धरना प्रदर्शन से चक्का हुआ जाम तो जनता हुई परेशान
आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
आशा बहू कल्याण समिति उत्तर प्रदेश ने आजमगढ़ जिले में अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट क्षेत्र में जम कर प्रदर्शन किया। इस दौरान सैंकड़ों की संख्या आशा कार्यकत्रियां सड़क पर धरने पर बैठ गयीं। काफी देर तक धरने पर बैठने के चलते रोड पर जाम की स्थिति पैदा हो गयी। जानकारी होने पर अधिकारियों द्वारा काफी मान मनौव्वल किया गया, इस के बाद धरना पर बैठी आशा कार्यकत्रियां सड़क से उठकर नारा लगाते हुए कुंवर सिंह उद्यान में जाकर धरने पर बैठ गयी।
जानकारी के अनुसार आशा बहूओं ने सबसे पहले कुंवर सिंह उद्यान पार्क में सैकड़ों की संख्या में जुट कर रणनीति तय की, इसके बाद नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतर गईं। अपनी एकता को दिखाते हुए सभी ने सरकार से अपनी मांगों पर मुखर आवाज उठाई। उन्होंने अपनी मांगों में प्रोत्साहन राशि को हटाकर निश्चित मानदेय देने की मांग किया है और आशा बहू को 18 हजार तथा आशा संगीनियों को 24 हजार मानदेय देने की भी मांग की है। साथ ही मृतक आश्रित आशा संगिनी के परिवार को योग्यता होने पर आशा संगिनी पद पर चयन किए जाने व 24 घंटे की सेवा देने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से 50 लाख का बीमा कवर सहित राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की मांग की। इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह, जिला अध्यक्ष विभा राय, जिला उपाध्यक्ष मीनू भारती सहित आशा चौहान,शकुंतला, पुष्पा राय, केवली देवी, मंसला प्रजापति, पूजा चौहान,सहित भारी संख्या में आशा बहुएं उपस्थिति रही।
लेखक: अभिषेक कुमार 22 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्वइतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर की तारीख…
22 अक्टूबर 2026 राशिफल: पापांकुशा एकादशी पर इन 5 राशियों के खुल सकते हैं तरक्की…
वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…
नैनो यूरिया व नैनो डीएपी की टैगिंग पर किसानों ने जताई नाराजगी, भूमि की जरूरत…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र के देवसिया गांव से मां की प्रतिमा भागलपुर…
छत गिरने का खतरा, बरसात में टपकता है पानी; बेसहारा बहनों को आवास दिलाने के…