोज हो रहे हैं। इतना ही नहीं नाबालिग नवयुवक अपनी बाइकों के सैलेन्सर व बाइक को मोटीफाईड करवा कर तेज आवाज निकालते दिख रहे हैं जिन पर शासन प्रशासन के जिम्मेदारों की नजरें भी नहीं पड़ रही है। शासन प्रशासन को चाहिए कि हर थाना क्षेत्रों में अभियान चला कर लापरवाह एवं अधूरे कागजात लेकर चलने वाले वाहन चालकों पर कानूनी कार्यवाही करें जिससे हो रही मार्ग दुर्घटना को रोका जा सके।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

4 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

4 days ago